AAJ KA RASHIFAL 11 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 जनवरी रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः21 माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः12 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 04ः52 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
बिजनेस अच्छा और बढ़िया चल रहा है फिर भी कस्टमर से कॉन्टेक्ट बढ़ाने के साथ ही प्रचार प्रसार पर भी ध्यान दें क्योंकि जो दिखता है वही बिकता है।
मेडिकल बिजनेस में कुछ बदलाव आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की बातें किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपको बहुत आगे ले जाएगी।
नई डिज़िज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
फैमिली में किसी स्पिरिचुअल प्रोग्राम की प्लानिंग बन सकती है।
बिना कुछ करे ही न्यू जनरेशन का मस्ती भरा जीवन चल रहा है तो यह उनके प्रारब्ध का ही परिणाम है, लेकिन वर्तमान में भी कुछ न कुछ करते रहें।
लाइफ पार्टनर पर गुस्सा और शक करने से बचे।
प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसके डाक्यूमेंट अच्छी तरह से पढ़ और जांच जरूर कर लें।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी मेहनत का अच्छा प्राइज मिलेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेस में वर्क के पैटर्न में चेंज करने से बचना होगा, चेंज करने से अच्छा है रहेगा कि आप उसमे ही सुधार कर दें।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर की स्वीकृति लेने के बाद ही बिजनेस के किसी मामले में कदम उठाएं नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, काम करेंगे लेकिन सहकर्मियों के संग मौज मस्ती भी जारी रहेगी।
सुकर्मा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको बड़ी पोस्ट मिल सकती है।
सोशियली लेवल पर कुछ नया करने का मानस बन सकता है।
ऑवर वेट को लेकर आप परेशान रहेंगे।
फैमिली में किसी नए मेंबर की एंट्री आपके चेहरे पर खुशी लाएगा।
न्यू जनरेशन को दुर्व्यसन करने वालों से दूर ही रहना चाहिए नहीं तो संगत का असर आ सकता है।
मैरिड लाइफ में नजदिकिया बढ़ेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को ज्यादा प्रयास करने होंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में अच्छी रहेगी।
सुकर्मा योग के बनने से बिजनेस के लिए कोई बड़ा लोन लेना चाहते हैं तो उसमें आपको सक्सेस मिल सकती है।
आमदनी बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग वर्तमान कारोबार के साथ कुछ नए प्रोडक्ट को जोड़ने का विचार बना सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अपनी तरक्की के बारे में भी विचार करना चाहिए।
वर्कप्लेस पर वर्किंग सिस्टम को दुरुस्त करके रखें और बुद्धि का परिचय दें, आपके कार्य का लोहा पूरा ऑफिस मानेगा।
फैमिली में सभी के साथ किसी प्रोग्राम की प्लानिंग बन सकती है।
लाइफ पार्टनर से आपको सडनली कोई सरप्राइज मिल सकता है।
हेल्थ के मामले में आप स्वयं को एनर्जेटिक फिल करेंगे।
न्यू जनरेशन को विदेश यात्रा करने का संयोग बन सकता है।
ऑफिशियली एंड पर्सनल ट्रैवलिंग हो सकती है, जो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगी।
एजुकेशन के लिए किए गए अटेम्प्ट में उन्हें सफलता मिलेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में इस समय किसी भी तरह के प्लान को एक्जिक्यूट करने से पहले एक्सपीरियंस पर्सन की सलाह जरूर लें।
व्यापारी वर्ग आज एक बात गांठ बांध लें, कि किसी से विवाद नहीं करना है और अच्छे स्तर पर प्रतिस्पर्धी का मुकाबला करें फूहड़ता के साथ नहीं।
मार्केटिंग जॉब से जुड़े हुए हैं, उन्हें एक्टिव रहना है, यदि मौसम के कारण एनर्जी डाउन हो रही है, तो बीच-बीच में एनर्जी ड्रिंक लेते रहें।
वर्कस्पेस पर आप सिर्फ अपने कार्य पर कंसंट्रेट करें, फालतू की बातों और बैक बाइटिंग से दूरियां बनाए रखें।
आपका मोरल किसी के सहयोग न मिलने से डाउन हो सकता है।
वर्क लोड ज्यादा होने से आप अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे।
लाइफ पार्टनर से बातचीत करते समय आपको वर्ड वार का ध्यान रखना होगा।
लेडिस स्किन को लेकर अलर्ट रहें, तेजी से वायरल हो रहे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि साइड इफेक्ट होने की आशंका है।
स्टूडेंट्स को अपनी क्रिएटिव स्किल पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
क्रोध पर नियंत्रण करें अन्यथा वैवाहिक सुखों में कमी के साथ अन्य क्षेत्रों में भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से कहासुनी हो सकती है।
बिजनेस में आपका कॉन्फिडेंस टॉप लेवल पर होने से आपकी ग्रोथ में इजाफा होगा।
जो युवा बाप दादा के कारोबार में लगने जा रहे हैं, वह ध्यान रखें कि उन्हें नए तरीकों का इस्तेमाल कर व्यापार को नई ऊंचाई तक ले जाना है।
नौकरीपेशा लोग व्यर्थ की चिंता छोड़ अपने कार्य में फोकस करें क्योंकि वहां भी चुनौतियां कम नहीं है।
एक्सपेंडिचर पर लगाम लगाने की जरूरत है। क्योंकि यही आपके अच्छे फ्यूचर की चाबी है।
फैमिली के साथ कोई स्पिरिचुअल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 बजे के मध्य करें।
घरेलू कार्यों के लिए आपके पास समय नहीं होगा।
जॉइंट पेन से आप परेशान रहेंगे।
न्यू जनरेशन जिस लक्ष्य को साध कर परिश्रम करने में लगे हैं, उन्हें उससे जुड़ी सफलता की सूचना प्राप्त हो सकती है।
कठिन प्रयासों से ही सफलता मिलेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से करते समय सावधानी बरते।
सुकर्मा योग के बनने से कोर्ट कचहरी रिलेटेड मामला आपके पक्ष में आने से आपके बिजनेस के शेयर में इजाफा होगा।
नई ब्रांच ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो 14 जनवरी के बाद करें क्योंकि अभी मलमास चल रहा है इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के साथ प्रेम और सौहार्दपूर्ण संबंध रखें तथा जरूरत पर एक दूसरे की मदद को तत्पर रहें।
वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क से स्टॉप वर्क कम्पलीट होंगे।
पिता का सानिध्य और आशीर्वाद लेने का प्रयास करें, यदि किसी दूर शहर में रहते हैं तो फोन पर ही संपर्क स्थापित करें।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बन सकती है।
टेक्निकल फील्ड रिलेटेड स्टूडेंट्स के लिए टाइम बेहतर रहेगा।
न्यू जनरेशन को एनिमी से अलर्ट रहना है, क्योंकि वह आपको हानि पहुंचा सकते हैं इसलिए यदि वह मेलजोल करने आए तो बहुत लिप्त न हों।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी, लेकिन उससे आप हार न माने आप अपना कार्य करते रहें।
बिजनेस में लोन के लिए अप्लाई कर रखा है, तो उसकी स्वीकृति होने में अभी विलंब हो सकता है।
वर्कस्पेस पर इमोशनल इश्यू की वजह से आपके कार्यों में तनाव की स्थितियां बन सकती है।
एक्सपेंडिचर में कमी लाने से आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी।
आपको अपने कामों से समय मिलने पर परिवार के साथ बिताना चाहिए, कुछ देर सबके साथ गपशप करें।
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
न्यू जनरेशन घर के बड़े बुजुर्गों के सानिध्य में रहते हुए पारिवारिक और सामाजिक रीति रिवाज के साथ ज्ञान प्राप्त करने का प्राप्त का प्रयास करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को सक्सेस पाने के लिए एकस्ट्रा टाइम देना पड़ेगा।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग से आपको प्रॉफिट होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में कुछ लोस होगा साथ ही आपकी प्रॉब्लम इन्क्रिस होने से आपकी चिंता बढ़ेगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस का नेटवर्क को कैसे बढ़ाया जाए और पुराने संपर्कों को कैसे मजबूत किया जाए इस पर फोकस करना चाहिए।
सहकर्मियों से उतनी ही बात करें जितनी करना जरूरी है, क्योंकि अनावश्यक बातें काम में देरी के साथ वाद विवाद भी करा सकती है।
वर्कस्पेस पर सिनियर्स और बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है।
फैमिली में हो रहा विवाद आपकी परेशानियां बढ़ाएगा।
लाइफ पार्टनर की अत्यधिक मांग आपके एक्सपेंडिचर को बढ़ा सकती है।
वर्क लॉड और भाग दौड़ के चलते हेल्थ में गिरावट आ सकती है।
मेडिकल एंड आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टाइम कठिन हो सकता है।
वाहन सर्विसिंग का काम समय पर करें क्योंकि इन कामों में ढिलाई दिखाने पर काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सेहत को लेकर ट्रैवलिंग अवॉइड करें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बडो की सलाह से बहुत काम आएगी।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग बना रहें है, तो 14 जनवरी के बाद करना आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि अभी मळमास चल रहा है।
बिजनेसमैन सभी कस्टमर के साथ बड़े क्लाइंटों का विशेष ध्यान रखें, बिजनेस प्रमोशन के लिए कभी-कभी उनके यहां विजिट भी कर सकते हैं।
सुकर्मा योग के बनने से वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस की हेल्प से आपको आगे बढ़ने के अवसर हाथ लगेंगे।
कंधों के दर्द से आप परेशान रहेंगे।
परिवार के साथ स्वादिष्ट लजीज पकवान खाने का मौका मिलेगा, हो सकता है आपकी पसंद को ध्यान में रख कर डिश बनाई जाए।
लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलने से लाइफ में आ रही प्रॉब्लम को आप आसानी से दूर कर पाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता को बनाए रखना होगा।
ट्रेवलिंग के दौरान किसी अननाउन पर्सन से मुलाकात आपकी लाइफ में नया मोड़ ला सकती है।
न्यू जनरेशन को पुराने दोस्तों के साथ मिल कर हंसी ठहाके लगाने का मौका मिलेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
बिजनेसमैन को मार्केट में इन्वेस्ट किए हुए पैसे से अच्छा खासा प्रॉफिट प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन को ऑल्ड स्टॉक को पहले हटाने का प्रयास करें इसके लिए कुछ ऑफर भी देना पड़े तो हर्ज नहीं है।
टीमवर्क से वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट को समय से पूर्व कंप्लीट करने में सफलता हासिल करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के पास वर्कप्लेस पर कार्य का बोझ इतना अधिक हो सकता है कि भोजनावकाश भी न मिले और शाम को देर तक कार्य करना पड़े।
अपनी वाणी और एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।
सिंगल के डबल होने के चांसेज बन सकते है उनके डबल होने की चर्चा हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लग सकती है।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगी।
हेल्थ को लेकर डाइट चार्ट फॉलो करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
सुकर्मा योग के बनने से खाने के बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन जो भी कमा रहे हैं उसे भविष्य के लिए ही न जोड़ते रहें बल्कि वर्तमान जरूरतें पूरी कर वर्तमान को भी आनंददायक करते चलें।
न्यू जनरेशन कहीं किसी धार्मिक स्थल पर जाएं या मोहल्ले में कोई कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें दान स्वरूप कुछ आर्थिक सहयोग अवश्य ही करें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपोजिट जेंडर एंड सीनियर का सम्मान करने की एडवाइज दी जाती है।
वर्कस्पेस पर ट्रांसफर के साथ प्रमोशन के चांसेज बन सकते है।
सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा, फिर भी सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
लग्जुरियस लाइफ में बढ़ोतरी हो सकती है।
लाइफ पार्टनर की हेल्प से लाइफ में नये चेंजिंग आएंगे।
मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फिल्ड से जुडे़ स्टूडेंट्स निरतंरता से सब्जेक्ट्स पर पकड़ मजबुत करेंगे।
फैमिली के साथ ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी से बेवजह बहस हो सकती है।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट से आपको लोस हो सकता है, गवर्नमेंट की गाइडलाइन को देखते हुए ही इन्वेस्ट करने का प्लान बनाएं वह भी 14 जनवरी के बाद।
बिजनेस के लिए लोन डॉक्यूमेंट में कुछ फॉर्मेलिटी अन कंप्लीट होने से आपकी परेशानियां बढे़गी।
न्यू जनरेशन संगत पर ध्यान देने के साथ ही करियर बनाने की चिंता करें तो अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के मामले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चल कर आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
वर्कस्पेस पर लेजिनेस आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है।
कुटुम्ब के लोगों के साथ कहीं यात्रा करने का अवसर मिल सकता है, इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
लाइफ पार्टनर के इमोशन को समझे।
मौसम को देखते हुए सिर में दर्द हो सकता है, साथ ही यदि आप बीपी के पेशेंट हैं तो मॉनिटरिंग के साथ उसे कंट्रोल रखें।
क्रिएटिव फील्ड रिलेटेड स्टूडेंट्स को कुछ प्रोब्लम फेस करनी पड़ेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8

Comments
Post a Comment