AAJ KA RASHIFAL 21 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 जून रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः21 तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः31 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 03ः40 के बाद कन्या राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 03ः40 तक चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिग या स्माल किसी भी लेवल पर, आपकी न्यू बिजनेस वेंचर लांच होने की उम्मीद पूरी हो सकती है।
मार्केट में आज बिजनेसमैन और सामने वाली पार्टी मिलकर कुछ नया करने के प्रयास पर चर्चा करेंगे, प्लानिंग अच्छी होगी और अगर सही तरीके से आगे बढ़ें तो बिजनेस में बड़ी ग्रोथ हो सकती है।
बिजनेसमैन के अपार लाभ होने के संकेत मिल रहे है, पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट्स पॉजिटिव रिजल्ट देंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम में मशगूल रहेंगे लेकिन दोपहर बाद कुछ अनचाही प्रॉब्लम्स आपको फेस करनी पड़ सकती है, पर आपका कॉनफिडेंस से काम करना उन प्रॉब्लम्स पर हावी रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने टारगेट कंप्लीट करने में कोवर्कर का सहयोग मिलेगा।
ऑफिस में सभी आपकी मेहनत का लोहा सब मानेंगे, लंबे समय से अटका हुआ कोई प्रॉजेक्ट आपके जुड़ने से कंपलीट होगा।
परिवार की खुशहाली जिन्दगी का फर्स्ट टारगेट है, तो फैमिली में लव एंड यूनिटी पर फोकस करें।
स्टूडेंट्स को आज लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने से बहुत फायदा होगा, शांत माहौल में एकाग्रता बनी रहेगी और सिलेबस का अच्छा-खासा हिस्सा कवर हो जाएगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
आज अशुभ ग्रह छाया आपके बिजनेस पर रहेगी जिससे किसी बड़े क्लाइंट्स के साथ डील नेगेटिव मोड़ ले सकती है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए बिजनेसमैन के लिए समय अनुकूल नहीं क्योंकि ग्रह आपके पक्ष में नहीं है।
ब्रांडिंग पर ध्यान न देने से कॉम्पिटिटिव मार्केट में अपनी मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड छवि बना देंगे।
कोई दिक्कत आ रही है तो किसी अनुभवी इंसान की सलाह मानना एंप्लॉयड पर्सन के लिए बहुत सही रहेगा।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सही मायने में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ नहीं दे रही है।
बिजनेस में किसी नए इन्वेस्टमेंट की बात करेगा लेकिन उसके फिगर्स और प्लानिंग कमजोर होगी, बिना ठोस रिसर्च के पैसा लगाना रिस्की होगा, पहले पूरी जानकारी लें फिर फैसला करें।
बड़े-बुजुर्गों से आपको डांट पड़ सकती है।
कॉन्फिडेंस बढ़ाने और अच्छे रिजल्ट की गांरटी के लिए रेगुलर एक स्टडी टाइम टेबल फॉलो करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन को आज नया कस्टमर बेस बनाने का मौका मिलेगा, किसी रेफरल के जरिए अच्छे क्लाइंट्स से जुड़ाव होगा जो लॉन्ग टर्म बिजनेस देंगे, यह कनेक्शन बहुत वैल्यूएबल साबित होगा।
बिजनेस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में ना लें।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के तरक्की के योग बनेंगे।
मार्केट में किसी बड़े डिलर के साथ आपके पॉजिटिव संबंध आपको इस विकट परिस्थिति से बाहर निकालेंगे।
वर्कस्पेस पर अपनी कुछ आदतों में बदलाव के बारे में सोचेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
वर्क-लाइफ बैलेंस परफेक्ट रहेगा, किसी प्रॉजेक्ट में आप से जुड़े हर पर्सन को आज बॉस के द्वारा पीठ थपथपाई जा सकती है।
फैमिली में किसी धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ का आयोजन होगा, जिसमें सबकी भागीदारी से घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।
हायर एजुकेशन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ ऑब्सटेकल आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेसमैन आज जिएसटी या टैक्स रिटर्न फाइलिंग से जुड़े कार्य को आज ही सेट करके रखें, डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और अकाउंटेंट से तुरंत संपर्क करें, नजरअंदाज करने पर पेनाल्टी लग सकती है।
सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण बिजनेसमैन आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
डे स्टार्टिंग मन में एक नई उम्मीद जागेगी कि आज कुछ अच्छा होने वाला है, यह सकारात्मक भावना पूरे दिन आपकी एनर्जी को ऊंचा बनाए रखेगी और हर काम में मन लगेगा।
बिजनेसमैन की कुछ पुरानी बाधाएं और मुश्किलें स्वतः ही दूर हो जाएगी, हर काम सुनियोजित ढंग से पूरे होते जाएंगे।
नौकरी में आप किसी की सहायता करके सुकुन महसूस करेंगे।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस समय आपके करियर को नई दिशा देगा।
पारिवारिक रूप से समय अनुकूल लग रहा है, दैनिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाइफ लाइन सिद्ध होगा।
विदेष में पढ़ने और करियर मेकिंग की आपकी चाह को पंख मिल सकते हैं, हौसला बुलंद रखियेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
व्यवसाय संबंधी कोई नई गतिविधि र्स्टाट करना चाहते हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
संडे के दिन कुछ एंप्लॉयड पर्सन के लीव पर होने से बिजनेसमैन पर सारा बोझ आ जाएगा, अकेले सब संभालना मुश्किल होगा और गलती होने का डर भी बना रहेगा, अगर जरूरी हो तो किसी ट्रस्टेड स्टाफ मेंबर की मदद लें।
बिजनेसमैन की अगर मार्केट में कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो आज विनम्रता से फॉलो-अप लें, आज एग्रेसिव होने के बजाय शांति से काम निकालें।
अन एंप्लॉयड पर्सन को आज फ्रीलांस या पार्ट-टाइम काम का ऑफर मिल सकता है, पैसा कम होगा लेकिन अनुभव बहुत अच्छा मिलेगा और यह आगे बड़ी ओपनिंग का रास्ता खोल सकता है।
नए प्रोजेक्ट्स के लिए आज का दिन प्लानिंग का है, अपनी टीम के साथ मीटिंग करें और सबकी राय सुनें।
वर्कस्पेस पर आपके संबंध सभी के साथ बढ़िया रहेंगे और ये काम को और बेहतर बनाने में भी अच्छी भूमिका अदा करेंगे।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से परिवार के पुराने संकट और बाधाएँ खत्म होना र्स्टाट हो सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपना ध्यान भटकाए बिना केवल अपने फील्ड में लगे रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
टारगेट ऑडियंस की कमी के चलते बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी, सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे, इसलिए धैर्य और संयम रखें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से नया इन्वेस्टमेंट आज पूरी तरह नेगेटिव साबित होगा, मार्केट में आपकी साख गिर सकती है।
ऑफिस पॉलिटिक्स में आप बुरी तरह फंस सकते हैं कोवर्कर का व्यवहार बहुत नेगेटिव रहेगा जो आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे, आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न ना हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपको क्रिटिसाइज करेंगे।
मार्केटिंग फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन का नेटवर्क कमजोर रहेगा जिससे वो अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे।
काम का बोझ इतना होगा कि आप मेंटली परेशान रहेंगे, आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जाएगा।
शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के लिए कुछ करना होगा क्योंकि वे थोड़ा नीरस महसूस कर रहे हैं, परिवार का सपोर्ट ना के बराबर ही होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी को कंटिन्यू रखना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगीं।
आज सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार करने से शरीर और मन दोनों में ताजगी रहेगी, सूर्य देव शुभ फल देते हैं और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
बिजनेस में आज बैंक लोन या फाइनेंस को लेकर कोई अपडेट आया हुआ है, तो, पेपरवर्क में कोई कमी निकलने से प्रोसेस में देरी न हो आप सब डॉक्यूमेंट्स दोबारा चेक करें और नेक्स्ट डे जाकर उनके रूल्स फॉलो करें।
बिजनेसमैन के लिए मार्केटिंग पर कंसंट्रेशन जरूरी है, यह आपके लिए सुनहरा मौका रहेगा।
आप काम को सच्ची लगन और गर्मजोशी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, ध्यान रखें योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना जरूरी है।
हायर ऑफिशियल के साथ कंपनी ग्रोथ के आइडिया शेयर करेंगे करेंगे जिससे आपकी अप्रोच बढे़गी।
नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे, आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का आज विशेष सहयोग मिलेगा, आपकी किसी परेशानी को पार्टनर बिना कहे समझ जाएंगे और सपोर्ट करेंगे, यह भावनात्मक साथ आपको बहुत ताकत देगा।
प्लेयर किसी मेच में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, फिर भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
बिजनेसमैन को अधिक फायदा रह सकता है, यह सब उनकी टीम का अथक प्रयास से ही हुआ है।
बिजनेस में ऑर्डर को लेकर कुछ ज्यादा लोड रह सकता है, हालांकि फैमिली और स्टाफ की मदद से सब संतुलित भी कर लेंगे।
बिजनेसमैन के लिए आज के दिन नई मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बनाने के लिए दिन उत्तम है, सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड को बढ़ाने के लिए वीडियो कंटेंट का सहारा लें।
इस समय नौकरी तथा व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर सभी पर अपने बढ़िया इम्प्रैशन के लिए जो भी कदम बढ़ाएंगे, सही रहेगा।
आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, सीनियर आपके काम से खुश होंगे और कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
अपनी संतान के कारण आपके घर में खुशी का वातावरण बनेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य में वृद्धि होगी, प्रेम जीवन सुखद रहने से दिल खुश रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का आज करंट अफेयर्स पढ़ने में बहुत मन लगेगा, न्यूजपेपर और ऑनलाइन सोर्सेज से अच्छी जानकारी मिलेगी जो एग्जाम में बहुत काम आएगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन के लिए रविवार का दिन शुभ है, आज किसी नए प्रोडक्ट या सर्विस को लॉन्च करने का प्लान बना सकते हैं, सफलता मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है।
बिजनेस मे कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा, परंतु अवरोध जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा, नए संपर्क भी बनेंगे।
अगर आप अपना काम विस्तार करना चाहते हैं, तो आज अनुभवी लोगों से सलाह लें, लेकिन जल्दबाजी में निवेश न करें।
जॉब में आज किसी क्लाइंट से डायरेक्ट बात करने का मौका मिलेगा, आपकी कम्युनिकेशन स्किल इंप्रेस करेगी और क्लाइंट खुश होगा, बॉस को भी आपकी इस स्किल पर गर्व होगा।
सीनियर एंड कोवर्कर के सहयोग से नौकरीपेशा अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे।
आईटी एंड क्रिएटिव एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन कोई नया प्रोजेक्ट स्टार्ट करने के लिए बेहतरीन है।
दिन आपके मन से निराशा के बादल हटा देने वाला सिद्ध हो रहा है, प्रेम संबंधों में आपसी विनम्रता प्रेम को और अधिक बढ़ाएगी, बड़े भाई का सहयोग आपके लिए किसी खास मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।
आपके सकारात्मक और सुकूनदायक दिन बीतने की संभावना लग रही है।
जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी रहेगा, ग्रह आपके धैर्य की परीक्षा लेगा।
बिजनेस में एक्सपेंडिचर में तेजी बनी रहेगी, दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे।
बिजनेसमैन आज डीलर और अपने मार्जिन को ध्यान में रखें उसमें पारदर्शिता न रखने से आपके प्रोडक्ट की सेल डाउन हो सकती है।
आपकी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी।
वर्कप्लेस पर विरोधियों के द्वारा आपकी पुरानी गलतियां उजागर की जा सकती हैं, जॉब सिक्योरिटी आज खतरे में रहेगी।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां अधिक विपरीत हो जाएंगी।
वर्किंग कैपिटल की भारी कमी महसूस होगी, संडे होने पर बैंक से लोन मिलने में दिक्कत आएगी और उधारी का पैसा डूबने का डर है।
फैमिली के लोगों को ध्यान देना होगा उनकी संगती गलत लोगों के साथ हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर एड करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से युवाओं को अपने करियर संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, इसलिए अपने कार्यों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें।
बिजनेसमैन सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से व्यस्त रहेंगे।
संडे के दिन बिजनेसमैन मार्केट को वॉच करें और कुछ नए ऑफर निकाले जिससे कस्टमर ज्यादा से ज्यादा आएं।
एंप्लॉयड पर्सन को सावधानी रखने की जरूरत है, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
अन एंप्लॉयड पर्सन सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल अपडेट करें और नए कनेक्शन बनाएं उसके लिए आज का दिन बेस्ट है, किसी एचआर से जुड़ने पर जल्द ही कॉल आने की संभावना है।
आपको घर पर आए नए मेहमानों की सेवा का अवसर मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिये धन लाभ के आसार हैं आपको ऑनलाइन मार्केटिंग को और निखारने की कवायद आपको या आपके प्रॉडक्ट को भविष्य में मार्केट का राजा बना सकता है।
बिजनेस में आज एक बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है जो आपको बहुत खुश करेगा, यह ऑर्डर बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकता है बस डिलीवरी टाइमलाइन का ध्यान रखें।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आपको बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं।
जॉब में आज आपके काम की प्रशंसा होगी, टीम मीटिंग में बॉस आपका नाम लेकर तारीफ करेंगे जिससे कलीग्स भी इंप्रेस होंगे, यह पब्लिक रिकग्निशन आपके करियर के लिए बहुत अच्छा है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने ऑफिस या वर्क-डेस्क के उत्तर-पूर्व कोने को साफ रखें, वहां एक ताजे पानी का भरा हुआ कांच का गिलास रखें, इससे नए आइडियाज आएंगे।
वर्कस्पेस पर काम करते-करते समय के गुजरने का पता आपको नहीं चलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पूरी लगन से अपने कार्य में लगे रहेंगे।
फैमिली में आपके सारे काम सहज रूप से बनते चले जाएंगे और परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, दाम्पत्य जीवन में शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment