AAJ KA RASHIFAL 10 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 जनवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः24 माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः40 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेसमैन के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है।
पेस्टिसाइड एंड एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज बिनेसमैनन को किसानों की मांग को देखते हुए अच्छी कमाई होने के आसार दिख रहे हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को पूर्व की गई मेहनत से बनाएं गए नेटवर्क का लाभ मिलेगा और बहुत ही आसानी से ऑफिस से मिले टारगेट को पूरा सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी, अन्यथा कर्ज लेने तक की नौबत तक आ सकती है।
सेहत को लेकर अलर्ट रहें वर्क में इतने भी बिजी न रहे कि आप अपनी डाइट पर ध्यान न दें पाएं।
लाइफ पार्टनर के बीच आपका प्रेम भाव बढ़ेगा।
विकेंड पर फैमिली मेम्बर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे मोज मस्ती के मुड़ में रहेंगे।
मळमास को देखते हुए परिवार के साथ स्पिरिचुअल प्रोग्राम को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
फैमिली बिजनेस से जुड़ने के लिए समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अपने क्षणिक लाभ के लिए बहुत लंबी योजनाएं बनाने से बचना होगा।
एक्सपेंडिचर में कटौती आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में काम करते समय अपने कार्य पर ही फोकस करें और आपसी बातों में समय न बर्बाद करें, आपकी कही हुई बातों का तमाशा बन सकता है।
वर्कस्पेस पर कुछ भी नया वर्क स्टार्ट करने से पहले उसके बारे में रिसर्च जरूर कर लेंवे।
सेहत को लेकर दिन आपके फेवर में रहेगा।
पारिवारिक लोग ही आपके किसी सुझाव का विरोध कर सकते हैं लेकिन उनकी बात सुने और अपनी बात समझाने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स के लिए दिन नॉर्मल रहेगा।
न्यू जनरेशन क्रेडिट कार्ड का उतना ही उपयोग करें जितना अकाउंट में पैसा है, अतिरेक खरीदारी करने से बचना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से परिवार में आपसी समस्या हो सकती है।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि अभी मलमास चल रहा है।
व्यापारी वर्ग समझदारी के साथ नियमों के आधार पर काम करें अन्यथा विवाद होने पर मामला कोर्ट तक जा सकता है।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस से तर्क-वितर्क न करें, तर्क-वितर्क करने से तो अच्छा है कि आप अपने कार्य को और बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सहकर्मी आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं लेकिन उत्तेजित होने और विवाद करने के बजाय धैर्य से काम लें।
फैमिली में किसी से आपके संबंध खराब हो सकते है।
अनिद्रा की समस्या हो सकती है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
फैमिली लाइफ में अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
मैरिज लाइफ में पुरानी बातों को रिपीट करने से बचें।
स्टूडेंट्स को अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए आपको हार्ड वर्क करना होगा, तब ही वो अपने ड्रीम को पाने में सफल होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेसमैन को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत से ही सफलता हाथ लगेगी।
बिजनेसमैन बिजनेस एक्सपेंड के लिए प्लानिंग करते नजर आएंगे और इसके लिए मार्केट में सर्वे भी करेंगे ताकि बिजनेस में नए ट्रेंड का पता लग सके लेकिन धरातल पर 14 जनवरी के बाद ही लाएं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में नई ऑफिशियल जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते नजर आएंगे, जिससे उन्हें लाभ भी मिलेगा।
वर्कस्पेस पर आपके र्स्टाट आपका पूरा साथ देंगे, साथ ही आपको कोई रेस्पॉन्सिबिलिटी भी मिल सकती है जिससे आप मुंह नहीं मोड़ पाएंगे।
स्किन रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम आपके सामने आ सकती है।
वीकेंड पर फैमिली मेंबर के साथ फुल एंजॉय करेंगे।
एज्यूकेशन में स्टूडेंट्स को पेरेंट्स और मेंटोर का सपोर्ट मिलेगा।
न्यू जनरेशन पैसे कमाने में सफल होंगे और उन पैसों से अपने कार्य को टाइमली कंप्लीट करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
मेडिसिन, फार्मा और सर्जिकल बिजनेस में आपका अधिकतर ध्यान आर्थिक पक्ष पर स्वयं को मजबूत करने में लगा रहेगा।
भाई या फिर दोस्त के साथ मिलकर पार्टनरशिप में बिजनेस की प्लानिंग बना रहे है, तो उसे धरातल पर 14 जनवरी के बाद ही लावें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बेहतर रहेगा आपकी मीठी वाणी और सदव्यवहार शत्रुओं की कड़वाहट दूर करने का काम करेगी, शत्रु पक्ष जो लंबे समय से हावी थे, अब दूरी होंगे।
वर्कस्पेस पर आपसे न चाहते हुए भी कोई गलती हो सकती है।
हेल्थ को लेकर किसी भी प्रकार आलस करने से बचें।
आपका कॉन्फिडेंस आपके फील्ड में सक्सेस दिलाएगा।
न्यू जनरेशन फैमिली के प्रति अपनी रेस्पोंसिबिलिटी बखूबी निभाएंगे।
मैरिड लाइफ के लिए दिन बेहतर रहेगा।
अन ऑफिशियली ट्रैवलिंग आपके लिए प्रॉफिटेबल हो सकती है।
आज के दिन घर के छोटे सदस्य बाहर डिनर या घूमने की जिद कर सकते हैं, ऐसे में न चाहते हुए भी उनकी जिद पूरी करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
पार्टनरशिप में कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो 14 जनवरी के बाद ही करें क्योंकि अभी मलमास चल रहा है, इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेसमैन को पिछले किए गये निवेशों से लाभ होगा जिससे उनका लोन चुकता हो सकता है।
फार्मास्यूटिकल एंड आईटी फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ रहेगा, सोचे हुए कार्य और टारगेट पूरे होंगे।
वर्कस्पेस पर लीडरशिप स्किल से बॉस और सीनियर्स आपकी तारीफ करेंंगे।
लेनदेन के मामलों में सतर्कता रखें।
ड्राइविंग करते समय अलर्ट रहें क्योंकि जख्मी होने की संभावना है।
वीकेंड पर फैमिली के साथ किसी स्पिरिचुअल प्रोग्राम में सम्मिलित हो सकते है या माघ मास को देखते हुए नदी में स्नान के लिए प्रोग्राम बना सकते है।
लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लगेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेस में आपको हर मामले में संयम के साथ सोच समझकर डिसीजन लें।
बिजनेसमैन के आर्थिक पक्ष में वृद्धि के संकेत हैं, ऐसे में पुराना ऋण चुकाने की कोशिश करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा अन्यथा मार्केट आपके विरूद्ध बातें हो सकती है।
अन एंप्लॉयड पर्सन जॉब के लिए हाथ-पांव मार रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगेगी, लेकिन उन्हें हार नहीं माननी चाहिए, उन्हें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
वर्कस्पेस पर अपनी कार्य क्षमता दिखाने के बेहतर मौके आलस्य के कारण आपके हाथ से निकल जाएंगे।
बेहद ही कम समय में आप काफी कुछ प्राप्त कर लेंगे।
ज्यादा स्पाइसी भोजन खाने से बचे।
विकेंड होने के बावजुद भी आप फैमिली के साथ दिन नहीं बिता पाएंगे, जिससे उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
मैरिड लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स स्टडी में कंसंट्रेट बनाने के लिए जूझते रहेंगे।
न्यू जनरेशन एडवेंचर एक्टिविटी करते समय अलर्ट रहें, सावधानी के सारे नियमों का पालन करें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
बिजनेस में समझदारी पूर्वक लिए गए डिसीजन से बिजनेस में प्रॉफिट आपके हाथ लगेगा।
बिजनेसमैन के लिए फाइनेंशियल कंडीशन वीक रहने वाली है ऐसे में नए स्थान में निवेश करने से बचना चाहिए आप 14 जनवरी के बाद ही निवेश करें तो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें किसी ऐसे स्थान से ऑफर मिल सकता है जहां उन्हें साहस और पराक्रम का परिचय देना पड़े।
अतिगंड योग के बनने से वर्कस्पेस पर टीम वर्क की तारीफ होगी।
लेकिन साथ ही वर्क लोड के कारण प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ में समन्वय बिठाकर चलना होगा।
घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, क्योंकि उनकी सेहत अचानक से बिगड़ने की आशंका है साथ ही उनकी केयर भी करें।
पेरेंट्स आपकी कुछ बातों पर सहमत नहीं होंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
मेडिकल एंड कॉमर्स स्टूडेंट्स स्टडी में सफलता पाने के लिए कन्टिन्यूनिटी बनाएं रखें।
न्यू जनरेशन को इंवाल्विंग अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि तभी आप लोगों के संपर्क में आ सकेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।
नौकरी ढूंढने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की हेल्प ले, निश्चित रूप से योग्यतानुसार नौकरी मिलेगी।
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए, अच्छे नेटवर्क काम को आसान बना देंगे।
बिजनेसमैन नए व्यापार से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करने के बाद ही इस ओर आगे बढ़े और हो सके तो 14 जनवरी के बाद करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस में कई गोल्डन चांस मिलेंगे जिन्हें भुनाने में लगे रहेंगे।
फैमिली में बुजुर्ग की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर खुशी आएगी।
रेंट पर रह रहे स्वयं का मकान लेने की प्लानिंग बना सकते है।
फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।
लाइफ पार्टनर की तरफ ध्यान देना होगा।
न्यू जनरेशन अगर एन्सेस्ट्रल बिजनेस में शामिल होने जा रहे हैं, वह इनोवेटिव होकर कार्य करें।
आर्ट्स एंड मैनेजमेंट स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कठिन मेहनत करके ही सफलता का स्वाद चख सकेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
होटल, मोटल, रेस्ट्रो एंड बेकरी बिजनेसमैन के हाथ प्रॉफिट लगेगा।
बिजनेसमैन के मेहनत और योग्यता में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है, तो वहीं ग्रहों का कांबिनेशन होलसेल बिजनेस में अच्छी सफलता दिला सकता है।
न्यू जनरेशन का मन धर्म की ओर प्रेरित हो सकता है, धर्म से जुड़ा ज्ञान लेने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
जिन लोगों की नई नौकरी है, उन्हें शुरुआती दौर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम करेंगे तो रास्ते भी खुद ही निकाल लेंगे।
टेक्नोलॉजी मे महारत होने से आप वर्कस्पेस पर सभी को इम्प्रेस करने में सफल होंगे।
कई सुनहरे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं जिससे भविष्य में अपार सफलता मिलेगी।
सेहत ठीक रखने के लिए जीवन चर्या में भी सुधार करना होगा समय से सोने पर ही सुबह ठीक समय पर जाग सकेंगे।
विकेंड पर लाइफ पार्टनर को खुश करने के लिए डिनर की प्लानिंग कर सकते है।
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय अपनी स्टडी को दें।
पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठक हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए टाइम अभी सही नहीं है।
विदेशी कंपनियों के व्यापारी अनाप शनाप खर्चों को रोकें, नहीं तो बैलेंस शीट बिगड़ने से तनावग्रस्त हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को आज के दिन हाथ पर हाथ रखकर बैठना या फिर भगवान भरोसे कार्यों को छोड़ना से नहीं चलने वाला नहीं है, क्योंकि ग्रह मेहनत के बल पर लक्ष्य तक पहुंचने वाले हैं।
नौकरीपेशा यदि प्रोन्नति चाहते हैं, काम में गुणवत्ता लाने के साथ ही इधर-उधर के लोगों से कहने के बजाय सीधे बॉस से आग्रह करें।
आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको एक्सपेंडिचर पर लगाम लगाना पड़ेगा।
फूड प्वाइजनिंग की समस्या रहेगी।
प्रॉपर्टी रिलेटेड किसी मैटर को लेकर पेरेंट्स से आपकी बहस हो सकती है।
लाइफ पार्टनर से वर्क की टेंशन को लेकर दूरियां बढ़ सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी में पर्फोमेन्स डाउन रहेगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।
अतिगंड योग के बनने से पुश्तैनी बिजनेस से आपको अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा।
बिजनेसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा तभी उन्हें सफलता मिलेगी।
ऑफिस में निर्देशों का पालन करने से सीनियर्स की प्रशंसा मिलेगी।
मैनेजमेंट, या क्रिएटिव के फील्ड से रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को उनके फील्ड में उन्नति संभव है।
सपनों को पूरा करने के लिए और बेहतर प्रयास करना होगा।
सेहत की दृष्टि से दिन नॉर्मल हेगा।
फैमिली के साथ कल संडे को फंडे बनाने की प्लानिंग बनाएंगे।
लाइफ पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने में आप सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को देर रात तक जागकर पढ़ने के सिस्टम को बदल कर प्रातः उठ कर पढ़ने का नियम बनाने पर जोर देना चाहिए।
न्यू जनरेशन दुर्व्यसनों से दूर ही रहें अन्यथा किसी मामले में जेल भी जाना पड़ सकता है, जिससे अपयश ही होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment