AAJ KA RASHIFAL 6 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 जून शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 06ः03 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शंख योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः04 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गा के आदर्शो पर चले।
बिजनेस एसेट्स वैल्यू में इजाफा होने से आपको आगे की प्लानिंग बनाने में आसानी होगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस में दिमाग का इस्तेमाल भी करना होगा नहीं तो लोग आपके इमोशन का फायदा उठाएंगे।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को अपने नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए, अच्छे नेटवर्क काम को आसान बना देंगे।
जॉब सर्च करने के लिए वो ऑनलाइन पोर्टल की हेल्प ले, निश्चित रूप से योग्यतानुसार जॉब मिलेगी।
पॉजिटिव थिंकिंग से वर्कस्पेस पर आ रही प्रॉब्लम सॉल्व होगी।
गर करण होने से स्पिरिचुअल वर्क एंड प्रोग्राम की तरफ आपका मन रहेगा।
जो लोग अभी तक सिंगल हैं वे किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं, इससे शनिदेव की कृपा उन पर बनी रहेगी।
कमर्शियल प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मानस बन सकता है।
मल्टी टैलेंट के कारण आप किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टिव रहेगे।
बिजनेस में लीगल डॉक्यूमेंट को लीगल एडवाइजर के साथ सलाह मशवरा कर एक्सेप्ट करें, फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर लें।
गर करण होने से मल्टी नेशनल कंपनी से प्रॉडक्ट की डील करने वाले बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन जो लेखन शैली में एक्सपर्ट है, उन्हें मीडिया जगत से जुड़ी किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर फालतु की एक्टिविटी में अपना टाइम और एनर्जी वेस्ट कर सकते है।
सडनली ऑफिशियल ट्रैवलिंग हो सकती है, जो आपके विकेंड को खराब कर सकती है।
आप प्रोफेशनल एंड पर्सनल को अलग रखें। जिससे आपकी परेशानियां कम होगी।
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी किसी मदद करने में आप सक्षम रहेंगे।
लक्ष्मीनारायण योग से फैमिली में सामंजस्य बिठाने में आप सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम स्टूडेंट्स को मेंटल अनस्टेब्लिटी के कारण पढ़ाई में कम मन लगेगा।
कहीं किसी धार्मिक स्थल पर जाएं या मोहल्ले में कोई कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें दान स्वरूप कुछ आर्थिक सहयोग अवश्य ही करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में मेहनत व डेडिकेशन की इस समय पर सबसे ज्यादा जरूरत है अप्स एंड डाउन संभव है।
न्यू बिजनेस से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करने के बाद ही इस ओर आगे बढ़े।
मार्केट में बिजनेसमैन की किसी पार्टी से मार्जिन को लेकर विवाद हो सकता है, दिन संयम की आवश्यकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को सफलता पानी है, तो मेहनत के मंत्र को अपनाना होगा, आपके परिश्रम और कार्य निष्ठा का आंकलन हो रहा है।
एम्प्लॉइड पर्सन के प्रमोशन एंड ट्रांसफर डिले हो सकते है।
लेज़ीनेस के चलते आप वर्कस्पेस पर दिया गया टास्क टाइम पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे।
रिलेशनशिप में रिश्तों को संभलकर निभाएं क्योंकि हर रिश्ता इम्पोटेंट होता है।
फ्रेंड्स के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आपको उसे मनाना होगा।
सोशल प्लेटफॉर्म पर कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है, अर्लट रहें।
ट्रैवलिंग के चलते आप थके हुए रहेंगे, आपको कोई अन्य काम नहीं दिखेगा।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठक हो सकती है जिससे बंटवारे में परेशानी नहीं आएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में आपकी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट टीम आपके लिए नीव का पत्थर साबित होगी जिससे आपको कई बड़ी कंपनियों के ऑडर हाथ लग सकते है।
बिजनेसमैन जो भी कमा रहे हैं उसे भविष्य के लिए ही न जोड़ते रहें बल्कि वर्तमान जरूरतें पूरी कर वर्तमान को भी आनंददायक करते चलें।
बिजनेसमैन दोपहर बाद कठिन परिस्थितियों में अपने शब्दों पर कन्ट्रोल रखें वरना पर्सनली और प्रोफेशनली नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वीकेंड पर फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की प्लानिंग बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की तरफ से किसी नए स्थान पर भेजा जा सकता है, तो वहां पर आपको नेटवर्क बढ़ाना होगा।
वाशि योग से एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर अपना लोहा मनवाने में सफल होंगे।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को कठिन प्रयास करने पड़ेंगे।
बड़े भाई से मदद लेने में किसी तरह का संकोच न करें, किसी मामले में असमंजस में हैं तो सलाह जरूर लें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन रिन्यूवल से जुड़े काम में देरी न करें या इसके लिए रिमांइडर लगा लें, क्योंकि अंतिम समय में भूल सकते हैं।
सुनफा योग से बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी का यूज करने से आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
न्यू बिजनेसमैन की मित्र मंडली में नए मित्र जुड़ सकते हैं, लेकिन दोस्ती का हाथ बढ़ाने से पहले व्यक्ति को परखना न भूलें ताकि भविष्य में आपको व आपके बिजनेस पर किसी प्रकार की आंच न आएं।
ऑफिस के काम में आने वाली समस्याओं को सुलझाने में आपकी सहायता मांगी जा सकती है, ज्ञान का पूरा उपयोग करें।
किसी वर्क को करने के लिए इलीगल एक्टिविटी का सहारा न लें वरना आप परेशानियों में फंस सकते है।
गर करण होने से प्लानिंग एंड प्लानिंग टाइम पर कम्पलीट करने से आपके हाथ नए-नए प्रोजेक्ट लगेंगे।
कोई अच्छी खबर मिलने से स्टूडेंट्स के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा।
आप ज्यादा से ज्यादा दान-पूर्ण्य में अपना समय लगाए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेस में आ रही फाइनेंसियल प्रॉब्लम का सॉल्यूशन होगा और आप एक नई एनर्जी के साथ काम कर सकेंगे।
आनन्दादि योग से बिजनेसमैन एंप्लॉयड पर्सन को सिर्फ सैलरी नहीं बल्कि बोनस के तौर पर कुछ सामान देकर उन्हें खुश रखें।
घर परिवार में यदि धन संपदा से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो आपस में बैठकर ही सुलझा सकते हैं।
स्टूडेंट्स विषयों की बारीकियों को समझने के लिए नियमित अभ्यास करें तब ही आप उस पर्टिकुलर सब्जेक्ट पर अपनी पकड़ को हासिल कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर चाहे कितने ही प्रतिभावान हों लेकिन यदि प्रयास नहीं करेंगे तो फिर सफलता कैसे मिलेगी, इसलिए कोशिश करते रहें।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को न्यू पार्ट टाइम जॉब प्राप्त हो सकते है।
प्रॉपर प्लानिंग के बाद ही ट्रैवल करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में कुछ लोस हो सकता है, धैर्य रखते हुए मेहनत करते रहिए समय आपके पक्ष में जल्द ही आएगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को स्टॉक मेंटेन करना बहुत जरूरी है क्योंकि एकदम से डिमांड बढ़ने पर ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर आप एक्सपेक्टेशन रखें लेकिन ऑवर एक्सपेक्टेशन न रखें क्योंकि हमेशा अति ही हानिकारक होता है।
यह समय कुछ कठिन है, एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें।
फायनेंसियल अनस्टेबल होंगे लेकिन आपका प्रॉपर मैनेजमेंट आपको सक्सेस दिला सकता है।
फैमिली में अनचाहे खर्चे आ सकते हैं इसलिए सोच समझ कर ही धन का खर्च करें, कम जरूरी कामों को अभी रोक सकते हैं।
दूर दराज में रहने वाले कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स मोबाइल पर ऑनलाइन स्टडी मटेरियल को अच्छी तरीके से समझ नहीं पाने से टेंशन में रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
बिजनेस के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिस पार्टी से मिलने जा रहे हैं उसको पहले से सूचित करना न भूलें।
गर करण होने से बिजनेसमैन को बिजनेस में सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए, केवल पैसा कमाना ही काफी नहीं है।
सामाजिक स्तर पर आपका हेल्पिंग रवैया बिजनेसमैन को मार्केट में एक हेल्पिंग हीरो के रूप दिखाएगा।
यदि कहीं वाद विवाद हो रहा हो, तो एंप्लॉयड पर्सन के उससे दूर रहने में ही भलाई है, बीच बचाव में वह फंस सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के मामले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चल कर आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
कामकाज में आ रही प्रॉब्लम दूर हो सकती है।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बातचीत करते समय पॉलाइट नेचर रखें।
फैमिली के बड़े डिसिजन आसानी से ले पाएंगे।
र्स्पोट्स पर्सन अपनी डाइट का प्रॉपर ध्यान रखें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करे।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के लॉन अप्रुवल होने से आपके अटके हुए कार्य पुर्णता की और बढ़ेगे।
आपको बिजनेस के बड़े प्रॉजेक्ट्स व क्लाइंट मिलेंगे आप अपने बिजनस की ग्रोथ पर ध्यान दें।
प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे, यदि काफी समय से जमीन बेचने के प्रयास में लगे थे, तो आज काम बन सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन समय को बर्बाद न होने दें, करियर के बारे चिंता करते हुए उस दिशा में प्रयास भी करें।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं आपको अपने कार्य से दूर रखेंगी, विरोधी उसका फायदा उठाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सभी से सोच समझ कर बोलना चाहिए, अपोजिट जेंडर के सामने धोखे से हल्के शब्द निकलने पर हंगामा हो सकता है।
लक्ष्मीनारायण योग से स्टूडेंट्स फ्यूचर में बेस्ट रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अपनी स्टडी में ढिलाई न बरतें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें।
मैरिड लाइफ में सुधार होने से आपके पुराने मनभेद और मतभेद दूर होंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में आप अपनी टीम का हौसला बनेंगे जो बिजनेस में रेवेन्यू जनरेट में हेल्प करेंगा।
बिजनेसमैन बिजनेस में जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ कमा सकेंगे इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें।
एंप्लॉयड पर्सन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बॉस से सैलरी इंक्रीमेंट या प्रमोशन की बात करने के लिए समय अनुकूल है।
वर्कस्पेस पर जल्दबाजी में कोई प्रोजेक्ट आपसे छूट सकता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर कंसंट्रेट करें।
ऑफिशियली ट्रैवलिंग हो सकती है, यात्रा के दौरान थोड़ा सेहत का ध्यान रखें।
गर करण होने से कॉन्फिडेंस एंड डेडीकेशन के साथ अपने कार्य को करें सक्सेस जरूर मिलेगी।
सगे संबंधियों के साथ गपशप करने का मूड बनेगा, उन्हें घर का आने का निमंत्रण या आप स्वयं भी उनके घर पहुंच सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स सेल्फ एनालिसिस जरूर करें जिससे स्वयं की क्वालिटी को जान पाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनेस में सीइओ व मेनेजमेंट के टीम के साथ समय-समय पर मीटिंग न होने से बिजनेस को नए लेवल पर ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापारिक साझेदार के साथ ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी नहीं तो गलतफहमी में काम धंधा प्रभावित हो सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन नॉर्मल रहेगा, काम और आराम दोनों ही बराबर मात्रा में करने को मिलेंगे।
बिहेवियर में चैजेंज आपको वर्कस्पेस पर सबसे अलग खड़ा कर सकता है, इसलिए अपने बिहेवियर में सुधार लाएं। जो भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।
फैमिली में किसी मेम्बर को सडनली मनी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी जिसका असर आपकी लाइफ पर भी पड़ेगा।
स्टूडेंट्स एजुकेशन एंड करियर को लेकर किसी बड़े डिसीजन को लेने से पहले अपने करियर काउसलिंग और सेल्फ एनालेसिस पर ध्यान दें जिससे आपको पॉजिटिव रिजल्ट प्राप्त होंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
एग्रीकल्चर मशीनरी आइटम को डील करने वाले व्यापारियों के पास खेती के बदलते मौसम को देखते हुए डिमांड आ सकती है।
वाशि योग से बिजनेसमैन का काम ठीक ठाक गति से आगे बढ़ेगा लेकिन उन्हें प्रतिष्ठान के खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के ट्रैवलिंग ज्यादा होने से दिन उनके लिए थकान भरा रहेगा।
ऑफिस में किसी कोवर्कर का अड़ियल रवैया परेशान कर सकता है, काम में एकाग्रता के लिए कुछ देर का ब्रेक ले उसके बाद नए सिरे से काम की शुरुआत करें।
एंप्लॉयड पर्सन भावनाओं के आवेश में आकर कोई भी वादा करने से बचना चाहिए।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से फैमिली से दूर रहकर काम-काज करने वाले घर जाने की प्लानिंग बना सकते है।
ओपन एण्ड डिस्टेंस लर्निंग में आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, आप स्वयं को तैयार रखें।
लग्जीरियस लाइफ जीने के लिए धन खर्च करेंगे जो आपके और आपके परिवार को खुशी देगा।
स्टूडेंट्स अपने फिल्ड में बेटर परफॉर्मेंस देने में सफल होंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment