AAJ KA RASHIFAL 23 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
23 जनवरी शुक्रवार, बसंत पंचमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ शुक्ल पक्ष बसंत पंचमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः33 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, गजकेसरी योग परिध योग, शिव योग, रवि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 08ः34 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की योजना बनाए।
विष दोष के बनने से आईटी, इंडस्ट्री एंड ऑटोमोबाइल बिजनेस में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम फेस करनी पडेगी तो आप पहले से ही कमर कस लें।
बिजनेस में तनाव की स्थिति बन सकती है, आप धैर्य धारण करें।
लाइफ पार्टनर के साथ रिलेशन बिगड़ सकते है उनकी कोई बात मन को चुभ सकती है।
कार्यों को लेकर न्यू जनरेशन छटपटाहट या उलझन महसूस कर सकते हैं, किंतु उससे परेशान न हों उनका डटकर सामना करें।
एंप्लॉयड पर्सन एक बात अच्छी तरह से समझ लें कि ईर्ष्या करने वाले लोगों से दूरी बनाकर चलना है, लोग मीठा बोलकर आपके काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
ऑफिस में सपोर्ट करने वाले लोग जरूरत के समय मुंह मोड़ सकते हैं इसलिए किसी पर आश्रित हो कर कार्य न करें।
घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिसके चलते आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है।
ड्राईविंग ध्यानपूर्वक करें, एक्सीडेंट्स की संभावना बन सकती है।
पर्सनली ट्रैवलिंग की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ लड़ाई-झगड़े होने जैसी आशंका बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
परिध योग के बनने से बिजनेस पार्टी एंड सेमीनार में कॉन्टेक्ट बढ़ेंगे जिससे आपके पब्लिक रिलेशन बेहतर होंगे और बिजनेस रिलेटेड सोर्स बढ़ेंगे, आपके लिए दिन लक्की रहेगा।
होजरी, ग्रोसरी, आर्टिफिशियल एंड डेली निडस बिजनेस में क्वालिटी, ब्रांड वैल्यू और प्रेजेंटेशन पर ध्यान देने से आप मुनाफा कमाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के किस्मत फेवर में है इसलिए स्मार्ट वर्क को कंटिन्यू बनाए रखें आपकी कंटिन्यूटि आपको प्रमोशन लिस्ट में नाम शामिल हो सकेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्य करने के तरीके को ठीक बना कर रखें और बुद्धिमानी का परिचय दें।
सेहत संबंधित समस्या से कुछ हद तक आपको राहत महसूस होगी।
फ्यूचर प्लानिंग फैमिली के साथ बैठकर बनाएंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन ज्ञानी लोगों के सानिध्य में रहकर उनसे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करें।
न्यूली मैरिड कपल के पुत्र जन्म से दादा-दादी की आस पूरी हो सकती है, घर में उत्सव का वातावरण रहेगा।
आपका बदला हुआ स्वभाव सभी को आश्चर्य में डाल सकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
इकोनॉमिक सिचुएशन बेहतर होने से मेटल, ऑटोमोबाइल, सैलून, फिटनेस एंड वेलनेस सेंटर बिजनेस में ग्रोथ इनक्रीस होगी।
बिजनेसमैन के लिए आज बहुत अच्छा समय रहेगा, कस्टमर की संख्या में वृद्धि और अच्छा लाभ होता दिखाई दे रहा है।
एंप्लॉयड पर्सन के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होने से काम अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे, तो वहीं ऑफिस की ओर से अदर ऑफिस का चार्ज भी दिया जा सकता है।
ऑफिस के कामों में व्यस्त रहने के कारण परिवार में कम समय दे सकेंगे।
आप जॉब चेंज न करें जहां जॉब कर रहे हैं वहीं पर सैलरी के लिए बॉस से बात करें, शायद बात बन जाएं।
खानपान पर ध्यान दें जंक फूड से दूरियां बनाए रखें।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का निस्तारण होगा फैमिली में मनमुटाव दूर होगा।
लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।
सोशियल लेवर पर आपके फॉलोवर्स में बढ़ोतरी होगी।
इंजीनियरिंग एंड मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा परेशानियों से भरा रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य बिजनेसमैन लंबे समय से अटके किसी प्रोजेक्ट का श्रीगणेश कर सकते है।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन बिजनेस पर काफी ध्यान देंगे और उसमें चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपस में काफी विचार-विमर्श करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे उनको कार्यों में सफलता के साथ ही डिपार्टमेंट हेड से शाबाशी मिलेगी।
परिध योग के बनने से नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कामों को पूरी निष्ठा से करें क्योंकि पता नहीं समय कब बदल जाएं।
आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
फैमिली का माहौल आपके अनुकूल होने से आप अपने दिल की बात आसानी से रख पाएंगे।
सेहत में सुधार आएगा, लेकिन फिर भी आपको कुछ सेहत को लेकर कुछ टेंशन हो सकती है।
बीबीए एंड मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में चाचा से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन के लिए ग्रह गोचर पक्ष में नहीं है आप उधार देने से बचें, अन्यथा रिर्टन में परेशानियां खड़ी हो सकती है।
ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, टूर एंड ट्रैवल्स बिजनेसमैन सजग रहें क्योंकि माल की हेरा-फेरी होने से घाटा लग सकता है।
पर्सनल वर्क में व्यस्तता की वजह से वर्कप्लेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन कोवर्कर का फूल सपोर्ट मिलेगा।
गवर्नमेंट एम्प्लॉई के एक्स्ट्रा रेस्पोंसिबिलिटी आने से वो तनाव में रह सकते हैं।
पर्सनल टै्रवलिंग में व्यर्थ की दौड़ धूप और व्यस्तता बनी रहेगी।
सेहत के लिए मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में ऐड करें।
पेरेंट्स की बातें और सलाह आपको तीखी और चुभ सकती हैं, लेकिन उसे दिल तक न लें, वह आपके भले के लिए ही कह रहे हैं।
लाइफ पार्टनर की कोई बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है।
अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर न्यू जनरेशन के लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं, अच्छा होगा हाथ समेटकर चले।
विषदोष के बनने से स्टूडेंट्स को करियर रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
परिध योग के बनने से होटल, मोटल, बार, डेली निड्स, स्वीट्स एंड रेस्ट्रो में प्रॉफिट आपके हाथ लगेगा।
बिजनेसमैन सही मार्ग पर चलें और काम को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहें तो कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी।
बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रेजेंटेशन देनी है, वह स्वयं को अच्छी तरह से प्रिपेयर करें।
अगर आप टीम लीडर है तो कर्मचारियों को कार्य आवंटित करने के बाद उन पर निगाह भी रखें ताकि जिससे वह इधर-उधर की बातों में समय न बर्बाद कर सके।
बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
सोशियली लेवल से आप पॉलिटिकल वे की तरफ बढ़ सकते है।
स्टूडेंट्स, लर्नर, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए समय अच्छा रहेगा।
न्यू जनरेशन अपने पसंदीदा कार्यों को करने में समय दें, वह इसके माध्यम से लाभ भी कमा सकेंगे।
फैमिली का माहौल आपको खुशी देगा, अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे।
न्यू जनरेशन नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के साथ किसी तरह का कोई भी कंप्रोमाइज न करें।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस में मुश्किलों को पार करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे।
कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट, स्किन केयर, एग्रिकलचर एंड हेल्थकेयर बिजनेसमैन के वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी प्रमोशनल एक्टिविटी का विस्तार करने के लिए न्यू स्ट्रेटजी बना सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आप बॉस और सीनियर्स को अपने स्मार्ट वर्क से अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में सफल होंगे।
फाइनेंस एंड मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं, किंतु धैर्य से उनका हल तलाशें।
परिवार की बागडोर आपके हाथों में आ सकती है, अपनी समझ बूझ का परिचय देते हुए इस जिम्मेदारी को निभाएं।
अनमैरिड के मैरिड होने के चांस बन सकते है।
न्यू जनरेशन फ्रेंड्स के साथ हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे।
इकॉनोमिक ग्राफ के बढ़ने से आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी।
सेहत को लेकर आपकी कुछ परेशानियों में कमी आएगी।
आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा एंड स्क्रिप्ट राइटिंग स्टूडेंट्स अपने फील्ड में सफलता प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
ट्रैवल एजेंसी, टूर ऑपरेटर, इवेंट मैनेजमेंट, होटल, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट एंड केफे बिजनेसमैन बिजनेस में हार्ड वर्क करके ही बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धि बल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे।
मार्केटिंग फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के नेटवर्क कमजोर हो सकते हैं, इसे मजबूत करने का प्रयास जारी रखें तो अपने फील्ड के राजा बन सकते है।
क्रोध और बर्ताव पर कंट्रोल रखना होगा।
आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
फैमिली में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मैरिड पर्सन एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
डिफेंस, मैकेनिकल एंड मेडिकल स्टूडेंट्स को अच्छे करियर ऑप्शन मिल सकते है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी के पेपर में समस्या आ सकती है।
बिजनेसमैन यदि गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं और सीनियर से संपर्क करने का मौका नहीं मिल रहा है, तो एक बार जूनियर से भी बात करके देखे शायद आपका काम बन जाए।
बिजनेसमैन को लीगल वर्क में दखलअंदाजी न करने की सलाह दी जाती है, इन कामों के लिए जिन्हें चुना है उन्हें अपना काम करने दें।
न्यू जनरेशन जिस सब्जेक्ट में अध्ययन कर रहे हैं, वहां गहराई से ज्ञान प्राप्त करने पर ही काम चलने वाला है इसलिए पूरा फोकस स्टडी पर करें।
वर्किंग स्किल में कमी आने से आप अपने कार्य समय पर कंप्लीट नहीं कर पाएंगे।
विष दोष के बनने से फैमिली में किसी बात को लेकर आपको अपने अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।
अनिद्रा की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
आलस को स्वयं पर हावी ना होने दें और अपने अंदर उचित ऊर्जा बनाकर रखें, क्योंकि ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है, इसलिए एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें।
संतान के एजुकेशन को लेकर आप चिंतित हो सकते है।
अनऑफिशियली ट्रैवलिंग हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम डेट्स डिक्लेयर न होने से टेंशन में रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोर्ट कचहरी मामले आपके पक्ष में आने से आपकी चिंता में कमी आएगी।
हेल्थकेयर, एजुकेशन, फायनेंस, फर्निचर, बुक स्टोर, फुड एंड ब्रेवरेज बिजनेसमैन कस्टमर एंड क्लाइंट से रेगुलर टच में रहें क्योंकि यह आपके बिजनेस की रीढ़ की हड्डी हैं।
भाग्य का साथ मिलने से एंप्लॉयड पर्सन को जॉब रिलेटेड गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है जिसकी वो काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।
ऑफिस में गॉसिप का हिस्सा बनने से खुद को रोकें, क्योंकि बॉस तो काम के समय पर काम को ही पसंद करेंगे और गॉसिप में बिजी रहने के कारण आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं।
फैमिली में आप पर रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती है।
लाइफ पार्टनर की कुछ यादें आपको सुकून दिलाएंगी।
नेगेटिव पर्सन से दूरी बनाए रखने में आपकी भलाई है।
बात करें सेहत की तो डाइबिटिक पेशेंट को थोड़ा अवेयर रहना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन कार्यों को अपनी सहूलियत के अनुसार करें और कार्य अधिक होने पर उनकी प्राथमिकता तय कर लें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करने से सफलता मिलेगी।
परिध योग के बनने से इलेक्ट्रिॉनिक्स, इंडस्ट्रियल सप्लायर्स, फार्मास्यूटिकल, ई-कॉमर्स, क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल बिजनेस में दिन आपके लिए लकीस्ट रहेगा, आपके हाथ कोई बड़ा ऑडर लग सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन के पेमेंट को लेकर हो रही समस्या दूर होगी।
मार्केटिंग एंड फाइनेंस रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन अपने टारगेट को कंपलीट कर फिर से एंप्लॉयड ऑफ द मंथ का प्राइस अपने नाम करने में सफल होंगे।
प्लानिंग बनाने भर से कुछ नहीं होने वाला है, उन्हें साकार करने के लिए एंप्लॉयड पर्सन को स्वयं भी मेहनत करनी होगी तब ही वो सफल हो पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी लगन ही आपके सैलरी में ग्रोथ करवा सकती है।
करियर बनाने के लिए दोस्तों का साथ छूट सकता है लेकिन इस बात को लेकर इमोशनल नहीं होना है, आपको करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
स्कीन डिज़िज आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
फैमिली के लिए कुछ समय से वाहन लेने की इच्छा है तो उस सुख से आप लाभान्वित हो सकते हैं।
मैरिड लाइफ में हो रहे मनमुटाव दूर होंगे, रोमांस में दिन बितेगा।
स्टूडेंट्स को आशा के विपरीत रिजल्ट हासिल होगा।
डे स्टार्टिंग न्यू जनरेशन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन मध्य तक कार्यों को गति मिलेगी और लाभ भी प्राप्त होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
पॉलिटिकल टर्म को फायदा बिजनेसमैन को प्राप्त हो सकता है, जिससे बिजनेस की ग्रॉथ में बढ़ोतरी होगी।
इंर्फोमेशन, हेल्थ केयर, एजुकेशन, ट्रांसपोर्टेशन, सिक्योरिटी, कंसल्टेंसी सर्विस, टूरिज्म, कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेसमैन समय का सदुपयोग करें और सुबह के समय ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने का प्रयास करें।
न्यू जनरेशन इस बात की गांठ बांध लें कि आज उधारी पर धन देने से बचना है, झूठे आश्वासन देने से अच्छा है कि साफ मना कर दें।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन के सामने जोखिम तो आएंगे लेकिन उनसे घबराना नहीं है, आने वाले जोखिम लाभ दिलाने में मदद करेंगे।
जो लोग राइटिंग का काम करते है उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने से के लिए कहा जा सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, ऐसे अवसर को हाथ से जाने न दें।
यदि आप घर के मुखिया हैं तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि सबकी सुनने के बाद ही अंतिम निर्णय पर पहुंचे।
वसा युक्त खान-पान को अपनी डाइट से दूर रखें।
आई.टी.आई. एंड पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ कठिनाइयों भरा हो सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment