AAJ KA RASHIFAL 24 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 जून बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः13 तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः59 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग, परिध योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन को मार्केट में डीलर को मनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, काफी प्रयासों के बाद ही बात बन पाएगी जिससे आपके स्टॉक में कमी आएगी।
परिध योग बनने से प्रोडक्ट की इमेज हाई रेजोल्यूशन एंड क्वालिटी की होने से बिजनेसमैन को लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं।
बिजनेसमैन को वर्तमान समय की टेक्नोलॉजी में खुद को अपडेट रखना होगा, क्योंकि टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिजनेस का विस्तार संभव हो सकेगा।
वर्क एफिशंसय को बढ़ाने के लिए एंप्लॉयड पर्सन टेक्नीक का उपयोग करें साथ ही अपने टारगेट को साधने में सफल रहेंगे हाथ आए हुए अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करें।
वर्कप्लेस पर काम को पूरा करने के लिए मेहनत का नहीं बल्कि बुद्धि का प्रयोग करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को स्वयं को अगर फिट रखना है तो जीम वॉक और व्यायाम का करते रहे जिससे आप अपना बेस्ट दे पाएंगे।
स्टूडेंट्स को आलस्य से बचना चाहिए क्योंकि यह आपको अन्य सहपाठी से पीछे कर सकता है।
फैमिली के प्रति रेस्पोंसिबिलिटी को पूरा करने में लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा, उनके साथ और सहयोग से आप कई काम को पूरा करने में सफल होंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
परिध योग बनने से वर्कप्लेस पर आपके बेहतरीन मैनेजमेंट के कारण आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, जिसमे मुख्य आपका मैनेजमेंट बेहतर रूप से नजर आएगा।
लगातार मिल रही सफलता के कारण व्यापारियों में आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जितना हो सके खुद को प्रतिस्पर्धा की भावना से दूर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन की स्थिति उनको बेहतर प्लानिंग की ओर ले जा रही है इसलिए आप प्लानिंग को बनाने पर ध्यान दें।
एंप्लॉयड पर्सन को नए सहकर्मी की गलतियों पर भड़कना नहीं है, बल्कि उन्हें धैर्य के साथ काम करने का तरीका बताना है।
मार्केटिंग पर्सन अपने कंधों को मजबूत कर लें क्योंकि मार्केट के छोटे-छोटे कार्यों की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।
प्रैक्टिकल नॉलेज के बलबूते पर स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को परफेक्टली करने में सफल होंगे।
अभिभावक बच्चों के स्वभाव पर ध्यान दें, कहीं ऐसा तो नहीं की उनकी झूठ बोलने की आदत पड़ गई हो।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेसमैन कभी कभार अपने स्टाफ के साथ मनोरंजन के तौर पर कॉमेडी फिल्म देखना या कोई पार्टी रखना एक बेहतर उपाय साबित हो सकता है।
बिजनेसमैन लोड जनरेट कर न्यू कस्टमर तक पहुंचने की स्ट्रेटेजी बनाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन काफी समय से बड़े निवेश के लिए सोच रहे थे, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य उनके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना उत्तम रहेगा।
वर्कप्लेस पर ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को पुराने गलतियों से सीखना है और उन्हें करियर में पुनः न दोहराने की कोशिश करनी है।
अपनी समझ और हंसमुख स्वभाव से ऑफिस में प्रसन्नता और प्रफुल्लता बनाए रखने में सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्वयं को ईर्ष्या भाव से बचाने का प्रयास करना होगा, दूसरों की उन्नति देखकर मन में ईर्ष्या भाव का आना, आपके लिए कदापि उचित नहीं है।
संतान की संगति पर विशेष ध्यान रखें, यदि वह टीनएजर हैं तो उनसे बातचीत करते रहें और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें।
स्पोर्ट्स पर्सन स्ट्रेस को दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा ले।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन को अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी क्योंकि आने वाले समय में जरूरी काम के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
बिजनेस रिलेटेड कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, अनुभवी या बड़े-बुजुर्गों से बिना विचार विमर्श किए फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है।
बिजनेसमैन के मार्केट किसी पार्टी से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है जिससे तनाव की स्थितियां बनेगी।
कस्टमर सपोर्ट सर्विस में सुधार लाना होगा अन्यथा बिजनेसमैन गवर्नमेंट द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, नियमों को अनदेखा करने पर बिजनेस को बंद तक करने की नौबत आ सकती है।
टारगेट बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन सोशल मीडिया ही अपने नेटवर्क को एक्टिव रखने के साथ-साथ फेस टू फेस मिलना भी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन टू-डू लिस्ट बनाकर कार्य करें अन्यथा कार्य में त्रुटि होने की संभवना बनेगी, जिसे आपमें कुछ चिड़चिड़ापन भी आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों को बढ़ाने वाला रहेगा, ऐसे में क्रोध और तनाव पर कंट्रोल करें।
ज्यादा वर्क लोड के चलते मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के नसों में खिंचाव के कारण दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स को जिन सब्जेक्ट के स्टडी में कठिनाई लग रही है, उसे सरल बनाने के लिए अपने गुरु या किसी बड़े की मदद ले सकते हैं।
पारिवारिक विवादों को हवा नहीं देनी चाहिए, यदि आप बाहर रहते हैं और परिवार से मिलने आते हैं तो सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेस में मिल रही सफलता से बिजनेस और आपका दोनों का ही नाम प्रसिद्ध होगा, जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा, साथ ही अगर आप किसी नया आउटलेट ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
बिजनेसमैन बैंक से मिले लोन को बिजनेस में मैनेज करने में सफल होंगे।
बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन बिजनेसमैन को दिमागी तौर पर एक्टिव रहते हुए डिसीजन लेने होंगे, जल्दबाजी में किसी भी डिसीजन को लेने से बचें।
वर्कप्लेस पर ऑफिस की ओर से दिए गए प्रोजेक्ट को समय पर कंप्लीट करने के लिए टीम की मदद लेनी चाहिए।
आपका मन यदि किसी एक काम को करने में स्थिर नहीं हो रहा है तो उन्हें अपने मन के घोड़े पर लगाम लगाना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य है, काम के साथ मौज मस्ती भी जारी रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी भी तरह की गतिविधियों को करते समय अलर्ट रहें, यदि आप पर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो सचेत हो जाएं।
घर परिवार में यदि कोई मदद के लिए आता है तो उसकी मदद जरूर करें, उसे निराश न लौटने दें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेसमैन को अपने कार्यों को कंप्लीट करने के लिए अपने नेटवर्क को एक्टिव रखना होगा।
बजट मैनेजमेंट करके बिजनेसमैन बिजनेस को सफलता की ओर ले जाएंगे।
मार्केट में हो रही उथल-पुथल को देखते हुए बिजनेसमैन को मन शांत रखने के लिए की सलाह दी जाती है, आप मेडिटेशन, योग, ध्यान इत्यादि कर शांत मन से बिजनेस के बारे में सोचें।
बिजनेसमैन ने लोन ले रखा है उन्हें इसे जल्द से जल्द चुकाना शुरू कर देना चाहिए।
परिध योग बनने से वर्कप्लेस पर आपकी बेहतर कार्यशैली को देखते हुए आपको किसी न्यू प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिल सकता है।
जॉब चेंज करने के लिए विचार करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को कुछ दिनों के लिए इस पर रोक लगा देनी चाहिए।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को बदलते मौसम को ध्यान रखते हुए अपनी सेहत को अलर्ट रहना होगा।
घर की जरूरतमंद वस्तुओं की खरीदारी लिस्ट बनाकर ही करें, अनावश्यक रूप से खरीदारी करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को मन और बुद्धि का ठीक तालमेल रखना चाहिए, ऐसा करना आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेस को लेकर अति आत्मविश्वास करना ठीक नहीं है, इसलिए रोज की तरह अपने प्रयासों और मेहनत को जारी रखिए।
बिजनेसमैन एससीओ ऑप्टिमाइजेशन मैनेज करेंगे जिससे वो अपने बिजनेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।
बिजनेसमैन को नेटर्वकींग पर ध्यान देना होगा यानी प्रसार-प्रचार अधिक करना होगा, ताकि कस्टमर की संख्या में बढ़ोतरी हो और उसका लाभ कमाई के रूप में मिल सके।
आर्थिक दृष्टि से पूंजी निवेश, फंडिंग का समय है, यदि आपके पास धन पर्याप्त मात्रा में है तो आप निवेश कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर लेडीज एंड कोवर्कर से तालमेल बनाकर चलें, उनके साथ बहस करने से बचें।
मार्केट की किसी प्रोडक्ट को लेकर रिसर्च कर रहे एंप्लॉयड पर्सन को अच्छे रिजल्ट मिलने के चांसेस बनेंगे।
एंप्लॉयडपर्सन को टारगेट कंपलीट करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स के मनोवांछित कार्य पूरे हो सकते हैं, जिसके चलते मन में सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी।
मूड सही होने से और सभी लोगों का साथ मिलने पर फैमिली के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
ब्रांडिंग एंड सर्विस पर ध्यान न देने से बिजनेसमैन को घाटे का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को जो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, उन्हें राहत मिलने की संभावनाएं बनेगी, साथ ही शासन-प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा।
बिजनेसमैन को आज मार्केट में विरोधियों का सामना करना पडे़गा जिसका मुख्य कारण रहेगा आपका प्रॉडक्ट और आपकी सर्विस।
आप पर भरोसा करके यदि कोई नये कार्य की रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जाए, तो उसे पूरा करने और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आपको पूरा प्रयास करना होगा।
