AAJ KA RASHIFAL 22 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 जून सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः40 तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः22 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
वीक स्टार्टिंग में बिजनेस में सिचुएशन आपके अनुकूल नहीं रहेगी लेकिन उसे आप अपनी एबिलिटी से अपने अनुकूल बनाने के प्रयास में सफल होंगे।
अगर आप किसी नये बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए थोड़ा प्रोब्लम की स्थितियां खड़ी कर सकती है लेकिन फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
बिजनेसमैन सोशल प्रोग्राम में संतुलित मात्रा में ही समय खर्च करें अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए ऑफिस का वातावरण पॉजिटिव रहेगा, न्यू वर्क की स्टार्टिंग में सफलता मिलेगी।
कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को विकट परिस्थिति के मध्य स्थिरता बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क का प्राइस मिलेगा।
फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, सभी लोगों का साथ आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
सामाजिक कार्यों को करने के लिए दिन शुभ है, आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वह अच्छे अंको से पास होंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
नए कारोबार में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
बिजनेस को वापस सेट होने में थोड़ा टाइम लग सकता है लेकिन आपके प्रयासों से आप उसे जल्द ही पटरी पर ले आएंगे।
बिजनेसमेन लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है, बड़े निवेश में परिवार के बुजुर्गों की सलाह लें।
एंप्लॉयड पर्सन कार्य को लेकर एक्टिव रहें क्योंकि आपके थोड़े से प्रयासों से करियर को नई गति मिलने की संभावना है।
बुधादित्य योग बनने से वर्कप्लेस पर कुछ मौके आपके हाथ लगेंगे जिसका आप फायदा उठाएंगे।
आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करेंगे साथ ही देव दर्शन के लिए मंदिर भी जा सकते हैं।
लाइफ पार्टनर की बातों को समझेंगे जिससे रिश्तो में मिठास आएगी।
स्टूडेंट्स के कठिन प्रयास से जीवन में कई सारे पॉजिटिव चेंज आएंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेसमैन को अपनी फिलिंग पर कंट्रोल रखना होगा, क्योंकि जोश में होश खोने जैसी गलती कर सकते हैं।
समय विपरित होने से बिजनेसमैन के बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं आपको धैर्य रखना होगा।
बिजनेसमैन इनकम एंड एक्सपेंडिचर का आंकलन करने के बाद ही करें, कुछ गलत डिसीजन आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है।
बिजनेसमैन के मार्केट में पार्टी के साथ कोलेबोरेषन गड़बडा जाने से ऑफिशियली डॉक्यूमेंट का मिसयूज किया जा सकता है।
ग्रह गोचर एंप्लॉयड पर्सन के फेवर में नही होने से कड़ी समीक्षा सुनने के लिए तैयार रहें, क्योंकि सीनियर आपके काम से नाखुश रहने वाले है।
मार्केटिंग एंड फाइनेंस सेक्टर के कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपका परफॉरमेंस शानदार रहेगा।
वर्क से रिलेटेड किसी प्रॉब्लम को फेस करना पड़ सकता है।
लाइफ पार्टनर के इमोशन को समझें उनसे जिद्द-बहस न करें।
स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
प्रॉपर्टी सेल एंड परचेज करने की प्लानिंग बना रहें है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें।
बिजनेस में सक्सेस पाने के लिए हार्ड वर्क से आपको सक्सेज मिलेगी, क्योंकि सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता।
सरकारी नीतियों से लाभ मिलने की उम्मीद है, बिज़नेस में बड़ी छलांग लगाएंगे।
आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होते चले जाएंगे अच्छे रिजल्ट के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
वाषि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के जॉब रिलेटेड प्रॉब्लम आ रही है, तो वह दूर होगी।
वर्कस्पेस पर आपकी सैलरी के बढ़ने के पॉजिटिव साइन आपको मिल सकते है।
फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने का टाइम कम मिलेगा लेकिन आप उस टाइम को बेहतर बिताएंगे।
एग्जाम का रिजल्ट स्टूडेंट्स के पक्ष में आएंगे, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके बारे में रिसर्च करके ही निवेश करें।
बिजनेसमैन को बेस्ट फ्रेंड से महत्वपूर्ण राय मिल सकती है, इसलिए अपने महत्वपूर्ण फैसलों में उन्हें जरूर शामिल करें।
बिजनेसमैन के एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल करना भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब चेंज का समय है, तलाश शुरु करें जल्दी ही अच्छा रोजगार मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, ऑफिस में सभी आपके कार्य की वाहवाही करते नहीं थकेंगे।
वीक स्टार्टिंग में वर्कस्पेस पर कॉ-वर्कस का फूल सपोर्ट मिलेगा।
फैमिली में आ रहे प्रेशर को आप इजीली हैंडल कर लेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर टेंशन में रहेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट जाएंगे जिससे आपके बिजनेस में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और प्रॉफिट भी होगा।
सुनफा योग बनने से बिजनेसमैन को आज इनकम के नए स्त्रोत मिलेंगे।
गवर्नमेंट के नए नियमों को समझने में समय बिताएं, यह आपके बिजनेस की ग्रोथ के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।
एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों को आज कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, वर्कप्लेस पर अनुशासन बनाए रखें।
वर्कस्पेस पर बॉस और सीनियर्स के मुंह से आपकी तारीफों के पुल बांधे जाएंगे।
वर्क लॉड की वजह से फैमिली से दूर भी जाना पड़ सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।
स्टडी में बच्चों का प्रदर्शन बेटर होगा और सक्सेस मिलने से उनका चेहरा खिल उठेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेस में मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलने के कारण आप टेंशन में रहेंगे। लेकिन आप धैर्य बनाए रखें।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सप्लाई चेन में बाधा आ सकती है, बिजनेसमैन वैकल्पिक वेंडर्स की तलाश जारी रखें।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने जा रहे है तो आपके लिए अभी टाइम बेहतर नहीं है।
बिजनेसमैन के लिए कर्ज तनाव का कारण बन सकता हैं, इस विषय में आपको भाई बहनों से बात करनी चाहिए।
वर्कस्पेस पर आपकी आशाओं पर पानी फिर सकता है, आपकी सैलरी इनक्रीस होने की जगह डिक्रीज होगी।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन के वर्क पर सीनियर की नज़र रहेगी इसलिए होशियारी के साथ ऑफिशियल कार्य करें।
आलस्य और थकान के चलते ऑफिस के कार्य टाइम कंप्लीट नहीं कर पाएंगे।
फैमिली में किसी बात पर आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।
इंजीनियरिंग, कॉमर्स स्टूडेंट्स के टाइम फेवर में नहीं रहेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
ऑनलाइन बिजनेस में किए गए प्रयासों से आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा, इन प्रयासों को निरंतर बनाए रखें।
बिजनेस में कुछ चेंज लाने के बारे में आप प्लानिंग कर रहे है तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में काम के तरीकों पर ध्यान दें, पुराने तरीके छोड़ कर नई टेक्नोलॉजी का लाभ लेना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के समय का पहिया बदलेगा, जॉब में चेंज ला सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन का मन मस्तिष्क बहुत तेज काम नहीं करेगा, क्योंकि बुद्धि आराम करने के मूड में रहेगी।
फ्रेंड्स और फैमिली के साथ ट्रैवल का प्लान बन सकता है।
अपने ऐम तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को कंसंट्रेट करना होगा, स्टडी के लिए और ज्यादा टाइम देना होगा, या निकालना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
प्रॉपर्टी डीलिंग बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है उनके किसी पुरानी प्रॉपर्टी की डील हो सकती है।
बुधादित्य योग बनने से बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी कुछ नया करने की प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेसमैन किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में खोजबिन जरूर कर लें, पार्टी के साथ ट्रैवल की प्लानिंग बन सकती है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को प्रोफेशनल लोगों से मुलाकात करने के मौके मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, नेगेटिव थॉट आएंगे लेकिन आपको पॉजिटिव बने रहना होगा।
वर्कस्पेस पर आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे।
मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए कुछ सनसनी खबरें कवर करना चुनौतीपूर्ण पर करियर- बूस्टिंग रहेगा।
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर से मनमुटाव चल रहा है, उन्हें बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास करना है।
स्टूडेंट्स के स्टडी में कुछ परेशानियां आने से चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टिव रहेगे।
वाशि योग के बनने से बिजनेसमैन के जो जरुरी काम किसी कारण रुक गये थे, उनको गति मिलेगी।
बिजनेसमैन की स्टाफ के साथ किसी स्पिरिचुअल प्रोग्राम में सेवा देने की प्लानिंग बन सकती है जिसे आप स्वयं आयोजित करेंगे।
बिजनेस में वृद्धि के संकेत बनेंगे, अंतरराष्ट्रीय मामलों के चलते आपके प्रॉडक्ट की सप्लाई की मांग बढ़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन काफी ऊर्जावान, सक्रिय व साहस का अनुभव करेंगे, करियर को गति देने के लिए जमकर मेहनत करें।
वर्कस्पेस पर होने वाली बैक बाइटिंग से डिस्टेंस बनाकर रखें।
एफर्ट से ही ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन के कार्य समय से पूर्व कंप्लीट होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन बेहतर रहेगा।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर नोक-जोक हो सकती है, लेकिन कुछ समय अंतराल वह प्यार तब्दील हो जाएगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में बेवजह की परेशानियां आ सकती है।
बिजनेसमैन को यात्रा के दौरान कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, अच्छा होगा कि आज के दिन की यात्रा को स्थगित करें।
बिजनेसमैन को हिडन एनिमी से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि वह आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाने के फिराक में है।
बिजनेस में किसी एमओयू पर साइन नहीं करें, किसी भी कार्य के लिए आप बड़े बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की एडवाइस जरूर ले, क्योंकि उन्होंने आप से ज्यादा दुनियां देखी है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन कोई महत्वपूर्ण डील क्लोज करने के लिए जा रहें है, तो धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि बनते काम बिगड़ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के कोवर्कर या जूनियर के साथ मिलकर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग ऑफिशियली वर्क के कारण कैंसिल हो सकती है।
विक स्टार्टिंग में वर्कस्पेस पर आप अपनी योग्यता का सही तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की अगर सेहत सही नहीं हो तो किसी के कार्य के जरूरी न होने पर कल पर टाल दें।
फैमिली में किसी की बिहेवियर को लेकर आप तनाव में रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी।
सुनफा योग बनने से इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में नए ऑर्डर भी आपके हाथ लगने से प्रॉफिट आपके हाथ लगेगा।
बिजनेसमैन को ईमानदारी के साथ अपना बिजनेस करना है, लाभ के चक्कर में प्रोडक्ट क्वालिटी के साथ खिलवाड़ बिलकुल न करें।
शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों को आज संभलकर चलने की ज़रूरत है, जल्दबाज़ी में बड़ा पैसा न फंसाएं।
एंप्लॉयड पर्सन का जितना ज्यादा नेटवर्क बढ़ेगा उतना ही आपको ऑफिशियल रूप से फायदा होगा।
करियर में कुछ बड़े चेंज हो सकते हैं जिससे आपको सेहत के मामले में कम मेहनत करनी पड़ेगी जिससे शरीर को कुछ हद तक आराम मिलेगा।
आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो बने बनाए काम बिगड़ सकते है।
ग्रैंड फादर की सेवा करने का मौका मिले तो बिल्कुल पीछे न हटे, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी उन्नति के लिए बेहद जरुरी है।
स्टूडेंट्स की प्रेक्टिकल पर पकड़ शानदार रहेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2

Comments
Post a Comment