AAJ KA RASHIFAL 3 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 जून बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः22 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुभ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
सुबह की हल्की धूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और मन में सकारात्मकता भर देती है, यह छोटी सी आदत आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है।
शुभ योग बनने से आफ्टरनून मार्केट में किसी पार्टी से अच्छी बातचीत होने की संभावना है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, आपका मूड सुधर जाएगा।
बिजनेस में मार्केटिंग स्टेªटजी की प्रभावशीलता पर सवाल उठेंगे और आपको न्यू प्लानिंग बनानी पड़ेगी और पुरानी प्लानिंग पर ठंडे बस्ते में डालना पड़ेगा।
ग्रह गोचर आपेक साथ होने से बिजनेसमैन ब्रांडस एंड इंफ्लुएंसर्स के साथ जुड़कर अपनी पहुंच को बढ़ाएं।
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से जॉब में प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से परेशानी होगी, आपने जो काम किया है उस पर न तो कोई सकारात्मक टिप्पणी मिलेगी और न ही कोई सुधार का सुझाव।
सीनियर या टीम लीडर के छुट्टी पर होने से एंप्लॉयड पर्सन को यह नहीं पता चलेगा कि कौन सा काम करना है, और कौन सा नहीं बिना मार्गदर्शन के आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
फैमिली आप में छोटी-छोटी बात पर भड़क जाएंगे और अपना आपा खो बैठेंगे, आपका रक्तचाप भी बढ़ेगा और शारीरिक स्वास्थय पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन की मार्केट की एक्टिविटी धीमी रहने से कस्टमर कम आएंगे, कस्टमर आएंगे लेकिन परचेजिंग नहीं करेंगे, सेल अप-डाउन और टर्नओवर कम रहेगा।
बिजनेस में नए अवसर नहीं मिलेंगे जिससे बिजनेस की वृद्धि रुकेगी आपको चिंता सताएगी कि आगे कैसे चलेगा, यह सिचुएशन आपके मन में बिजनेस के भविष्य को लेकर संदेह पैदा करेगी।
बिजनेस में एडवर्टाइजमेंट पर काफी पैसा खर्च होगा लेकिन परिणाम अस्पष्ट और निराशाजनक रहेंगे, यह अनिश्चितता बजट की बर्बादी का खतरा पैदा करेगी और आप सोचने लगेंगे कि कहीं आपका पैसा सिर्फ खर्च ही तो नहीं हो रहा।
डे स्टार्टिंग अतीत में किए गए गलत डिसीजन की याद एंप्लॉयड पर्सन के मन में आएगी जिससे वो उदास रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में वर्क को लेकर लगातार दबाव बना रहेगा दिन तनाव में गुजरेगा, यह स्थिति आपके आत्मविश्वास और काम के प्रति जुनून दोनों को नुकसान पहुंचाएगी।
जॉब में वेतन वृद्धि के लिए की गई बातचीत नाकाम रहेगी और जो भी प्रस्ताव कंपनी देगी उसे स्वीकार करना आपकी मजबूरी बनेगी क्योंकि दूसरा कोई विकल्प आपके पास नहीं होगा।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का एग्जाम सेंटर में बाहरी शोर के कारण उनकी एकाग्रता बार-बार भटकेगी जिससे गलतियां होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लक्ष्यों में स्पष्टता नजर आएगी आप जान पाएंगे कि आपको दिनभर में क्या-क्या करना है।
पूर्वाषाढा नक्षत्र होने से न्यू टेक्नोलॉजी होने से बिजनेसमैन को बिजनेस में आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी बार-बार आ रही प्रॉब्लम दूर होगी प्रॉडक्षन में बढ़ोतरी होगी कस्टमर सर्विस बढ़ेगी, आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेसमैन का काम और मीटिंग के बीच में छोटे ब्रेक लेने से शरीर की अकड़न कम होगी, साथ ही तनाव भी दूर होगा आपका माइंड भी फ्रेस होगा, यह छोटे ब्रेक आपके प्रॉडक्षन को भी बढ़ाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए अच्छा रहेगा उन पर से वर्कलोड कम होगा, जिससे वह अपने काम को बेहतर तरीके से करने में सफल होंगे, जिसमें कुछ हद तक उनकी कार्य को लेकर की गई दूरदर्षिता काम आएगी।
लक्ष्मीनारायण योग से वर्कप्लेस पर दोपहर में फोन साइलेंट रखने से काम पर पूरा ध्यान लगेगा, बार-बार नोटिफिकेशन से ध्यान नहीं भटकेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे, यह छोटी सी आदत आपकी उत्पादकता को बढ़ा सकती है।
रिश्तों में समर्पण की भावना आने से दरारे दूर होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी।
स्टूडेंट्स के नोट्स अस्त-व्यस्त रहेंगे और कुछ भी ढूंढना मुश्किल होगा, पन्ने इधर-उधर होंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में आ रही कस्टमर की शिकायतों को सॉल्व करेंगे कस्टमर अधिक आएंगे जिससे आपकी बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के कोई पुराना कानूनी मामला सुलझ जाएगा या किसी प्रिय व्यक्ति से संपर्क होगा जो आपके बिजनेस को बेहतर बना देगा।
बिजनेसमैन के दिन के काम बहुत व्यवस्थित तरीके से होंगे और किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं होगी, यह मानसिक स्पष्टता आपके पूरे दिन को पॉजिटिव वे देगी।
जॉब में आप बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, उनकी बातों को समझ पाएंगे बॉस आप पर खुष नजर आएंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
जॉब पर्सन के लिए आज बहुत अच्छा संयोग है, जो लोग किसी नई स्किल को सीखना चाहते थे या कोई टेªनिंग प्रोग्राम जॉइन करना चाहते थे, आज उसके लिए अप्रुवल मिल सकता है, कंपनी की तरफ से लर्निंग बजट अलोकेट हो सकता है या कोई वर्कशॉप का इनविटेशन आ सकता है, इस मौके को हाथ से जाने मत दें।
स्टूडेंट्स का क्लास में क्वेश्चन का आंसर देना और क्वेश्चन पूछना शिक्षक और अन्य स्टूडेंट्स का ध्यान आपकी और आकर्षित करेगा।
वाशि योग से फैमिली के साथ बैठकर चाय-नाश्ता करने से रिश्ते और गहरे होंगे, साथ बैठकर बातचीत करने से आपसी समझ बढ़ेगी और प्यार का एहसास होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
सुबह प्रकृति में समय बिताने से मन को बहुत शांति मिलेगी, पार्क में टहलना या बगीचे में बैठना आपको ताजगी देगा, प्राकृतिक वातावरण में रहने से मन शांत होगा और सकारात्मक विचार आएंगे।
लक्ष्यों को दोबारा देखने और उन पर विचार करने से बिजनेसमैन की दिशा साफ होगी, आप समझ पाएंगे कि आपको किस ओर जाना है और क्या प्राथमिकताएं हैं, यह स्पष्टता आपके पूरे दिन को सही दिशा देगी।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन स्वयं को बेहतर महसूस करेंगे, यह सकारात्मक संवाद आपके दिन में ताजगी लाएगा आपका आत्मविश्वास चमकेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी डेस्क एंड ऑफिस को व्यवस्थित करते हैं तो मन बहुत शांत रहेगा, और काम करने का मन भी करेगा, व्यवस्था से आपकी सोच भी स्पष्ट होगी और आप पूरे दिन सकारात्मक रहेंगे।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुशी देगी।
सुनफा योग से मैरिड लाइफ में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें एक-दूसरे के कार्यों में हाथ बटाए, जिससे रिश्ते में खालीपन के लिए कोई जगह नहीं रहेगी।
स्टूडेंट्स के रिवीजन न करने की आदत बहुत नुकसान देगी रिवीजन नहीं होने से एग्जाम में सब भूल जाएंगे, रिवीजन की आदत डालना बहुत जरूरी है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्या हो सकती है।
सडनली किराए में बढ़ोतरी बिजनेसमैन के लिए चिंता का विषय बनेगा, आपको अदर एक्सपेंडिचर में कटौती करनी पड़ेगी अप्रत्याशित वित्तीय बोझ आपके बिजनेस की प्रॉग्रेस को धीमा करेगा जिससे आप तनाव में रहेंगे।
गोदाम में माल इधर-उधर बिखरा रहेगा बिजनेसमैन को काम करने में बहुत असुविधा होगी क्योंकि जरूरत की चीज ढूंढने में ही काफी समय बर्बाद होगा, यह अव्यवस्था आपकी प्रोडक्शन को प्रभावित करेगी और कस्टमर को सेवा देने में भी देरी होगी।
इंटरव्यू देने के बाद कंपनी से न कॉल न मेल दिन बेचैनी में गुजरेगा, आप सोचेंगे कि इंटरव्यू में कहां चुक हुई, आपको आगे बढ़ने में भी दिक्कत होगी क्योंकि आप इसी सोच में उलझे रहेंगे।
काम में एकाग्रता बनाए रखना एंप्लॉयड पर्सन के लिए मुश्किल होगा उनका शरीर साथ नहीं देगा, यह आपकी डेली एक्टिविटी को प्रभावित करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए लक्ष्य इतने ऊंचे और असंभव तय किए गए होंगे कि उन्हें पूरा करना लगभग नामुमकिन होगा, चाहे आप कितनी भी मेहनत कर लें, लक्ष्य तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा।
जॉब में आपको हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा लेकिन निर्णय लेने की शक्ति नहीं दी जाएगी, यह असंतुलन बहुत निराशाजनक होगा और आप फंसा हुआ महसूस करेंगे, काम करने का मन नहीं करेगा क्योंकि आपको लगेगा कि मेहनत का कोई फायदा नहीं है।
स्टूडेंट्स का मन घर के झगड़ों और पारिवारिक तनाव की वजह से विचलित रहेगा, मन कहीं और भटकता रहेगा और पढ़े हुए शब्द बस आंखों के सामने से गुजर जाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटे का ख्याल रखें।
डे स्टार्टिंग पॉजिटिविटी थोट्स से करें आपको कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, स्वयं से अच्छी बातें कहने से मन में पॉजिटिविटी आएगी और डे अच्छा बीतेगा, यह सरल अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थय को बेहतर बनाएगा।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा, पार्टी के द्वारा पेमेंट क्लियर करने से पैसों को लेकर माल की सोर्टेज में कमी आएगी, और बिजनेस पुनः पटरी पर लौट आएगा।
बिजनेस में दिन आपके पक्ष में रहेगा, पार्टी आपकी बातों में सहमति जताएगा, जिससे बिजनेस चलाने में परेशानी नहीं आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन अगर आज कोई टेलीफोनिक इंटरव्यू या वीडियो कॉल स्केड्यूल पर है तो आप बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रख पाएँगे, आत्मविश्वास बनाए रखें।
आनन्दादि योग से जॉब पर्सन अगर जॉब चेंज करने की प्लानिंग बना रहे है, तो फेवरेबल टाइम आने तक इंतजार करें उसके बाद ही डिसीजन लेवें।
रिष्तों में तनाव और परेशानियों से निपटने के लिए आपके द्वारा उठाए गए कदम सही साबित होंगे जिससे परिवार में जुड़ाव बना रहेगा।
देर से असाइनमेंट जमा करने की वजह से स्टूडेंट्स के आंतरिक अंक कटेंगे, शिक्षक भी नाराज हैं और आगे माफी नहीं मिलेगी, यह लापरवाही उनके कुल अंकों को प्रभावित करेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
सुबह हल्का नाश्ता करने से पेट हल्का रहेगा और आप एक्टिव रहेंगे, यह अच्छी आदत आपकी सेहत को बेहतर बनाएगी।
पूर्वाषाढा नक्षत्र होने से बिज़नेस मॉडल पर आज ब्रेनस्टॉर्म करिए, कस्टमर फोरम, फेसबुक ग्रुप, डिस्कॉर्ड कम्युनिटी ब्रांड एंबेसडर्स बनाइए जो फ्री में प्रमोट करें।
बिजनेसमैन आफ्टरनून कुछ समय अपने चेंबर में मौन बैठकर ध्यान करें यह अभ्यास आपको आंतरिक शांति देगा और तनाव दूर करेगा, यह समय आपके लिए रिचार्ज करने का अच्छा मौका होगा।
एंप्लॉयड पर्सन दिनभर की थकान के बाद इवनिंग टाइम थोड़़ा स्वयं को समय दें जैसे कि कोई पसंदीदा चीज खरीदना या कोई शौक पूरा करने से खुशी मिलेगी।
जॉब पर्सन वर्कप्लेस पर थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे कि क्या करना, क्या नहीं करना गलत डिसीजन से आपके कार्य पर अंगुली उठ सकती है, यह कमी आपकी करियर वृद्धि में बाधा बनेगी।
रिश्तों में कुछ गलतफहमियां हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे सॉल्व करने में सफल होंगे।
लक्ष्मीनारायण योग से स्पोर्ट्स पर्सन एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा टीचर एंड सीनियर की सलाह उनके फील्ड की दिशा में बदलाव लाएगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
डे स्टार्टिंग सुबह ताजी हवा में सांस लेने से मन और शरीर दोनों को ताजगी मिलेगी अनुलोम-विलोम करने से फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलेगी और मूड भी अच्छा होगा यह सरल अभ्यास आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा।
वाशि योग से व्यापारियों के लिए आज सोशल मीडिया और ऑर्गेनिक ग्रोथ बढ़ाने का बेस्ट दिन है, फ्रेंडली कंटेंट बनाइए ट्रेंडिंग ऑडियो, कैरोसल पोस्ट, स्टोरी पोल्स।
दोपहर में छोटी झपकी लेने से बिजनेसमैन की ऊर्जा वापस आएगी, इससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलेगा और आप फिर से तरोताजा महसूस करेंगे, यह पावर नैप आपकी बाकी दिन की उत्पादकता को बढ़ाएगी।
बिजनेसमैन के बिजनेस में सिस्टम क्रैश होने से वो क्लाइंट का वर्क समय पर कंपलीट नहीं कर पाएंगे, जिससे क्लाइंट से दो-चार बात सुननी पड़ सकती है, बैकअप न होने की स्थिति में यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।
शुभ योग बनने से आज ऑफिस में क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग करेंगे, कोई ऐसा इश्यू जो सब हार मान चुके हैं, आप सॉल्व कर पाएँगे।
जो लोग हायरिंग से परेशान हैं कंपनियाँ भर्ती बंद कर चुकी हैं, ऑपोर्चुनिटी ज़ीरो लग रही है आज ये स्थिति और भी स्ट्रेसफुल लगेगी, लेकिन मार्केट साइक्लिकल है, इस बीच स्किल बिल्ड करिए।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को याददाश्त की समस्या परेशान करेगी जिससे आपका आत्मविश्वास गिर जाएगा और डर बढ़ेगा, याददाश्त सुधारने के लिए मेडिटेषन, डाइट और नींद दोनों पर ध्यान देना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
मार्केट में कॉम्पिटिषन बढ़ने से कस्टमर दूसरी जगह जाएंगे जिससे यह सिचुएषन बिजनेसमैन की सेल एंड प्रॉफिट को सीधे प्रभावित करेगी और आपको नई स्टेªटजी बनाने की जरूरत महसूस होगी।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के विपरित होने से मार्केट में पार्टी से तालमेल गड़बड़ाएगा जिसका सिधा असर आपके बिजनेस में दिखेगा।
बिजनेस में सडनली इंटरनेट और अन्य सेवाओं का बिल काफी बढ़ जाएगा, बजट में भारी असंतुलन आ जाएगा, यह अप्रत्याशित खर्च आपकी व्यावसायिक योजनाओं को प्रभावित करेगा और आपको अन्य जगहों से कटौती करनी पड़ेगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं रहेंगे क्योंकि जहां आपने इंटरव्यू दिया वहां पहले से इंटरनल सेटिंग से किसी दूसरे को जॉइनिंग लेटर दे दिया गया है, जिससे आप हताश होंगे।
ऑफिस में कार्य की समीक्षा आपको बहुत पक्षपाती लगेगी, आपकी मेहनत और समर्पण को नजरअंदाज किया जाएगा, यह पक्षपात आपकी प्रगति में बाधा बनेगा और आप सोचने लगेंगे कि क्या इस जगह काम करना सही है या नहीं।
दूसरों की सफलता देखकर कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के मन में जलन और असुरक्षा की भावना पैदा होगी, यह नेगेटिविटी स्टडी एंड पर्फोमेन्स को डाउन करेगी।
लाइफ पार्टनर की उपस्थिति और प्रयासों का कोई महत्व नहीं होगा जिससे रिश्ते में खटास आएगी और धीरे-धीरे मन में नाराजगी जगह बनाने लगेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी इनकम में किसी में उस पर काम करें।
बिजनेसमैन के लिए आज स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और अलायंस बनाने का बेस्ट दिन है, किसी कॉम्प्लीमेंटरी बिज़नेस के साथ कोलैबोरेट करिए, जॉइंट मार्केटिंग, को-ब्रांडिंग, रेफरल पार्टनरशिप विन-विन डील बनाइए।
सुनफा योग से अगर किसी पार्टी के साथ कॉन्ट्रैक्ट डिस्प्यूट्स अगर चल रहे हैं, तो बिजनेसमैन मीडिएशन या सेटलमेंट की कोशिश करिए, कोर्ट जाने से पहले बातचीत से सुलझाएं, टाइम और पैसा दोनों बचेंगे।
इंटरनेशनल मार्केट एक्सपैंशन पर आज रिसर्च करिए, एक्सपोर्ट अवसर, यह आज बिज़नेस ग्रोथ में काम आएगी।
वर्कप्लेस में आज क्लाइंट्स, सीनियर्स, जूनियर्स सबके साथ कम्युनिकेशन बैलेंस्ड रहेगा, डिप्लोमैटिक अप्रोच से हर मीटिंग सक्सेसफुल होगी।
पूर्वाषाढा नक्षत्र होने से आज ऑफिस में आपके वर्क में एक्सीलेंस दिखेंगी, कोई गंभीर वर्क पर आपकी पकड़ के चलते वो समय से पूर्व कंपलीट होगा, जिसका सारा श्रेय आपको दिया जाएगा।
जिन एंप्लॉयड पर्सन पर कोवर्कर या सीनियर आप स्वयं के काम को लेकर आप प्रेशर बना रहे थे उन्हें आज हिम्मत करिए और ना बोलिए।
जो लोग गवर्नमेंट जॉब प्रेप में बर्नआउट फील कर रहे हैं सालों से तैयारी कर रहे, रिज़ल्ट नहीं आ रहा आज एक ब्रेक लीजिए, मेंटल हेल्थ पहले, एग्ज़ाम बाद में, रीचार्ज होकर लौटेंगे तो बेहतर पढ़ पाएँगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज डेट रिकवरी और पेंडिंग पेमेंट कलेक्ट करने का बेस्ट दिन है, जो क्लाइंट्स पैसा नहीं दे रहे, आज फ़र्म रहिए, लीगल नोटिस की बात करिए, ज़्यादातर लोग तुरंत पे करेंगे।
बिज़नेस में इनसाइडर थ्रेट डिटेक्शन पर काम करिए, एम्प्लॉइज़ के रॉन्ग एक्शंस डेटा लीक, फ्रॉड, थेफ्ट आज कोई संकेत मिल सकता है, ऑडिट ट्रेल चेक करिए, एक्सेस कंट्रोल रिव्यू करिए।
बिजनेसमैन के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का दिन है, स्टार्टअप मीटअप अप्लाई करिए, नए आइडियाज़, नए कनेक्शन्स, फंडिंग के अवसर आपको मिल सकते है।
आज ऑफिस में इनोवेशन चैलेंज या हैकाथॉन टाइप एक्टिविटी में आप शाइन करेंगे, कुछ ऐसा बनाइए जो कंपनी के लिए वैल्यूएबल हो, इनोवेटर्स को हमेशा याद रखा जाता है।
आनन्दादि योग से वर्कप्लेस में आज इमोशनल इंटेलिजेंस से सिचुएशन हैंडल करेंगे, कोई कठिन कन्वर्सेशन परफॉर्मेंस फीडबैक देना हो या लेना आज बैलेंस रहेंगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बहुत शानदार है, आज बॉस या मैनेजर से कोई ऐसी बातचीत हो सकती है जिससे आपको अपने प्रफोरमेंस रिव्यू के बारे में पॉजिटिव सिग्नल मिलेगा, अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
शाम को साथ में बैठकर चाय पिएं या कहीं बाहर घूमने जाएं, रिश्तों में मिठास लौटेगी।
आज जो भी पढ़ेंगे वो लंबे समय तक याद रहेगा, इसलिए आज डिफिक्लट टॉपिक पर फोकस करें, ग्रह की कृपा से बुद्धि तेज रहेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment