AAJ KA RASHIFAL 30 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 जून मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी हैल्प करने से चमकेगा भाग्य।
ब्रह्म योग बनने से बिजनेसमैन को भाग्य का सकारात्मक स्ट्रोक अन्य से आपको आगे रखेगा।
मार्केट की चाल आज आपके पुराने घाटे को मुनाफे में बदलने वाली साबित होगी जिससे बिजनेसमैन कुछ राहत महसूस करेंगे।
बिजनेसमैन जो पुराने बिजनेस के साथ न्यू बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उन्हें बेहतर मार्केटिंग, सोशल एंड टेक्निकल टीम को हायर करना चाहिए।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर से अच्छे तालमेल के साथ नेटवर्क बढ़ाएं, उनके साथ अच्छे संबंध होने से काम करने में मदद मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस के द्वारा दिए गए उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जिस कारण उनकी सर्वत्र प्रशंसा होगी।
करियर को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती है, इस समय चिंता से ज्यादा परिश्रम की जरूरत है इसलिए मेहनत जमकर करें।
आज पॉलिटिशियन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अलर्ट रहना होगा, कोई अपना बनकर झूठ बोलते हुए अपना उल्लू सीधा कर सकता है।
दिन अभिभावकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है क्योंकि संतान की ओर से चल रही चिंता अब कम होने के संकेत हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बढ़ते तनाव के कारण आपके कच्चे माल की शिपमेंट पोर्ट पर ही अटक सकती है।
बिजनेसमैन को प्रॉडक्ट की प्राइस सोच समझकर तय करनी होगी, प्राइस ज्यादा होने से कस्टमर बिना कुछ लिए ही आपकी शॉप से यु टर्न ले सकता है।
समय की स्थिति बिजनेसमैन के लिए अशुभ संकेत लेकर आई हैं, बिजनेसमैन को धन हानि हो सकती है।
ऑफिस की गॉसिप से आज पूरी तरह दूरी बनाये रखें, आपकी किसी पुरानी बात को आज सभी के सामने उछाला जा सकता है, जिससे आपकी छवि धूमिल होगी।
एंप्लॉयड पर्सन जिनके मन में जॉब स्विच का विचार आ रहा है उन्हें फिलहाल अभी इस पर फूल स्टॉप लगा देना चाहिए, जब तक जॉब की बेहतर अपॉच्युनिटी नहीं मिल रही है तब तक वहीं जॉब करें।
एंप्लॉयड पर्सन अलर्ट हो जाएं आपके कार्य को सीनियर बारीकी से चेक कर रहे हैं, इसलिए कार्य में लापरवाही बिल्कुल न करें।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपके वर्ड ही आपके लिए शत्रु का काम करेगी, आपको अपने वर्ड पर कंट्रोल रखना होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एनवायरमेंट डिस्ट्रक्शन के चलते अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
आपको फैमिली इश्यू फेस करनी पड़ेगी, इसलिए अपनी रेस्पोंसिबिलिटी को अनदेखा न करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेसमैन किसी इंपोर्टेंट प्रॉडक्ट्स के लिए अगर आप न्यू फ्रेंचाइजी लेने की प्लानिंग बना रहे है तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी।
इस विकट परिस्थिति के मध्य भी मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की डिमांड हद से ज्यादा रहेगी, जिससे आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेसमैन को एंप्लॉयड पर्सन की मदद करने के लिए आगे बढ़कर आना चाहिए, उनकी परेशानियों को सुनकर उसे दूर करें।
आपकी वर्किंग स्टाइल को देखते हुए बॉस आपको किसी इंपोर्टेंट प्रोजेक्ट का हेड या किसी उच्च-स्तरीय प्रोजेक्ट का हेड बना सकते हैं।
ऑफिस में टीमवर्क में काम करना बहुत जरूरी है, टीम के साथ काम करने पर स्वयं के साथ-साथ टीम मेंबर को भी मोटिवेट करें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में एक्टिव रहना होगा, क्योंकि काम ज्यादा और समय कम जैसी नौबत आ सकती है।
आपका समर्पण के साथ फैमिली मेंबर की मदद करना रिलेशन को नई ऊर्जा देगा, अपनों की मदद करने के लिए स्वयं को आगे रखें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले को फियर ऑफ फेलियर से बचने के लिए रिवीजन पर फोकस करना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
जो बिजनेसमैन स्टॉक मार्केट में पैसा लगा रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं, पूरी सावधानी के साथ सोच समझकर कदम उठाएं तो आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन को मार्केट में कॉम्पिटिटिर की स्ट्रेटजी से कुछ सीखने को मिलेगा।
ब्रह्म योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में सीनियर्स के साथ मीटिंग हो सकती है, जिसमें कार्य के साथ सैलरी दोनों को बढ़ाए जाने की बात की जा सकती है।
आज एंप्लॉयड पर्सन की प्रेजेंटेशन स्किल्स क्लाइंट्स को मंत्रमुग्ध कर देंगी, जिससे कंपनी को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन करियर की सीढ़ी पर आज आप एक पायदान और ऊपर चढ़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में सभी से संबंध अच्छे रहेंगे और इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ भी हो सकता है।
आपको कार्य को कल पर टालने और भूलने की आदत में सुधार लाना होगा, काम में पेंडेंसी लाना अच्छी बात नहीं है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को नेगेटिव, मिसलीडिंग एंड कन्फ्यूजन पर्सन से उचित दूरी बनाकर रखनी होगी, यह आपके वेय में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है।
घर में छोटे भाई बहनों से तालमेल बनाकर चले, उन्हें किसी चीज की जरूरत है तो उसे अपनी ओर से पूरा करने की कोशिश करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजेनसमैन के लिए आज क्रिएटिव बिजनेस में बहुत बड़ा मौका है, डिजाइन, कंटेंट, फैशन बिजनेसमैन के ऑर्डर में बढ़ोतरी हो सकती है, अपनी क्रिएटिविटी को बिजनेस में कन्वर्ट करिए, मुनाफा होगा।
आज मार्केट का सेंटिमेंट आपकी उम्मीद के मुताबिक रहेगा और आपकी सिक्स्थ सेंस निवेश के सही मौके पहचान लेगी।
ब्रह्म योग बनने से इर्म्पोट-एक्सर्पोट हेडिक्राफ्ट एंड फर्नीचर बिजनेसमैन को अदर कंट्री से बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के प्रति व्यवहार में और सुधार लाना होगा।
ऑफिस में सीनियर्स और बॉस से गाइडेंस मिलेगा, उनके गाइडेंस से आपके कार्य को प्रगति भी मिलेगी।
आपको मेहनती बनना है, कार्य न करने से आपकी इच्छाएं दुख का कारण बन सकती है, इसलिए एक्टिव रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को धैर्य का परिचय देते हुए अपने ऑफिशियली वर्क को अंजाम देना होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन वाहन चलाते समय अलर्ट रहें, चोट-चपेट के शिकार बन सकते है।
प्रेम संबंध में चल रहे युवक-युवती एक दूसरे की भावनाओं को समझें, अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग के चलते अलगाव होने तक की नौबत आ सकती है।
स्टूडेंट्स लेक ऑफ गाइडेंस के चलते अपने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
जिस स्टॉक में बिजनेसमैन तेजी की उम्मीद कर रहे थे, वहां से सडनली डिमांड गायब होने की संभावना है, मार्केट का सेंटीमेंट आपके कैलकुलेशन के पूरी तरह खिलाफ जा सकता है।
बिजनेस में डिजिटल मार्केटिंग, गुगल एड्स, एंड डिजिटल चेनल पर ध्यान न देने से बिजनेसमैन को लोस का सामना करना पड़ेगा।
ग्रह गोचर आपके विरूद्ध होने से मार्केट से बिजनेसमैन को कोई भी लेनदेन बहुत सजग होकर करनी होगी, क्योंकि आपके साथ कोई अपना ही फ्रॉड कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन पर आलस्य हावी हो सकता है, इसलिए आप कुछ न कुछ करते रहें खाली बैठे रहने पर मेहनत को जंग लग सकती है।
वर्कप्लेस पर आप अपने कार्य स्वयं ही करें किसी और के भरोसे नहीं छोड़े, अपनी जिम्मेदारी पर लिया हुआ कार्य स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन अगर आप ऑफिस में सीनियर है, तो अननेसेसरी डिबेट करने से बचें, छोटों पर बेवजह का हुक्म न चलाए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट, लर्नर एंड स्पोर्ट्स पर्सन गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
लाइफ पार्टनर के साथ व्यर्थ की बातों पर विवाद हो सकता है, बहसबाजी में खुद को संयमित रखें और शांत रहने की कोशिश करें।
करंट सिचुएशन को देखते हुए पॉलिटिशियन का किसी अन्य पार्टी की तरफ झुकाव बढ़ सकता है।
सेहत के मामले में डायबिटीज पेशेंट को अपना खास ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन को कस्टमर रिलेशन स्ट्रेटजी को अपनाना चाहिए जिससे वो कस्टमर को बार-बार परचेजिंग के लिए अपनी दुकान पर मूवड करा सके।
जिस प्रॉडक्ट में आपने लंबे समय से भरोसा जताया था, वहां से अचानक डिमांड और मुनाफे की लहर आएगी।
बिजनेसमैन अगर बिजनेस में इनवेस्टमेंट करने का विचार बना रहे हैं, उन्हें परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए और उसके बाद ही निवेश करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में न्यू टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्टवेयर पर पकड़ उनको अन्य से अलग और खास बना देगी, बस आपको घमंड से दूरी बनाएं रखनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन की बातों को ऑफिस में वरीयता मिलेगी, सीनियर से लेकर बॉस तक बातों पर सहमति देते हुए नजर आएंगे।
बात करें ऑफिशियल सिचुएशन की तो आपको चुस्ती-फुर्ती के साथ सारे काम करने होंगे, तभी आप काम जल्दी खत्म कर समय पर घर पहुंच सकेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन को अपनी क्षमता और मेहनत का पूरा प्रयोग करना होगा, तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे।
घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ध्यान रखें, तो वहीं दूसरी ओर पारिवारिक सदस्यों के बीच में कोई मनमुटाव हो गया है तो उसे अपनी ओर से सुलझाने का प्रयास करें।
पॉलिटिशियन को दूसरी पार्टियों के द्वारा प्रलोभन दिया जा सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेसमैन अपनी सूझबूझ से अपोजिट सिचुएशन को भी अनुकूल कर पाने में आप सफल रहेंगे।
ब्रह्म योग बनने से कस्टमर का अटूट विश्वास आज आपकी सेल में इजाफा हो सकता है।
बिजनेसमैन की ब्रांड वैल्यू मार्केट में आग की तरह फैलेगी और बड़े निवेशक आपकी प्रॉजेक्ट एंड प्रॉडक्ट पर पैसा लगाने के लिए इच्छुक होंगे।
ऑफिस में आज आपकी धाक जमेगी और आपके विरोधी भी आपकी कार्यक्षमता का लोहा मानेंगे आप उनसे अलर्ट रहें, वो कुछ न कुछ बुरा करने की फिराक में रहेंगे।
वर्कप्लेस पर जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें इस समय पूर्ण करने पर फोकस करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को संतान की परवरिश को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए, इसलिए संतान के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें।
आप स्मार्ट एंड पॉजिटिव पर्सन की संगत का प्रयास करें इससे आपके भीतर की नेगेटिविटी दूर होगी और आप में पॉजिटिविटी आएगी।
परिवार से संबंधित मानसिक तनाव में कमी आएगी, जिस कारण घर का माहौल पहले से कुछ बेहतर होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के द्वारा की गई मेहनत का उन्हें फल मिल सकता है, एग्जाम में अपेक्षित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेसमैन को डिबेट करने से बचना होगा, क्योंकि आसपास के लोगों से डिबेट होने की पूरी आशंका है।
अज्ञात भय बेवजह बिजनेसमैन को मानसिक स्थिति में बनाए रख सकता, ऐसे में आपको अपना अधिकांश समय पॉजिटिव थॉट्स पर्सन के साथ बिताने का प्रयास करना चाहिए।
किसी नए कार्य को करने से बिजनेसमैन को बचना है, समय अनुकूल न होने से रिजल्ट अपेक्षा के विपरीत मिल सकते हैं।
आज ऑफिस में टीमवर्क का दिन है, कलीग्स के साथ मिलकर काम करिए, कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलकर क्लियर होगा, कोलैबोरेशन से आपकी वैल्यू और बढ़ेगी, सबकी इनपुट लीजिए और लीड करिए।
ऑफिस में कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, ध्यान दें की आपकी लापरवाही के चलते ऑफिस का कोई नुकसान न हो।
एंप्लॉयड पर्सन टू-डू लिस्ट बनाएं और उस पर अमल करें।
आपको लाइफ पार्टनर के साथ फैमिली का भी सहयोग मिलने की संभावना है।
ऑफिस में विरोधियों के साथ क्रोध और अहंकार के टकराव से बचना होगा अन्यथा बेवजह ही वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
ग्रह गोचर आपके विरूद्ध होने से बिजनेसमैन को अलर्ट रहना होगा अन्यथा देश-विदेश की फ्रेंचाइजी आपके हाथ से छिन सकती है।
मार्केट की अप्स-डाउन की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन का स्वास्थ्य डगमगा सकता है, सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है तो गंभीरता से लें।
बिजनेसमैन को बहुत सोच समझकर कार्य और निवेश करना होगा बिना सोचे समझे निवेश करने से, धन डूब सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन चाहे घर हो या फिर बाहर सभी जगह के नियमों का कठोरता से पालन करते हुए एक शिष्टाचार मनुष्य का परिचय दें।
वर्कप्लेस पर दूसरों के साथ बहुत सोच समझकर व्यवहार करना होगा, क्योंकि जूनियर के साथ कहासुनी होने की आशंका है, ऐसे में अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
ऑफिस में अगर वुमन एचआर है तो उनके साथ किसी भी तरह के डिबेट से बचना है।
एंप्लॉयड पर्सन का मन काम में कम और भविष्य की चिंताओं में ज्यादा रहेगा जिससे काम में डीले हो सकता है।
स्टूडेंट्स को फियर ऑफ आस्किंग क्वेश्चन से बाहर निकलना होगा तब ही वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ पाएंगे।
फैमिली के साथ मिलकर दान-धर्म, पूजा-पाठ करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
फॉरेन बिजनेसमैन को एक बात का ध्यान रखनी चाहिए कि स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दूसरों का सहारा न लें।
बिजनेसमैन को न्यू प्लानिंग स्टार्ट करने से बचना चाहिए, समय अनुकूल न होने से प्लानिंग के विफल होने की आशंका है।
बिजनेसमैन आपको सरकार से विशेष सब्सिडी या टैरिफ में बड़ी छूट मिल सकती है, इससे आपकी नई मशीनरी लगाने या फैक्ट्री विस्तार की लागत काफी कम हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की रिपोर्टिंग और डेटा एनालिसिस को क्लाइंट्स की तरफ से फाइव स्टार रेटिंग मिलेगी।
करियर के क्षेत्र में एक नई उम्मीद मिलेगी, अपनी इसी उम्मीद को साकार करने पर पूरी जी जान लगा दीजिए, निश्चित तौर पर आपको सफलता हासिल होगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कलोड में स्वयं को शांत बनाए रखें और एकांत में बैठ कर प्रभु का ध्यान करें ईश्वर की कृपा से आपका मनोबल मजबूत होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को टाइम मैनेजमेंट के लिए कैलेंडर का प्रयोग करना चाहिए।
स्टूडेंट्स को नेक्स्ट एग्जाम के लिए अभी से कठोर मेहनत शुरू कर देनी चाहिए।
पूजा-पाठ दान धर्म जैसे सत्कर्म करने पर जोर देना चाहिए, अपनी क्षमता अनुसार, किसी गरीब को अन्न दान करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
ऑनलाइन बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बिजनेसमैन को ऑनलाइन रिव्यू को मैनेज करना होगा तब ही वो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
डेटा और लॉजिक के आधार पर लिया गया बिजनेसमैन का हर डिसीजन आज सटीक बैठेगा और कॉम्पिटिटर को पीछे छोड़ेंगे।
डे र्स्टाटिंग बिजनेसमैन के लिए अच्छी नहीं रहेगी लेकिन डे एंडिंग सिचुएशन आपके फेवर में हो जाएगी और थोड़ा बहुत मुनाफा भी हो जाएगा।
यदि आप ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट के हेड है, तो आपको गंभीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा, टीम में हो रहे विवादित मामलों को बहुत सूझबूझ के साथ हल करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन को न तो किसी के लिए पॉलिटिक्स करनी है और न ही इसका हिस्सा बनना है।
वर्कस्पेस पर मन मुताबिक कार्य न बनने से मानसिक रूप से निराश हो सकते हैं, लेकिन उम्मीद का दामन थामते हुए आपको एक बार फिर से प्रयास करना चाहिए।
ब्रह्म योग बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट, लर्नर एंड स्पोर्ट्स पर्सन को भाग्य और कर्म दोनों का फल मिलेगा, दोनों का साथ मिलने से सफलता मिलेगी।
आपको लग्जुरियस लाइफ जीने का मौका तो मिल सकता है, किंतु उसके चक्कर में अपने नियमों को न बिगड़ने दें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment