AAJ KA RASHIFAL 26 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 जून शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज रात्रि 10ः23 तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः16 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः33 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में मनमुटाव हो सकता है।
डे स्टार्टिंग जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें, धीरज रखें और सोच-समझकर काम करें।
बिजनेमसैन का मार्केट में पार्टी से किसी पेमेंट को लेकर बोलचाल हो सकती है, या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर, गलतफहमी इतनी बढ़ सकती है कि पार्टी के साथ संबंध बिगड़ सकते है।
बिजनेसमैन के किसी गलत डिसीजन से गंभीर आर्थिक हानि हो सकती है कोई बड़ा ऑडर सडनली ही कैंसिल हो सकता है जिससे भारी नुकसान होगा।
नकदी की समस्या गंभीर हो सकती है, बैंक से लोन मिलना लेट हो सकता है, किसी प्रतिद्वंद्वी ने आपके खिलाफ कोई चाल चली है जो आज सामने आ सकती है, सामान में भी कुछ खराबी आ सकती है।
दिन बहुत मुश्किल भरा रहने वाला है, बॉस आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं किसी काम में देरी या गलती की वजह से, साथी कर्मचारी आपके विरुद्ध बातें कर सकते हैं।
इंपॉर्टेंट मीटिंग में आपके प्रोजेक्ट में गलतियां निकालेंगे जिससे सब के सामने आपकी बेइज्जती हो सकती होगी काम का बोझ इतना ज्यादा होगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।
सेहत को लेकर एंप्लॉयड पर्सन को बहुत सावधानी बरतनी होगी, सिर दर्द, शरीर दर्द या तनाव की समस्या हो सकती है जिससे आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मैरिड लाइफ में आप दोनों के मध्य कड़वाहट रहेगी, फैमिली में भी तनाव का माहौल रहेगा, पेरेंट्स से किसी बड़े फैसले को लेकर मतभेद हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लव-लाइफ में दूरियां आ सकती है।
बिजनेसमैन के लिए दिन बहुत शानदार रहेगा, आप दुरुस्त रहेंगे और शक्ति का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, जिससे आप बिजनेस को ग्रोथ पर ले जाने के प्लानिंग बनाएंगे।
सिद्ध, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से व्यापार में बहुत अच्छा मुनाफा होगा, कस्टमर बहुत आएंगे और बिक्री जोरदार रहेगी, ऑल्ड कस्टमर से बड़ा आर्डर मिल सकता है।
बिजनेसमैन की मार्केट में पार्टी के साथ आपकी बहुत अच्छी समझ बनेगी, न्यू प्रॉडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने की सोच रहे हैं तो दिन बेहतरीन है।
आपकी किस्मत चमकने वाली है बॉस आपके नए विचारों से बहुत प्रभावित होंगे और किसी बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी की बात कर सकते हैं।
इंक्रीमेंट एंड प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज अच्छी खबर मिल सकती है, कोवर्कर आपका भरपूर साथ देंगे और काम में मदद करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में समझदारी बढ़ेगी, कोवर्कर आपके लिए कुछ खास योजना बना सकता है।
डे आपके लिए ये दिन बेहद रोमांटिक बनने वाला है, लव लाइफ में गहराई आएगी, जिसे आप चाहते हैं उससे दिल की बात कहने का सबसे अच्छा दिन है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
मेटल बिजनेस में आज धन की बरसात होगी, शाम तक किसी बड़े भुगतान के आने के पूरे आसार हैं जिसका आप इंतजार कर रहे थे।
किसी बड़े निवेशक की नजर आपके बिजनेस पर पड़ सकती है और वो पैसा लगाने को तैयार हो सकते है।
किसी बात को लेकर ऑफिस में माहौल हंसी मजाक का रहेगा, क्योंकि हर ऑफिस में एक जोकर होता है, जो काम कम मजाक ज्यादा करता है।
आपकी पहचान एक भरोसेमंद और काबिल एंप्लॉयड के रूप में बनेगी, सीनियर आपको किसी इंपॉर्टेंट मीटिंग में शामिल कर सकते हैं।
अन एंप्लॉयड पर्सन अगर न्यू जॉब की तलाश कर रहे है तो आज किसी अच्छी कंपनी से फोन आ सकता है।
आज प्रेम के मामले में आप बादलों पर होंगे, साथी आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है, अगर दूर रहते हैं तो अचानक मिलने का मौका बन सकता है।
सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी और आप शक्तिशाली महसूस करेंगे, त्वचा भी चमकदार रहेगी और समग्र रूप आकर्षक लगेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
डे स्टार्टिंग ध्यान या योग करें तो और भी अच्छा महसूस करेंगे।
सिद्ध, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आज बिजनेसमैन को शानदार प्रॉफिट प्राप्त होगा, पुरानी पार्टी का आपके साथ वापस बिजनेस स्टार्ट हो जाएगा।
जमीन-जायदाद में निवेश का अच्छा अवसर आएगा, पुराना अप्रत्याशित भुगतान आपको आज प्राप्त हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से वर्कप्लेस पर टीम लीडर के मध्य आपकी समझदारी बढ़ेगी उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और प्रॉजेक्ट को बेहतर बनाएंगे।
आपके कोमल कौशल और भावनात्मक समझ की वजह से पहचान बनेगी, हार्ड सिचुएशन को आप समझदारी से संभालेंगे जिससे सीनियर एंड बॉस आपसे प्रभावित होंगे।
दफ्तर की राजनीति से दूर रहें, आपका काम खुद बोलेगा, सभी को आपका काम पसंद आएगा लेकिन विरोधियों को मन ही मन परेशान करेंगा।
आपके लिए दिन बेहद विशेष रहेगा लव बर्डस के मध्य गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की मानसिक सेहत बहुत अच्छी रहेगी और भीतरी शांति महसूस होगी जिससे वो अपने टारगेट को समय से पहले कंप्लीट करने में सफल होंगे।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
मार्केट में आप व पार्टी के मध्य कॉम्पिटिटर के द्वारा कोई गलत बात फैलाई जा सकती है, जिसके चलते आपको सबसे बड़ा झटका लग सकता है, पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते है।
किसी बड़े सौदे में धोखा हो सकता है जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा, बिजनेस में विश्वासघात हो सकता है या किसी महत्वपूर्ण मामले में झूठ बोल सकता है।
बैंक रिलेटेड कार्यों में खाते में टेक्निकल फाल्ट आने से पेमेंट अटक जाएंगे जो आपके लिए परेशानी क्रिएट करेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को बदलते मौसम को ध्यान में रखना होगा उनकी सेहत बहुत खराब रहेगी, अस्पताल जाना पड़ सकता है।
ऑफिस में आज एंप्लॉयड पर्सन के लिए सबसे बुरा दिन हो सकता है उन्हें डांट फटकार का सामना करना पड़ेगा।
किसी इम्पोंर्टेंट प्रॉजेक्ट में आपसे में बड़ी गलती हो जाएगी जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी बॉस एंड सीनियर आपको सबके सामने डांट-फटकार लगाएंगे।
आपकी लीडरशिप पर क्वेश्चन मार्क लगाया जा सकता है, आपके डिसीजन पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, टीम मेंबर ही कार्य में लापरवाही करेंगे।
मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर कपल के बीच तलाक की बात तक आ सकती है, परिवार में भी बहुत गंभीर झगड़ा होगा।
आर्ट्स स्टूडेंट्स को आज करियर पाथ को लेकर बहुत गहरा कन्फ्यूजन और डिप्रेशन होगा, सब कहेंगे कि आर्ट्स में कोई स्कोप नहीं है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
जिन बिजनेसमैन की किसी राजनीतिक पार्टी या किसी बड़े पॉलिटिशियन से सांठगांठ होगी वो आज बिजनेस में धमाकेदार सफलता प्राप्त करेंगे।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली के बड़े-बुजुर्गों के सपोर्ट से आप कुछ बड़े डिसीजन लेंगे जो बहुत फायदेमंद होंगे।
ब्रांड की कीमत बढ़ेगी और मार्केट में आपकी इमेज स्ट्रांग होगी, कॉम्पिटिटिर को पीछे छोड़, न्यू ब्रांच ऑपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करें तो आपके लिए एकदम सही समय रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की शक्ति का स्तर आसमान छुएगा और वो मार्केट में अपने प्रॉडक्ट के प्रचार-प्रसार में जी जान से जुट जाएंगे।
टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे और मिलकर काम करेंगे, किसी पर भी एक्स्ट्रा लोड नहीं आएगा, सभी टास्क्स आसानी से डिस्ट्रीब्यूट होंगे और गलतियों का डर नहीं रहेगा।
आज आप सभी के मध्य सितारा बनेंगे, कस्टमर के साथ बैठक में धमाल मचा देंगे शीर्ष प्रबंधन की नजर आप पर रहेगी।
मैरिड पर्सन के लिए भी दिन रोमांटिक रहेगा, फैमिली में आपकी बात को महत्व मिलेगा, पिता के साथ आपका जुड़ाव मजबूत होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेगे।
बिजनेसमैन की सेहत और तंदुरुस्ती दोनों संतुलित रहेंगे, जिससे वो पार्टी के साथ डील को बेहतर तरीके से हेंडल करेंगे और ज्यादा बड़ा ऑर्डर लेकर ज्यादा प्रॉफिट कमाएंगे।
आज संतुलन और सामंजस्य के साथ सब कुछ सुचारू चलेगा, बिजनेस में प्रॉजेक्ट टीम और आपके मध्य आपसी समझ बढ़िया रहेगी।
बुधादित्य, वाशी और सुनफा योग के बनने से बिजनेसमैन को कानूनी नोटिस से राहत मिलेगी जिससे वो अपने बिजनेस पर फोकस लगा पाएंगे।
डे एंप्लॉयड पर्सन के लिए सबसे ज्यादा चौकाने वाले दिनों में से एक होगा, क्योंकि जिस पार्टी से उनको डील होने की उम्मीद ही नहीं थी वो चलकर आएगा।
कस्टमर हैंडल करने में भी उत्कृष्टता दिखाएंगे टीम तालमेल बेहतरीन रहेगा आपका काम सराहा जाएगा, वेतन वृद्धि की चर्चा अनुकूल रहेगी।
आज आपके कूटनीतिक कौशल और लोगों के प्रबंधन की वजह से सराहना मिलेगी, किसी मतभेद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे कोवर्कर आपके आपके संतुलित तरीके को महत्व देंगे।
विवाह का प्रस्ताव भी हो सकता है, विवाहित जोड़ों के बीच भी प्यार और सम्मान दोनों बढ़ेंगे, परिवार में भी सामंजस्य रहेगा। सभी सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी समझ काम आएगी, बिजनेस में काफी दिनों के बाद फैमिली मेंबर का फुल सपोर्ट मिलेगा।
आज गहन शोध और रणनीतिक प्लानिंग का फल मिलेगा, जिससे आप अपने बिजनेस को ऊपर लाने में सफल होंगे।
अगर आप लंबे समय के इनवेस्टमेंट की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करें तो सफल होगी।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन की सहनशक्ति और सहनशीलता बेहतरीन रहेगी जिससे वो कठिन से कठिन से वर्क को आसानी से सॉल्व कर पाएंगे।
किसी जटिल समस्या का समाधान आपके द्वारा निकाला जाएगा जिससे आप सभी के गले पर लटकी तलवार को दूर करेंगे साथ ही पर्दे के पीछे के काम में भी पहचान मिलेगी।
कॉन्फिडेंस वापस आएगा और आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे, यह पॉजिटिव चेंज आपकी वर्किंग स्टाइल के साथ वर्किंग लाइफ को भी सुधारेगा।
प्रेम में आज तीव्रता और जुनून चरम पर होगा, गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनेगा साथी के साथ, आत्मा के स्तर पर बंधन महसूस होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
आज बहुत भारी नुकसान होने के आसार हैं, किसी बड़ी प्लानिंग में पूरी तरह असफलता हो सकती है इन्वेस्टर अपना पैसा वापस मांग सकते हैं।
किसी डिलर ने गलत माल भेजा है जो आज पता चलेगा, कानूनी नोटिस भी आ सकता है, कर से जुड़ी समस्या गंभीर हो सकती है।
विकट परिस्थिति के चलते बिजनेसमैन को घाटा हो सकता है, उन पर बड़ी आफत आ सकती है, बैंक और लेनदार आपके बिजनेस तक आ सकते है।
वर्कप्लेस पर सीनियर व जूनियर के साथ किसी प्रोजेक्ट के लीक होने को लेकर विवाद हो सकता है।
मैनेजमेंट कोई ठोस एक्शन नहीं ले रहा और आप बीच में फंसे हुए हैं, यह स्थिति आपको इमोशनली ड्रेन कर रही है आप स्वयं को असहाय महसूस करेंगे।
ऑफिस में साथियों ने आपके खिलाफ सामूहिक शिकायत की है, काम का बोझ इतना होगा कि संभाल नहीं पाएंगे, वेतन में भी देरी हो सकती है।
प्रेम संबंध में आज सबसे बड़ा धक्का लग सकता है, साथी ने संबंध तोड़ने का अंतिम फैसला ले लिया है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने प्रयास करें।
सिद्ध, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस विस्तार और वृद्धि के शानदार अवसर आएंगे, विदेशी संपर्कों से बड़ा सौदा पक्का हो सकता है।
न्यू बिजनेसमैन के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा, पार्टी और फैमिली के सपोर्ट से आपका बिजनेस फलेगा-फुलेगा।
न्यू मार्केट सर्चिंग का एकदम सही समय है, बिजनेस आउटलेट ऑपन करने की प्लानिंग बन सकती है, किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी देखेंगे।
आप आज दूरदर्शिता और बड़ी सोच की वजह से आगे बढ़ेंगे, किसी इंपोर्टेंट मीटिंग में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
ऑफिस में आज आपको सर्वसम्मति से किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है, जिसमें आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली यात्रा हो सकती है, जिससे उनको फायदा होगा, इस दौरान किसी दूसरी कंपनी के एंप्लॉयड का आपको उनकी कंपनी जॉइन करने के लिए ऑफर दिया जा सकता है।
लव लाइफ में स्वतंत्रता और रोमांच का एकदम सही मिश्रण रहेगा, साथी के साथ कोई रोमांचक योजना बना सकते हैं, दूर रहने वाले रिश्ते में हैं तो अच्छी खबर मिलेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
आज अलग तरह की सोच से शानदार सफलता मिलेगी, नए व्यापार के विचार को पैसा मिल सकता है, किसी चर्चित अभियान से ब्रांड की प्रॉडक्टिविटी बढ़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मौका आएगा, सामूहिक उद्यमों में भी मुनाफा होगा, आधुनिक निवेश में भी लाभ होगा, नई युग के व्यापार के तरीकों को आजमाएं तो सफल होंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन नया उत्साह लेकर आएगा, आपकी प्रगतिशील सोच आपको मार्केट में शाइन करेगी।
नवीनतम और रचनात्मकता की वजह से आप ऑफिस में सुर्खियों में आएंगे, तकनीकी परियोजनाओं में नेतृत्व की भूमिका मिलेगी, दूर से काम करने के अवसर भी आ सकते हैं।
सामाजिक कार्यों से जुड़े काम में भी भागीदारी बढ़ेगी, पदोन्नति या विशेष काम की संभावना है, स्वतंत्र काम के अवसर भी दस्तक देंगे।
प्रेम में आज बौद्धिक जुड़ाव और मित्रता आधारित प्यार खिलेगा, लव पार्टनर के साथ अनोखे और अलग तरह के उत्सव की योजना बना सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन शानदार रहेगा, उनकी मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
डे स्टार्टिंग ध्यान या प्रार्थना करें, पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहेगी।
टेक्नॉलोजी का सही यूज कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे किसी धर्मार्थ काम से भी आय हो सकती है।
कैश फ्लो बहुत मजबूत रहेगा, बिजनेस के खर्चों को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी बल्कि कुछ बचत भी हो जाएगी।
मार्केट से आप किसी छिपे हुए अवसर को खोजेंगे जो कंपनी और आपके लिए सोने की खान साबित होगी।
टीम को सही मार्गदर्शन देंगे, आपके कार्य की संतुष्टि चरम पर होगी साथ ही प्रतिद्वंद्वी कमजोर पड़ेंगे।
आप ऑफिस की सिक्रेट प्रॉजेक्ट में शामिल हो सकते हैं, बॉस आपकी वर्किंग स्टाइल और समर्पण को महत्व देंगे, पदोन्नति की संभावना मजबूत है, शक्ति और अधिकार बढ़ेगा।
प्रेम में आज सबसे रोमांटिक और सपनों जैसा अनुभव होगा, आत्मा का जुड़ाव महसूस होगा साथी के साथ।
एंप्लॉयड पर्सन का आज ऑफिस के कोवर्कर के साथ गहरा भावनात्मक बंधन होगा, उन्हें लगेगा कि यह मेरी सेकेंड फैमिली है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment