AAJ KA RASHIFAL 10 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 जून बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः21 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 01ः53 के बाद मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन की मार्केट की एक्टिविटी धीमी रहने से कस्टमर कम आएंगे, कस्टमर आएंगे लेकिन परचेजिंग नहीं करेंगे, सेल अप-डाउन और टर्नओवर कम रहेगा।
बिजनेस में नए अवसर नहीं मिलेंगे जिससे बिजनेस की वृद्धि रुकेगी आपको चिंता सताएगी कि आगे कैसे चलेगा, यह सिचुएशन आपके मन में बिजनेस के भविष्य को लेकर संदेह पैदा करेगी।
डे स्टार्टिंग अतीत में किए गए गलत डिसीजन की याद एंप्लॉयड पर्सन के मन में आएगी जिससे वो उदास रहेंगे और म नही मन स्वयं को कोसेंगे कि काश मैने वो गलती नहीं की होती।
अन एंप्लॉयड पर्सन को जॉब की तलाश में निराशा हाथ लगेगी क्योंकि कंपनियां केवल इंटरनल या रेफरल से ही जॉब दे रही हैं जिससे आप हताशा और निराशा से आत्मविश्वास डगमगाएगा, जिससे लगेगा कि आपकी मेहनत और योग्यता का कोई मूल्य नहीं है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का एग्जाम सेंटर में बाहरी शोर के कारण उनकी एकाग्रता बार-बार भटकेगी जिससे गलतियां होगी, मन विचलित रहने से एग्जाम में प्रदर्शन उम्मीद से कम रहेगा।
इवनिंग टाइम फैमिली मेंबर मिलकर कार्य में हाथ बटाएंगे माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
सुबह की हल्की धूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और मन में सकारात्मकता भर देती है, यह छोटी सी आदत आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है।
आफ्टरनून मार्केट में किसी पार्टी से अच्छी बातचीत होने की संभावना है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, इस बातचीत से आपका मूड सुधर जाएगा और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे, यह सकारात्मक संवाद आपके दिन में ताजगी लाएगा आपका आत्मविश्वास चमकेगा।
बिजनेस में विज्ञापन पर काफी पैसा खर्च होगा लेकिन परिणाम अस्पष्ट और निराशाजनक रहेंगे, यह अनिश्चितता बजट की बर्बादी का खतरा पैदा करेगी और आप सोचने लगेंगे कि कहीं आपका पैसा सिर्फ खर्च ही तो नहीं हो रहा।
बिजनेस में मार्केटिंग स्ट्रैटजी की प्रभावशीलता पर सवाल उठेंगे और आपको न्यू प्लानिंग बनानी पड़ेगी और पुरानी प्लानिंग पर ठंडे बस्ते में डालना पड़ेगा।
जॉब में प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से परेशानी होगी, आपने जो काम किया है उस पर न तो कोई सकारात्मक टिप्पणी मिलेगी और न ही कोई सुधार का सुझाव।
सीनियर या टीम लीडर के छुट्टी पर होने से एंप्लॉयड पर्सन को यह नहीं पता चलेगा कि कौन सा काम करना है, और कौन सा नहीं बिना मार्गदर्शन के आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
घर में आप में छोटी-छोटी बात पर भड़क जाएंगे और अपना आपा खो बैठेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा क्योंकि पुरानी चोट से वो परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
डे स्टार्टिंग लक्ष्यों में स्पष्टता नजर आएगी आप जान पाएंगे कि आपको दिनभर में क्या-क्या करना है, दिन के काम बहुत व्यवस्थित तरीके से होंगे और किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं होगी, यह मानसिक स्पष्टता आपके पूरे दिन को पॉजिटिव वे देगी।
लक्ष्यों को दोबारा देखने और उन पर विचार करने से बिजनेसमैन की दिशा साफ होगी, आप समझ पाएंगे कि आपको किस ओर जाना है और क्या प्राथमिकताएं हैं, यह स्पष्टता आपके पूरे दिन को सही दिशा देगी।
न्यू टेक्नोलॉजी होने से बिजनेसमैन को बिजनेस में आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी बार-बार आ रही प्रॉब्लम दूर होगी प्रॉडक्षन में बढ़ोतरी होगी कस्टमर सर्विस बढ़ेगी, आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
जॉब पर्सन के लिए अच्छा रहेगा उन पर से वर्कलोड कम होगा, जिससे वह अपने काम को बेहतर तरीके से करने में सफल होंगे, जिसमें कुछ हद तक उनकी कार्य को लेकर की गई दूरदर्षिता काम आएगी।
एंप्लॉयड पसर्यन के दोपहर में फोन साइलेंट रखने से काम पर पूरा ध्यान लगेगा, बार-बार नोटिफिकेशन से ध्यान नहीं भटकेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे, यह छोटी सी आदत आपकी उत्पादकता को बढ़ा सकती है।
रिश्तों में समर्पण की भावना आने से दरारे दूर होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के नोट्स अस्त-व्यस्त रहेंगे और कुछ भी ढूंढना मुश्किल होगा जिससे उनके लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
आपका ब्रांड आज मार्केट में नई ऊंचाइयों को छुएगा, प्रतिद्वंद्वी आपकी नकल करेंगे लेकिन आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे।
बिजनेसमैन अपने अहंकार को दूर रखें जिससे गंभीर रूप ले रही सिचुएशन दूर होगी, अनसुलझे मुद्दे दूर होंगे, अहंकार की दीवार आपके बिजनेस की दिशा बदल सकती है।
बिजनेस में आ रही कस्टमर की षिकायतों को सॉल्व करेंगे कस्टमर अधिक आएंगे जिससे आपकी बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।
जॉब में आप बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, उनकी बातों को समझ पाएंगे बॉस आप पर खुष नजर आएंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
नए मार्केट में कदम रखने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, आपकी लीडरशिप में टीम शानदार रिजल्ट देगी।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की तबीयत में आज कमजोर रहेगी यह आपकी रूटीन एंड वर्क दोनों को प्रभावित करेगा।
स्टूडेंट्स का क्लास में क्वेश्चन का आंसर देना और क्वेश्चन पूछना शिक्षक और अन्य स्टूडेंट्स का ध्यान आपकी और आकर्षित करेगा।
फैमिली के साथ बैठकर चाय-नाश्ता करने से रिश्ते और गहरे होंगे, साथ बैठकर बातचीत करने से आपसी समझ बढ़ेगी और प्यार का एहसास होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिलेटिव से अनबन हो सकती है।
सडनली मार्केट डाउन की खबर मिलने से बिजनेसमैन के लिए चिंता का विषय बनेगा, आप अपने शेयर को चिंतित रहेंगे, यह आपके बिजनेस की प्रोग्रेस को धीमा करेगा जिससे आप तनाव में रहेंगे।
बिजनेसमैन को मार्केट में पार्टी के साथ फिक्स की गई मीटिंग में छोटी-बड़ी बात को अनसुना करना व बात पूरी होने से पहले ही बात को काट देना आपकी डील में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है।
इंटरव्यू देने के बाद कंपनी से न कॉल न मेल आना आपके मन में बेचैनी पैदा करेगा आप सोचेंगे कि इंटरव्यू में कहां चुक हुई, आपको आगे बढ़ने में भी दिक्कत होगी क्योंकि आप इसी सोच में उलझे रहेंगे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से काम में एकाग्रता बनाए रखना एंप्लॉयड पर्सन के लिए मुश्किल होगा उनका शरीर साथ नहीं देगा, यह आपकी डेली एक्टिविटी को प्रभावित करेगी।
स्टूडेंट्स का मन घर के झगड़ों और पारिवारिक तनाव की वजह से विचलित रहेगा, मन कहीं और भटकता रहेगा और पढ़े हुए शब्द बस आंखों के सामने से गुजर जाएंगे।
इवनिंग टाइम सडनली बेस्ट फ्रेंड से मुलाकात होगी पुरानी यादें ताजा होने से मन हल्का होगा आप दिनभर की परेशानियां भूल जाएंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी।
बिजनेसमैन का काम और मीटिंग के बीच में छोटे ब्रेक लेने से शरीर की अकड़न कम होगी, साथ ही तनाव भी दूर होगा आपका माइंड भी फ्रेस होगा, यह छोटे ब्रेक आपके प्रोडक्शन को भी बढ़ाएंगे।
व्यावसायिक यात्रा के चलते आप किसी पार्टी से डील सही तरीके से नहीं कर पाएंगे, स्वयं पार्टी ही आपकी तबीयत को देखकर किसी अन्य दिन डील को फाइनल करेगी।
डेटा और लॉजिक के दम पर आप कंपटीशन में अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे, तकनीकी व्यापार में आज बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है।
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और जूनियर्स आपसे सलाह लेने आएंगे, आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है।
जॉब पर्सन अपनी डेस्क एंड ऑफिस को व्यवस्थित करते हैं तो मन बहुत शांत रहेगा, साफ-सुथरा वातावरण देखकर आपको अच्छा लगेगा और काम करने का मन भी करेगा, व्यवस्था से आपकी सोच भी स्पष्ट होगी और आप पूरे दिन सकारात्मक रहेंगे।
माल इधर-उधर बिखरा रहेगा बिजनेसमैन को काम करने में बहुत असुविधा होगी क्योंकि जरूरत की चीज ढूंढने में ही काफी समय बर्बाद होगा, यह अव्यवस्था आपकी उत्पादकता को प्रभावित करेगी और कस्टमर को सेवा देने में भी देरी होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन की लापरवाही उनके लिए मैदान पर परेशानियां उत्पन्न कर सकती है।
मैरिड लाइफ में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें एक-दूसरे के कार्यों में हाथ बटाए, जिससे रिश्ते में खालीपन के लिए कोई जगह नहीं रहेगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा, पार्टी के द्वारा पेमेंट क्लियर करने से पैसों को लेकर माल की सोर्टेज में कमी आएगी, और बिजनेस पुनः पटरी पर लौट आएगा।
बिजनेसमैन अगर बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे के मध्य का समय सर्वोत्तम रहेगा।
बड़े कॉरपोरेट क्लाइंट्स के साथ आपकी मीटिंग सफल रहेगी, जिससे आपके बिजनेस को भविष्य की सुरक्षा मिलेगी।
जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं उन्हें आज अच्छी खबर मिल सकती है, करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे।
जॉब पर्सन के लिए लक्ष्य इतने ऊंचे और असंभव तय किए गए होंगे कि उन्हें पूरा करना लगभग नामुमकिन होगा, चाहे आप कितनी भी मेहनत कर लें, लक्ष्य तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में वर्क को लेकर लगातार दबाव बना रहेगा दिन तनाव में गुजरेगा, यह स्थिति आपके आत्मविश्वास और काम के प्रति जुनून दोनों को नुकसान पहुंचाएगी।
रिष्तों में तनाव और परेशानियों से निपटने के लिए आपके द्वारा उठाए गए कदम सही साबित होंगे जिससे परिवार में जुड़ाव बना रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन की लेट नाइट ऑनलाइन गेम की लत उन्हें नुकसान पहुँचाएगी नींद पूरी नहीं होगी और अगले अपनी प्रैक्टिस पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
बिजनेस में सडनली इंटरनेट और अन्य सेवाओं का बिल काफी बढ़ जाएगा, साथ ही अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर आपकी व्यावसायिक प्लानिंग को प्रभावित करेगा।
आयुष्मान, सौभाग्य योग बनने से बिजनेसमैन के कोई पुराना कानूनी मामला सुलझ जाएगा या किसी प्रिय व्यक्ति से संपर्क होगा जो आपके बिजनेस को बेहतर बना देगा।
मैनेजमेंट के कार्यों में आपकी पकड़ और मजबूत होगी, आपको किसी बड़ी टीम को गाइड करने का मौका मिल सकता है।
जॉब में आपको हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा लेकिन निर्णय लेने की शक्ति नहीं दी जाएगी, यह असंतुलन बहुत निराशाजनक होगा और आप फंसा हुआ महसूस करेंगे, काम करने का मन नहीं करेगा क्योंकि आपको लगेगा कि मेहनत का कोई फायदा नहीं है।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुशी देगी।
बदलते मौसम के चलते एंप्लॉयड पर्सन की तबीयत को लेकर वो स्वयं को असहज महसूस करेंगे।
नौकरी, व्यापार या बच्चों के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चिंताएं सताएगी, रात को नींद नहीं आएगी और दिन में भी यही सोच लगी रहेगी, यह लगातार चिंता पूरे परिवार के माहौल को प्रभावित करेगी और सभी तनाव में रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा टीचर एंड सीनियर की सलाह उनके फील्ड की दिशा में बदलाव लाएगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
मार्केट में कम्पटीशन बढ़ने से कस्टमर दूसरी जगह जाने लगे हैं, यह सिचुएशन बिजनेसमैन की सेल एंड प्रॉफिट को सीधे प्रभावित करेगी और आपको नई स्ट्रैटजी बनाने की जरूरत महसूस होगी।
बिजनेस में आपका आत्मविश्वाश डगमगाएगा जिसका सिधा असर आपके बिजनेस में दिखेगा, आप ब्रांडस एंड इंफ्लुएंसर्स के साथ जुड़कर अपनी पहुंच को बढ़ाएं।
एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी जो पेमेंट ऑफर करेंगी वो आपके वर्क के हिसाब से आपको लगेगा बोहत कम है लेकिन मार्केट की स्थिति को देखते हुए आपको वह जॉब एक्सेप्ट करनी ही पड़ेगी।
ऑफिस में आपके कार्य को सीनियर कम रेटिंग देंगे जिससे आपका मन आहत होगा, साथ ही आपको लगेगा कि अब ऑफिस में आपके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया हो रहा है जिससे आपका काम में मन नहीं लगेगा।
लाइफ पार्टनर की उपस्थिति और प्रयासों का कोई महत्व नहीं होगा जिससे रिश्ते में खटास आएगी और धीरे-धीरे मन में नाराजगी जगह बनाने लगेगी।
दूसरों की सफलता देखकर कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के मन में जलन और असुरक्षा की भावना पैदा होगी, यह नेगेटिविटी स्टडी एंड पर्फोमेन्स को डाउन करेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
डे स्टार्टिंग पॉजिटिविटी थोट्स से करें आपको कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, स्वयं से अच्छी बातें कहने से मन में पॉजिटिविटी आएगी और डे अच्छा बीतेगा, यह सरल अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थय को बेहतर बनाएगा।
बिजनेस में दिन आपके पक्ष में रहेगा, पार्टी आपकी बातों में सहमति जताएगा, जिससे बिजनेस चलाने में परेशानी नहीं आएगी।
बिजनेस में मशीनरी एंड सब्सक्रिप्शन की लागत इतनी ज्यादा होगी कि रिटेल बिजनेसमैन का बजट पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा, जरूरी सॉफ्टवेयर परचेजिंग के लिए अन्य महत्वपूर्ण चीजों में कटौती करनी पड़ेगी, यह टेक्नीकल एक्सपेंडिचर आपकी फाइनांसियल प्लानिंग को बिगाड़ देगा।
ऑफिस में सीनियर से बात करने का मौका कम मिलेगा, आपकी अपियरिंग कम होगी और इम्पोटेंट डिसीजन में आपको शामिल नहीं किया जाएगा, जिसका कुछ असर आपके प्रमोशन की संभावनाओं को प्रभावित करेगा और आप महत्वपूर्ण चर्चाओं से बाहर रह जाएंगे।
जॉब पर्सन अगर जॉब चेंज करने की प्लानिंग बना रहें है, तो फेवरेबल टाइम आने तक इंतजार करें उसके बाद ही डिसीजन लेवें।
स्टूडेंट्स के रिविजन न करने की आदत बहुत नुकसान देगी रिवीजन नहीं होने से एग्जाम में सब भूल जाएंगे, रिविजन की आदत डालना बहुत जरूरी है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
डे स्टार्टिंग सुबह ताजी हवा में सांस लेने से मन और शरीर दोनों को ताजगी मिलेगी अनुलोम-विलोम करने से फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलेगी और मूड भी अच्छा होगा यह सरल अभ्यास आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा।
हैकर्स बिजनेसमैन के सिस्टम को निशाना बना सकते हैं, डेटा चोरी होने का जोखिम रहेगा, कस्टमर की पर्सनल इनफार्मेशन खतरे में पड़ सकती है और आपकी इमेज भी डाउन हो सकती है, यह सुरक्षा खतरा आपके व्यापार के लिए बहुत गंभीर है।
दोपहर में छोटी झपकी लेने से बिजनेसमैन की ऊर्जा वापस आएगी, इससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलेगा और आप फिर से तरोताजा महसूस करेंगे, यह पावर नैप आपकी बाकी दिन की उत्पादकता को बढ़ाएगी।
इनोवेशन और नई तकनीक का इस्तेमाल आपको मार्केट लीडर बना देगा, बिजनेस में आज बंपर मुनाफा होगा।
ऑफिस में आपको कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, कोवर्कर का सहयोग मिलेगा।
जॉब पर्सन को ऑफिस में आपकी टीम लीडिंग पर सवाल खड़े किए जा सकते है जिससे आप बहुत निराशा होंगे, टीम को किसी दूसरे को लिड करने से आप पीछे रह जाएंगे।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को याददाश्त की समस्या परेशान करेगी जिससे आपका आत्मविशवास गिर जाएगा और डर बढ़ेगा, याददाश्त सुधारने के लिएमैडिटेशन, डाइट और नींद दोनों पर ध्यान देना होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
बिजनेसमैन के बिजनेस में सिस्टम क्रैश होने से वो क्लाइंट का वर्क समय पर कंपलीट नहीं कर पाएंगे, जिससे क्लाइंट से दो-चार बात सुननी पड़ सकती है, बैकअप न होने की स्थिति में यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।
बिजनेसमैन आफ्टरनून कुछ समय अपने चेंबर में मौन बैठकर ध्यान करें यह अभ्यास आपको आंतरिक शांति देगा और तनाव दूर करेगा, यह समय आपके लिए रिचार्ज करने का अच्छा मौका होगा।
एंप्लॉयड पर्सन दिनभर की थकान के बाद इवनिंग टाइम थोड़़ा स्वयं को समय दें जैसे कि कोई पसंदीदा चीज खरीदना या कोई शौक पूरा करने से खुशी मिलेगी।
जॉब पर्सन वर्कप्लेस पर थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे कि क्या करना, क्या नहीं करना गलत डिसीजन से आपके कार्य पर अंगुली उठ सकती है, यह कमी आपकी करियर वृद्धि में बाधा बनेगी।
रिश्तों में कुछ गलतफहमियां हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे सॉल्व करने में सफल होंगे।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का फोकस स्टडी पर रहेगा, फोकस करने की कोशिश करेंगे लेकिन मन भटकता रहेगा जिसकी वजह से एकाग्रता की कमी उनकी पढ़ाई को बुरी तरह प्रभावित करेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment