AAJ KA RASHIFAL 13 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 जून शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 04ः08 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, सुकर्मा योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः25 तक वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस से अच्छा-खासा धन प्राप्त होने की संभावना है, साथ ही कुछ नई प्लानिंग पर आपका खर्च अधिक रहेगा।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से आपका व्यक्तित्व आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
नए शोरूम या ब्रांच खोलने के लिए आज का दिन शुभ है, मार्केट में आपकी ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ेगी।
ऑफिस का माहौल बहुत सहयोगात्मक रहेगा, जूनियर आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
सकारात्मक पर्सन से मुलाकात मार्केटिंग पर्सन में एक नया उत्साह भर देगी।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
विकेंड पर स्पोर्ट्स पर्सन को कोच एंड पेरेंट्स से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वो अपने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में सितारों का साथ मिलने से बिजनेस में लाभ की स्थितियां बनेगी, आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। इस दिन आपको कोई नया इनकम सोर्स मिल सकता है।
प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जो आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे।
बिजनेस में आपको बार-बार प्रयत्न करते रहने की आवश्यकता होगी।
बेरोजगारों को प्रतिष्ठित कंपनी से कॉल आ सकता है, आज दिया गया इंटरव्यू आपको सफलता दिलाएगा।
वर्कस्पेस कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं जिसका असर आपके कार्य पर दिखेगा, आप अपना कार्य समय पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आ रही प्रॉब्लम को सुलझाने में सफल होंगे।
ऑफिस में आप सबके चहेते बने रहेंगे, आपकी पॉजिटिविटी से पूरा टीम वर्क सुधरेगा।
जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगलि अवेयर रहें।
व्यापार में आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल न होने से कारोबार के लिए की जाने वाले यात्रा किसी कारणवश कैंसिल हो सकती है।
मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण आपके कुछ पुराने क्लाइंट्स छिटक सकते हैं, आज मार्केटिंग में नई जान फूंकने की जरूरत है।
ऑफिस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, सबसे खराब संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं, सावधान रहे।
घरेलू झगड़े का असर एंप्लॉयड पर्सन की कार्यशैली पर दिखेगा।
वीकेंड पर वर्क प्रेशर आपको मानसिक रूप से थका सकता है, ऑफिस की राजनीति आज आपके करियर की गति धीमी करेगी।
आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे, वीकेंड पर काम के बारे में बुरी खबर आने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स पशोपेश में रहेंगे कि क्या करें क्या न करें, आप अपना समय बर्बाद न कर अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बडे भाई से खुशखबरी मिलेगी।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से मार्केट में आ रही रुकावटें दूर होने से बिजनेस में तरक्की होगी, परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
बिजनेसमैन को काफी दिनों के बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेस्ट है, आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य सुरक्षित करेगा।
बिजनेस में नई मशीनों या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आपके प्रोडक्शन को 2 गुना बढ़ा देगा, लागत में कमी आएगी।
एंप्लॉयड पसर्न को वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट में टीमअप बनाके रखना होगा तब ही आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर कंप्लीट कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए।
ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का लीडर बनाया जा सकता है, आपकी मैनेजमेंट स्किल्स की चर्चा बोर्ड मीटिंग में होगी।
आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे।
अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
एग्जाम को देखते हुए कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
बिजनेस में नई प्लानिंग बनाने के बारे में परिवार के साथ विचार-विमर्श हो सकता है, अगर धरातल पर ला रहे है, तो दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक व दोपहर 02.30 से 03.30 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
पुराने क्लाइंट्स से बड़े ऑर्डर रिपीट होंगे, आपकी सर्विस क्वालिटी की वजह से मार्केट में माउथ पब्लिसिटी होगी।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
ऑफिस मीटिंग में आपका प्रोजेक्ट सिलेक्ट होने से आपकी खुशी छुपे नहीं छुपाई जाएगी।
नई नौकरी की शुरुआत करने वालों के लिए वर्क एनवायरनमेंट बहुत सपोर्टिव रहेगा, पहले ही दिन अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की काफी दिनों बाद तारीफ होगी जिससे स्टडी के प्रति उनका विश्वास जगेगा।
पॉलिटिशियन को भाग्य का साथ मिलेगा पार्टी में उनका कद बढ़ेगा।
लवर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
आपका बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन डिसिजन लेते समय बिना किसी जानकारी या सोच विचार करने के बाद ही डिसिजन लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
नए नियमों का सही विश्लेषण करने से आप टैक्स बचा पाएंगे, जिससे नेट प्रॉफिट मार्जिन में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
वर्कस्पेस पर पूर्व में किए गए बेहतर कार्याें के कारण आप आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे, आपका खर्च कम रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए टीम लीडर बनाया जा सकता है।
ऑफिस की तरफ से किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने का मौका मिलेगा, जो आपके करियर ग्राफ को ऊपर ले जाएगा।
लाइफ पार्टनर आपसे अपनी भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है, वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में यंग जनरेशन अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्ट हो सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की कामयाबी में वृद्धि होने की संभावना बन सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ खास नहीं है, खर्चों में बढ़ोतरी आपकी चिंता में बढ़ोतरी करेगी उन पर कंट्रोल करना आपकी पहली प्रायोरिटी रहेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आपसी मतभेद की संभावना बन सकती है आपको धैर्य धारण करना होगा और सही समय का इंतजार करना होगा।
कर्मचारियों की हड़ताल या छुट्टी के कारण मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम रुक सकता है, जिससे बड़ा घाटा संभव है।
नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास आज विफल हो सकते हैं, तकनीकी इंटरव्यू में आपकी तैयारी कम पड़ने की संभावना है।
सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से प्रोजेक्ट की डेडलाइन मिस हो सकती है, जिससे बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है।
लवर आपकी तुलना किसी और से करके आपके दिल को दुखा सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
फ्रेंड सर्कल के कार्यों के चलते आप किसी परेशानी में फंस सकते है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेस में सफलता हाथ लगेगी, धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं, आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है।
बिजनेस में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।
बिजनेसमैन को किसी कार्य में फैमिली का फूल सपोर्ट मिलेगा जिससे आपको लगेगा कि अब तो इस कार्य में आसानी से कर लुंगा।
नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है, आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन के कार्य आगे से आगे बनते चलेंगे।
आज काम का बोझ कम रहेगा, जिससे आप पेंडिंग टास्क भी निपटा लेंगे और परिवार को भी समय दे पाएंगे।
जो लोग सिंगल हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, लंबी टेलीफोनिक बातचीत जैसी बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का आत्मविश्वास टॉप लेवल पर रहेगा।
बात करें प्रेम जीवन की तो पुराना प्रेम आपकी लाइफ में आ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपना मार्ग बनाने में सफल होंगे।
बिजनेस में आपके अथक प्रयासों से पैसों की आमद के प्रबल आसार हैं साथ ही नई प्लानिंग पर काम हो पाएगा।
जो लोग लग्जुरियस बिजनेस करते हैं, उनके लिए आज सेल के पुराने सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं, लेकिन दोपहर बाद कामकाज समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और काम में भी मन नहीं लगेगा।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है, रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
ऑफिस पॉलिटिक्स से राहत आज आपके विरोधी खुद ही शांत हो जाएंगे, मैनेजमेंट आपकी बातों को गंभीरता से सुनेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान दे पाएंगे जो उनके बेहतर भविष्य के लिए सही साबित होगी।
आज आप ज्यादा भावुक हो जाएंगे और फ्रेंड के मध्य अपनी लव लाइफ की बातें करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारें।
बिजनेस विस्तार के लिए यह समय कुछ खास नहीं है, लेकिन फिर भी आप बिजनेस के लिए कच्चा चिठ्ठा तैयार कर सकते है, बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी।
बिजनेस के लिए ली गई प्रॉपर्टी के कागजात आपके हाथ आ सकते है, जिससे आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।
विदेशी कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, एक्सपोर्ट बिजनेस में छूट का पूरा लाभ उठा पाएंगे।
वर्कप्लेस पर एंल्पलॉयड पर्सन का आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट से अच्छे रिस्पांस मिलेंगे ऑफिस में आपके काम की काफी सराहना होगी, आपको फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं।
अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ कठिनाइयों भरा हो सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होगा।
ग्रह स्थितियां विपरीत होने से बिजनेस के किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा, न ही आपका कोई कार्य सफल हो पाएगा जिससे आप हताश हो जाएंगे।
बिजनेस में सडनली ही धन हानि होने की संभावना बनेगी, जो आपको परेशानी में डालेगी।
आज बड़ा निवेश करना जोखिम भरा होगा, सरकारी नियमों में बदलाव आपके एक्सपोर्ट बिजनेस को प्रभावित कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को सलाह दी जाती है कि वो नेगेटिव मार्केट में न घुमें जहां उनके प्रोडक्ट की सेल डाउन रहती है, वरना कोई पार्टी आपको प्रॉडक्ट को लेकर घेर सकती है, या खरी-खोटी सुना सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें क्योंकि समय आपके पक्ष में नहीं है।
ऑफिस में आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए संघर्ष करना होगा, काम का श्रेय कोई और ले जाने की कोशिश करेगा।
प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर को कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है, आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग बनने से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
बिजनेसमैन की मार्केट में पार्टी के साथ समझ बढ़ेगी, कुछ सकारात्मक सुनेंगे, लेकिन आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है, आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं।
पर्यटन या ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़े लोगों को अचानक बड़ी बुकिंग मिल सकती है, मुनाफा उम्मीद से ज्यादा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को उनके प्रोजेक्ट में दोस्तों से मदद मिल सकती है जिससे वो उसे समय पर कंप्लीट कर पाएंगे।
आपकी सलाह से कंपनी का कोई डूबता हुआ प्रोजेक्ट बच जाएगा, जिसके लिए आपको विशेष रिवॉर्ड मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए विकेंड का यह एक सकारात्मक दिन रहेगा।
पॉलिटिक्स की डिबेट को देखकर आपका झुकाव पॉलिटिक्स की तरफ हो सकता है।
लवर के साथ बदलते मौसम को लेकर शॉपिंग हो सकती है जिसमे ज्यादा एक्सपेंडिचर होने की संभावना बनेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment