AAJ KA RASHIFAL 18 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 जून गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः59 तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः32 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। सुबह 08ः14 से शाम 06ः59 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन के लिए आज कॉस्ट कटिंग का दिन रहेगा उन फालतू खर्चों को पहचानें जो आपके मुनाफे को कम कर रहे हैं।
वीक इकोनॉमी सिचुएशन के कारण आप थोड़े स्ट्रेस में रहेंगे।
बड़ा खर्चा आने से बिजनेसमैन काफी परेशान हो सकते हैं, उससे निपटने के लिए बिजनेसमैन को लोन लेना पड़ सकता है।
बिजनेस में किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य ले उसके बाद ही इन्वेस्टमेंट करें।
वर्कस्पेस पर बेकार की एक्टिविटी से आप अपना और ऑफिस का टाइम वेस्ट करेंगे।
अगर आप किसी प्रोजेक्ट को लीड कर रहे है, तो टीम मेंबर की एक्टिविटी पर भी नजर रखें, आपकी ओर से ढील मिलने पर वह कुछ गैर जिम्मेदार हो सकते हैं।
एग्जाम डेट को लेकर कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स कंफ्यूज रहेंगे।
फैमिली मेम्बर के मध्य सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
सडनली न चाहते हुए भी ऑफिशियली ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से नोक-झोंक हो सकती है।
बिजनेस में आ रही प्रॉब्लम को दूर करते हुए आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बिजनेसमैन छोटे से छोटे कार्यों को भी आज ही के दिन खत्म करने का प्रयास करें, क्योंकि कार्य को कल के लिए छोड़ना नुकसान का कारण बन सकता है।
व्याघात, गजकेसरी योग बनने से बिजनेस में आज कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, कागजी कार्रवाई पूरी रखें।
पेंडिंग वर्क को पूरा करने में आप अपनी जी-जान लगा देंगे।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर अपना व्यवहार थोड़ा लचीला बनाना होगा, तभी आप मार्केट में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ नेटवर्क को बढ़ा पाएंगे।
वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क से आप सभी का दिल जीतने में कामयाब होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का पॉजिटिव एटिट्यूट आपके अतीत की कड़वाहट को मीठी यादों में कनवर्ट कर देगा।
सोशल प्लेटफॉर्म पर कुछ विशेष सम्मान प्राप्त करेंगे।
गुरु पुष्य नक्षत्र में होने से स्टूडेंट्स को पेरेंट्स से किसी प्रकार की हेल्प मिल सकती है।
दंपति को संतान से जुड़े शुभ संकेत मिलने की संभावना है, यह शुभ समाचार घर खुशियों में चार चांद लगाएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के कागजात संभालकर रखें।
गुरू पुष्य नक्षत्र में होने से बिजनेस में सभी परिस्थितियों में शांत बने रहने की कला से आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने के बाद ही कोई फैसला ले।
बिजनेसमैन समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए काफी सक्रिय दिखेंगे, इंटरनेट और सोशल मीडिया से भी काफी मदद मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर किसी कार्य को एक निश्चित समय के अंदर करने का प्रयास करना चाहिए।
वर्कस्पेस पर कुछ चुनौतियां आने से आपकी लाइन पटरी से नीचे उतर सकती है।
बुधादित्य योग से ऑफिशियल ट्रैवलिंग में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड पर कंसन्ट्रेट करें।
लाइफ पार्टनर का साथ आपके दिन भर की थकान को दूर कर देगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
सुनफा योग से बिजनेस में पॉजिटिव थिंकिंग और टेक्नोलॉजी से आप अच्छा खासा प्रॉफिट कमाएंगे।
बिजनेसमैन के लिए बदलते समय के अनुसार इनोवेशन का दिन है, अपने काम करने के पुराने तरीके को बदलें और नई टेक्नोलॉजी या ए. आई. टूल्स का यूज स्टार्ट करें।
सोशियल मीडिया पर बिजनेसमैन के स्टेटस की चर्चा होगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने काम को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए नए और रोचक विचारों को अपनाएं।
वर्क लॉड बढ़ने से वर्कस्पेस पर आपकी चिंता बढ़ेगी।
वर्कप्लेस पर डिसिप्लिन आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा, डेडलाइन से पहले काम पूरा करने से आपकी साख बढ़ेगी।
व्याघात, गजकेसरी योग बनने से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, धैर्य बनाए रखें।
वुमन को काम में राहत मिलेगी, क्योंकि लाइफ पार्टनर बढ़-चढ़कर घरेलू कार्यों में हिस्सा लेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
ग्रह गोचर आपके विपरित होने से बिजनेसमैन को बिजनेस में फॉइनेंस रिलेटेड प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी।
शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करें, बहुत बड़ी धनराशि का निवेश करने से बचना चाहिए।
बिजनेसमैन को अगर ऑनलाइन विज्ञापन से कम मार्जिन प्राप्त हो रहा है, तो आज उसकी कॉपी और टारगेट ऑडियंस को फिर से चेक करें, सही कीवर्ड्स का चुनाव आज मुनाफे की चाबी है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट में डिसीजन लेने की क्षमता विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के स्ट्रेस को दूर करने के लिए छोटी ट्रिप की प्लानिंग बना सकते है।
वर्कस्पेस पर बेक बाइटिंग न करें और बेक बाइटिंग करने वालों से दूरियां बनाकर रखें।
स्टूडेंट्स स्टडी में ढिलाई और आलस्य न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें।
मैरिड लाइफ में किसी थर्ड पर्सन के आने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
व्याघात, गजकेसरी योग बनने से कंसल्टेंसी सर्विसेज बिजनेस में आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा।
बड़ा ऑर्डर मिलने से बिजनेसमैन को अपनी केपैबिलिटी दिखाने का मौका मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
बिजनेसमैन का स्प्रिचुअल प्रोग्राम की और मन झुकेगा उन्हें लगेगा कि बिजनेस में से कुछ समय निकालकर ऐसे प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहिए।
शेयर बजार, मुनाफा बाजार में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग बन सकती है।
वर्कस्पेस पर सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा। आ रही बाधाएं दूर होगी।
सिंगल पर्सन किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करें, आप उचित समय आने तक इंतजार करें।
गुरू पुष्य नक्षत्र में होने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी।
पॉलिटिकल लेवल पर कोई ट्रैवलिंग हो सकती है।
सोशल वर्क या एनजीओ से जुड़े लोगों को आज समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
व्याघात, गजकेसरी योग बनने से बिजनेस में वृद्धि के लिए स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस के एडवर्टाइजिंग के लिए थोड़ा-बहुत थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन का आर्थिक पक्ष मजबूत होने के बावजूद भी आप कुछ चिंतित रहेंगे।
आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट या टीम का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है, आपकी मैनेजमेंट स्किल्स की सराहना होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ है क्योंकि वर्कप्लेस पर आपकी दृढ़ता, क्षमता और तर्क शाक्ति की काफी सराहना होने वाली है।
जो लोग आईटी या टेक सेक्टर में हैं, उन्हें आज किसी विदेशी कंपनी से रिमोट वर्क का ऑफर मिल सकता है, अपनी ईमेल और पोर्टफोलियो चेक करते रहें।
वर्कस्पेस पर अन्य दिनों के मुकाबले दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए समय उपयुक्त है, उनको काफी सफलता मिलेगी।
वाशि योग से आपकी फैमिली आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा, कुछ समय तो अपनी फैमिली के साथ बिताएं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पहचान बढेगी।
बिजनेस में कम्युनिकेशन स्किल बेटर होने से मार्केट में आपकी पकड़ मजबुत रहेगी, जिससे कुछ नए ऑडर भी आपके हाथ लग सकते है।
गुरू पुष्य नक्षत्र में होने से बिजनेसमैन यदि निवेश के तौर पर अचल संपत्ति खरीदने का विचार है, तो इस ओर आगे बढ़ सकते हैं।
बिजनेसमैन के लिए आज क्रिएटिव मार्केटिंग का दिन है, वीडियो कंटेंट या इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के जरिए अपने बिजनेस को प्रमोट करें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में हां मिलाने के बजाय, न्यायपूर्ण और तर्कसंगत बात करेंगे, जिसकी कुछ लोग प्रशंसा भी करेंगे।
वर्कस्पेस पर प्रजेंट में चल रहे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके किसी न्यू प्रोजेक्ट पर कार्य र्स्टाट कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन के काम करने का तरीका वर्कप्लेस पर कोवर्कर को भी व्यापक रूप से प्रभावित करने वाला है।
लाइफ पार्टनर के साथ हो रही अनबन पर अब फुल स्टॉप लग सकता है।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स किसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन इजीली कर लेंगें।
सोशियल वर्क को लेकर किसी प्रकार की ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिलेगे।
किसी नए बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और रेगुलर वर्क से ही आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जा पाएंगे।
बिजनेसमैन धैर्य और ईश्वर पर भरोसा रखें, साथ ही ग्रहों के परिवर्तन का इंतजार करें क्योंकि समय से पहले कुछ भी नहीं होता है।
आज अपनी डिजिटल सिक्योरिटी और साइबर सुरक्षा पर काम करें, क्योंकि इसमें हैकर के द्वारा सेंध मारी जा सकती है, अपने बिजनेस डेटा का बैकअप लें और पुराने पासवर्ड बदलें, सुरक्षित डेटा ही भविष्य का असली धन है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सीनियर एंड बॉस के साथ संवाद करते समय विनम्र और सजग रहें, क्योंकि वह आपके हर एक शब्दों और हरकत पर गौर कर रहे हैं।
वर्कस्पेस पर वर्क लोड के साथ-साथ विरोधियों के सक्रिय होने से आप परेशान रहेंगे।
आप पार्टनर के इमोशन को समझते हुए ही व्यवहार करें।
मैरिड लाइफ में कुछ नेगेटिव चेंज आपके लिए परेषानियां खड़ी कर सकते है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है, यह समय नकारात्मकता को दूर भगाकर, आत्मबल को मजबूत करने के लिए है।
फैमिली में प्रॉपर्टी रिलेटेड कार्य में प्रॉब्लम आ सकती है।
गेमिंग की तरफ ध्यान होने से स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
व्याघात, गजकेसरी योग बनने से बिजनेस में किए गए हार्ड वर्क का आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
बिजनेसमैन सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करें और निरंतर प्रयास करें जिससे वो मार्केट में अपने बिजनेस को सफल बनाने में कामयाब हो सकें।
बिजनेसमैन के आज बिजनेस में लाभ के संकेत हैं, विदेशी मुद्रा या इंटरनेशनल क्लाइंट्स से फायदा होगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए न्यू एंप्लॉइ की पुरानी और दबी हुई इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा।
ऑफिस के किसी काम को लेकर यदि यात्रा करनी पड़ती है, तो आनाकानी बिलकुल भी न करें।
वर्कस्पेस पर टीम वर्क और अपने टैलेंट से किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने में सफल होंगे।
गुरु पुष्य नक्षत्र में होने से करियर में ग्रोथ लाने के लिए पॉजिटिव थिंकिंग से नए अवसर आपके हाथ लगेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को और ज्यादा प्रयास करने होंगे, क्योंकि कठिन परिश्रम से ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
फैमिली और सोशियल लेवल पर किसी चुनौतीपूर्ण कार्य में शामिल होना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में पेशेंस रखें ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा, साथ ही अगर आप कुछ बिजनेस में नया करना चाहते है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
गुरु पुष्य नक्षत्र में होने से बिजनेसमैन को आज आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और कस्टमर सक्सेस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए, सपोर्ट टिकट का रिस्पांस टाइम कम करें, खुश ग्राहक ही दोबारा लौटकर आता है।
बिजनेस मीटिंग को लेकर यात्रा की प्लानिंग बन सकती है।
कॉन्फिडेंसियल लेवल टॉप पर होने से वर्कस्पेस पर आपके कार्य पुर्णता की और बढ़ेंगे।
सडनली कुछ न्यू चेंज वर्कस्पेस पर हो सकते हैं, जो आपके लिए कुछ हद तक फेवर में रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की पॉजिटिव थिंकिंग ही उनकी कुंजी है, जो हर कठिन राह को भी आसान बना सकती है, इसलिए पॉजिटिव बने रहने की कोशिश करें।
बुधादित्य योग से एंप्लॉयड पर्सन की इमेजिनेशन आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में नई जान फूंक देगी, बॉस आपके विजन की सराहना करेंगे।
लव पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बनाए रखें, जिन लोगों का मिलना जुलना नहीं हो पाता है, वह फोन के माध्यम से संपर्क करें।
स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा, आपको थोड़ा और रिसर्च के लिए टाइम निकालना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए बिजनेसमैन को धन की आवश्यकता होगी, लोन लेने का विचार बना सकते हैं।
व्याघात, गजकेसरी योग बनने से ड्राई फ्रुट्स एण्ड फ्रुट्स बिजनेस में मेन पॉवर बढ़ेगी जिससे आपके बिजनस में बढ़ोतरी होगी।
वर्कस्पेस पर प्रमोशन की चाह रखने वालों को चाह पुरी हो सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में किस भूमिका में सबसे अधिक सफल हैं और किस में आपको सुधार करने की आवश्यकता है, इन बातों का अवलोकन करने के बाद काम करें।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है, इसलिए जिस कला में भी रुचि है उसकी प्रैक्टिस करना शुरु कर दें।
आपका बिहेवियर आपकी लाइफ में चेंजेज लाएगा, आपके बिहेवियर में बदलाव सभी को चकित कर सकता है।
सुनफा योग से विदेश में स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए टाइम आगे बढ़ने का हैं।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment