AAJ KA RASHIFAL 8 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 जनवरी गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः24 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 06ः39 के बाद कन्या राशि में रहेंगे वहीं शाम 06ः39 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स को पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेसमैन के लिए यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन जरूरी काम आने से यात्रा कैंसिल भी कर सकते हैं।
मार्केट में आपकी परफोरमेंस की ही चर्चा होगी जिससे आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, साथ ही आपको कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी।
ग्रहों की चाल एंप्लॉयड पर्सन में एक नया जज्बा उत्तेजित करेगी, काम के प्रति रुचि जाग्रत होगी और कमाई के नए स्रोत भी मिलेंगे।
जॉब कर रहे पर्सन को नई जॉब के ऑफर मिल सकते है।
प्रोफेशनल ट्रैवलिंग हो सकती है।
जॉइंट पेन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी, लंबे समय के बाद सुकून की सांस ले सकेंगे।
पेरेंट्स के आशीर्वाद से न्यू जनरेशन के कार्य बनते जाएंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
आईटी स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप रिजल्ट प्राप्त होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
कस्टमर की नजर में बिजनेसमैन की इमेज डाउन हो सकती है, सामाजिक छवि को बचाना बहुत जरूरी है इसलिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।
टिफिन सर्विस बिजनेस में कुछ अप एंड डाउन की सिचुएशन बन सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर हर मामले में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जो लोग आपसे ईर्ष्या करते हैं वह आपकी कमियों को बॉस तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं।
वर्कस्पेस पर को-वर्कस से किसी तरह की डिबेट न करें।
अन एंप्लॉयड पर्सन को जॉब की कतार में खड़ा रहना पड़ेगा।
डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे, खान-पान का ध्यान रखें।
फैमिली में आपका शांत रहना ही आपके लिए फायदमेंद रहेगा, वरना आप किसी बड़ी मुशिबत में फंस सकते है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड को टाइम नहीं दे पाएंगे, जो भविष्य में उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद मिलेगी।
सौभाग्य योग के बनने से क्लॉथ बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बहुत अधिक आवश्यक होने ही बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग करें, अन्यथा फोन या अन्य किसी सहायता से कार्य को करने का प्रयास करें।
वर्कप्लेस का वातावरण एंप्लॉयड पर्सन के लिए उत्साह को बढ़ाने वाला रहेगा, आप भी बढ़-चढ़कर कार्यों में हिस्सा लेंगे।
किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यों को लेकर अफरा-तफरी मचेगी, ऐसे में एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सूझबूझ से काम लेना होगा।
बात करें सेहत की तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है, स्पाइसी फूड से बचें।
लाइफ पार्टनर से बात करते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें।
घर में हंसी मजाक का माहौल रहेगा, कुछ रिश्तेदारों का आगमन वातावरण को और अच्छा बनाने का काम करेगा।
स्टूडेंट्स में एकाग्रता की कमी रहेगी।
न्यू जनरेशन के बिहेवियर में थोड़ा रूखापन आ सकता है, इससे बचे अन्यथा सामाजिक खराब हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले में समस्या आएगी।
शेयर मार्केट में आपकी पॉजिटिव सोच आपको ऊंचाई पर ले जाएगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस में शत प्रतिशत परिणाम मिलने में संदेह है, लेकिन आप काफी हद तक अपेक्षित लाभ के निकट खड़े होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर व्यर्थ की बहस से स्वयं को दूर रखें, अन्य दिनों की तुलना में आज काम को लेकर अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर वर्क प्रेशर को आप इजीली हैंडल कर लेंगे।
इकोनॉमिक प्रॉब्लम से बाहर निकलने के लिए आपको बेहतर फाइनेंशियल प्लान करने की जरूरत है।
ड्राइविंग संभलकर करें, चोट लगने की संभावना है।
फैमिली के साथ स्पिरिचुअल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ मोज मस्ती में दिन बितेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कई सारे नए अवसर प्राप्त हो सकते है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन प्रफुल्लित व प्रसन्नचित रहेगा।
हार्ड एंड स्मार्ट वर्क से बिजनेस में आपको बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे, साथ ही अगर आप बिजनेस या ऑफिशियल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 बजे के मध्य करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन जारी रखें, अन्यथा आपके बीच गलतफहमी जगह ले सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में यदि कलीग्स के साथ कुछ अनबन हो गई है, तो मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है।
कार्यस्थल पर लाभ की संभावना कम रहेगी, फिर भी आप बुद्धि का प्रयोग करते हुए अपने खर्च निकालने में सफल होंगे।
दिन आपके मुताबिक गुजरेगा जिससे आप बेहतर फिल करेंगे।
इन्वेस्टमेंट के लिए दिन जोखिम भरा रहेगा।
अपच की समस्या हो सकती है। जंक फूड से दूरियां बनाए रखें।
बिजनेस में से कुछ समय निकाल कर आप फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।
लाइफ पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन नॉर्मल रहेगा।
न्यू जनरेशन वर्कलॉड बढ़ने पर घबराए नहीं, प्राथमिकता के आधार पर एक-एक करके कार्यों की शुरुआत करें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में आंख बंद करके किसी पर भी पर बिलिव न करें, एमओयू एंड डॉक्यूमेंट ध्यान पूर्व पढ़ें।
व्यापारी वर्ग चौकन्ना रहें, अन्यथा कोई आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है, आज के दिन सहयोग बिना कार्य हो पाना मुमकिन नहीं होगा, इसलिए नेटवर्क मजबूत रखें।
वर्कस्पेस पर आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि बेकार की बहस और गुस्से के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं और आपको आर्थिक रूप से नुकसान भी हो सकता है।
वर्कप्लेस पर आसपास के लोगों से व्यवहार और तालमेल बनाकर रखें, क्योंकि जरुरत पड़ने पर वह आपकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
आपको पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे लेकिन आप उन अवसर का प्रॉपर वे से फायदा नहीं उठा पाएंगे।
हृदय संबंधी विकार हो सकता है।
फैमिली में शांति का माहौल बिगड़ सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान पेशेंस रखें नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
स्टूडेंट्स अपने ऐम पर फोकस करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में वृद्धि होगी।
सौभाग्य योग योग के बनने से ऑनलाइन बिजनेस में आपके हाथ अच्छा-खासा प्रॉफिट हाथ लगेगा।
बिजनेसमैन के प्रॉपर्टी से जुड़े जो काम आधे अधूरे रह गए थे, उनके आज पूरे होने की संभावना है।
लाइफ पार्टनर से दिल खुश करने वाली बात सुनने को मिल सकती है।
ऑफिशियल कार्यों में एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के वरिष्ठों के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए उनके साथ तालमेल बनाए रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को रचनात्मकता पर भी ध्यान देना होगा, ऑफिस के कार्यों को को कुछ नए तरीके से करने का प्रयास करें, ऑफिस के कार्य से छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
पर्याप्त संसाधन होने पर ही किसी कार्य में हाथ डाले।
डिफेंस सेक्टर में जाने की तैयारी करने वाले न्यू जनरेशन को लेकर काफी एक्टिव रहें।
हल्का फीवर हो सकता है। सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अथक प्रयासों से सफलता मिलेगी।
अपने से छोटे भाई बहनों के प्रति समर्पित रहें और उनकी जरूरतें पूछ कर उन्हें हल करने की कोशिश करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
बिजनेसमैन सोशल मीडिया पर कारोबार का प्रचार करें ताकि ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो और आप बिक्री कर अधिक मुनाफा कमा सकें।
बिजनेसमैन को फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रांग करने के लिए योजना तैयार करनी होगी तभी आप कारोबार में अच्छी प्रगति कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को जो भी कार्य करने हैं उसकी स्ट्रेटजी पहले से रेडी करके रखें, ऐसा करने से आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकेंगे।
ऑफिस में अपने कोवर्कर के बीच आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा, सबसे प्रेम व स्नेह से बात करें।
प्रॉपर्टी और नया वाहन लेने की प्लानिंग बन सकती है लेकिन अभी नहीं लेना आपके लिए बेहतर रहेगा क्योंकि अभी मळमास चल रहा है।
रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का फुल सर्पोट मिलेगा, जिससे आपके कार्य आगे से आगे बढ़ेंगे।
फैमिली का हर मेम्बर आपके लिए हर मोड़ पर मजबूती से खड़ा रहेगा।
मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स स्टडी में बिजी रह कर ही सफलता की सीढ़ि पर चढ पाएंगे।
गलत सलाह देने वालों से न्यू जनरेशन दूर ही रहे क्योंकि उनकी संगत में लक्ष्य से भटक सकते हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
मार्केट में किसी प्रकार की हो रही अनबन आपकी र्स्माट थिंकिंग और इंटरफेयर से जल्द ही सुलझ जाएगी। साथ ही समय के साथ बदलाव की तरफ आपका झुकाव ज्यादा रहेगा।
बिजनेसमैन को धन और समय दोनों को ही किसी सार्थक काम में लगाएं, क्योंकि जल्दबाजी के चलते नुकसान होने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए यही मौका है जब बॉस के कहे अनुसार कार्य करने से उनके ईमानदार और पसंदीदा एम्लॉई की सूची में शामिल हो सकेंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी प्रोग्रेस पॉसिबल है, बॉस आपके ऊपर पूरी तरीके से मेहरबान रहेंगे।
आपके कार्य बिना किसी रूकावट के चलते रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में स्टूडेंट्स हार्ड वर्क से अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
लाइफ पार्टनर से किसी सीरियस मैटर के सॉल्यूशन के बारे में बातचीत करेंगे।
फैमिली में आप किसी के लिए कोई कॉस्टली गिफ्ट परचेज कर सकते है।
शुगर लेवल को लेकर आप परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
न्यू जनरेशन अपने व्यवहार को संयमित और संस्कारित रखें नहीं तो बड़ों के द्वारा आलोचना की जा सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
होटल, मोटल, एंड रेस्ट्रो बिजनेस में आपको कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी, लेकिन आप धैर्य धारण करें समय आपके पक्ष में आएगा।
बिजनेसमैन को दीर्घकालिक और बड़े लाभ की लालच में छोटे निवेश और लाभ को इग्नोर करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर के गलत कार्यों को सब के सामने कहने से बचना है, सबके सामने कहने से अच्छा है आप उन्हें एकांत में समझाएं अन्यथा आप स्वयं के लिए नए एनिमी खड़े कर सकते है।
वर्कस्पेस पर वर्क में हो रही लेटलतिफी के कारण सीनियर्स और बॉस से कुछ सुनना पड़ेगा और हो सकता है आपकी सैलेरी में से पैसे कट किए जा सकते है।
स्टूडेंट्स को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। साथ ही हार्ड वर्क करना होगा।
इन्वेस्टमेंट का विचार अभी त्याग दें। हां अगर आप करना ही चाहते हैं, तो उसके बारे में प्रॉपर रिसर्च और किसी की सलाह लेने के बाद करें।
आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
फैमिली में पुरानी बातें सामने आने से स्थितियां बिगड़ सकती है।
मेरिड लाइफ में ट्रस्ट की कमी रहेगी। जिसका कोई अन्य पर्सन फायदा उठा सकता है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
मार्केट में यदि बिजनेसमैन का कोई काम फंसा है तो उन्हें धैर्य पूर्वक व शांति से अपने पैसे निकलवाने चाहिए।
बिजनेस के मामले में कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें अच्छा खासा खर्च भी आएगा।
न्यू जनरेशन को चुनौतियों तो मिलेगी किंतु सूझबूझ का परिचय देंगे, तो उन पर विजय भी प्राप्त कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में डटकर कार्य करना होगा, काम अधिक है, तो शेड्यूल बना कर कार्य करें ताकि समय रहते ही सारे कार्य पूरे हो सके।
वर्कस्पेस पर आपकी एबिलिटी को देखते हुए आपको न्यू रेस्पोंसिबिलिटी दी जा सकती है।
इनकम के नए स्रोत प्राप्त होंगे और जीवन आनंद में रहेगा।
प्रोफेशनल ट्रैवलिंग आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित हो सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा।
फैमिली में किसी के साथ हो रही मनमुटाव की स्थिति दूर होने लगेगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ने यदि पिछले दिनों कोई परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम आज निकलना है तो सफलता प्राप्त होगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ को हल्के में न ले।
आय-व्यय दोनों ही बिजनेस पार्टनर की जानकारी में रखें, छिपाने का प्रयास करेंगे तो फिर यह पार्टनरशिप बहुत दिनों तक नहीं चलने वाली है, उन्हें जानकारी तो मिल ही जाएगी।
बिजनेसमैन उदारता का परिचय दें और दुकान पर यदि कोई भिक्षार्थी आए तो उदारता के साथ उसे कुछ पैसा या खाने की सामग्री दें।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर का सहयोग मिलेगा जिससे मुश्किल काम भी आसानी से पूरा हो सकेंगे।
वर्कस्पेस पर बेकबाइटिंग से दूरियां बनाते हुए आप अपने काम पर ध्यान देने में सफल होंगे।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना सकते हैं, डॉक्यूमेंट प्रॉपर जांच परख कर लें और 14 जनवरी के बाद ही इन्वेस्ट करें अभी मलमास चल रहा है।
लाइफ पार्टनर के साथ कहीं ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन फैमिली में रहें या फिर कहीं हॉस्टल में वहां के अनुशासन को तो मानना ही होगा।
फैमिली में सभी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
स्टूडेंट्स मार्केट से कुछ नया सीखेंगे जो फ्यूचर में उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment