AAJ KA RASHIFAL 8 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 जून सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः10 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10.15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। शुक्र शाम 05ः43 के बाद कर्क राशि में रहेगे। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
रिक्रूटमेंट बिजनेस के लिए समय प्रतिकूल रहेगा, नई ब्रांच ओपन करने का मानस बना सकते है, तो आपके लिए सुबह 10.15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस एक्सपेंड के लिए निवेश की जरूरत है तो लोन के लिए अप्लाई करें, बैंक अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
बिजनेसमैन किसी नए प्रॉडक्ट को लॉच करने जा रहे है, तो मीडिया से कॉन्टैक्ट करिए, प्रेस रिलीज़ भेजिए, ब्रांड को मीडिया अटेंशन मिलेगी, फ्री पब्लिसिटी का फायदा उठाइए, मीडिया रिलेशंस स्ट्रॉन्ग रखिए।
बिजनेसमैन के व्यस्त स्केड्यूल का उनकी सेहत पर असर पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्यों के अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के परिणामों को लेकर तैयार मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए।
वर्कस्पेस पर कम्युनिकेशन स्किल में सुधार आएगा।
शुक्र चतुर्थ भाव कर्क राशि में होने से जो लोग अपनी स्किल्स अपडेट करना चाहते हैं, आज नया कोर्स या सर्टिफिकेशन के लिए एनरोल करिए।
फैमिली में आपकी एडवाइस से किसी बहस का समाधान होगा।
ऑफिशियली वर्क से दुसरे शहर में ट्रैवल करना पड़ सकता है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा का फोकस पढ़ाई पर ही रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
बिजनेसमैन सभी कस्टमर से संबंध बना कर रखें किंतु बड़े क्लाइंटों का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुक्र तृतीय भाव कर्क राशि में होने से बिजनेसमैन हर काम स्वयं करने की कोशिश करते हैं, आज उन्हें समझ आएगा कि बिजनेस में टीम पर भरोसा करना ज़रूरी है, स्वयं पर से ओवरलोड कम होगा, बिजनेस की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
विक स्टार्टिंग बिजनेस में परिवार के सदस्य का साथ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन का मन कार्यस्थल पर उचाट रहेगा इसलिए लंच ऑवर में सहकर्मियों के साथ कुछ देर गपशप और हंसी मजाक कर मन को हल्का करें।
वर्कस्पेस पर आपको अपने ज्ञान और कौशल के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है, आपको बेस्ट एम्प्लॉइज प्राइज मिल सकता है।
ऑफिस में इनोवेटिव आइडिया शेयर करिए, किसी प्रॉजेक्ट के प्रोसेस व इम्प्रूवमेंट का कोई सजेसन दीजिए, मैनेजमेंट आज ओपन माइंड में है, आपकी बात सुनेगा।
फैमिली में रिलेटिव का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा, उनके साथ कुछ समय अच्छी तरह से गुजरेगा।
सुनफा योग से वर्कप्लेस पर आज सीनियर एंड प्रोजेक्ट टीम के द्वारा आपको सडनली ही कोई सरप्राइज दिया जा सकता है।
हायर एजुकेशन के लिए किसी अच्छे इंस्टीट्यूट की तलाश कर रहे, तो आपकी तलाश पूरी होगी।
फैमिली के साथ ट्रेवल की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक नॉलेज बढेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में क्लाइंट रेशियों में इजाफा आपके बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
बिजनेसमैन बिजनेस में प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने का समय है, जिसके लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा सकता है।
बिजेनसमैन भाग्य का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत भी करनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन प्रतिभा का प्रदर्शन कर यश की प्राप्ति करेंगे, कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से प्रशंसा पत्र भी पा सकते हैं।
वर्कस्पेस पर मल्टि टास्किंग स्किल को जारी रखना होगा आपकी यही स्किल आपको अच्छा जॉब पैकेज दिलाएगी।
शुक्र द्वितीय भाव कर्क राशि में होने से जो मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में स्वयं का अलग से स्टैंड बनाना चाहते थे, आज उनके लिए सही मौका है।
ऑफिस में आई प्रॉब्लम अब खत्म होगी और एंप्लॉयड पर्सन हैप्पी होंगे।
घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लेते रहें, साथ ही घर पर धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
स्टूडेंट्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम व जनरल एग्जाम में सफल होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
गवर्नमेंट सेक्टर के लिए कार्य करने वाले बिजनेसमैन संबंधित ऑफिसर को संतुष्ट रखें, धंधे में साख भी बढ़ेगी।
बिजनेसमैन अपने कॉम्पिटिटर से विशेष सावधान रहें वह आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कोवर्कर के साथ बात करते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल करें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से वर्कस्पेस पर आपकी नेगेटिव इमेज बन सकती है जो आपके लिए कई परेषानियां खड़ी कर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन प्रोफेशनली पूरी मेहनत से कार्य करें, गलती की गुंजाइश न छोड़ें नहीं तो बॉस के सामने पेश होना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन को अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा अन्ये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए धन खर्च करते समय पैसों के लिए हाथ फैलाना पड़ सकता है।
शुक्र आपकी राशि कर्क राशि में होने से फैमिली में मिसअंडस्टेंडिंग के चलते आपकी किसी से बहस हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के रिजल्ट निराशा दे सकते है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
विष्कुम्भ योग बनने से व्यापारी वर्ग को बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिलने से अप्रत्याशित कमाई हो सकती है।
बिजनेस में अच्छी अर्निंग के लिए किसी अन्य फील्ड में इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते है।
बिजनेसमैन फैमिली के साथ बिजनेस रिलेटेड जुड़ी हर छोटी बड़ी बातों पर चर्चा करें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में कार्यभार कुछ अधिक हो सकता है और इसके कारण अवकाश में भी घर पर कार्य करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर बंध कर कार्य करना होगा, इधर-उधर में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।
शुक्र द्वादश भाव कर्क राशि में होने से मार्केट में फ्रेंड की हेल्प मिलेगी और एंप्लॉयड पर्सन उनके माध्यम से टारगेट को अचीव करना आसान होगा।
फैमिली के लिए यदि किसी वाहन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए सबसे उपयुक्त है।
स्टूडेंट्स को विद्यालय की ओर से या मित्र के साथ किसी टूर पर जाने का मौका मिल सकता है।
ऑफिशियल ट्रेवल करते समय आप अपने सामान का ध्यान रखें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में इजाफा होगा साथ ही न्यू क्लाइंट भी बनेंगे।
बिजनेसमैन को बिजनेस की उन्नति के बारे विचार कर प्लान बनाना चाहिए तभी तो लाभ में वृद्धि हो सकेगी।
बिजनेसमैन अगर एडवांस इनकम टैक्स फाइलिंग को लेकर स्ट्रेस में हैं, आज अपने सी.ए. से बात करिए, एडवांस टैक्स प्लानिंग करके मुनाफा प्राप्त करें।
ऑफिस में किन्हीं कारणों से मानसिक उलझन रह सकती है, इसे हावी न होने दें नहीं तो कार्य प्रभावित हो सकता है।
जिन लोगों को वर्कप्लेस पर किसी प्रॉजेक्ट में सपोर्ट चाहिए था, आज उन्हें पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है, अपनी ज़रूरतें क्लियरली कम्युनिकेट करिए, सपोर्ट मिलेगा।
शुक्र एकादश भाव कर्क राशि में होने से इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली ऑफिस कोवर्कर या फ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने का प्रोग्राम बन सकता है, साथ जरूर जाएं।
मैरिड लाइफ में आप अपने पार्टनर की खुशी में अपनी खुशी को पाएंगे।
स्टूडेंट्स न्यू क्रिएटिव आइडिया के साथ अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
यदि मैन्युफैक्चरिंग कार्य से जुड़े हैं तो रिसर्च को भी बढ़ावा दें और प्रॉडक्ट में कुछ मॉडिफिकेशन करें ताकि बाजार में आपकी मोनोपोली बनी रहे।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेसमैन ने यदि बिजनेस के लिए लोन अप्लाई किया था, तो आज उन्हें इसकी स्वीकृति की सूचना मिल सकती है।
बिजनेसमैन बड़े क्लाइंट के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके साथ ही उनसे संपर्क में बने रहें, बड़े ऑर्डर का लाभ तो उन्हीं से मिलने वाला है।
बुद्धि का प्रयोग करने से ऑफिस के सभी कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे, साथ ही हो सकता है छोटी यात्रा पर भी जाना पड़े।
शुक्र दशम भाव कर्क राशि में होने से न्यू जॉब में आपके पुराने ड्रीम पूरे होेगंे।
युवा यदि कोई विदेशी कोर्स करके नौकरी में अपनी तरक्की करने की सोच रहे हैं, उन्हें मौका मिल सकता है।
परिवार में यदि बहुत दिनों से कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं हुआ है और मन में भाव है तो आज करा सकते हैं।
स्टूडेंट्स के इक्यू एंड आईक्यू लेवल में इजाफा होने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
कस्टमर की आवाजाही कम रहेगी, इसलिए स्टाफ को माल को सही स्थान पर लगा कर व्यवस्थित करने में लगाएं और वस्तुओं का बढ़िया डिस्पले करने का भी काम करें।
शुक्र नवम भाव कर्क राशि में होने से बिजनेसमैन को इस बात का ध्यान रखना होगा कि ज्यादा माल लेने वाली पार्टी से संबंध न खराब होने पाएं।
बिजनेसमैन से यदि कोई उधार मांगने आए तो बचना चाहिए क्योंकि दी हुई रकम फंस सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में काम करते हुए बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, बुद्धि विवेक का इस्तेमाल नहीं किया तो परेशानी होगी।
किसी प्रोजेक्ट पर कार्य रहे टीम लीडर आपकी बात को नहीं मानकर मन मर्जी के कार्य करेेंगे।
जो लोग करियर में टॉप पर आकर अधरजूल में है वे आज बहुत फ्रस्ट्रेशन में रहेंगे, जूनियर्स आगे निकल रहे हैं, सेल्फ-डाउट बढ़ेगा, इमोशनल मत होइए, स्किल अपग्रेड पर फोकस करिए।
वर्कस्पेस पर एक्स्ट्रा वर्क करने के बाद भी आपके कार्य की सराहना नहीं होगी।
सोषियल लेवल पर आपके बिहेवियर से छोटा झगड़ा संभव है।
स्टूडेंट्स अपने पेरेंट्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाएंगे।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से फैमिली मैटर के कारण फैमिली के साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेसमैन को फॉरेन कंपनियों के प्रॉडक्ट की डील करते समय उनहें बड़ा ऑर्डर मिलने से अच्छी कमाई हो सकती है।
शुक्र अष्टम भाव कर्क राशि में होने से बिजनेसमैन को जल्द ही आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, माइंड में स्ट्रेस कम होगा जिससे आपका कंसंट्रेशन लेवल बढ़ेगा और बिजनेस की ग्रोथ में वृद्धि होगी।
ऑनलाइन बिजनेस में आपको अपने वर्किंग स्टाईल में कुछ चेंज लाने की आवश्यकता रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के भाग्य के साथ देने से प्रोन्नति तो मिलेगी ही, मनचाही जगह पर तैनाती भी होगी।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों में टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करें तो काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की यदि किसी तरह के दुर्व्यसन की आदत पड़ गयी है तो उसे तत्काल छोड़ने में ही स्वयं व करियर के लिए अच्छा रहेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से फैमिली में पेरेंट्स के साथ कुछ समय बिता कर उनसे अपने कामकाज पर चर्चा करते हुए सलाह लें।
स्टूडेंट्स के लिए समय शानदार व जानदार है वे छुट्टियों को आनंद लेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस इन्वेस्टमेंट के साथ एक्सपेंसन की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन का भाग्य साथ देगा जिससे उन्हें अपेक्षित कमाई हो सकेगी, तो वहीं स्टॉक पर भी नजर रखनी है अर्थात मेंटेन रखना है।
शुक्र सप्तम भाव कर्क राशि में होने से फैमिली या किसी रिलेटिव के कॉन्टेक्ट से ही बिजनेसमैन को कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में पुराने दोस्तों के साथ मिल कर हंसी ठहाके लगाने का मौका मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वर्कप्लेस पर कार्य करते हुए अपनी तरक्की के बारे में भी विचार करना चाहिए, यदि प्रमोशन नहीं हुआ है तो सीनियर एंड बॉस का मूड देख कर उनसे आग्रह करें।
एंप्लॉयड पर्सन को समय से सो जाना चाहिए ताकि नींद पूरी हो सके और नेक्स्ट डे वो बिना किसी परेशानी के ताजगी के साथ अपने कार्य को कंप्लीट कर पाएंगे।
वाशि योग से फैमिली के साथ स्वादिष्ट लजीज पकवान खाने का मौका मिलेगा, हो सकता है आपकी पसंद को ध्यान में रख कर डिश बनाई जाए।
टेक रिलेटेड एजुकेशन फील्ड में आपको सफलता मिलेगी भविष्य भी टेक्नोलॉजी का है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में अपनाई गई मार्केटिंग टेक्नीक आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
बिजनेसमैन इनकम का प्रयोग न केवल इच्छा पूर्ति के लिए बल्कि आगे के निवेश के लिए भी बचाकर रखें।
बहुत दिनों से यदि बिजनेसमैन का फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ घूमना फिरना नहीं हुआ है तो आज कुछ समय फैमिली एंड फ्रेंड सर्किल को दे सकते हैं।
फैमिली मेंबर और बोर्ड की एडवाइस से किया गया कार्य बिजनेसमैन को अपार सफलता दिलाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश जाने का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुक्र षष्ठ भाव कर्क राशि में होने से अन एंप्लॉयड पर्सन के लिए नेटवर्किंग एक अच्छा ऑप्शन रहेगा जिससे वो अपने जॉब के लिए प्रारूप बना पाएंगे।
जो एंप्लॉयड पर्सन किसी प्रेज़ेंटेशन या क्वार्टरली रिव्यू की तैयारी कर रहे हैं, आज नंबर्स बहुत क्लियर दिखेंगे, डेटा एनालिसिस शार्प रहेगा, रिपोर्ट इम्प्रेसिव बनेगी।
लाइफ पार्टनर के साथ यदि बहुत समय से कहीं बाहर नहीं गए हैं तो आज शाम को जाना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स यदि घर से दूर रहकर बाहर जाकर पढ़ने की इच्छा रखते हैं तो हॉस्टल में रह कर पढ़ने की अभिलाषा पूरी हो सकती है।
सोशियल एण्ड पर्सनल ट्रेवल संभव है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेसमैन का बिजनेस निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा और कमाई होगी लेकिन साथ ही अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर ज्यादा होने से आप परेषान रहेंगे।
अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करने की प्लानिंग बना रहे है, तो उससे पूर्व फैमिली व बोर्ड के साथ बैठकर मीटिंग कर ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन को कॉर्पोरेट मीटिंग के समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, वरना आपकी जमी जमाई पैठ पर पानी फिर सकता है।
मार्केटिंग फील्ड जॉब करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को नेटवर्क बढ़ाने के साथ ही लगातार उनके संपर्क में रहना होगा तभी टारगेट पूरा हो सकेंगे।
वर्कप्लेस पर काम करते हुए कोई दिक्कत आ जाए तो परेशान होने के बजाय सीनियर साथियों से सलाह लेने से न चूकें।
वर्कस्पेस पर पोस्ट के कम और ट्रांसफर की ज्यादा संभावना बन रही है।
फैमिली में बोर्डिंग की कमी के चलते रिलेशनशिप स्ट्रांग नहीं होंगे।
शुक्र पंचम भाव कर्क राशि में होने से स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में जब तक बदलाव नहीं लाएंगे तब तक वो बेहतर रिजल्ट प्राप्त नहीं करेंगे।
अगर आपको कोई डिजीज है तो इस समय ट्रैवलिंग को अवॉइड जरूर करें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment