AAJ KA RASHIFAL 2 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।। श्री गणेशाय नमः ।।

2 जनवरी शुक्रवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज शाम 06ः54 तक पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः04 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, शुक्ल योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः26 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
     
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।      
शुक्ल, गजकेसरी योग के बनने से आपके स्टार्टअप आइडिया बिजनेस को नेशनल एंड इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी।
बिजनेसमैन को गवर्नमेंट के सीनियर एंप्लॉयड पर्सन के सहयोग से अच्छा ऑर्डर भी मिल सकता है और पुराने बकाया की चेक भी।
वर्कप्लेस पर अगर आप सीनियर है, तो दूसरों से कराए हुए कार्य की जांच जरूर करें, इसे बिना जांच किए आगे न बढ़ाए कल को आप पर आंच आ सकती है।
प्रोफेशनल लाइफ में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
प्रेम जीवन में भी हालात सामान्य बने रह सकते हैं। प्रेम विवाह के मामले में स्थिति तनावपूर्ण भी हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं। हालांकि अनपेक्षित स्त्रोत से धन लाभ हो सकता है।
आप अपने कॉम्पिटिटर को करारा जवाब देने में सक्षम रह सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आप केवल अपने काम पर ध्यान दें बाकि अपने आप हो जायेगा।
स्टूडेंट्स अपने एग्जाम को लेकर सजग रहे, बार-बार रिवीजन करें जिससे परिणाम आपके पक्ष में आ सके।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।      
बिजनेस के सही फायनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
बिजनेस में प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने का समय है, जिसके लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने पर सीनियर से प्रशंसा प्राप्त होगी।
परिस्थिति में आपकी हार्ड वर्क का फल आपको प्रमोशन या सैलरी हाइक के रूप में मिलेगा।
सडनली से आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है।
पर्सनल लाइफ में आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।
स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा लर्निंग पर ध्यान दे।
आपको अर्जेंट वर्क से दुसरी कन्ट्री की यात्रा करनी पड़ सकती है को ध्यान में रखते हुए सावधानी जरूर बरते।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।  
आपके लिये धन लाभ के आसार हैं ऑनलाइन माकेर्टिंग, बिजनेस आउटसोर्सिंग से जुड़े कारोबारियों के लिये भी यह समय लाभकारी रह सकता है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस से अलग हट कर इंडिपेंडेंट बिजनेस करने के इच्छुक हैं, उनके लिए समय अनुकूल नहीं है क्योंकि अभी मलमास चल रहा है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर प्रेशर में कार्य करना पड सकता है, इधर-उधर में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।
आपको अपने स्किल की बदौलत एक बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है आप उस मौके को हाथ से जाने न दे।
शुक्ल, गजकेसरी योग के बनने से पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं।
पिता के साथ वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं।
कम्युनिकेशन स्किल, लर्निंग स्किल से आप और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं, बस जरूरत है सही स्मार्ट स्टडी की।
व्यायाम के लिये नियमित रूप से समय निकालना आपके स्वास्थ्य के लिये लाभकारी रह सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
आपको बिजनेस स्टेट्स में सुधार लाना होगा जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
अगर आप जॉब कर रहे है तो आप सॉफ्ट स्किल पर ध्यान दे जिससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी में सुधार हो सके।
आप जल्दबाजी में किसी पारिवारिक फैसले को ना ले, क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा आप परफॉर्म करेंगे।
फैमिली लाइफ में आपके पेरेंट्स के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें।
स्टूडेंटस, लनर्स मोटिवेशनल स्टोरी को ज्यादा से ज्यादा पढ़े जिससे आप हमेशा पॉजिटिव फील कर सके।
आपको हेल्थ संबंधी कुछ परेशानी हो सकते है आप अपनी लाइफ स्टाइल में योग और मेडिटेशन ऐड करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।      
बिजनेस पर्सन के लिए समय अनुकूल है, आप अपने बिजनेस को दूसरी फील्ड में एक्सपेंड करने की प्लानिंग बना रहे है, तो 14 जनवरी के बाद करें।
व्यापारी वर्ग को कारोबार से संबंधित कामों में गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए और न ही कानून तोड़ने की जरूरत है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के मन में प्रतिस्पर्धा का भाव पनप सकता है, आपके सिद्धांतों का हनन न हो इस बात का ध्यान रखें।
आपके डेली एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है ।
सामाजिक गतिविधियों में आपका एक्टिव पार्टिसिपेशन होगा।
स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
पार्टनर के साथ हो सकता है रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट पैदा हो। इसलिये हो सकता है आपको खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी हों।
स्टूडेंट्स के कंसंट्रेशन में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर एड करें।
आपको स्वस्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब में किसी में उस पर काम करें।  
आपका बिजनेस जो अब तक आपको निराशा देता आ रहा था अब वो अच्छा परफॉर्म करेगा जिससे प्रॉफिट अर्निंग होगी।
कारोबार के लिए लोन ले रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस पैसे को बेफिजूल के कामों में न खर्च करें।
ऑफिस में दूसरों की मदद करने की बात सिद्धांततः तो ठीक है किंतु सोच समझ कर करें क्योंकि अपयश भी मिल सकता है।
आपके जॉब प्रोफाइल में ग्रोथ के लिए रिलैक्स होकर वर्क करें, सफलता मिलेगी।
आपके द्वारा किए गए इनवेस्टमेंट से आपको बेहतर आउटपुट प्राप्त होंगे।
पर्सनल लाइफ में समृद्धि आने के आसार हैं, परिजनों व अपने दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में भी समय आपके लिये अनुकूल रहने के आसार हैं।
रोमांटिक जीवन में भी साथी का भरपूर साथ आपको मिल सकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में उम्मीद से बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।    
शुक्ल, गजकेसरी योग के बनने से आपके न्यू बिजनेस या ऑलरेडी स्टेब्लाइज्ड बिजनेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा।
ऑफिस में बॉस का मूड ठीक हो तो अपने प्रमोशन के बारे में निवेदन कर सकते हैं, संभावना है कि आपके आग्रह को स्वीकार किया जाएगा क्योंकि बॉस आपके कार्य से संतुष्ट हैं।
पार्टनर के साथ बिजनेस ग्रोथ की स्ट्रेटजी बनाने के बाद ही निवेश आदि के बारे में विचार करना उचित रहेगा।
आपके लिये फाइनेंशियली यह समय अच्छा कहा जा सकता है।
रोमांटिक लाइफ में भी आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं।
जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
आपकी काबिलियत आपका काम में और निखार लेकर आएगी।
अपने विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों पर भी आप इस समय हावी रह सकते हैं।
आपकी फिजिकल हेल्थ-वेल्थ में स्टेबिलिटी आना संभव है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में चाचा से अनबन हो सकती है।  
आपके बिजनेस में कुछ उतार चढाव आ सकते है, आप अपने एंप्लॉयड को इस कठिन समय मे मोटिवेट रखे।
व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें, वह आपके लिए किसी न किसी तरह की परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
कार्यस्थल पर काम करते हुए कोई दिक्कत आ जाए तो परेशान होने के बजाय सीनियर साथियों से सलाह लेने से न चूकें।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब में सैलरी में कमी व जॉब के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करे हालात जल्द ही सामान्य होंगे। आप चिंतन करें।
सगे संबंधियों के साथ किसी भी विवाद में न पड़े अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं, अपने आपको शांत रखने का है।
कुछ ऐसे नये दोस्त आपकी लाइफ में आ सकते हैं जो फ्यूचर में आपके काम आएंगे।
आपका पार्टनर आपको शक की निगाहों से देख सकता है, आप कोई गलती ना करे।
स्टूडेंट्स ऑवर कॉन्फिडेंस से बचे ओर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देवे।
आप अपने परिवार के साथ शॉर्ट ट्रिप पर जा सकेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।      
आपके बिजनेस में आपको रिवेन्यू का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा।
व्यापार से संबंधित यदि किसी तरह का मुकदमा चल रहा है, तो आज की तारीख को टालना ही बेहतर होगा।
नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है इसलिए पहले से ही कागजी कार्यवाही तैयार रखे, जिससे इंकार का कोई बहाना न हो।
आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते है आप अपने कार्य पर कंसंट्रेट करना स्टार्ट करें।
आपके लिये अन एक्सपेक्टेड धन लाभ के योग बना रहे हैं।
आपको आपके द्वारा की गई प्लानिंग से सफलता मिल सकती है।
सोशल प्लेटफार्म पर भी आप चर्चित व्यक्ति रह सकते हैं, आपको इस सुनहरे समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिये।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए न्यू जनरेशन को शुभ सूचना मिल सकती है, यदि कहीं जॉब के लिए अप्लाई किया था तो इंटरव्यू के लिए कॉल या सकारात्मक परीक्षा परिणाम भी प्राप्त हो सकता है।
आपको पेट दर्द, बुखार, सरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी से बहुत कुछ सीखने में मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।  
शुक्ल, गजकेसरी योग के बनने से आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी जिससे आपकी मार्केट वैल्यू बढेगी।
कारोबारी यदि व्यापार में वृद्धि के लिए निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अभी उन्हें रुकना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर से उतनी ही बात करें जितनी करना जरूरी है, क्योंकि अनावश्यक काम में देरी के साथ वाद विवाद भी करा सकती है।  
आपके वर्किंग कलचर में सुधार होगा, जिससे आप पॉजिटिव फील करेंगे।
आपको अपनी लाइफ के कुछ मोड़ पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप हर परेशानी का सामान आसानी से कर पाएंगे।
सामाजिक तौर पर भी आपकी सक्रियता में कमी आ सकती है।
आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है।
पर्सनल रिलेशनशिप में भी डिस्टरबेंस महसूस कर सकते हैं, इसलिए पर्सनल एंड प्रोफेशनल लाइफ को अलग रहे।
ऑफिशियल वर्क को लेकर टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।    
आपके बिजनेस में इनवेस्टर इंटरेस्ट दिखा सकते है, अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करने की प्लानिंग बना रहे है, तो 14 जनवरी के बाद करें क्योंकि उससे पहले मलमास में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
आपकी किसी परियोजना की फाइल गवर्नमेंट ऑफिस में अटकी है तो अधिकारियों से बातचीत में विनम्रता रखें।
आपकी जॉब में चेंज संभव है, आपको बड़ी कंपनियों से ऑफर मिल सकते है।
न्यू जनरेशन पसंदीदा फील्ड में ही करियर बनाएं तो अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में रहेंगे।
लव लाइफ, रिलेशनशिप में सुधार होगा, बॉन्डिंग मजबूत होगी
मानसिक तनाव से बचने के लिये ध्यान व योग क्रियाओं के लिए समय निकालें।
स्टूडेंट्स अपने हर असाइनमेंट को समय से पूरा कर पाएंगे।
आप यात्रा करने से ही बचे, इससे आपको स्वस्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
 
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।        
आपके बिजनेस एसेट्स में इजाफा कम होगा व आप प्रॉपर प्लानिंग करके हर काम को करें।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपके सामने पार्टनरशिप का प्रस्ताव रखा जा सकता है, जिसे स्वीकार करने से बचना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को अधूरे कार्य पूरे होने से रिलैक्स होंगे, प्रसन्नता और आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आगामी कार्यों की शुरुआत भी आज से कर सकते हैं।
जॉब में प्रमोशन या चेंज में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आप इस इस समय स्किल पर धयन जरूर देवे।
आप फैमिली लाइफ, लव लाइफ रिलेशनशिप में आपको सुकून के पल कम मिलेंगे।
आपकी हर समस्या को आप परिवार के साथ शेयर करें जिससे आपको थोड़ा मेंटल टेंशन कम हो।
आपके फ्रेंड्स आपके लिए सपोर्ट सिस्टम नही बनेंगे जिससे आप डिप्रेशन में रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स अपने मेंटोर के साथ किसी बड़े प्रॉजेक्ट पर कॉन्सन्ट्रेट नहीं कर पाएंगे।
आप हेल्थ-वेल्थ फील करेंगे, लेकिन आपको हर वक्त सावधान रहने की जरूरत हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

 

Comments