AAJ KA RASHIFAL 25 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 जनवरी रविवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज रात्रि 11ः11 तक माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः36 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः36 के बाद मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड किसी भी डिसीजन को लेते समय या प्लानिंग बनाते समय एक्सपर्ट एंड स्पेशलिस्ट की एडवाइस जरूर लें उनकी एडवाइस आपके लिए मददगार साबित होगी।
बिजनेसमैन अगर फॉरेन कंपनी के प्रॉडक्ट की माकेर्टिंग एंड डीलिंग करते है, तो उन्हें बड़ा ऑर्डर मिलने से अच्छी इनकम हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को कर्म करने पर ही अच्छे परिणाम मिलेंगे, इसलिए परिश्रम करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें आप अपना कर्म करते रहें।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी इनक्रीस की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में कॉम्पिटिटर और बहस करने वाले को अपने धैर्य से करारा जवाब देंगे।
न्यू जनरेशन लेटेस्ट लाइफ स्टाइल के साथ सामंजस्य बैठाते हुए नजर आ सकते हैं, किसी शोरूम में आधुनिक डिजाइन के कपड़े खरीदेंगे।
स्टूडेंट्स अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे, सफलता हासिल करने से, वह अपने स्कूल में सम्मान और पुरस्कार के अधिकारी होंगे।
प्रोफेशनल लाइफ में आपके फेवर में रिजल्ट आएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
बिजनेसमैन को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए, उनके साथ संभलकर कार्य करें, नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं।
पैसों के मामले में किसी पर भी आप मूंदकर भरोसा न करें, फिर चाहे वह आपका बिजनेस पार्टनर ही क्यों न हो।
एंप्लॉयड पर्सन भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें, अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी ही निकलेगा।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन पर तनाव का माहौल रहने से उनका ध्यान काम की तरफ नहीं रहेगा।
फैमिली में किसी भी विवाद में न पड़े अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं, आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है।
कुछ ऐसे नये दोस्त आपकी लाइफ में आ सकते हैं जो फ्यूचर में आपके काम आएंगे।
मैरिड लाइफ में आपका पार्टनर आपको शक की निगाहों से देख सकते है, आप किसी प्रकार की गलती न करें।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान कम दे सकेंगे, क्योंकि दिन यारी दोस्ती और सोशल मीडिया में बीतने वाला है।
संडे के दिन फैमिली के साथ छोटी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेस में बिना रिसर्च किए नए-नए एक्सपेरिमेंट न करें क्योंकि यह एक्सपीरिमेंट फाइनेंशियली वीक कर देंगे।
व्यापारी वर्ग का भाग्य साथ देगा जिससे उन्हें अपेक्षित कमाई हो सकेगी, तो वहीं स्टॉक पर भी नजर रखनी है अर्थात मेंटेन रखना है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स घर से दूर रहकर या बाहर जाकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे है तो उनकी अभिलाषा पूरी हो सकती है।
एक्सपिरियंस कम होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर कंटिन्यू वर्क पर फोकस करने के आपके नेचर से प्रभावित होकर जल्दी ही बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं।
संडे के दिन आप खुले दिल से अपने फैमिली वालों से बात कर पाएंगे जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे।
न्यू जनरेशन का सडनली फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने का प्रोग्राम बन सकता है, साथ जरूर जाएं।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी दमदार पर्सनालिटी के कारण घर से लेकर समाज तक सभी के बीच आकर्षण के केंद्र बनेंगे।
बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही आप और अपने बच्चों को भी योग प्राणायाम करावें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेस में काफी समय से रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे, साथ ही आपके क्लाइंट आपको नए प्रोजेक्ट देंगे।
इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करने वाले बिजनेसमैन के लिए समय सही है, बड़ा लाभ होने की संभावना है।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से जॉब चेंज और ट्रांसफर के प्रयास आप सफल होंगे।
ऑफिस के लोग किसी कार्य को लेकर आप पर निर्भर हो सकते हैं, जिस कारण आज आप कल की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।
फैमिली में बड़ों को हेल्थ इश्यूज हो सकते है, उनकी देखभाल करना आपका कर्तव्य बनता है।
सोशियली एण्ड पोलिटिकल लेवल पर पेरेंट्स का नाम रोशन करेंगे।
फॉरेन में स्टडी करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को इस समय किसी दूसरी भाषा का ज्ञान भी लेना चाहिए, मातृभाषा के अलावा कोई दूसरी भाषा सीखने का समय है।
ट्रैवलिंग के प्लान को अभी थोड़े टाइम के लिए रोक दें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
बिजनेमसैन को यदि किसी फॉरेन कंपनी से जुड़ने का ऑफर मिला है तो उस पर विचार अवश्य करें क्योंकि फॉरेन कंपनी के साथ सांझेदारी आपके बिजनेस के लिए अति उत्तम है।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के द्वारा किए गए प्रयास से रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।
लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से घर के बड़े बुजुर्गों के विचारों में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर कार्य जैसे चल रहे हैं उन्हें वैसे ही यथावत चलाएं, किसी भी प्रकार के बदलाव के विचार का त्याग करें।
अगर आप जॉब चेंज करना चाहते है, तो समय आपके पक्ष में है।
कम्यूनिकेशन स्किल की बदौलत आप कई बड़े सेमीनार का हिस्सा बन सकते है।
संडे के दिन फैमिली के साथ सुकून के पल बिता पाएंगे।
स्टूडेंट्स आने वाले एग्जाम में उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करेंगे।
बात करें सेहत की तो वायरल बीमारियों से अपना बचाव करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले पदार्थ का ज्यादा सेवन करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेसमैन को रुपए-पैसे से संबंधी नुकसान हो सकता है, इसलिए लेन-देन करते समय सतर्कता बरते तो अच्छा होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप धोखा-धड़ी के शिकार हो सकते है।
आप जल्दबाजी में किसी पारिवारिक फैसले को ना ले, क्योंकि यह फैसला आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।
वर्कस्पेस पर आप सॉफ्ट स्किल पर ध्यान दे जिससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी में सुधार हो सके।
न्यू जनरेशन न्यू जॉब पर परिवर्तन के लिए तैयार रहे, क्योंकि काम के सिलसिले में कार्यस्थल की ओर से आपको कहीं और भेजा जा सकता है।
आपके वर्क में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा परफॉर्म करेंगे।
फैमिली लाइफ में पेरेंट्स के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्वयं को इधर-उधर की बातों पर लगाने से अच्छा है, कि सफलता पाने के लिए आप अपने फील्ड पर ध्यान दे।
हेल्थ रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम हो सकती है आप अपनी लाइफस्टाइल में योग और मेडिटेशन ऐड करे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेसमैन लंबी कमाई के लिए जिस बड़ी डील के लिए पहले से प्रयासरत थे, उसके अप्रूवल की सूचना मिल सकती है।
बिजनेसमैन बिजनेस को एक्सपेंड कर सकते है इसके लिए आप स्किलड टीम को हार करे।
लाइफ पार्टनर के बीच हुई मिसअंडस्टेंडिंग अब दूर होगी, आपका रिलेशनशिप और मजबूत होगा।
न्यू जनरेशन को रिफ्रेश होने का मौका मिलेगा, काम से जल्दी फ्री होकर दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते है।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपको सफलता मिलेगी और कुछ लोग जॉब चेंज भी कर सकते हैं।
पिता से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं और उनकी सेहत में गिरावट भी देखी जा सकती है।
आप बहुत ज्यादा डिप्रेशन फील करेंगे, आप योग व मेडिटेशन को अपनी लाइफ स्टाइल में अपना सकते है।
स्टूडेंट्स को मन की बात फैमिली से साझा करनी चाहिए, उनके साथ बातें शेयर करने से चिंता कम होगी।
संडे के दिन फैमिली के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन अगर न्यू बिजनेस की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करें आपके लिए हितकर रहेगा।
ऑनलाइन बिजनेस में रिवेन्यू का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा जो आपकी मेहनत का ही फल होगा।
जीन एंप्लॉयड पर्सन की जेब में ऑफर लेटर रखा हुआ है, वह जॉब चेंज में बिल्कुल भी समय बर्बाद न करें।
वर्कस्पेस पर बॉस आपसे किसी वर्क को लेकर नाराज हो सकते है आप अपने कार्य पर कंसंट्रेट करना स्टार्ट करें।
अन एक्सपेक्टेड धन लाभ के योग बना रहे हैं।
हार्ड वर्क से की गई किसी प्लानिंग में आपको सफलता मिल सकती है।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आप चर्चित पर्सन रह सकते हैं, आपको इस सुनहरे समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिये।
आपको पेट दर्द, बुखार, सरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आर्टिस्ट, लर्नर, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को मन की शांति के लिए कुछ समय एकांत में व्यतीत करना चाहिए, एकांत में समय बिताकर वह मन को हल्का महसूस करेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में नयापन आएगा।
बिजनेसमैन को यदि बिजनेस रिलेटेड कोई इंर्फोमेशन मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें और अमल करें।
बिजनेसमैन बिजनेस से रिलेटेड अगर कहीं यात्रा पर जाने का प्लान कर रहें है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करें आपके हाथ प्रॉफिट लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस पर जिन बातों से मन खराब हो, उन बातों को इग्नोर करना चाहिए. प्रसन्नचित्त रहते हुए काम करना ही आज की प्राथमिकता है।
सिद्ध योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी मेहनत का फल आपको प्रमोशन या सैलरी हाइक के रूप में मिलेगा।
सडनली से आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।
हेल्थ को लेकर आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक्सट्रा लर्निंग पर ध्यान दे, स्टडी से थोड़ा टाईम निकालकर आप योगा और मेडिटेशन भी करें जिससे आपका माइंड फ्रेस होगा।
ऑफिशियली वर्क से दुसरे शहर की ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है लेकिन सावधानी जरूर बरते।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में प्रॉफिट न के बराबर होने से आपकी टेंशन बढे़गी।
न्यू जनरेशन वर्ग को जिन कार्यों में अनुभव नहीं है, उन कार्यों की जिम्मेदारी लेने से बचने का प्रयास करें।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन के किसी कार्य को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं, ऐसे में नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में ध्यान से काम करना है, कोई काम ऐसा न करें जिससे बॉस नाराज हो जाए. ध्यान रहे आपको अपने बॉस की गुड बुक में रहना है।
टाइम की कमी के चलते आप लाइफ पार्टनर के साथ सुकून के पल नहीं बिता पाएंगे।
घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों के होने पर आपकी जेब से कुछ अधिक पैसा खर्च हो सकता है, ऐसे कार्यक्रमों में धन का खर्च तो होता ही है।
स्टूडेंट्स अपनी लाइफ स्टाइल में योग व मेडिटेशन ऐड करें, जिससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा और आपके मार्क्स में इजाफा होगा।
छोटी यात्रा आपके माइंड के नेगेटिव थॉट्स को कम करेगा।
लव पार्टनर के विचार और व्यवहार बदला हुआ नजर आएगा, जिसे लेकर आप दोनों में कुछ कहा सुनी हो सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप पराक्रमी रहेगे।
बिजनेस में पार्टनरशिप का सोच रहे है तो इसे अवॉइड करके स्वयं का स्टार्टअप करें, शुभ समय है सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा।
ग्रहों की चाल को देखते हुए पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लिए दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपका अच्छा काम बॉस की नज़रों में आ सकता है और आपको पदोन्नति मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस डेटा चाहे वह सॉफ्ट कॉपी हो या हार्ड कॉपी दोनों ही संभालकर रखें।
स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान गंभीर होने की जरूरत है, आप प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करें।
पारिवारिक संबंध अच्छे होंगे, रिश्तों में जो भी तनाव पैदा हुआ था, वह सब दूर होता नजर आ रहा है।
न्यू जनरेशन को लोगों के साथ रहने से ज्यादा अकेले में समय व्यतीत करना ज्यादा अच्छा लगेगा।
मैरिड लाइफ में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होगी।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई से ज्यादा इस समय ऑनलाइन गेम व सोशल मीडिया में व्यस्त रहेंगे जिसका इफेक्ट्स उनके रिजल्ट पर पड़ेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पहचाने।
बिजनेसमैन के मेहनत और धैर्य के बल पर काम सफल होंगे जिसके चलते उनकी बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम का अंत होगा।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप में काम कर रहे कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है।
आपके हार्ड वर्क से कंपनी को एक बड़ी डील मिल सकती है, जो आपकी इनकम बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में लोगों के साथ व्यवहार अच्छा रखें, हर दिन अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
लव पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बनाए रखें, जिन लोगों का मिलना जुलना नहीं हो पाता है, वह फोन के माध्यम से संपर्क करें।
न्यू जनरेशन अपने गुस्से को कंट्रोल करें वरना आप किसी परेशानी में फंस सकते है।
आपको हेडेक, चक्कर, पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स रिविजन और लर्निंग का काम सुबह जल्दी उठकर करें, तभी परीक्षा अच्छी तरह से दे सकेंगे।
फैमिली के साथ संडे के दिन को एंजॉय करने के लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment