AAJ KA RASHIFAL 4 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।। श्री गणेशाय नमः।।
4 जनवरी रविवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 12ः30 तक माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः11 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः43 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
व्यापारी वर्ग बिजनेस को जी जान से करने के साथ ही कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लें।
बिजनेसमैन को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन उच्च पद पर हैं उन्हें सचेत रहना चाहिए, किन्हीं कारणों के चलते अधीनस्थों से वाद-विवाद हो सकता है।
कार्यस्थल पर खूब मन लगाकर कार्य करें, ऐसा न समझें कि आप स्वतंत्र है, अधिकारियों की नजर आप पर है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ शब्दो का चयन सोच समझ कर यूज करे।
फैमिली में आपकी किसी बात की कोई अहमियत नहीं होगी। जिससे आप चिंता में रहेंगे।
इस संडे जॉइंट पेन की समस्या से आप परेशान रहेंगे। ज्यादा भार वाला कार्य करने से दूरी बनाए रखें।
आर्थिक तंगी से बचने के लिए खर्च पर नियंत्रण रखें, भविष्य की योजनाओं के लिए बचत बढ़ाना जरूरी है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए समय विषम परिस्थितियों से भरा रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप पराक्रमी रहेगे।
सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस की मार्केट में वेल्यू बढ़ेगी।
बिजनेसमैन ने यदि किसी वित्तीय संस्थान में लोन के लिए अप्लाई किया है, तो पैरवी करें मिल सकता है।
वर्कप्लेस पर आपके कार्य से आप सीनियर को इम्प्रेस करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा, जिसके सहयोग से पूर्व की परिस्थिति को सुलझा पाने में सफल होंगे।
सेहत को लेकर अलर्ट हो जाएं छोटी-मोटी परेशानी होने पर डॉ. की सलाह अवश्य ले लें।
संडे के दिन लव एंड मैरिड लाइफ में आप अपनी वाणी का जादू बिखेरने में सफल होंगे।
सोशल लेवल पर आप अपने कार्य पर कंसंट्रेट करेंगे।
हायर एजुकेशन के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है आपको अच्छे कॉलेज से ऑफर आ सकते है।
न्यू जनरेशन की मन पसंदीदा और कलात्मक कार्यों को करने में रुचि रहेगी, जिस कारण वह इस तरह के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे।
ड्राइविंग करते समय ट्रैफिक रुल्स का उल्लंघन न करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेस में किसी भी तरह की डील करते समय लीगल एडवाइस लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस में परिश्रम करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें क्योंकि मेहनत करने पर ही बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होगी।
सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से अन एंप्लॉयड पर्सन को जॉब ऑफर मिल सकता है।
मार्केटिंग में टारगेट बेस्ड जॉब से जुड़े हैं उन्हें अपना नेटवर्क बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
लव एंड मैरिड लाइफ में दिन आपके लिए रोमांच और रोमांच भरा रहेगा।
सोशल लेवल पर नॉलेज के कारण आप चर्चा में रहेंगे।
इस संडे न्यू जनरेशन को नए पुराने सभी मित्रों के साथ एक तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि जरूरत के समय यही लोग आपके काम आने वाले हैं।
घर की सुख शांति के लिए, और लोगों से आशीर्वाद के लिए किसी गरीब की मदद जरूर करें।
स्टूडेंट्स को किसी प्रॉजेक्ट को कंपलीट करने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से आपके बिजनेस को मार्केट में पार्टिकूलर किसी प्रोडक्ट को लेकर पहचान मिलेगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस में मन मुताबिक मुनाफे के लिए कुछ समय का इंतजार करना होगा, स्थिति अनुकूल होने पर बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
ऑफिस में काम करते हुए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, बुद्धि विवेक का इस्तेमाल नहीं किया तो परेशानी में पड़ जाएंगे।
नौकरीपेशा लोग वरिष्ठ जन जिन्हें बड़े भाई के रूप में सम्मान देते हैं, के साथ बैठ कर समस्याओं की चर्चा कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर काम करते हुए आप ऑनलाइन एक्स्ट्रा इनकम पाने के प्रयास करेंगे।
सोशल लेवल पर आप अपनी काबिलियत से अच्छा खासा मुकाम हासिल करेंगे।
स्टूडेंट्स को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस संडे परिवार और समाज की ओर से मान-सम्मान मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, इस तरह आगे भी अपनी कोशिशें जारी रखें।
लव एंड लाइफ पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो आपके रिश्ते में नयी ताजगी लाएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपके तीखे व्यवहार से आपके कस्टमर में कमी आ सकती है।
व्यापारी वर्ग समझदारी के साथ नियमों के आधार पर काम करें अन्यथा विवाद होने पर मामला कोर्ट कचहरी तक भी जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को उच्चाधिकारियों की बात को समझते हुए, उनकी हर बात को गंभीरता से लेना चाहिए अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
अन एंप्लॉयड पर्सन के हाथ जॉब के प्रयास में असफलता लगेगी। लेकिन आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं लानी है।
इस संडे फैमिली में छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें।
आलस्य के चलते स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट रिजेक्ट हो सकते है।
फीवर आपके लिए परेशानी का कारण रहेगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर से आपको किसी बात को लेकर झुठ बोलना पड़ेगा।
सोशल लेवल पर आप पॉलिटिकल लेवल से दूरी बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
पार्टनरशिप में बिजनेस अभी न ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा क्योंकि अभी मलमास चल रहा है।
बिजनेसमैन को तरक्की के लिए सामाजिक दायरा बढ़ाने पर फोकस करना होगा, साथ ही फील्ड से जुड़े संपर्क बनाने होंगे।
सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर प्रमोशन के चांसेज बन सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन जन्म स्थान से बाहर काम कर रहे लोगों के लिए प्रगति के द्वार खुलने के आसार हैं।
सोशल प्रोग्राम में दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा।
लव एंड मैरिड लाइफ में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होगी।
फैमिली में हो रहे विवाद में आपकी एंट्री ही उसे सुलझा पाएगी।
न्यू जनरेशन दिमाग में नकारात्मक विचार को स्थान न दें, न ही छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की आवश्यकता है।
गवर्नमेंट स्कॉलरशिप के लिए फील किए गए फॉर्म की लिस्ट में आपका नाम आ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आप वर्कोहोलिक रहेगे।
बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, बिजनेसमैन को मन मुताबिक लाभ होने की संभावना है।
बिजनेस को एक्सपेंड करने की प्लानिंग बना रहे है, तो 14 जनवरी के बाद करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कप्लेस पर कोई भी वर्क स्टार्ट करने से पहले कार्य शुरू करने के पहले सभी लोगों से गुड मॉर्निंग सुप्रभात तो बोलना ही चाहिए, खासतौर पर उन लोगों को जो उनकी टीम में हों।
वर्कप्लेस पर आपके हाथ सफलता लगेगी साथ ही कुछ पर्सन के जॉब में चेंज भी आएंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में होने से आपकी सेहत में सुधार आएगा।
राजनीति से जुड़े लोगों का समाजिक कार्यक्रम में बड़े जोरों से स्वागत होगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के बीच हुई गलतफहमी दूर होने से आपकी लाइफ में रोमांच और रोमांस बढ़ेगा।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट एंड असाइनमेंट समय पर कंप्लीट करने में सफल होंगे।
संडे पर फैमिली के साथ ट्रैवलिंग करने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में समस्या आएगी।
सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस की नेट वर्थ में इजाफा करने में सफलता हासिल करेंगे।
सरकारी विभाग से जुड़ कर कार्य करने वाले व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं, हो सकता है पुराने रुका पेमेंट ही मिल जाए।
जॉब चेंज करने के लिए टाइम बेहतर है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्क रिलेटेड टै्रवलिंग पर जाना पड़ेगा, इसके लिए अपने मन को पहले से ही तैयार कर लें।
सोशल लेवल पर आपकी कम्यूनिकेशन स्क्लि की बदौलत आपको कई सोशल प्रोग्राम में इनवाइट किया जा सकता है।
लव एंड मैरिड लाइफ में पिस व हारमनी रहेगी।
जिम्मेदारियों का भार उठाने के लिए अपने कंधों को पहले से ही मजबूत कर लें, क्योंकि पिताजी पारिवारिक जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
सेहत पर जरूर ध्यान दे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में बेहतर परफॉर्म करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मतभेद हो सकता है।
आपके आलस्य और मैनेजमेंट के गड़बड़ा जाने के साथ-साथ कुछ कॉन्टेक्ट में इंटरनली सेटिंग की वजह से आपके हाथ से कॉन्टेक्ट निकल जाएंगे।
बिजनेसमैन को किन्ही कारणों से घाटा उठाना पड़ सकता है, लेकिन समझदारी दिखाएंगे तो इनसे बच भी सकते हैं।
अन एंप्लॉयड पर्सन को जॉब के लिए अभी प्रयास करने होंगे, वहीं बात करें एंप्लॉयड पर्सन की तो उन्हें वर्कप्लेस पर संभलकर कार्य करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य से लंबे टूर पर जाना पड़ सकता है, रास्ते में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ विवाद न करें।
न्यू जनरेशन जिनको भूलने की दिक्कत है, उन्हें ध्यान लगाने का अभ्यास करना चाहिए, केंद्रित होने में आसानी होगी।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का ध्यान प्रोजेक्ट से भटक सकता है।
फैमिली में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
सेहत के मामले में आप अपनी लाइफ स्टाइल में योग व मेडिटेशन एड करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेस की इनकम में इजाफा होगा, जिसका मुख्य कारण आपके इनोवेटिव आइडियाज एंड मैनेजमेंट टीम होगी।
बिजनेस बढ़ाने के लिए टीम वर्क के साथ काम करें, और सभी के साथ मीटिंग करके प्लालिंग बनाएं।
सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से वर्कप्लेस पर आप अपने हार्ड वर्क से मंथ ऑफ दी एंप्लॉयड अवॉर्ड की रेस में टॉप पर रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब सेटिस्फेक्शन लेवल विरोधियों की आंखों में खटक सकता है।
सोशल लेवल पर आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा, जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र में पहले से बेहतर कर पाएंगे।
फैमिली में पेरेंट्स का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि उनकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लव एंड मैरिड लाइफ में कुछ बदलाव का सामना करना पड़ेगा।
किसी खास के साथ ट्रैवलिंग को लेकर की गई प्लानिंग में बदलाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स अपने असाइनमेंट समय पर कंप्लीट नहीं कर पाएंगे जिससे सबमिट करने में उन्हें देर होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से संभलकर रहें।
बिजनेसमैन बिजनेस में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी ध्यान दें और प्रोडक्ट में समय की मांग के अनुसार चेंज करें।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा सकते हैं, इसके साथ ही बिजनेस एक्सटेंड के लिए प्लानिंग बना सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में जो फ्रेंड एंड सपोर्ट स्टाफ हैं, वह सहयोगी मूड में चल रहे है, आपसी सहयोग से काम जल्दी पूरा हो सकेगा।
ऑफिस के कार्य में परेशानियों का सामना तो करना पड़ेगा किंतु आप परिश्रम और सूझबूझ से निदान निकालने में भी कामयाब होंगे।
स्टूडेंट्स अपने विव्यू, आइडियाज एंड स्किल से अपने फील्ड में अपना प्रभुत्व जमाने में सफल होंगे।
फैमिली में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धीरे-धीरे वो दूर हो जाएगी।
लव एंड लाइफ पार्टनर के प्रति लॉयल रहें, अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
न्यू जनरेशन को बड़े भाई से किसी न किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है इसलिए उनके संपर्क में रहें।
सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से सोशल लेवल पर आपको बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे।
सडनली ऑफिशियली वर्क को लेकर दूसरे शहर की टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
ऑटोमोबाइल बिजनेस की न्यू ब्रांच ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो 14 जनवरी के बाद करें।
बिजनेसमैन को सडनली ही किसी मीटिंग को लेकर टै्रवलिंग करनी पड़ेगी, इस दौरान आपको मार्केट से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को पुराने कार्यों से हटकर कुछ नए कार्यों में योग्यता को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
बैंकिंग सेक्टर रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन जो खासतौर से टारगेट बेस्ड जॉब करते हैं, उनके टारगेट कंपलीट होने की संभावना है, जिसके चलते उन्हें बड़ा लाभ भी होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन की डिटर्मिनेशन पावर में इजाफा होगा, जिससे वो अपने फील्ड में सफल होंगे।
न्यू जनरेशन को भविष्य के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, जो जीवन के नये मोड़ में कारगर साबित होंगे।
फैमिली में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
लव एंड लाइफ पार्टनर जीवन के हर मोड़ में आपके साथ रहेगा।
सोशल लेवल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।
संडे पर पर्सनल एंड प्रोफेशनल ट्रीप बन सकती है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

Comments
Post a Comment