वर्कप्लेस पर आप अपने वर्क रिलेटेड इंर्पोटेंट डेटा को संभाल कर रखें लोस होने के चांस बन रहे है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में बदलाव की संभावना है, जिस कारण आपको कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
घर के छोटे बच्चों का विशेष ध्यान दें खेलते समय उन्हें चोट लगने की आशंका है, इसलिए खेल के दौरान उनके आस-पास ही रहने की कोशिश करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत से भागना नहीं हैं, क्योंकि प्लेनेट की सिचुएशन आपको आलसी बना सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी इनकम किस में है उस पर काम करें।
बिजनेसमैन कोई नया सौदा करते समय सजग रहें, क्योंकि आर्थिक रूप से चोट लगने की आशंका है।
बिजनेसमैन को व्यापारिक कार्यों को लेकर संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें अब राहत मिलेगी।
वर्कप्लेस पर आप अपना वर्क समय पर कंप्लीट करने की कोशिश करें, नौकरी में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, प्रमोशन उतनी ही जल्दी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन सभी सदस्यों का सम्मान करें, उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।
एंप्लॉयड पर्सन का मन अकारण ही इधर-उधर भागेगा, जिस कारण उनका ऑफिस में वर्क पर मन कुछ कम लगेगा।
रिश्तों के मामले में बहुत अधिक सोच विचार नई उलझनों में डाल सकता है, इसलिए अपनों पर शंका करने के बजाय उन पर विश्वास करें।
स्पोर्ट्स पर्सन का कॉन्फिडेंस टॉप पर रहेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड़यत्र रच सकता है।
बिजनेसमैन का मार्केट में पार्टी के वरिष्ठजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी करना पड़ सकता है।
कस्टमर फिडबेक एंड सर्विस में सुधार करके बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
कॉर्पोरेट मीटिंग में बिजनेसमैन अकेलापन महसूस कर सकते हैं, मन हल्का करने के लिए फैमिली या फ्रेंड से बात कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है सामान्य तरीके से दिन व्यतीत करना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको काम का पैटर्न बदलकर देख लेना चाहिए।
जो लोग कई दिनों से घर बदलने का विचार बना रहें है, उनके लिए समय अनुकूल है यदि आप किराए के घर पर रहते हैं तो बदला जा सकता है।
स्टूडेंट्स को फ्रेंड्स की मदद करने में विचार नहीं करना है, यदि वह आपसे नोट्स मांगते है तो बेझिझक उन्हें दे।
पॉलिटिशियन को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसमें सफल होने के लिए वो अपनी जी-जान से जूट जाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में समस्या आ सकती है।
बिजनेसमैन बिजनेस लोन को समय रहते चुकाने का प्रयत्न करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि धूमिल हो सकती है।
बिजनेसमैन को लाभ होने की संभावना दिख रही है, आर्थिक स्थिति की लिहाज से दिन अच्छा है।
परिध योग बनने से पूर्व में न्यू जॉब के लिए अप्लाई किया था, उसमे आपका सिलेक्शन होने की पूरी संभावना है।
मार्केटिंग करते समय पुराने मित्र या स्टाफ से मुलाकात हो सकती है, मित्र की साथ हुई मुलाकात कई पुराने किस्से को ताजा करेगी।
स्मार्ट गोल बनाकर एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को समय पर कंप्लीट करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सीनियर को प्रसन्न रखें, उनकी बातों को सर्वोपरि रखते हुए काम की शुरुआत करें।
फैमिली में विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको इससे बचने की कोशिश करनी है।
कोच स्पोर्ट्स पर्सन आपकी हरकतों पर गौर करेंगे, बुरे लोगों की संगति के कारण नशे की लत लग सकती हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से बहस हो सकती है।
विरोधी बिजनेसमैन सोशल मीडिया, गुगल ऐड, एंड डिजिटल चैनल का यूज करके आपके बिजनेस से आगे रहेंगे।
बिजनेसमैन को कस्टमर की पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए माल को स्टॉक करने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके कस्टमर की संख्या में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन को एंप्लॉयड पर्सन के संग सख्ती भरा रवैया अपनाने से बचना होगा, यदि आप प्रेम की भाषा का प्रयोग करेंगे तो वह आपके सभी कार्य करेंगे।
क्रोध और अहंकार खुशी के पल को भी उदासी में बदल सकता है, इसलिए एंप्लॉयड पर्सन मन को शांत रखें और स्थिति को ठंडे से दिमाग से सोचने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन को कौन क्या कर रहा है इन फिजूल की बातों की जगह अपने काम पर ध्यान रखना है।
वर्कप्लेस पर आपका काम सीनियर एंड बॉस को पसंद न आने पर वह कार्य को सुधारने की बात कर सकते है, जिस कारण आपको किया हुआ काम दोबारा भी करना पड़ सकता है।
कंपीटिटिव स्टूडेंट्स लक्ष्य निर्धारित करके स्टडी करें, तभी वह करियर की सही दिशा चुन सकेंगे।
घर में साफ सफाई बनाए रखें, फ्रेंड्स एंड रिलेटिव कभी भी सरप्राइज देने के लिए घर आ सकते हैं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment