AAJ KA RASHIFAL 24 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 जनवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः16 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, गजकेसरी योग शिव योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
विषदोष के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में सडनली ही कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को छिपे हुए प्रतिस्पर्धियों से अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि वह आपको किसी प्रकार से हानि पहुंचा सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन के पास वर्कप्लेस पर कार्य का बोझ इतना अधिक हो सकता है जिसके चलते उन्हें भोजनावकाश भी न मिले और शाम को देर तक कार्य करना पड़े।
आपका बदला व्यवहार आपके लिए वर्कस्पेस पर विकट परिस्थितियां खड़ी कर सकता है।
फैमिली में आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आपकी कोई पोस्ट आपके लिए गले की फांस बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को स्टडी मे ज्यादा प्रयास करने पड़ेगे तब ही वो टॉपिक पर पकड़ बना पाएंगे।
बात करें सेहत की तो किसी बीमारी को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
न्यू जनरेशन कहीं किसी धार्मिक स्थल पर जाएं या मोहल्ले में कोई कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें दान स्वरूप कुछ आर्थिक सहयोग अवश्य ही करें।
लाइफ पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को कैसे बढ़ाये इस बारे में सोच-विचार करें।
बिजनेसमैन जो भी कमा रहे हैं उसे भविष्य के लिए जोड़ना तो बेहतर है लेकिन वर्तमान की जरूरतों को भी देखेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस के ऑल्ड स्टॉक को पहले हटाने का प्रयास करें इसके लिए कुछ ऑफर भी देना पड़े तो हर्ज नहीं है।
ऑफिस में अपोजिट जेंडर एंड सीनियर के प्रति आदर का भाव रखें, खासतौर पर उनका सम्मान करें जो आपसे बड़े हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की तरफ से किसी नए स्थान पर भेजा जा सकता है, तो वहां पर आपको नेटवर्क बढ़ाना होगा।
स्मार्ट वर्क से आप वर्कस्पेस पर विरोधियों की आंखों में खटक सकते है।
न्यू जनरेशन बड़े भाई से मदद लेने में किसी तरह का संकोच न करें, किसी मामले में असमंजस में हैं तो सलाह जरूर लें।
फैमिली में आपके किसी के साथ हो रहे वैचारिक मतभेद दूर हो सकते है।
लाइफ पार्टनर के साथ बहुत दिनों से कहीं घूमने नहीं गए हैं तो घर के बाहर जाना चाहिए इससे संबंधों में आ रही दूरियां दूर होगी।
स्मार्ट स्टडी के साथ हार्ड वर्क से स्टूडेंट्स अपने फील्ड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए वर्क आउट योग और प्राणायाम करें।
वीकेंड पर लाइफ पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
फाइनेंसियल प्रॉब्लम दूर होने से बिजनेस में लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य र्स्टाट हो सकते है जिससे आपकी कुछ टेंशन कम होगी।
बिजनेसमैन रिन्यूवल से जुड़े काम में देरी न करें या इसके लिए रिमांइडर लगा लें, क्योंकि अंतिम समय में भूल सकते हैं जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।
ऑफिस के काम में आने वाली समस्याओं को सुलझाने में एंप्लॉयड पर्सन की सहायता मांगी जा सकती है, ज्ञान का पूरा उपयोग करें।
कंटिन्यू एफर्ट से वर्कस्पेस पर आपको सफलता मिलेगी, वर्कस्पेस में अपना प्रभुत्व बनाने में सफल होंगे।
न्यू जनरेशन उम्र में बड़े बुजुर्गो को पितृवत सम्मान दें और यदि किसी तरह की समस्या है तो सलाह लेते रहें।
फैमिली में बुजुर्गों की सलाह से मैरिड लाइफ में बॉन्डिंग मजबूत होगी।
बात करें सेहत की तो आप ध्यान व योग से मानसिक तनाव को दूर करें।
सोशल लाइफ में किसी कार्य को लेकर पुरानी यादें ताजा होगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को सडनली किसी अन्य शहर की टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ, मांगलिक कार्य में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन एंप्लॉयड पर्सन को सिर्फ सैलरी नहीं बल्कि बोनस के तौर पर कुछ सामान देकर उन्हें खुश रखें ताकि उनका ध्यान अन्य जॉब की तरफ नहीं जाएं।
बिजनेसमैन बिजनेस में जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ कमा सकेंगे इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें।
लाइफ पार्टनर का बदला हुआ व्यवहार आपके लिए खुशी का कारण बन सकता है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बॉस से सैलरी इंक्रीमेंट या प्रमोशन की बात करने के लिए समय अनुकूल है।
अन एंप्लॉयड पर्सन अलर्ट रहिए जॉब के लिए किए गए एफर्ट उन्हें सफलता दिलाएंगे।
सेहत के मामले में खान-पान पर कंट्रोल रखना होगा।
न्यू जनरेशन समय को बर्बाद न होने दें, करियर के बारे में चिंता करते हुए उस दिशा में प्रयास भी करें।
अपने व्यस्त समय में से फैमिली के लिए भी टाइम निकालने की जरूरत है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्टडी पर ज्यादा फोकस करके ही सफलता प्राप्त करेंगे यही आपके भविष्य की नींव रखेगी।
पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेस में नए प्रॉजेक्ट की स्टार्टिंग करने से पहले बिजनेस स्टेट्स में सुधार लाना होगा, साथ ही पूर्व में की गई गलतियों से सिखते हुए आगे बढ़े और भविष्य के बारे में सोचे।
ग्रहों की स्थिति के अनुसार एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर लीडरशिप क्वालिटी में सुधार लाने के लिए सॉफ्ट स्किल पर ध्यान दे।
आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा आप परर्फाम करेंगे।
विष दोष के बनने से फैमिली लाइफ में आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें।
वाहन सर्विसिंग का काम समय पर करें क्योंकि इन कामों में ढिलाई दिखाने पर काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स, लर्नर मोटिवेशन स्टोरी को ज्यादा से ज्यादा पढ़े जिससे आप हमेशा पॉजिटिव फील कर सके।
आप जल्दबाजी में किसी पारिवारिक फैसले को ना ले।
आपको हेल्थ संबंधी कुछ परेशानी हो सकते है आप अपनी लाइफस्टाइल में योगा और मेडिटेशन ऐड करे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
शिव योग के बनने से बिजनेसमैन के बिजनेस में मैन पावर की समस्या दूर होने से आपका ध्यान किसी और बिजनेस की तरफ भी हो सकता है।
बिजनेसमैन काम को ध्यान में रखते हुए वाहन खरीदारी कर सकते हैं जिसकी उन्हें जरूरत भी है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सभी से सोच समझ कर बोलना चाहिए, अपोजिट जेंडर के सामने धोखे से हल्के शब्द निकलने पर हंगामा हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सभी से अलर्ट रहना है, पासवर्ड और ऑफिस की सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें।
डेली एक्सपेंडिचर में हो रही बढ़ोतरी पर आपको कंट्रोल करना होगा।
जिन युवाओं ने नौकरी के लिए अप्लाई किया है, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर आ सकता है।
सोशियल लेवल पर आप एक्टिव रहेंगे।
वीकेंड पर सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
मैरिड लाइफ ठीक-ठाक रहेगी।
फैमिली में किसी के साथ आपके रिश्तों में खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी होंगे।
स्टूडेंट्स के कंसंट्रेशन में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर ऐड करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन अकाउंट पर नजर रखें और यदि कोई पुरानी देनदारी बाकी है, तो उसे तुरंत अदा करें।
बिजनेसमैन को बिजनेस में सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए, केवल पैसा कमाना ही काफी नहीं है बिजनेस के साथ प्रतिष्ठा और समाज भी जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिस की दूसरी ब्रांच में भेजा जा सकता है।
वर्कस्पेस पर वर्क को कंप्लीट करने के लिए आपको ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है।
सेहत को लेकर अलर्ट हो जाएं कुछ चिड़चिड़ापन फील हो सकता है।
आप में आया बदलाव सभी को चकित कर सकता है किसी को विश्वास भी नहीं होगा।
परिवार के साथ वीकेंड का इंजॉय करेंगे।
यदि कहीं वाद विवाद हो रहा हो, तो न्यू जनरेशन की उससे दूर रहने में ही भलाई है, बीच बचाव में वह फंस सकते हैं, जिससे कानूनी कार्यवाही में आपका फ्यूचर खराब हो सकता है।
फ्रेंड्स के साथ ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है, फैमिली से परमिशन जरूर लें।
मैरिड लाइफ खुशी-खुशी चलेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेसमैन का काम ठीक ठाक गति से आगे बढ़ेगा लेकिन उन्हें प्रतिष्ठान के खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
बिजनेसमैन को पूर्व में किए निवेश से प्राप्त धन से आपको प्रॉफिट प्राप्त होगा, जिसको आप अपने बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने में काम ले सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर अपॉजिट जेंंडर एंड सीनियर का सम्मान करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपके बोल ही आपको किसी बड़ी परेशानी में फंसा सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को यदि लाभ की अपेक्षा हैं, तो वह आपको मिल सकता है।
न्यू जनरेशन संगत पर ध्यान देने के साथ ही करियर बनाने की चिंता करें तो अच्छा रहेगा।
स्टेब्लाइज बिजनेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा।
फाइनेंशियली तौर पर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
रोमांटिक लाइफ में भी आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं।
फालतु की बातों से दुरियां बनाकर रखें स्टूडेंट्स की स्टडी में किया गया परिश्रम ही उन्हें सफलता के द्वार पर ले जाएंगे।
स्मार्ट एंड हार्ड वर्क से आप अपने कार्य में निखार लाएंगे।
विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों का दिल जितने में आप महारत हासिल करेंगे।
सेहत को लेकर किए गए प्रयासों में आपकी सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में नेटवर्क को कैसे बढ़ाया जाए और पुराने संपर्कों को कैसे स्ट्रांग किया जाए इस पर आपको फोकस करना चाहिए।
बिजनेसमैन के बिजनेस का रिवेन्यू का ग्राफ ऊपर जाता हुआ तब ही दिखाई देगा जब वह मन लगाकर जमकर मेहनत करेंगे।
न्यू जनरेशन की मित्र मंडली में नए मित्र जुड़ सकते हैं, लेकिन दोस्ती का हाथ बढ़ाने से पहले व्यक्ति को परखना न भूलें।
वर्कस्पेस पर आपको अपने वर्क पर कंसंट्रेट नहीं करने से सफलता आपके लिए कठिन होगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर बॉस के डायरेक्शन का पालन करें अन्यथा लापरवाही करने पर उनके कोप का भाजक भी बनना पड़ सकता है।
अन एक्सपेक्टेड धन लाभ की संभावना बन रही है।
ट्रैवलिंग के लिए की गई प्लानिंग में आपको सफलता मिलेगी।
सोशल लेवल पर आपके फॉलोवर में इजाफा होगा।
बात करें सेहत की तो बुखार, सिरदर्द से आप परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स को अपना सपना पूरा करना है, तो कड़ी मेहतन और दृढ़ संकल्प से ही वो पूरा कर पाएंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की संगत पर नजर रखें।
शिव योग के बनने से बिजनेस में इनवेस्ट किया गया इन्वेस्टमेंट बहुत बेनिफिट लेकर आएगा आपको यह डिसाइड करना होगा कि उसे कैसे यूज किया जाए।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अपने नेटवर्क को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा, पुराने और बड़े कस्टमर से संपर्क बनाएं रखें साथ ही प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना होगा।
लव एण्ड लाइफ पार्टनर के साथ सडनली ही ऑन कॉल डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन स्टडी करते समय स्टडी और खेलकूद के वक्त खेलकूद करें, इसके लिए आप टाइम टेबल बना लेंगे तो अच्छा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर उतनी ही बात करें जितनी से उसका काम निकल जाएं, क्योंकि अनावश्यक बातें आपके कार्य को डीले करवा सकती है।
अन एंप्लॉयड पर्सन अपने लक के भरोसे नहीं बैठे अपनी जॉब के लिए कोशिश करते रहे।
नेगेटिव बिहेवियर की वजह से फाइनेंशियल स्टेटस पर फर्क पडे़गा।
फ्रेंड्स और फैमिली की उम्मीदों पर आप खरें उतरेंगे।
बिजनेस रिलेटेड टै्रवलिंग में आपके हाथ कोई बड़ा ऑडर लग सकता है।
स्टूडेंट्स, लर्नर, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अच्छे करियर ऑप्शंस मिलेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश सावधानीपूर्वक करें।
शिव योग के बनने से मार्केट में फंसा बिजनेस में पुराना पैसा आपके पास आ सकता है, साथ ही कुछ नए ऑर्डर भी हाथ लगेंगे।
बिजनेसमैन सरकारी विभागों में सप्लाई करने वाले व्यापारी संबंधित अधिकारियों को संतुष्ट रखें, धंधे में साख बढ़ेगी।
लाइफ पार्टनर के साथ ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
वर्कस्पेस पर सबके मुंह पर आपके कार्य की ही चर्चा होगी, बस आप घमंड से दूरी बनाए रखें।
एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में प्रोफेशनल होकर काम करें और परिश्रम से पीछे न हटें साथ ही बॉस की बातों का बुरा न मानें।
न्यू जनरेशन अपने परिचितों के यहां कहीं कोई मांगलिक कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें बढ़ चढ़कर भाग लें और आयोजकों का हाथ बटाएं।
फिजीकली वर्क ज्यादा होने से जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है।
सोशियल लेवल को पॉलिटिकल लेवल से अलग रखें।
लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव लाने की जरूरत रहेगी।
कॉम्पिटिशिन स्टूडेंट्स रिजल्ट एंड एग्जाम डेट को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेसमैन बिजनेस की इनकम का कुछ हिस्सा बिजनेस के एडवर्टाइजमेंट में करेंगे तो बिजनेस और भी चमकेगा।
बिजनेसमैन यदि बिजनेस में वृद्धि के लिए निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो जरूर आगे बढ़े क्योंकि अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
मैरिड लाइफ में रिलेशनशिप में सुधार आने से आपको सुकून मिलेगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन की जॉब के लिए की गई सर्चिंग कंपलीट होगी।
करियर को बेहतर बनाने के लिए वर्कस्पेस पर आप अपनी स्किल और मेहतन पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
फ्रेंड का आपको किसी कार्य में फूल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो कार्य समय से पूर्व करने में आप सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने सीनियर के साथ किसी बड़े प्रॉजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत हैं।
फैमिली के साथ हर प्रॉब्लम को शेयर करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment