AAJ KA RASHIFAL 12 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 जून शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः37 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 06ः29 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
व्यापारियों के लिए आज इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में इन्वेस्ट करने का सही समय है, नया प्रोडक्ट लॉन्च प्लान कर रहे हैं, तो उस पर काम स्टार्ट कर दीजिए उसके सक्सेसफुल होने के चांसेस बनेंगे।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगें।
जमीन-जायदाद के काम में बड़ी ब्रोकरेज मिल सकती है, पैतृक संपत्ति से भी व्यापार विस्तार में मदद मिलेगी।
आपका अपोजिट जेंडर की तरफ ध्यान जा सकता है।
आज ऑफिस में मेंटरशिप का मौका मिलेगा, कोई सीनियर आपको गाइड करेगा, उनकी बातें ध्यान से सुनिए, ये गाइडेंस आपके करियर पाथ को क्लियर करेगी, ओपन माइंड रखिए और सीखने को तैयार रहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर आपको नई नई चीजें सीखने को मिलेगी।
सीनियर्स का पूरा-पूरा सर्पोट आपको मिलेगा जिससे आपके अधुरे कार्य पूर्णता की और बढ़ेंगे। स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपनी अच्छी फिटनेस से दूसरों को अट्रैक्ट करेंगे।
प्रेमी की कोई बात आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
सोशल प्लेटफार्म पर सडनली किसी के द्वारा किया गया नेगेटिव कमेंट या किसी का गलत रिव्यू के वायरल होने का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
बिजनेस में किसी प्रकार का नोटिस का मिल सकता है, जो आपकी टेंशन बढ़ा सकता है, आप अपने लीगल एडवाजर से उचित सलाह लें।
ग्रह स्थिति आपके अनुकूल नहीं होने से बिजनेस में प्राप्त धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।
एंप्लॉयड पर्सन करियर को लेकर परेशान रहेंगे कि गलत फील्ड सलेक्ट कर लिया करियर बर्बाद कर दिया, लेकिन याद रखिए, किसी भी कार्य का एक्सपीरियंस बेकार नहीं होता वह कभी न कभी काम जरूर आता है।
फालतू की गॉसिप से दूरियां बनाते हुए आप वर्कस्पेस पर अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है।
आज ऑफिस में अचानक टर्मिनेशन का नोटिस पीरियड जैसा शॉक आपको लग सकता है, जॉब से निकाले जाने का डर बढ़ेगा, शांत रहकर धैर्य के साथ मैनजमेंट से बात करें, और इमरजेंसी फंड तैयार रखिए।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने में सार्थक सिद्ध होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस में आज नए ऑडर्र मिल सकते हैं, कस्टमर रिटेंशन भी अच्छा रहेगा, अपने यूजर्स को वैल्यू ऐड प्रॉपर सर्विसेज दीजिए, जिससे आपकी मार्केट में लॉयल्टी बढ़ेगी।
बिजनेस में विरोधियों की चालों को लेकर परेषान और भय में कार्य करेंगे, आप भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास के साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में जूटे जाएं।
किसी पुराने दोस्त के जरिए बड़ा क्लाइंट हाथ लगेगा, जिससे आपका टर्नओवर तेजी से बढ़ेगा।
जो लोग स्वयं का ब्रांड बनाने में जुटे हुए है, वह सोशल मीडिया का सहारा लें, अपनी थॉट शेयर करें, सही लोग आपको नोटिस करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।
कार्यस्थल पर दिए गए वर्क पर ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें ताकि बॉस आपके कार्य पर गौर करें।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स घर में ही अपनी स्ट्रीम में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेसमैन आज अपने एम्प्लॉई के कार्यों से खुश होंगे आप जिस भी कार्य को देखेंगे उसमें आपको कोई गलती नहीं मिलेगी आप मैनेजमेंट से खुष होंगे।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में किसी नई कंपनी के साथ आपका टाई अप हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेस में दिन आपके लिए मुनाफा साबित होगा, व्यावसायिक यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
जो लोग फर्स्ट-टाइम मैनेजर बने हैं, वो अपनी टीम को आसानी से हैंडल कर पाएंगे, टीम मेंबर्स आपको फुल सपोर्ट करेंगे यह सब आपके व्यवहार का नतीजा रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप कुछ शानदार काम करने का प्रयास ही कर सकते है, पर कार्य करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के फाइनल होने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अगर अपना करियर संवारना है, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं आईने में स्वयं को देख ले, आप स्वयं का करियर संवार सकते है।
आपको सडनली ही धन की प्राप्ति हो सकती है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
बिजनेसमैन कुछ नया करना चाह रहे है, तो आज परफेक्ट दिन है, इको-फ्रेंडली पैकेजिंग से मार्केट में आपकी ब्रांड और इमेज स्ट्रांग होगी, कस्टमर्स की तरफ से आपको अप्रिशिएट किया जाएगा।
बिजनेस में आप अपने खर्चों पर काबू रखने में कामयाब होंगे, जिसके कारण आप अच्छी खासी मात्रा में धन की बचत करने में कामयाब होंगे जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए वरदान साबित होगा।
बिजनेस में किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो पहले उस पर रिसर्च अवष्य करें उसके बाद कदम आगे बढ़ाना आपके लिए सोने पे सुहागा रहेगा।
आपको कंपनी में कोई विशेष पावर या अथॉरिटी दी जा सकती है, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा।
जॉब स्विच अगर नौकरी बदलना चाहते हैं, तो आज का दिन ऑफर लेटर साइन करने के लिए सबसे बेस्ट है।
किसी प्रकार के सरकारी नोटिस से आपको राहत मिलने की संभावना बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी।
दिन आपके लिए बेहतर रहेगा लव लाइफ का कोई नया चेप्टर ओपन हो सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिलेटिव से बेवजह बहस हो सकती है।
आज के दिन बिजनेस में सडनली ही किसी एंप्लॉइड के जॉब स्वीच करना और ट्रेनिंग और हायरिंग का एक्सपेंडिचर आपके लिए समस्यां खड़ी कर सकता है।
बिजनेस में कुछ पिछड़े हुए रहेंगे, इस समय किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है, धैर्य धारण करते हुए उचित समय का इंतजार करें।
बिजनेस को बढ़ाने के प्रयास में आप के हाथ असफलता लगेगी, उल्टा आपके हाथ सरकारी नोटिस लग सकता है।
जिनकी सैलरी नहीं बढ़ रही, वर्कलोड ज्यादा है आज बहुत फ्रस्ट्रेशन होगा, जूनियर्स आगे निकल रहे हैं, सेल्फ-डाउट बढ़ेगा, भावुक नहीं होवे अपनी स्किल को अपग्रेड करने पर फोकस करें।
ग्रह गोचर आपके फेवर में न होने से वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
आपको वर्कप्लेस पर अपोजिट जेंडर से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि वो आपके कार्यों में खलल डाल सकते है।
परिवार के साथ आंशिक संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
सेहत को लेकर नियमित योग और मेडिसिन पर ध्यान दें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंध में नयापन आएगा।
व्यापारियों के लिए आज पार्टनरशिप मर्ज करने की बात बन सकती है, चर्चा अच्छी दिशा में आगे बढ़ेगी।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को इंटरनेशनल मार्केट में उम्मीद से ज्यादा उनके प्रोडक्ट्स के दाम मिलेंगे।
आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होने से धन लाभ होगा, जिससे बिजनेस लोन को समय पर चुकाने में आप सफल होंगे, आपका सिविल बेहतर होगा।
जिन लोगों को ऑफिस में अलग-थलग महसूस हो रहा था, बेहतर परिस्थितियां आपके लिए बनेगी जिससे आपको अच्छा फील होगा।
वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे, विरोधी भी आपकी कार्यशैली के कायल हो जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ और उनसे उचित मार्गदर्शन ले।
आपको फैमिली और बाहर दोनों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव दूर होगा।
बिज़नेस वैल्यूएशन बढ़ने के संकेत हैं, अगर इन्वेस्टर के साथ कोई प्लानिंग बनाने की प्लानिंग बना रहे है, तो तैयार हो जाइए।
बिजनेस में आप पर जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती है, आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयास में आप लगें रहेंगे।
फॉरेन बिजनेसमैन कोई बड़ी व्यापारिक डील करने में किसी भी तरह की देरी नहीं करें, हां उसके बारे में एक बार रिर्सच अवष्य कर लें, समय उपयुक्त चल रहा है।
आज आप ओवरट्रेनिंग से बचिए, जो लोग जिम में बहुत ज़्यादा पुश कर रहे हैं, आज इंजरी का रिस्क है, रेस्ट डे लीजिए, स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज़ करिए, बॉडी को रिकवर होने का टाइम दीजिए।
वर्कस्पेस पर आप किसी भी विवाद में हस्तक्षेप करने से बचे।
वर्किंग वुमन ऑफिस में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं, घर-परिवार वालों के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अगर दूसरों से अलग दिखना हो या अलग बनना हो तो हमें रिजल्ट भी अलग देना होता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा, आप किसी प्रकार का लाइसेंस लेने की प्लानिंग बना रहे है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
बिजनेस में आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनका सामना करते हुए अपने खर्चों पर लगाम लगाने में सफल होंगे।
बिजनेस में आपको अपनी मार्केटिंग की तरफ ध्यान देना होगा, वहीं से आप धन अर्जित कर पाएंगे।
वर्कप्लेस में आज आपका मैनेजमेंट बहुत स्मूथ रहेगा, क्लाइंट्स, सीनियर्स, जूनियर्स सबके साथ कम्युनिकेशन बैलेंस्ड रहेगा, डिप्लोमैटिक अप्रोच से हर मीटिंग सक्सेसफुल होगी।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी न रहें, आप अकेले ही कुछ भी करने में सक्षम बन जाओगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन वो अपनी क्षमता से उसे हेंडल कर लेंगे।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से सोशियल मीडिया पर आप किसी स्पेशल व्यक्ति को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
सेल्स टीम टारगेट अचीव नहीं कर पाएगी जिससे बिजनेसमैन परेशान आप टीम मीटिंग बुलाइए, उनकी प्रॉब्लम सुनने के बाद उनके टारगेट को सेट करें।
बिजनेस में किसी कारण के चलते कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेबर से उचित तालमेल बनाए रखना होगा, उनकी बातों को सुनना होगा।
बिजनेसमैन का मार्केट में किसी पार्टी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है, जो बिजनेस के अच्छे नहीं रहेंगे।
अन एंप्लॉयड पर्सन दिए गए इंटरव्यू की कॉल न आने से टेंशन में रहेंगे, लेकिन आप हार न माने इस बीच स्किल बिल्ड करिए।
वर्कस्पेस पर आप अपना शत प्रतिशत देने में विफल रहेंगे, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली ही ऑफिषियली टैªवलिंग हो सकती है, उसके लिए उन्हें कोई फैमिली कार्यक्रम छोड़ना पड़ सकता है।
पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकता हैं।
सेहत गड़बड़ा जाने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
व्यापारियों के लिए मार्केट में किसी पार्टी के साथ कार्य करने के लिए बेस्ट दिन है, जॉइंट मार्केटिंग करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगी, कम पैसों में अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
बिजनेसमैन आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे।
लोन अप्रूवल होने से नए बिजनेस की नींव रखने के लिए उचित समय सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
वर्कस्पेस पर दूसरों के सहयोग से आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे, साथ ही आप अपने अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके इस समय आप अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने की कोशिश में सफल होंगे।
टेक्निकल ज्ञान से आज आप वर्कप्लेस पर सबकी निगाहों में आ जाएंगे और सभी आपको छुपा हुआ रुस्तम कहेंगे।
आपको ऑफिस में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा तब ही वो सफल हो पाएंगी।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से पुश्तैनी विवाद सुलझने से परिवार में शांति बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने स्पष्ट विचारों से अपने गुरुवर और पेरेंट्स को प्रभावित करने में सफल होंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेंगे।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में आप द्वारा किए गए प्रयासों से अटके हुए पेमेंट क्लियर होंगे।
बिजनेस में वृद्धि होगी, निवेश शुभ रहेगा, आय में वृद्धि भी होगी।
इन्वेस्टमेंट रिकवरी शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में फंसा हुआ पैसा आज मुनाफे के साथ वापस मिल सकता है।
जो लोग गवर्नमेंट जॉब के लिए सालों से तैयारी कर रहे, रिज़ल्ट बेहतर नहीं आ रहा एक ब्रेक ले, मेंटल हेल्थ पहले, एग्ज़ाम बाद में, रीचार्ज होकर लौटेंगे तो बेहतर पढ़ पाएंगे।
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी, जल्दबाजी न करें, प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी, लाभ होगा, पराक्रम वृद्धि होगी।
ग्रहगोचर मार्केटिंग एंप्लॉयड पसर्न के फेवर में रहेगा वो अपनी मेहनत के बलबूते पर पुनः एक बार फिर से एंप्लॉयड ऑफ द मंथ का खिताब जीतने में सफल होंगे।
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, मान-सम्मान मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स काफी दिनों के बाद परिवार के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे।
अविवाहितों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, किस्मत की चाबी खुलने वाली है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment