AAJ KA RASHIFAL 14 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 जनवरी बुधवार, मकर संक्रांति
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः53 माघ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, गण्ड योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
टारगेट बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन सोशल मीडिया ही अपने नेटवर्क को एक्टिव रखने के साथ-साथ फेस टू फेस मिलना भी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन टू-डू लिस्ट बनाकर कार्य करें अन्यथा कार्य में त्रुटि होने की संभवना बनेगी, जिसे आपमें कुछ चिड़चिड़ापन भी आ सकता है।
मैरिड लाइफ में वैचारिक मतभेद होने की आशंका है जिससे तनाव की स्थितियां बनेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस रिलेटेड कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, अनुभवी या बड़े-बुजुर्गों से बिना विचार विमर्श किए फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है।
कस्टमर सपोर्ट सर्विस में सुधार लाना होगा अन्यथा बिजनेसमैन गवर्नमेंट द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, नियमों को अनदेखा करने पर बिजनेस को बंद तक करने की नौबत आ सकती है।
स्टूडेंट्स को जिन सब्जेक्ट के स्टडी में कठिनाई लग रही है, उसे सरल बनाने के लिए अपने गुरु या किसी बड़े की मदद ले सकते हैं।
मानसिक उलझनों को बढ़ाने वाली चल रही है, ऐसे में क्रोध और तनाव पर कंट्रोल करें।
अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी क्योंकि आने वाले समय में जरूरी काम के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
पारिवारिक विवादों को हवा नहीं देनी चाहिए, यदि आप बाहर रहते हैं और परिवार से मिलने आते हैं तो सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन को नसों में खिंचाव के कारण दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
वर्क एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए एंप्लॉयड पर्सन टेक्नीक का उपयोग करें साथ ही अपने टारगेट को साधने में सफल रहेंगे हाथ आए हुए अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करें।
वर्कप्लेस पर काम को पूरा करने के लिए मेहनत का नहीं बल्कि बुद्धि का प्रयोग करना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को स्वयं को अगर फिट रखना है तो जीम वॉक और व्यायाम का करते रहे।
गण्ड, सर्वाअमृत योग के बनने के साथ ही प्रॉडक्ट की फोटोग्राफी एंड क्वालीटी को और बेहतर करेंगे जिससे बिजनेसमैन को लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं।
बिजनेसमैन को वर्तमान समय की टेक्नोलॉजी में खुद को अपडेट रखना होगा, क्योंकि टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिजनेस का विस्तार संभव हो सकेगा।
लवर को मनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, काफी प्रयासों के बाद ही बात बन पाएगी।
स्टूडेंट्स को आलस्य से बचना चाहिए क्योंकि यह आपको अन्य सहपाठी से पीछे कर सकता है।
फैमिली के प्रति रेस्पोंसिबिलिटी को पूरा करने में लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा, उनके साथ और सहयोग से आप कई काम को पूरा करने में सफल होंगे।
सेहत के मामले में शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को फिट रखना होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन लोड जनरेट कर न्यू कस्टमर तक पहुंचने की स्ट्रेटजी बनाने में सफल होंगे।
गण्ड, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेसमैन काफी समय से बड़े निवेश के लिए सोच रहे थे, तो सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य उनके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना उत्तम रहेगा।
वर्कप्लेस पर ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को पुराने गलतियों से सीखना है और उन्हें करियर में पुनः न दोहराने की कोशिश करनी है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्वयं को ईर्ष्या भाव से बचाने का प्रयास करना होगा, दूसरों की उन्नति देखकर मन में ईर्ष्या भाव का आना, आपके लिए कदापि उचित नहीं है।
मनोरंजन के तौर पर परिवार के साथ कॉमेडी फिल्म देखना एक बेहतर उपाय साबित हो सकता है।
संतान की संगति पर विशेष ध्यान रखें, यदि वह टीनएजर हैं तो उनसे बातचीत करते रहें और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें।
स्पोर्ट्स पर्सन स्ट्रेस को दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा ले।
अपनी समझ और हंसमुख स्वभाव से मैरिड लाइफ में प्रसन्नता और प्रफुल्लता बनाए रखें।
खानपान के साथ किसी तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि खानपान में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले आप बीमारी की चपेट में आ सकते है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आज अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
प्रैक्टिकल नॉलेज के बलबूते पर स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को परफेक्ट करने में सफल होंगे।
अभिभावक बच्चों के स्वभाव पर ध्यान दें, कहीं ऐसा तो नहीं की उनकी झूठ बोलने की आदत पड़ गई हो।
गण्ड, सर्वाअमृत योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपके बेहतरीन मैनेजमेंट के कारण आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, जिसमे मुख्य आपका मैनेजमेंट बेहतर रूप से नजर आएगा।
लगातार मिल रही सफलता के कारण व्यापारियों में आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जितना हो सके खुद को प्रतिस्पर्धा की भावना से दूर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन की स्थिति उनको बेहतर प्लानिंग की ओर ले जा रही है इसलिए आप प्लानिंग को बनाने पर ध्यान दें।
एंप्लॉयड पर्सन को नए सहकर्मी की गलतियों पर भड़कना नहीं है, बल्कि उन्हें धैर्य के साथ काम करने का तरीका बताना है।
अपने कंधों को मजबूत कर लें क्योंकि घर के छोटे-छोटे कार्यों की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन जंक एंड फास्ट फूड से दूरियां बनाए रखनी होगी।
थायराइड की समस्या है उनको सचेत रहना होगा, और इसे कंट्रोल करने के लिए नियमित तौर पर दवा लेना होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
ब्रांडिंग एंड सर्विस पर ध्यान न देने से बिजनेसमैन को घाटे का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को जो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, उन्हें राहत मिलने की संभावनाएं बनेगी, साथ ही शासन-प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा।
आप पर भरोसा करके यदि कोई नये कार्य की रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जाए, तो उसे पूरा करने और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आपको पूरा प्रयास करना होगा।
वर्कप्लेस पर आप अपने वर्क रिलेटेड इंर्पोटेंट डेटा को संभाल कर रखें लोस होने के चांस बन रहे है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में बदलाव की संभावना है, जिस कारण आपको कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
घर के छोटे बच्चों का विशेष ध्यान दें खेलते समय उन्हें चोट लगने की आशंका है, इसलिए खेल के दौरान उनके आस-पास ही रहने की कोशिश करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत से भागना नहीं हैं, क्योंकि प्लेनेट की सिचुएशन आपको आलसी बना सकती है।
सेहत के मामले में जॉइंट पेन की समस्या रहेगी इसलिए वहीं पहले बताई जा चुकी बातों को फॉलो करें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करेगे।
बिजनेस में मिल रही सफलता से बिजनेस और आपका दोनों का ही नाम प्रसिद्ध होगा, जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा, साथ ही अगर आप किसी नया आउटलेट ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन बिजनेसमैन को दिमागी तौर पर एक्टिव रहते हुए डिसीजन लेने होंगे, जल्दबाजी में किसी भी डिसीजन को लेने से बचें।
स्टूडेंट्स पॉकेट मनी एंड एक्सपेंस मैनेज करने में सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर ऑफिस की ओर से दिए गए प्रोजेक्ट को समय पर कंप्लीट करने के लिए टीम की मदद लेनी चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य है, काम के साथ मौज मस्ती भी जारी रहेगी।
आपका मन यदि किसी एक काम को करने में स्थिर नहीं हो रहा है तो उन्हें अपने मन के घोड़े पर लगाम लगाना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी भी तरह की गतिविधियों को करते समय अलर्ट रहें, यदि आप पर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो सचेत हो जाएं।
घर परिवार में यदि कोई मदद के लिए आता है तो उसकी मदद जरूर करें, उसे निराश न लौटने दें।
कब्ज की दिक्कत के साथ साथ मुंह के छालों से परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेसमैन एससीओ ऑप्टिमाइजेशन मैनेज करेंगे जिससे वो अपने बिजनेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।
बिजनेस को लेकर अति आत्मविश्वास करना ठीक नहीं है, इसलिए रोज की तरह अपने प्रयासों और मेहनत को जारी रखिए।
बिजनेसमैन को नेटर्वकींग पर ध्यान देना होगा यानी प्रसार-प्रचार अधिक करना होगा, ताकि कस्टमर की संख्या में बढ़ोतरी हो और उसका लाभ कमाई के रूप में मिल सके।
वर्कप्लेस पर लेडीज एंड कोवर्कर से तालमेल बनाकर चलें, उनके साथ बहस करने से बचें।
एंप्लॉयडपर्सन को टारगेट कंपलीट करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स के मनोवांछित कार्य पूरे हो सकते हैं, जिसके चलते मन में सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी।
आर्थिक दृष्टि से पूंजी निवेश, साझेदारी और फंडिंग का समय है, यदि आपके पास धन पर्याप्त मात्रा में है तो आप निवेश कर सकते हैं।
मूड सही होने से और सभी लोगों का साथ मिलने पर फैमिली के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
रिसर्चर को अच्छे रिजल्ट मिलने के चांसेस बनेंगे।
डाइबिटीक पेशेंट खान-पान व अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, सुगर न बढ़े इस बात का पूरा ध्यान रखें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बजट मैनेजमेंट करके बिजनेसमैन बिजनेस को सफलता की ओर ले जाएंगे।
बिजनेसमैन को अपने कार्यों को कंप्लीट करने के लिए अपने नेटवर्क को एक्टिव रखना होगा।
बिजनेसमैन ने लोन ले रखा है उन्हें इसे जल्द से जल्द चुकाना शुरू कर देना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन को मन और बुद्धि का ठीक तालमेल रखना चाहिए, ऐसा करना आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
गण्ड, सर्वाअमृत योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपकी बेहतर कार्यशैली को देखते हुए आपको किसी न्यू प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिल सकता है।
जॉब चेंज करने के लिए विचार करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को कुछ दिनों के लिए इस पर रोक लगा देनी चाहिए।
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, आप उन्हें हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें।
घर की जरूरतमंद वस्तुओं की खरीदारी लिस्ट बनाकर ही करें, अनावश्यक रूप से खरीदारी करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।
सेहत के मामले में मन को शांत रखने के लिए आपको मेडिटेशन, योग, ध्यान इत्यादि में समय व्यतीत करना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
वर्कप्लेस पर आपका काम सीनियर एंड बॉस को पसंद न आने पर वह कार्य को सुधारने की बात कर सकते है, जिस कारण आपको किया हुआ काम दोबारा भी करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को कौन क्या कर रहा है इन फिजूल की बातों की जगह अपने काम पर ध्यान रखना है।
विरोधी बिजनेसमैन सोशल मीडिया, गुगल ऐड, एंड डिजिटल चैनल का यूज करके आपके बिजनेस से आगे रहेंगे।
बिजनेसमैन को कस्टमर की पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए माल को स्टॉक करने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके कस्टमर की संख्या में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन को एंप्लॉयड पर्सन के संग सख्ती भरा रवैया अपनाने से बचना होगा, यदि आप प्रेम की भाषा का प्रयोग करेंगे तो वह आपके सभी कार्य करेंगे।
कंपीटिटिव स्टूडेंट्स लक्ष्य निर्धारित करके स्टडी करें, तभी वह करियर की सही दिशा चुन सकेंगे।
घर में साफ सफाई बनाए रखें, फ्रेंड्स एंड रिलेटिव कभी भी सरप्राइज देने के लिए घर आ सकते हैं।
पारिवारिक मुद्दों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, फैसले निष्पक्ष होकर लें।
वजन यदि तेजी से बढ़ रहा है तो उसे कम करने पर ध्यान देना होगा, अन्यथा बढ़ता वजन कई रोगों की वजह बन सकता है।
क्रोध और अहंकार खुशी के पल को भी उदासी में बदल सकता है, मन को शांत रखें और स्थिति को ठंडे से दिमाग से सोचने का प्रयास करें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में उस पर काम करें।
वर्कप्लेस पर आप अपना वर्क समय पर कंप्लीट करने की कोशिश करें। नौकरी में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, प्रमोशन उतनी ही जल्दी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन सभी सदस्यों का सम्मान करें, उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।
बिजनेसमैन कोई नया सौदा करते समय सजग रहें, क्योंकि आर्थिक रूप से चोट लगने की आशंका है।
बिजनेसमैन को व्यापारिक कार्यों को लेकर संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें अब राहत मिलेगी।
स्टूडेंट्स का मन अकारण ही इधर-उधर भागेगा, जिस कारण उनका स्टडी में मन कुछ कम लगेगा, मन विचलन की स्थिति में मां के साथ समय व्यतीत करते हुए बातचीत करें। इससे मन शांत होगा और विचलन भी कम रहेगा।
रिश्तों के मामले में बहुत अधिक सोच विचार नई उलझनों में डाल सकता है, इसलिए अपनों पर शंका करने के बजाय उन पर विश्वास करें।
स्वास्थ्य सामान्य है, आगे भी सही रहे, इसके लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम एवं प्राणायाम करते रहना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन का कॉन्फिडेंस टॉप पर रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव हो सकता है।
स्मार्ट गोल बनाकर एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को समय पर कंप्लीट करेंगे।
गण्ड, सर्वाअमृत योग के बनने से पूर्व में न्यू जॉब के लिए अप्लाई किया था, उसमे आपका सिलेक्शन होने की पूरी संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सीनियर को प्रसन्न रखें, उनकी बातों को सर्वोपरि रखते हुए काम की शुरुआत करें।
स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट से सिलेबस को इजीली कवर कर पाएंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस लोन को समय रहते चुकाने का प्रयत्न करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि धूमिल हो सकती है।
बिजनेसमैन को लाभ होने की संभावना दिख रही है, आर्थिक स्थिति की लिहाज से दिन अच्छा है।
कोच स्पोर्ट्स पर्सन की हरकतों पर गौर करेंगे। बुरे लोगों की संगति के कारण नशे की लत लग सकती हैं।
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, मित्र की साथ हुई मुलाकात कई पुराने किस्से को ताजा करेगी।
फैमिली में विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको इससे बचने की कोशिश करनी है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ प्रधान रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा, इसके साथ ही ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
स्पोर्ट्स पर्सन कंपेरिजन विद अदर से दूर रहे तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।
कस्टमर फिडबेक एंड सर्विस में सुधार करके बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
कार्यस्थल पर दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है सामान्य तरीके से दिन व्यतीत करना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मोबाइल एप डेवलेपमेंट एंप्लॉयड पर्सन को कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको काम का पैटर्न बदलकर देख लेना चाहिए।
परिवार में लोगों के बीच रहने के बावजूद युवा अकेलापन महसूस कर सकते हैं, मन हल्का करने के लिए दोस्तों से बात कर सकते हैं।
पॉलिटिशियन को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसमें सफल होने के लिए वो अपनी जी-जान से जूट जाएंगे।
स्टूडेंट्स को फ्रेंड्स की मदद करने में विचार नहीं करना है, यदि वह आपसे नोट्स मांगते है तो बेझिझक उन्हें दे।
जो लोग कई दिनों से घर बदलने का विचार बना रहें है, उनके लिए समय अनुकूल है यदि आप किराए के घर पर रहते हैं तो बदला जा सकता है।
भाई-बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी करना पड़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment