AAJ KA RASHIFAL 19 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
19 जून शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05 बजे तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः07 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः07 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं सुबह 10ः07 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
व्यापारी की व्यापारिक सिचुएशन नॉर्मल रहेगी, इनकम एंड एक्सपेंडिचर दोनों बराबर मात्रा में होने की संभावना है।
बव करण होने से ट्रेडिंग बिजनेस में इंपोर्टेंट डिसीजन लेने के लिए दिन अच्छा है।
कोई बिग प्रॉजेक्ट बिजनेसमैन के हाथ लग सकता हैं, जो आपकी किस्मत के सितारे चमका सकता है।
पॉजिटिव थिंकिंग से एंप्लॉयड पर्सन हर प्रॉब्लम का सलूशन इजीली कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन पूर्व के अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए बेहतर तरीके से काम करने में सफल होंगे।
हर्षण योग बनने से वर्कस्पेस पर दिन प्रोफेशनली आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आप अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
संतान की सेहत में सुधार आने से आपकी चेहरे की खुशी पुनः लौट आएगी।
स्टूडेंट्स उन्नति और तरक्की पा सकते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
एकल व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है, कार्यभार ज्यादा रहने वाला है।
अगर रिफंड रिक्वेस्ट या रिटर्न रेट बढ़ रहे हैं, तो बिजनेसमैन आज उसका मूल कारण खोजें, चाहे वो प्रोडक्ट क्वालिटी हो या गलत डिस्क्रिप्शन उसे आज ही फिक्स करें।
बिजनेस में सडनली धन को लेकर प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा, किसी प्लानिंग के फेल होने से वे टेंसन में रहेंगे।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से वर्कस्पेस पर वर्क लॉड ज्यादा होने से आपकी टेंसन बढ़ेगी जिसका असर आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस का वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा, बॉस एकदम से काम की डिमांड कर सकते हैं।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन कि बात करें तो काम को बेहतर बनाने के लिए अपनी कमियों को दूर करने पर फोकस करें।
काबिलियत को ध्यान में रखते हुए एंप्लॉयड पर्सन के जिम्मेदारियां लेने का दिन है।
र्स्पोट्स पर्सन के ट्रैक पर चोट लगने की संभावना बन सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेस को पुनः पहले जैसी कंडीशन में लाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।
हर्षण योग बनने से बिजनेस में बड़ी डील के ऑफर मिल सकते हैं।
लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी चैन में आ रही रुकावटों को आज ही सुलझाएं, सही समय पर डिलीवरी आपके ब्रांड की वैल्यू बढ़ाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर कॉम्पिटिशन का वातावरण रहेगा, कंपटीशन करें लेकिन अनुचित कार्यों से दूर रहें।
ऑफिस में आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल करेगी, किसी मुश्किल क्लाइंट को अपनी बातों से राजी करने में आप सफल रहेंगे।
बव करण होने से वर्कस्पेस पर सबकी बातों पर ध्यान दें पता नहीं कब किस समय आपके काम आ जाएं।
कोई भी डिसीजन लेने से पहले एक बार बड़ों की सलाह अवश्य लें।
स्टूडेंट्स नेगेटिव थिंकिंग रखने वालों से डिस्टेंस बनाए रखने में ही आपका फायदा रहेगा।
माँ या मौसी के साथ आपका रिश्ता पहले से और मजबूत होगा, सब मिलकर किसी मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेगे।
बिजनेसमैन को कानूनी और निवेश संबंधी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसके बाद भी आपके कार्य पूरे होंगे।
बव करण होने से बिजनेसमैन बिना रिसर्च किए किसी भी प्लानिंग पर वर्क न करें तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।
बिजनेस में एक्स्ट्रा प्रॉफिट के आसार बन रहे है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी प्रॉजेक्ट को लिड करने का मौका मिलेगा, सीनियर की अनुपस्थिति में उनके हिस्से के सभी काम आपको करने पड़ सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन जैकपॉट जैसा हो सकता है, कोई पुराना क्लाइंट एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर वापस आ सकता है।
वर्कस्पेस पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए सीनियर किसी प्रोजेक्ट में आपको लिड करने के लिए चुन सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन के आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
हर्षण योग बनने से लाइफ पार्टनर के इमोशन को समझते हुए उनके साथ आप खुलकर बातें करेंगे।
पिछले कुछ समय से चल रही मानसिक उथल-पुथल को शांत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
बव करण होने से रिटेल बिजनेसमैन को डिस्प्ले पर ज्यादा फोकस करना है, तभी कस्टमर आपकी शॉप की ओर अट्रैक्ट होंगे।
बिजनेस में पुराने दिनों को याद करके आप अपना समय बर्बाद न करें जो आज है उसमें जीएं, और उसे बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं।
आज अपने बिजनेस में पर्सनलाइज्ड टच दें, कस्टमर को उनके नाम से ईमेल या मैसेज भेजें, यह छोटा सा बदलाव आपकी सेल्स बढ़ा सकता है।
वर्कप्लेस पर फ्रेंड्स के सहयोग से रुके हुए कार्य को गति मिलेगी, इसलिए उनसे संपर्क करके अपनी समस्या जरूर बताएं।
हर्षण योग बनने से वर्कप्लेस पर आपका पर्फोमेन्स टॉप पर रहेगा आपका एनर्जी लेवल भी टॉप पर रहेगा।
नए आइडियाज के साथ एंप्लॉयड पर्सन के आगे बढ़ने का दिन लग रहा है।
फैमिली में किसी मेम्बर के लिए आपके मन में कड़वाहट हैं, तो उसे माफ कर दें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट कर पाने में सफल होंगे।
पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग सडनली बन सकती है, जिससे आनन-फानन में आप कुछ सामान भूल सकते है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में प्रॉफिट कम एक्सपेंडिचर ज्यादा होने से आप डिप्रेशन में रहेंगे।
बिजनेसमैन को दिखावे की प्रवृत्ति से बचना होगा क्योंकि इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से बिजनेस में लॉस का सामना करना पड़ेगा, किसी विश्वाशपात्र के द्वारा आपको धोखा दिया जा सकता है।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ तालमेल में कमी होने से कार्यों को पूरा करने में कुछ विलंब हो सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से अन एंप्लॉयड पर्सन जॉब आलस्य और लेट-लतिफी के चलते सुनहरे अवसर हाथों से गंवा सकते है।
विकनेस के चलते हेल्थ गड़बड़ा सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स करियर में कुछ खान नहीं कर पाने से उदास रहेंगे।
मेरिड लाइफ में बॉन्डिंग गड़बड़ा सकती है, जिससे रिश्तों में दरार आ सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
हर्षण योग बनने से बिल्डिंग मेटेरियल बिजनेस मे किसी नए प्रॉजेक्ट के आगे बढ़ जाने से प्रेषर कम हो सकता है।
बिजनेसमैन को कस्टमर डिमांड को ध्यान में रखते हुए मैन्युफैक्चरिंग कराए, जिससे स्टॉक की खपत ज्यादा बढ़े।
बिजनेसमैन स्टॉक चेक करें, कहीं ऐसा न हो कि डिमांड आने पर आपका स्टॉक खत्म हो जाए, सप्लाई चैन को मजबूत करने का दिन है।
एंप्लॉयड पर्सन कोई भी फैसला लेने में बहुत अधिक समय न लें, अन्यथा अवसर से चूक सकते हैं।
वर्कस्पेस पर सीनियर एंड जूनियर से आपको हेल्प मिलती रहेगी।
दिन एंप्लॉयड पर्सन के लिए बेहतर रहेगा, आपके कार्यों में आ रही प्रॉब्लम दूर होगी, बिना रिसर्च किए किसी भी काम में हाथ न डाले, अन्यथा परिणाम भुगतना पड़ेगा।
फैमिली में आप अपने आइडियाज़ और प्लान के लिए सबसे खुल कर बातें करें।
बव करण होने से र्स्पोट्स पर्सन वर्कआउट कर अपनी बॉडी को वापस शेप में लाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएंगे।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आपका स्टेट्स आपके लिए गले की फांस बन सकता है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
व्यापारी की व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम इतनी होगी कि एक्सपेंडिचर के बाद सेविंग भी कर सकेंगे।
बव करण होने से मार्केट की सिचुएशन को देखते हुए बिजनेस में कुछ चेंजेज लाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का दिन ब्रैंडिंग और लॉन्च दोनों के लिए परफेक्ट है, अगर कोई नया प्रोडक्ट कतार में है, तो उसे सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य लॉन्च कर सकते है।
जो लोग गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, अपना फॉर्म या डॉक्यूमेंट्स दोबारा चेक कर लें।
फ्रेंड्स के साथ काफी दिनों के बाद टाइम स्पेंड करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको कॉ-वकर्स और टीम मेंबर से हेल्प मिलेगी जो आपको अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए काफी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने काम के प्रति ईमानदार बने, रिश्वत लेकर काम करने की भूल तो बिलकुल न करें क्योंकि इस समय जॉब पर खतरा मंडरा रहा है।
हर्षण योग बनने से फैमिली में अन्य मेंबर का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा।
प्लेयर की किसी एक्टिविस्ट को लेकर ट्रेवल की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
फ्यूचर की जरूरतों को देखते हुए बिजनेसमैन न्यू मशीन परचेज करने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा, सभी योजनाएं अच्छे से काम करेंगी और लाभ भी मिलेगा।
बिजनेस में काफी दिनों के बाद आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है।
ट्रैवलिंग के दौरान सतर्कता रखें, आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन इनकम के सॉर्स को कैसे बढ़ाया जाए, इस बात को लेकर काफी परेशान दिखेंगे।
वर्कस्पेस पर पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने के लिए फोकस करना होगा।
बव करण होने से सोशल प्लेटफॉर्म पर आपका आत्मविश्वास टॉप पर रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन स्टडी रिलेटेड प्रॉब्लम दूर करना आसान होगा जिससे आप अपनी स्टडी पर फोकस कर पाएंगे।
मैरिड लाइफ में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में दिन प्रॉब्लम से भरा रहेगा, आपके विरोधी आपकी प्रॉब्लम का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहेंगे।
ग्रहों की चाल विपरीत रहने से बिजनेसमैन को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष ज्यादा करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से पॉलिटिक्स फील्ड रिलेटेड को थोड़ा संभलकर कार्य करने की जरूरत है, दामन पर दाग लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दोपहर बाद किसी विशेष कार्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, चिंता को खत्म करने के लिए सीनियर का सहयोग ले।
वर्कस्पेस पर आपका ओवर स्मार्ट वाला रवैया आपको को-वर्कर से पीछे रखेगा।
मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है उसे शेयर कर अपना मन हल्का करें।
स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
सामाजिक कार्यों में आप में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत है उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
बिजनेस में किए गए बेहतर प्रयास का आपको बेटर रिजल्ट प्राप्त होगा।
हर्षण योग बनने से बिजनेसमैन के बिजनेस रिलेटेड कोई सरकारी टैक्स बकाया है, तो समय रहते हैं चुकाने का प्रयास करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
बिजनेसमैन कॉम्पिटिटर्स की रणनीति पर नजर रखें लेकिन उनकी नकल न करें, आपकी ऑरिजनेलेटी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर शांतिपूर्ण माहौल रहेगा जिससे वो अपने कार्य पर फोकस कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी एबिलिटी एंड स्मार्ट वर्क पर विश्वास बनाए रखना होगा।
ऑफिस में आज आपकी लीडरशिप की सराहना होगी, किसी विवादित बात को आप आसानी से हल कर लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है।
बव करण होने से फैमिली में किसी को आपका बिहेवियर ठेस पहुंचा सकता है, आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स एग्जाम की चिंता छोड़कर अपने कर्म पर लग जाएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
हर्षण योग बनने से बिजनेस में आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है, संचित पूंजी को उचित तरह से खर्च करें भविष्य में आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगी।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल होने से बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील मिलेगी, जिसका उन्हें आने वाले समय में अच्छा लाभ होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के विचारों को सुना और समझा जाएगा, साथ ही आगे की योजनाएं भी आपके विचार के आधार पर बनाई जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे।
किसी इंर्पोटेंट प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू करने का है, वर्कप्लेस पर सीनियर्स और बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा।
दबाव में आकर एंप्लॉयड पर्सन किसी भी तरह का निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें।
बव करण होने से स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ सकता है।
समाज के कार्यों में आपकी उपस्थिति जरूरी होगी।
फैमिली में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल होंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment