AAJ KA RASHIFAL 18 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

18 जनवरी रविवार, देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ कृष्ण पक्ष देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः14 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 04ः41 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।          
किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर कारोबार करने वाले व्यापारी यदि चाहें तो स्वतंत्र व्यापार भी कर सकते हैं, परिस्थितियां अनुकूल हैं।
बिजनेस में सही जगह पर पैसों का निवेश करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।  
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क से आप सीनियर एंड बॉस को इम्प्रेस करने में सफल होंगे।  
एंप्लॉयड पर्सन ने यदि किसी नई नौकरी के लिए पहले से कुछ जगहों पर अप्लाई कर रखा है, तो वहां से ऑफर आ सकता है।
फैमिली में एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है, तो उसमें डिसीजन होने पर आपको भी प्रॉपर्टी मिल सकती है।
अनमैरिड पर्सन के विवाह होने के चांसेस बन सकते है।
इकॉनोमिक प्रगति होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर प्रकार की समस्या हल कर पाएंगे।
सामाजिक स्तर के कार्यो पर दूसरों की मदद करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स अपने मनचाहे फील्ड में सक्सेस प्राप्त कर पाएंगे।  
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी बहस हो सकती है।      
ट्रेडिंग बिजनेस में आप असफल हो सकते है, लेकिन आप हार न माने कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
बिजनेसमैन के लिए अपव्यय की स्थिति बन सकती है, यदि सरकारी टैक्स ड्यू है तो उसे समय पर जमा करें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सडनली से प्रेजेंटेशन देने के लिए बोला जा सकता है, बेशक आप हिचकिचाएंगे लेकिन यह आपकी प्रतिभा को निखारने के सुनहरा अवसर है।
वर्कस्पेस पर वर्क लोड ज्यादा होने से आप अपने कार्य समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे।
फैमिली में आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल करना होगा।
रीढ़ में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
संतान की किसी जिद्द को लेकर मैरिड लाइफ में विवाद बढ़ सकता है।
लाइफ पार्टनर पर आपका विश्वास डगमगा सकता है।
एग्जाम डेटस एंड रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।            
बिजनेसमैन को बिजनेस में दिमागी दांव पेंच का इस्तेमाल भी करना होगा तभी अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
हषर्ण, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से पॉलिटिकल पर्सन के सर्पोट से आपका बिजनेस बढ़ेगा।
संपर्क के माध्यम से नई नौकरी मिल सकती है, इसलिए समय को ध्यान में रखते हुए लोगों से कहना शुरू कर दें।
लेखन एवं मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का कोई आर्टिकल धूम मचा सकता है जिससे उनकी मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले न्यू जनरेशन को प्रतिभा का परचम लहराने का मौका मिलेगा।
न्यू जनरेशन को खेलकूद, मिमिक्री, प्ले जैसे जन्मजात गुणों का विकास कर करियर बनाना चाहिए।
फैमिली में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।
मेरिड लाइफ के लिए टाइम बेहतर नहीं रहेगा कुछ अनबन हो सकती है।
गले में इंफेक्शन हो सकता है।
मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल करते समय अलर्ट रहें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसको चुकाने की प्लानिंग करें।        
कोर्ट कचहरी रिलेटेड मामलों का आपके पक्ष में आने से आपकी बिजनेस की  ग्रोथ में इजाफा होगा।
यदि बिजनेस पार्टनरशिप में कर रहे हैं, तो पार्टनर के साथ कारोबार से जुड़ी हर छोटी बड़ी बातों पर चर्चा करें।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर किसी कार्य में कोवर्कर के सहयोग से पूरे हो सकेंगे, इसलिए अकेले काम करने में समय बर्बाद न करें।
अन एंप्लॉयड पर्सन की जॉब सर्चिंग पुरी होगी।
फैमिली में आपको कोई रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है।
ग्रहों की चाल को देखते हुए न्यू जनरेशन के कई काम वाणी के माध्यम से बना सकेंगे। खर्चो के साथ-साथ आप अपने व्यवहार पर भी नियंत्रण करने में कामयाब होंगे।
डायबिटीज पर्सन सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
घर के बड़े बुजुर्ग की एडवाइस फ्यूचर में आपके लिए किसी मील के पत्थर के कम नहीं होगी।
हषर्ण, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बैंकिंग फिल्ड से जुड़े एर्म्प्लाइज के सडनली टै्रवलिंग हो सकती है।  
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
 
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।      
बिजनेसमैन को बरसों से डूबी हुई रकम अचानक ही प्राप्त हो सकती है, जिसे वह कई बार कोशिश करने के बाद ही नहीं मिल रही थी और आप भी न मिलने पर भूल चुके थे।
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बिजनेस में आपके हाथ प्रॉफिट लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य से कहीं दूर भेजा जा सकता है, हो सकता है कि जाने के बाद रूकने का प्रोग्राम ही बढ़ जाए।
वर्कस्पेस पर वर्क लॉड बढ़ने से ऑवरटाइम करना पड़ सकता है।
आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें व नेगेटिव बातों से भी ऊपर उठने का प्रयास करें।
लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
घर के बड़े बुजुर्गों सहित घर पर काम करने वाले लोगों से भी सम्मान पूर्वक बात करें और उनकी कुशलक्षेम पूछें।
एड़ी दर्द की समस्या हो सकती है।
स्टूडेंट्स के लिए टाइम अनुकूल रहेगा।
न्यू जनरेशन को हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना है तो बैंक से लोन स्वीकृत हो सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
व्यापारी सरकारी नियमों का पूरी तरह से पालन करें नहीं तो सरकारी नोटिस मिल सकता है, जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिजनेस में नई नीतियों को लेकर आप परेशान रहेंगे।
यदि आप वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट पर कार्य रहें है और आप टीम को लीड कर रहे है, तो स्टाफ को बुला कर कभी-कभी उनके कार्य का फीडबैक भी लेते रहना चाहिए।
वर्कस्पेस पर आपकी लेजिनेस आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है।
व्यर्थ की दौड़ धूप और व्यस्तता बनी रहेगी।
मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सेहत में सुधार लाएंगे।
फैमिली में किसी इंपॉर्टेंट डिसीजन पर आपका डिसीजन सबसे अलग रहने से आपकी बात को कोई नहीं मानेगा।
मेरिज लाइफ में एक दूसरे का सहयोग करें।
न्यू जनरेशन को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा जिसमें यश की प्राप्ति भी होगी।
स्टूडेंट्स को करियर संबंधी फैसले लेने में प्रॉब्लम आ सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
 
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।          
बिजनेस में बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे बिजनेस करना आसान होगा।
बिजनेस में आए अवसर का लाभ उठाने में आप सफल होंगे।
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम क्लियर कर गवर्नमेंट एंप्लॉय बनने वालों की विश पूरी हो सकती है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन का भाग्य साथ दे रहा है, नौकरी में यदि प्रमोशन का मामला चल रहा है तो कोशिश तेज कर देनी चाहिए।
अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखने की विशेष आवश्यकता है।
हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें।
संतान ने हायर एजुकेशन के लिए जिन विदेशी कॉलेजों में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, उनको कॉलेज से मेल आ सकता है।
फैमिली से इकोनॉमिक हेल्प मिलेगा।
मैरिड लाइफ में एक दूसरे को समझकर लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें आप काफी हद तक सफलता भी प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।            
बिजनेसमैन पुराने ढर्रे पर ही बिजनेस न करें बल्कि इस बात पर भी विचार करें कि इन कार्यों से कैसे तरक्की की जा सकती है, विचार करने के बाद योजना भी बनाएं।
पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस रिलेटेड सोर्स ला सकते हैं।
न्यू जनरेशन धार्मिक कार्यों में भागीदारी मानसिक स्थिति को बेहतर करने का काम करेगी, बढ़ चढ़कर कार्यों में हिस्सा लें।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन पर पूरी मेहनत से कार्य को पूरा करें क्योंकि उनका यह परिश्रम ही उन्हें सफलता दिलाएगा।
वर्कस्पेस पर ज्यादा बदलाव और जॉब चेंजेज का मन बन सकता है।
सिगरेट तंबाकू जैसी लत लग गयी है, तो उसे तुरंत छोड़ दें क्योंकि शारीरिक समस्या बढ़ने की आशंका है।
फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, क्योंकि परिवार ही सबकुछ है।
लाइफ पार्टनर के साथ हो रहा मनमुटाव दूर होगा, दिन आनंददायक बितेगा।
सोशियल लेवल पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
 
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।          
ग्रहों की चाल आपके पक्ष में आने से ऑनलाइन बिजनेस में सडनली प्रॉफिट आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा।  
बिजनेस में गवर्नमेंट ऑफिसर के साथ सम्मान पूर्वक पेश आएं उनके माध्यम से आपकी बहुत सी समस्याओं का समाधान आसानी से निकल सकता है।
वर्कस्पेस पर अपना टारगेट अचीव कर एम्पलाई ऑफ द मंथ का प्राइज फिर से जीतने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने वर्क को समय पर करना है, न कि कोवर्कर के काम पर ध्यान देना है, न कि ऑफिस में दूसरों की उपलब्धियों पर ईर्ष्या करनी है।
जुकाम और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
पिता के साथ संबंध मधुर रखें क्योंकि उनका आशीर्वाद जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति का पथ आसान करता जाएगा।
लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा गुजरेगा, प्यार भरी बातें होगी।
अपने एक्सपेंडिचर और वाणी पर कंट्रोल करनी की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी आशा के विपरीत रिजल्ट हासिल हो सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
 
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।    
बिजनेसमैन को बिजनेस में कस्टमर के साथ सम्मान पूर्वक पेश आना होगा, क्योंकि हर कस्टमर सम्मान पहले चाहता है।
बिजनेस में आ रही कुछ प्रॉब्लम को आप अपनी स्मार्टनेस से दुर करने में सफल होंगे।
मानसिक तनाव सिर दर्द एंप्लॉयड पर्सन की समस्या बढ़ा सकता है, इसलिए लगातार काम करने से बचते हुए कुछ देर के लिए दिमाग को आराम देना चाहिए।
वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क करना पड़ेगा इसलिए एनी टाइम रेडी रहें।
फैमिली में आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा वरना बनती बात बिगड़ने में समय नहीं लगेगा।
मैरिड लाइफ में रिलेशन को ठीक करने के लिए प्रयास में आप असफल होंगे।
शरीर में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है, सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अभी समय आपके लिए सही नहीं है।
आर्थिक कार्य से बिजनेस ट्रैवलिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन कोई ऐसा कार्य न करें जो अपयश का कारण बने और मान प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला हो।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 8
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में उस पर काम करें।
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के पुराने स्टॉक की सडनली से डिमांड आ जाने से स्टॉक माल तो निकल ही जाएगा, अच्छी खासी रकम भी देकर जाएगा।
पार्टनरशिप बिजनेस के लिए दिन समृद्धि दायक रहेगा।
वर्कस्पेस में आपकी एबिलिटी और टैलेंट खुलकर लोगों के सामने आएगी जिससे आपको फ्यूचर में प्रॉफिट मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन बुद्धि और विवेक का उपयोग करते हुए ऑफिस के कार्यों को सुगमता से कर सकेंगे।
आप अपने किसी फेवरेट वर्क में रुचि लेंगे और उसमें अपना समय व्यतीत करेंगे।
घरेलू खर्चों को सोच समझ कर ही खर्च करें और फिजूलखर्ची को हर हाल में रोकें नहीं तो धन की बर्बादी होती रहेगी।
संतान की एक्टिविटी आप को कभी-कभी टेंशन में डाल सकती है।
सोशली वर्क सुगमता से पूर्ण करेंगे जिससे सोसायटी में आपका मान बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स के लिए टाइम अच्छा रहेगा।
न्यू जनरेशन को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है, वाणी से पैनल के लोगों को आकर्षित करने का प्रयास करें काम बनने के आसार हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।      
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से मेटल रिलेटेड बिजनेस में प्रोग्रेस होगी, साथ ही इकोनॉमिक प्रॉफिट भी होगा।
बिजनेसमैन अपने अधीन काम करने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति और सम्मान पूर्ण व्यवहार करें तो कर्मचारी भी मन लगाकर कार्य करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की कानाफूसी पर बिल्कुल भी ध्यान न दें, जहां लोग होंगे तो वह इधर-उधर की बातें करेंगे ही आप अपने कार्य से उनको रिप्लाई दें।
वर्कस्पेस पर आर्थिक अस्थिरता दिख रही थी वह दूर हो जाएगी।
स्टमक दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है।
सबका प्रिय बनने के लिए न्यू जनरेशन को नैतिक गुणों का विकास करना चाहिए क्योंकि गुणी व्यक्ति को हर कोई पसंद करता है।
लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस में दिन गुजरेगा।
लेजिनेस के चलते प्रोफेशनल ट्रेवलिंग लेट हो सकती है।
ए आई स्टूडेंट्स के लिए टाइम बेहतर रहेगा।
कुटुंब में किसी तरह की परेशानी आ जाए तो घबराने के बजाय सब लोग शांति से उसका समाधान तलाशें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2

Comments