AAJ KA RASHIFAL 3 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।। श्री गणेशाय नमः।।
3 जनवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः33 तक पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज शाम 05ः28 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, गजकेसरी योग, ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों का ध्यान रखें।
ब्रह्म, ऐन्द्र, गजकेसरी योग के बनने से सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं, वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर लक्ष्य पाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन को डिल से संबंधित मामलों में सही फेसले लेने होंगे, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में टीम की सहायता से सभी काम पूरे हो सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपोजिट जेंडर का सम्मान करें साथ ही उनका सहयोग भी करें, यदि वह किसी भी तरह की मदद की उम्मीद से आपके पास आती है, तो उन्हें निराश न करें।
न्यू जनरेशन पॉलिटिकल या सोशल लाइफ में रहते हुए खुद को लोगों से जोड़ने का प्रयास करें।
फैमिली की कुछ बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी के लिए खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखना होगा।
वीकेंड पर हेल्थ के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें, हैल्थ का विशेष ध्यान रखें, बाहर की चिकनाई युक्त और मसालेदार खानपान से परहेज रखें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
वर्कस्पेस पर आपको कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप बॉस की नजरों में आ सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को परिश्रम का मन मुताबिक फल न मिल रहा हो, लेकिन चिंतित न हों, धैर्य का परिचय दें।
बिजनेसमैन किसी अपरिचित या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, वरना कोई गलत डील तय हो सकती है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारी वर्ग काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज पूरी होगी।
स्टूडेंट्स को सफलता हासिल करने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी।
दिन आपके लिए बड़प्पन दिखाने का दिन है, इसलिए यदि घर के छोटों से कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर उन्हें दोबारा न करने की सलाह दें।
ड्राइव करते समय अलर्ट रहें साथ ही ट्रैफिक रूल्स का पालन भी करें क्योंकि वाहन दुर्घटना होने के आसार है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथु जियाज्म डेवलपमेंट होगा।
वर्कस्पेस पर ऑफिस के कार्यों में किसी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से प्रेजेंटेशन करने के कारण सभी आपकी तारीफ करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में मल्टीटास्किंग के साथ साथ घर में भी एक साथ कई काम करने के लिए तैयार रहना होगा।
ब्रह्म, ऐन्द्र, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में कोई बड़ा ऑडर मिलने से आपकी कमाई में बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं है।
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी ऐसी स्थिति में कूल रहते हुए ग्राहकों की डिमांड को पूरा करना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है इसलिए उत्साह और आनंद के साथ प्रैक्टिस करते हुए ट्रैक पर समय बिताने का प्रयास करें।
परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा, उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की सूचना मिल सकती है।
न्यू जनरेशन को अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उन्हें जमकर फायदा उठाना होगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य बीतने वाला है, परेशानी वाली कोई बात नहीं है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए काम में रुकावट आएगी।
वर्कप्लेस पर आपको अपने कामकाज को लेकर सतर्क रहना चाहिए, आपके बॉस आपके काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिशियली सिचुएशन की बात करें तो तनाव भरे कार्यों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा।
बिजनेसममैन के पास यदि बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम है, तो अलर्ट रहें, हड़बड़ी में गलती होने की संभावना अधिक होती है।
बिजनेसमैन को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि रोजाना की आय में नुकसान होने की आशंका है।
न्यू जनरेशन अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें, इसके साथ ही उन्हें व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतनी होगी।
मैरिड लाइफ में कुछ चुनौतियां आती दिखाई दे रही हैं, इनका समझदारी के साथ मुकाबला करने को तैयार रहें।
मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बडी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
ब्रह्म, ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे पर्सन को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे, जिसमें वह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने में सफल होंगे।
जो लोग शहर से बाहर जॉब करते हैं, वह इस समय छुट्टी लेकर परिवार के पास जाने का विचार बना सकते हैं।
ग्रहों के खेल को देखते हुए, बिजनेस में बिजनेसमैन को सडनली से कोई प्रसन्नता का संदेश मिल सकता है।
बिजनेसमैन को किसी न्यू कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिसके चलते उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के आईटी सेक्टर में करियर बनने की प्रबल संभावनाएं है।
विकेंड पर फैमिली में सभी लोग आप से खुश रहेंगे, जिस कारण सभी बड़ो से स्नेह और सहयोग मिलेगा।
न्यू जनरेशन को ऐसे कॉर्स की तलाश करनी होगी, जिनके जरिए प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का मौका मिले।
खानपान को लेकर सजग रहें, डाइट चार्ट के अनुसार डाइट ले अन्यथा डेफिशियेंसी की वजह से कई बीमारी शरीर में पनप सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
विकेंड पर वर्कप्लेस पर कार्य करते समय आलस्य से दूरी बनाकर रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपनी सूझबूझ से काम का बोझ घटाने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन किसी भी स्थिति में धैर्य न खोएं, धंधे में लाभ हानि तो चलती ही रहती है किंतु धैर्य खोने पर नुकसान भी उठा सकते हैं।
लाइजनिंग का बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है लेकिन ठेकेदारी करने वालों के लिए दिन अधिक खर्चों से भरा हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को एक्टिव होकर अपने फील्ड में लग जाना चाहिए, आलस्य में डूबे रहने पर वह अपने ही हाथों उन्नति के दरवाजे बंद कर सकते है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स, उन्हें अपनी स्टडी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
वर्क से फ्री होकर खाली समय घर के सदस्यों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करें।
सेहत के मामले में जितना हो सके मोबाइल एंड टी.वी. से दूरी बनाए वरना आंखों में दर्द और जलन की समस्या सामने आ सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
विकेंड पर आपके किसी बेहतर कार्य को लेकर गवर्नमेंट डिपार्टमेंट की ओर से मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
ऑफिस में आपकी अच्छे कर्मियों में गणना होगी, साथ ही आपको टीम को लीड करने का भी मौका मिल सकता है।
बिजनेस एक्सपेंड करने के लिए आप एक्सपिरियंस टीम हायर कर मार्केट के बारे में इंर्फोमेशन क्लेक्ट करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं।
बिजनेसमैन को पूंजी निवेश की प्लानिंग करनी होगी, निवेशक भी मिलेंगे, जिनका भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता बहुत आवश्यक है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स करेंट अफेयर को अच्छी तरह से घोट ले एग्जाम में प्रश्न आने की संभावना है, इसलिए जो भी पढ़े अच्छे से पढ़ें।
न्यू जनरेशन एंड स्टूडेंट्स को आलस्य को कोसों दूर रखते हुए मेहनत करने पर जोर देना होगा, तभी सफलता आपके कदम जल्दी चूमेगी।
विवाह के लिए सोच-समझकर जवाब दें, उससे पहले सभी पहलुओं पर गहराई से विचार कर लेना अच्छा रहेगा।
सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, बेफिक्र होकर दिन को एंजॉय करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करें।
वर्कप्लेस पर कंसंट्रेट होकर कार्य करना होगा, वरना कार्य में त्रुटि पाए जाने पर बॉस एंड सीनियर से डांट-फटकार के साथ-साथ वेतन में कटौती की खबर भी मिल सकती है। ,
एंप्लॉयड पर्सन के पास कार्यों को लेकर मानसिक उलझनें रहेंगी लेकिन मन को शांत रखते हुए कार्य को पूर्ण करने पर फोकस करें।
बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए जितना संभव हो सके जोखिम से बचने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स पुरानी गलती से सीख कर उसे दोहराने की भूल न करें, पुनः वही गलती करने पर घरवालो से माफी नहीं मिलेगी।
फैमिली के साथ समय बिताएं और भगवान की भक्ति करें, मानसिक शांति और आध्यात्मिकता का लाभ होगा।
स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका दिख रही है, अलर्ट रहें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होगा।
वर्कप्लेस पर हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर काम में परिश्रम बढ़ाने के साथ धैर्य रखने की भी जरूरत होगी।
बिजनेसमैन को मन मुताबिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते उनका दिन अच्छा बीतेगा।
ब्रह्म, ऐन्द्र, गजकेसरी योग के बनने से विकेंड को देखते हुए बिजनेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा हाथ लग सकता है।
न्यू जनरेशन को मन काफी शांत रहेगा, और खुद में सकारात्मक महसूस करेंगे।
बात करें फैमिली की तो आप अपनों के साथ गैरों जैसा व्यवहार न करें उन पर विश्वास करें। ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।
ब्लड प्रेशर पेशेंट अपना ध्यान रखें, नियमित ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और मेडिसिन लेने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ अपना तालमेल बनाकर चलने से ऑफिस में हो रहे विवाद की स्थिति पर फूल स्टॉप लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाना होगा।
बात करें बिजनेसमैन कि तो आपको बिजनेस रिलेटेड मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा हो सकता है, वहीं दूसरी ओर जो विक्वीड बिजनेसमैन को आज के दिन सचेत रहना है।
कमीशन बिजनेस को बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के रिजल्ट पक्ष में आने से उनको अपनों से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है, जिसे पाकर वह खुशी से झूमते नजर आएंगे।
फैमिली में भाइयों के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने से आपको किसी बेहतर निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
सेहत के मामले में यदि आपका पेट सही तो आपके आधे रोग तो ऐसे ही खत्म हो जाते हैं, इसलिए आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
ऑफिशियली वर्क में गलती की गुंजाइश न रखें, काम करते समय सावधानी बरतें यही आगे आपके वेतनवृद्धि और पदोन्नती के द्वारा खोलेगा।
बात करें एंप्लॉयड पर्सन की तो, दिन अपने काम का विस्तार करने के लिए अति महत्वपूर्ण है।
ग्रहों का खेल बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, जिसके चलते आपको आर्थिक रूप से कुछ लाभ होगा, इसके साथ ही पुराना ऋण भी वापस मिल सकता है।
ब्रह्म, ऐन्द्र, गजकेसरी योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों की आपसी बॉन्डिंग के चलते बिज़नेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
न्यू जनरेशन के कंधो पर फैमिली के रेस्पोंसिबिलिटी आ सकती है, रेस्पोंसिबिलिटी को भार कतई न समझे।
संतान की पढ़ाई को लेकर उनके भविष्य की प्लानिंग अभी से करने में जुट जाएंगे।
डायबिटीज पेशेंट है तो इससे संबंधित दिक्कतों को लेकर अलर्ट रहें, साथ ही मीठा खाने से भी परहेज करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
वर्कप्लेस पर वर्क लोड के प्रेशर को लेकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लें और उनके साथ किसी भी तरह का वाद विवाद करना जॉब के लिए ठीक नहीं रहेगा।
बिजनेस में मेन पावर एंड मार्केट की कुछ परेशानियों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है, परेशानी बढ़ने पर अपना धैर्य न खोएं।
बिजनेसमैन को आर्थिक नुकसान के प्रति सतर्क रहना होगा, बड़े क्लाइंट से अनबन हो सकती है।
न्यू जनरेशन रिलेशन को बेहतर निभाने के चलते सभी के चहेते बनेंगे और छोटो के रोल मॉडल भी बनेंगे।
लाइफ पार्टनर की बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं, कोई बात नहीं लाइफ पार्टनर है इसलिए इग्नोर करना ही ठीक रहेगा।
फैमिली लाइफ में आप अपनी इनकम के हिसाब से सेविंग एंड एक्सपेंडिचर के बीच तालमेल बना कर ही काम करना होगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ जाएगा।
बीमार होने पर डॉ. से परामर्श किए बिना कोई दवा न लें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment