AAJ KA RASHIFAL 5 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्री गणेशाय नमः।।

5 जनवरी सोमवार

 


 सुरेश श्रीमाली 

पंचांग-

आज सुबह 09ः57 तक माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः25 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।

 

मेष राशि 

चन्द्रमा 5th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।        

कार्यस्थल पर आपको डेली वर्क के अलावा कुछ नया काम दिया जा सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। और कार्य करने में ज्यादा टाइम भी लगेगा।

एंप्लॉयड पर्सन के उम्मीद के मुताबिक काम न होने पर मन उदास हो सकता है, लेकिन ऐसे में आपको अपना धीरज नहीं खोना है।

बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ खास नहीं है, जहां एक तरफ आय में कमी होगी तो वहीं दूसरी तरफ एक्सपेंडिचर की लिस्ट पहले से कुछ और लंबी हो सकती है। 

पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर के साथ हिसाब-किताब क्लीयरेंस को लेकर लंबी बातें हो सकती है।

स्पोर्ट्स पर्सन किसी कठिनाई में फंस सकते है, उन्हें सीनियर या फ्रेंड्स से गाइडेंस लेना पड़ेगा। 

सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेना भारी पड़ सकता है, ऐसे में कर्ज लेने से बचते हुए बचत करने पर ध्यान दें।

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपनों के लिए समय निकालना चाहिए. काम के साथ साथ अपनों को समय देना भी जरूरी है। 

पसंदीदा फील्ड में न्यू जनरेशन करियर बनाने का प्रयास करें न कि लोगों की सुनकर उस पर कार्य करें।

लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

 

वृषभ राशि 

चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।       

विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके कार्य से सीनियर एंड बॉस प्रसन्न होंगे, जिसका परिणाम यह हो सकता है कि आपको सैलरी या प्रमोशन की खुश खबरी मिल सकती है। 

एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियली वर्क के लिहाज से दिन नॉर्मल रहेगा। 

बिजनेस के विस्तार को लेकर योजना बना सकते हैं लेकिन उसे धरातल पर 14 जनवरी के बाद ही लाएं क्योंकि अभी मलमास चल रहा है, इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।

बिजनेसमैन को बिजनेस के कार्य से आसपास की छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संभव है कोई बड़ा क्लाइंट भुगतान के लिए आपको बुलाए।

मौसम में बदलाव के चलते बिजनेस में कस्टमर की आवक बढ़ने से आपके चेहरे की खुशी का ठीकाना नहीं रहेगा। 

जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स की महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होने की आशंका है, लेकिन फिर भी आपको उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है और मेहनत करते रहना है। 

नजदीकी रिश्तेदार से बेवजह की बात को लेकर तनाव हो सकता है, विवाद की वजह आपकी  तरफ से न हो इस बात का खास ध्यान दें। 

ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है उन्हें नियमित दवाइयों का सेवन करना होगा।

लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3

 

मिथुन राशि 

चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियली स्ट्रांग रहेगे।       

कार्यस्थल पर कार्य को लेकर व्यस्तता का माहौल बना रहेगा, अपने कार्य पर ही फोकस रखें तो अच्छा रहेगा। 

एंप्लॉयड पर्सन को टीम के कार्यों पर निगरानी रखने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी करना होगा।

विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में किसी कारणवश कोई प्लानिंग अधुरी रह गई है, तो उस पर कार्य प्रारंभ कर सकते है। 

बिजनेसमैन के गवर्नमेंट सेक्टर रिलेटेड वर्क पेंडिंग है, वह बनते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यू जनरेशन रचनात्मक व मन पसंदीदा कार्य करके खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसके साथ ही उनकी पसंदीदा काम करने में रुचि भी बढ़ेगी। 

फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी से कभी भी पीछे न हटें, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, कर्तव्य निर्वहन में अपना पूरा योगदान दें। 

स्टूडेंट्स को क्रिएटिव कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए, इससे आपकी प्रतिभा में और निखार आएगा।

लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7

 

कर्क राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व अशांत रहेगा।     

ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपको अपनी प्रेजेंटेशन देने का मौका मिल सकता है, जिस पर आप चौका लगाने में सफल होंगे। 

एंप्लॉयड पर्सन को परिश्रम करने पर ही ऑफिस के कार्यों में सफलता मिल सकेगी इसलिए अपने काम पर ही फोकस करें।

विष्कुम्भ, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से कॉचिंग इन्सीट्यिट चलाते है तो स्टूडेंट्स की संख्या में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं।

खाली समय में संतान के साथ समय व्यतीत करते हुए, अपने समय का सदुपयोग करना होगा।

न्यू जनरेशन स्वयं को एनर्जेटिक एंड पॉजिटिव रखें, क्योंकि आपको एक साथ कई काम को करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

नए रिश्तों को थोड़ा समय देने की जरूरत है, अविश्वास और कम्यूनिकेशन गेप के कारण रिश्ते की डोर कमजोर पड़ सकती है। 

सेहत के मामले में ज्यादा मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, अन्यथा किसी प्रकार की समस्याएं उभर सकती है।

लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

 

सिंह राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अनावश्यक खर्चों को करने से बचे।  

वर्कप्लेस पर सीनियर एंड बॉस के समक्ष डिंगे न हांके वरना स्वयं को मुश्किलों में डाल सकता है। 

एंप्लॉयड पर्सन को मानसिक व्यथा मिल सकती है, हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

पार्टनरशिप बिजनेस में किसी दूसरे के बहकावे में आकर खुद को भ्रमित न करें, अन्यथा यह खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। 

बिजनेसमैन को बड़े क्लाइंट्स के साथ खुद ही डील करना चाहिए, एंप्लॉयड के सहारे न छोड़ें नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं।

जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स सदैव अपने विवेक का प्रयोग करें, आप जिस क्षेत्र में निपुण हैं उसी क्षेत्र में कॉम्पिटिशन करें और व्यर्थ की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बचें अन्यथा सिर्फ समय की बर्बादी होगी। 

न्यू जनरेशन को कुछ भी चुनौतीपूर्ण स्थितियां दिखाई दें तो सावधानी के साथ मुकाबला करें घबराएं बिल्कुल भी नहीं।

अपने व्यवहार की कमियों को दूर करने का प्रयास करें, इसके साथ ही परिवार और कार्यस्थल पर सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। 

डिप्रेशन से पीड़ित हैं उन्हें अपने डॉ. के संपर्क में रहना चाहिए।

लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3

 

कन्या राशि 

चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।      

ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसे आप बखूबी निभाने में सफल होंगे। 

एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोवर्कर को साथ लेकर चलने में ही फायदे में रहेंगे, अकेला चलो की नीति छोड़ने में ही भलाई है।

बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। 

बिजनेस पार्टनरशिप में है, तो फिर पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखनी होगी जिससे व्यापारिक क्रियाओं में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

न्यू जनरेशन के लिए दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, घर के साथ बाहर भी बड़ो का आशीर्वाद, प्यार और स्नेह प्राप्त होगा।

परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा। 

स्टोन के मरीजों को दर्द का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसके इलाज में किसी तरह की लापरवाही मत करें और लगकर इसका इलाज कराएं।

लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

 

तुला राशि 

चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से सफलता मिलेगी।

बिजनेसमैन को सरकार का साथ मिलेगा और कोई ऐसी योजना घोषित हो सकती है जो उनके लाभ का कारण बने।

बिजनेसमैन की अच्छी आय हो सकती है लेकिन उतना ही लाभ लें, जो जायज हो अधिक लाभ के चक्कर में प्रॉडक्ट की कीमत बढ़ाना ठीक नहीं होगा।

कार्यस्थल पर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें, जिससे परिश्रम और समय दोनों की ही बचत होगी। 

फैमिली के बड़े बुजुर्गों और जानकार से गाइडेंस लेंगे जिससे बिजनेस रिलेटेड डिसिजन लेने में आसानी होगी। 

स्टूडेंट्स को फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी करना लाभकारी रहेगा, इससे उनके हार्ड सब्जेक्ट पर ं पकड़ मजबूत होगी। 

लाइफ पार्टनर से अनावश्यक ही किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करे।

मन में अनावश्यक कारण से उलझन बनी रहेगी, इसका एक कारण बिगड़ता स्वास्थ्य भी हो सकता है।

लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

 

वृश्चिक राशि 

चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।     

विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से कार्यस्थल पर कोवर्कर के साथ सामंजस्य बेहतरीन होगा, कार्य में सफलता भी मिलेगी। 

व्यापार में पार्टनर के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है इसलिए उनकी सलाह से काम करने में भी भलाई है।

बिजनेसमैन चल रहे बिजनेस के साथ अन्य बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे हैं तो बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें और काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें। 

स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ कोई न्यू प्रोजेक्ट प्लान कर सकते है, जिसमें उन्हें पुरी सफलता भी मिलेगी। 

न्यू जनरेशन को व्यर्थ समय गंवाने से बचना चाहिए, इसके साथ ही कुछ देर पढ़ने लिखने के लिए समय भी निकालना चाहिए।

लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।

जंक फूड से दुरियां बनाकर रखें अन्यथा पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी प्राप्त हो सकती है जिसके लिए अब वह आशा करना ही छोड़ चुके थे।

लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

 

धनु राशि 

चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।    

वर्कप्लेस पर सीनियर एंड बॉस के द्वारा दिए गए कार्य को टालने से आपके लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है। 

यदि किसी जरूरी काम के संबंध में ऑफिस में एडवांस के लिए अप्लाई किया है, तो उसे प्राप्त करने के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा। 

फैमिली मेंबर के साथ सामंजस्य बना कर चलें नहीं तो कलह से बच पाना मुश्किल होगा।

पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी डील को लेकर मनमुटाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। 

बिजनेसमैन को मंदी का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसे लेकर अफसोस न करें, धंधे में ऐसा होता रहता है।

स्टूडेंट्स को भविष्य की सिर्फ कल्पना में ही समय बर्बाद करने से बचना चाहिए, यह समय सिर्फ कल्पना मात्र के लिए नहीं, अपितु कुछ करने का है। 

रिश्तेदारों के संपर्क में रहने की कोशिश करें, मिलकर न सही फोन पर ही उनका हालचाल लेते रहें। 

काम के साथ आराम भी करते रहें, सेहत के लिए अनिद्रा नुकसानदेह हो सकती है। 

लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4

 

मकर राशि 

चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।         

विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से कार्यस्थल पर भाग्य का साथ आपको मिलेगा, आपके कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे, जिस कारण काम भी आप मन लगाकर करेंगे। 

एंप्लॉयड पर्सन को पुरानी कंपनी से दोबारा जॉब का ऑफर मिल सकता है, यदि आप की   दृष्टि से यह बेहतर है तो आप उसे एक्सेप्ट भी कर सकते हैं।

बिजनेसमैन के प्रतिष्ठान में यदि सरकारी अधिकारी किसी तरह की जांच करने आए तो उनका सहयोग करें और मृदु वाणी में ही बात करें।

कॉस्मेटिक का काम करने वाले व्यापारियों का काम खूब चलेगा, अच्छी आमदनी हो सकती है।

न्यू जनरेशन अपने व्यवहार और हंसी मजाक के तरीके से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, जिस कारण वह सभी के चहेते बनेंगे। 

फैमिली का वातावरण आपके प्रयास से अच्छा बना रहेगा, सभी के साथ बैठकर हंसी मजाक करें, हो सके तो फैमिली के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग बना सकते है। 

बात करे सेहत की तो कमर में दर्द और नसों में खिंचाव हो सकता हैं।

प्रेमी युवाओं को अपने पार्टनर के साथ गपशप और खानपान कर समय गुजारने का मौका मिलेगा।

लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3

 

कुंभ राशि 

चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।    

वर्कस्पेस पर कामकाज को लेकर नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें, पहले की जिम्मेदारियों के साथ साथ नई जिम्मेदारी भी आ सकती है। 

एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस की ओर से कोई बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी मिलने की संभावना बन रही है।

व्यापारियों का कारोबार निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा और कमाई होगी लेकिन साथ ही खर्च भी होगा।

बाहरी संपर्क के माध्यम से बिजनेस में ग्रोथ की संभावना है, इसलिए नेटवर्क मजबूत करने पर फोकस करें।

लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ मूवी एंड शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।

न्यू जनरेशन को करियर को प्रगति कर रही फील्ड के लिए फोकस बढ़ाना होगा, जिससे उन्हें जल्दी सफलता हासिल हो सकें।

जोडों को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे उन्हें दर्द से छुटकारा मिल सके।

लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7

 

मीन राशि 

चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।      

अगर आप किसी प्रॉजेक्ट पर टीम को लीड कर रहे है, तो कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए इस राशि के लोगों को उनके साथ थोड़ा सख्त होना पड़ सकता है।

ऑफिस में आप बिना किसी रूकावट के कार्य को अंजाम दे पाने में कामयाब रहेंगे। 

विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन लोन के सिलसिले में कई दिन से बैंक के चक्कर काट रहे थे, तो उनको राहत मिलने वाली है, बैंक के कारण अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे। 

ग्रहों का खेल बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, आपके छोटे प्रयासों से ही कार्य सिद्ध हो जाएंगे।

जनरल एंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स इधर-उधर की बातों से दूरियां बनाकर अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट करें। 

फैमिली की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, आपके साथ-साथ फैमिली मेंबर के चेहरों पर खुशी छाई होगी। 

न्यू जनरेशन के द्वारा किए गए प्रयास को सफलता दिलाएगा, सफलता का स्वाद चखने के बाद आपको अपनी मेहनत को और बढ़ाना होगा।

लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5

Comments