AAJ KA RASHIFAL 17 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 जून बुधवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज रात्रि 21ः39 तक द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः37 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग, ध्रुव योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
लोहे और मशीनरी के व्यापार में विकट परिस्थिति के मध्य कीमतों में उछाल आ सकता है, स्टॉक मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
बिजनेस के मामलों में हाथ पर हाथ रख कर बैठने से नुकसान का सामना करना पड़ेगा, इसलिए दूसरे के भरोसे न रहें।
ट्रैवलिंग के दौरान बिजनेसमेन को समान व डॉक्यूमेंट को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में गलतियां काफी आएगी जिसे मानना और सुधारना आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को गहन विचारों से बचना होगा, बेवजह की बातों में दिमाग लगाना आपको परेशान कर सकता है।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका एनर्जी लेवल लो रहेगा।
फैमिली के प्रति रेस्पोंसिबिलिटी से भागने की बजाय उसे स्वीकार कर निभाने का प्रयास भी करें, फैमिली के लिए प्रॉपर टाइम नहीं निकालने से अनबन की स्थिति बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का रिजल्ट नॉर्मल रहेगा जितनी वह उम्मीद कर रहे थे उतना नहीं बनने से वो डिप्रेशन में जा सकते है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी व पराक्रमी रहेगे।
बिजनेस में कस्टमर फीडबैक आज बहुत पॉजिटिव आएगा, ऑनलाइन रिव्यूज और रेटिंग्स बढ़ सकती हैं, इसे मोमेंटम की तरह यूज करिए, सोशल प्रूफ से नए कस्टमर्स आएंगे।
ध्रुव, गजकेसरी योग बनने से बिजनेस में अच्छी अर्निंग होगी, आप बिजनेस विस्तार के बारे में फैमिली से सलाह ले सकते है।
बिजनेस नेटवर्क बढ़ाने के लिए कॉन्फ्रेंस एंड नेटवर्किंग इवेंट में हिस्सा लेंगे साथ ही अपने नेटवर्क को एक्टिव रखें, क्योंकि पुराने संपर्कों के माध्यम से बड़े ओडर्र मिलने की प्रबल संभावना है।
वर्कप्लेस पर विरोधी स्वयं के जाल में फंसते नज़र आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली ही पर्सनल के साथ प्रोफेशनल ट्रेवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी अनावश्यक रूप से खर्च होने वाली ऊर्जा को बचाना चाहिए, ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना आपके लिए बेहद जरूरी है।
चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद तृतीय भाव स्वराशि कर्क में होने से सोषल लेवल पर आप एक्टिव रहेंगे जिससे आपकी फेन फॉलोविंग में बढ़ोतरी होगी।
सेहत पर फोकस करने की जरूरत है क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ हो रहे मतभेद दूर होंगे।
एग्जाम को देखते हुए स्टूडेंट्स को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी रखें।
बिजनेस कस्टमर की सुविधाओं पर आपको पैनी निगाह रखनी होगी, उनकी समस्या जानकर उसका सॉल्यूशन करना भी आपकी रेस्पोंसिबिलिटी है।
बुधादित्य योग से बिजनेसमैन अपने कैश बॉक्स या लॉकर में एक छोटा सा दर्पण इस तरह लगाएं कि वह धन को रिफ्लेक्ट करे, इससे बरकत बनी रहती है।
इंटरनेट सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग न केवल एंटरटेनमेंट के लिए करें, बल्कि इसके माध्यम से ज्ञानार्जन का भी प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में विपरीत परिस्थितियों को क्रोध और जोश की बजाए शांतिपूर्वक हल करना होगा।
जॉब में परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास से प्रमोशन के चांसेज बन सकते है।
ध्रुव, गजकेसरी योग बनने से कॉर्पोरेट वर्ल्ड की मीटिंग में आपकी प्रॉपर प्लानिंग एंड प्रेजेंटेशन आपको मीटिंग में मुनाफा दिलाएगी।
लव एंड मैरिड लाइफ में आपका बिहेवियर रिलेशनशिप को बेहतर बनाएंगा।
अगर आप स्ट्रेस फ्री रहना चाहते है, तो अपनी प्रॉब्लम फैमिली मेंबर के साथ शेयर जरूर करें।
सोषल लेवल पर आप किसी संस्था से जुड़ सकते है।
नीट एंड जेइई स्टूडेंट्स का स्टडी के प्रति डेडिकेशन ही उन्हें आगे तक ले जाएगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व बेचेन रहेगा।
बिजनेसमैन अगर चल रहे बिजनेस के साथ पेरलल पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले है तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करें।
बिजनेस पार्टनर यदि लाइफ पार्टनर है तो उन पर भरोसा कर बिजनेस की भागदौड़ लाइफ पार्टनर पर सौंप सकते हैं।
वाशि योग से बिजनेसमैन के लिए इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और कोलाब्रेशन के लिए बेहतरीन निकलेगा किसी उभरते हुए कलाकार या इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर अपने ब्रांड को प्रमोट करें।
एंप्लॉयड पर्सन आज टीम मीटिंग में असली मुद्दे पर बात करें न कि प्रोजेक्ट से हटकर फालतू की बातों में समय बर्बाद करें, आपके इनोवेटिव विचार आज मैनेजमेंट को प्रभावित करेंगे।
वर्कस्पेस पर अपनी वर्किंग स्टाइल को मंे कुछ परिवर्तन लाएंगे जिससे आपकी तरक्की की संभावना बढ़ेगी।
चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद आपकी राशि स्वराशि कर्क में होने से एंप्लॉयड पर्सन को कुछ नया करने की सोच को बनाए रखना होगा तभी आप सफलता के सभी आयामों को हासिल कर सकेंगे।
लव एंड मैरिड लाइफ में आप अपनी कम्युनिकेशन के बलबूते पर रिलेशन को स्ट्रांग बनाने में सफल होंगे।
टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स स्ट्रेस फ्री रहेंगे, स्कॉलरशिप के लिए किए गए आवेदन में आपको सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेसमैन का फैमिली मेंबर से किसी फाइनेंशियल डिसीजन पर गहरा मतभेद हो सकता है, वो नया इन्वेस्टमेंट करना चाहेगा लेकिन आप उसके फेवर में नहीं रहेंगे इसे लेकर बहस की सिचुएशन बन सकती है, शांति से अपनी बात रखें और फैसला कल पर टालें।
ऑनलाइन बिजनेस में एस.सी.ओ. गड़बड़ा जाने से बिजनेस में घाटे का सामना करना पड़ेगा समय पर उसमें सुधार कर लेंवे।
क्वालिटी कंट्रोल नहीं कर पाने से बिजनेसमैन विवादों में फंस सकते है, जिससे मार्केट में आपकी व्यापारिक छवि धूमिल हो सकती है।
वर्कस्पेस पर भागदौड़ ज्यादा होगी जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
सीनियर या बॉस के साथ हो रही ऑफिशियल मीटिंग किसी कारण वश कैंसिल हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के अनुशासन का पालन करें, तो वहीं सीनियर एंड कोवर्कर के साथ सौम्य व्यवहार रखना होगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ आप अच्छा कम्युनिकेशन रख नहीं पाएंगे जिससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को सफल होने के लिए प्रैक्टिस पर जी जान लगानी होगी क्योंकि उन पर फैमिली, कोच एंड सीनियर का प्रेशर रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का ध्यान रखें।
सुनफा योग से ब्रांडिंग एंड सेल्स टीम पर ध्यान देने के साथ ही बिजनेस में न्यू प्रॉजेक्ट को लेकर आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा।
बिजनेस के लिए डिसीजन लेते समय दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं, लेकिन अपने विवेक का प्रयोग करते हुए फैसला लें जो बाद में काबिले तारीफ साबित होगा।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को इस विकट परिस्थिति के मध्य रक्षा क्षेत्र में करियर के नए अवसर मिल सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन एंड अन एंप्लॉयड पर्सन को करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे बस उन मौको पहचानने एवं उन्हें हाथ से न निकलने दें।
एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड बढ़ सकता है, अब यदि वर्कलोड बढ़ा है तो जाहिर सी बात है व्यस्तता भी बढ़ेगी।
आप अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, मेहनत के दम पर सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे।
ध्रुव, गजकेसरी योग बनने से फैमिली के बड़े डिसिजन बड़ों की उपस्थिति में सॉल्व करने में सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में रिस्क ले सकते है।
पॉलिटिषियन को सडनली किसी प्रकार की ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है भागदौड़ ज्यादा रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी का विस्तार करने के लिए आप न्यू मशीन पर पैसे खर्च कर सकते है जिससे आप उचित अवसर का लाभ उठाएंगे।
बिजनेस में फायनेंषियली स्ट्रांग होंगे, नए रिक्रुटमेंट के लिए एडवर्टाइज़मेंट दे सकते है।
सोशल लेवल पर स्मार्टनेस का परिचय देते हुए आप अन्य पर्सन को अपने साथ जोडे़ंगे जिससे आपको व सामने वाले दोनों को प्रॉफिट होगा।
चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद दशम भाव स्वराशि कर्क में होने से वर्कस्पेस पर आप नहीं आपका काम बोलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा क्योंकि ओवर कॉन्फिडेंस बनते हुए कार्य में अवरोध उत्पन्न कर सकता है, इसलिए गंभीर विषयों पर दूसरों से राय अवश्य लें।
मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों को इस विकट परिस्थिति के मध्य कार्य में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
आनन्दादि योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ किसी होटल में केंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स, एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने कोच, टीचर मेंटोर एंड सीनियर की हेल्प से सफल होंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन के लिए भी शुभ संकेत हैं, कोई पुरानी डील जो महीनों से अटकी हुई थी, आज उसमें ब्रेकथ्रू आ सकता है बायर या सेलर दोनों तरफ से एग्रीमेंट पर सहमति बन सकती है बस आप डॉक्यूमेंट तैयार रखें।
ध्रुव, गजकेसरी योग बनने से बिजनेस में प्रॉफिट होने पर आप नई जगह पर ब्रांच ओपन का मानस बना सकते है।
बिजनेसमैन अच्छे रिव्यू को प्रमोट करें और नेगेटिव फीडबैक को प्रोफेशनल तरीके से पॉजिटिव फीडबैक में कन्वर्ट कर आप अपने व्यापारिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाएंगे।
कम्युनिकेशन एंड मार्केटिंग फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ बीतने वाला है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से दोपहर बाद हिडन एनिमी के द्वारा आप पर लगा झूठा आरोप खारिज हो सकता है।
नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज का दिन सकारात्मक है, कोई बड़ी कंपनी आपको इंटरव्यू के लिए बुला सकती है।
चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद नवम भाव स्वराशि कर्क में होने से सोषल लेवल पर एक्टिव रहने से आपके कंटेट बढ़ेगें।
फैमिली में हालात सामान्य रहेंगे सभी के साथ बैठकर मौज-मस्ती करेंगे।
रिसोर्स फूल होने से डिफेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह समय गोल्डन टाइम हो सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन आज चिंतित रहेगा क्योंकि इतनी मार्केटिंग करने के बाद भी कस्टमर कम आएंगे जिससे आपका बिजनेस में मन नहीं लगेगा।
पेरेंटल बिजनेस में आपका अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है अलर्ट रहें।
व्यापार में तकनीकी बदलाव लाएं, वैश्विक बाज़ारों में चल रही उथल-पुथल आपके स्थानीय व्यापार को प्रभावित कर सकती है।
जॉब चेंज के प्रयास में आपके हाथ निराशा लगेगी, क्योंकि आप में कुछ कमियां निकाली जा सकती हैं, तो बेटर रहेगा कि पहले उन कमियों को सुधारों उसके बाद जॉब चेंज करें।
ऑफिस में अपने और पराए का आकलन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही करें इससे आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियल वर्क एंड प्लानिंग को किसी के साथ शेयर करने से बचें, ऑफिस की बातों का गोपनीय रहना जरूरी है।
मानसिक स्तर पर सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दें और अपना अधिकांश समय ज्ञानी लोगों की संगत में व्यतीत करें।
लव एंड मैरिड लाइफ में आप स्वयं को समस्याओं से घिरे हुए पाएंगे।
करियर चॉइस कंफ्यूजन को लेकर स्टूडेंट्स का स्टडी से ध्यान भटक सकता है।
सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकल प्रॉब्लम आने से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
बिजनेसमैन ने अगर न्यू बिजनेस स्टार्ट किया है, उन्हें प्रसार-प्रचार के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके एडर्वटाइजमेंट के लिए धनराशि निकालना प्रारंभ कर दें।
ध्रुव, गजकेसरी योग बनने से क्वालिटि कंट्रोल पर ध्यान देंगे जिससे बिजनेसमैन की कोई बड़ी डिल कंफर्म हो सकती है, इनवेस्टमेंट की प्लानिंग के लिए समय उपयुक्त है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल होने से बिज़नेस में अच्छी ग्राहकी रहेगी, अंतरराष्ट्रीय मंदी के बावजूद घरेलू मार्केट मज़बूत रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने कॉम्पिटिटर्स पर जीत हासिल करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिषियली वर्क में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण मन कुछ विचलित हो सकता है।
बुधादित्य योग से ऑफिस में समय आपके लिए अनुकूल चल रहा है, प्रतिभा को दिखाने का यह अच्छा मौका है, इसलिए मेहनत से कार्य करते रहें।
लव एंड मैरिड लाइफ में दिन रोमांच और रोमांटिक रहेगा।
स्टूडेंट्स स्टडी में अपने टैलेंट एंड गाइडेंस से अपने ड्रीम को अचीव करने में सफल होंगे।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
वाशि योग से ऑफर एंड डिस्काउंट का सही यूज करके बिजनेस को टॉप लेवल पर लाने में सफल होंगे साथ ही आने वाले न्यू स्टॉक के लिए आपके पास स्पेस हो जाएगा।
बिजनेसमैन कोई बड़ा काम करने से पहले पिता के साथ राय मश्वरा जरूर करें क्योंकि उनकी राय से कई मुश्किलों का हल संभव होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को टीम लीडर के साथ कोऑर्डिनेट करना है, क्योंकि मिसकम्युनिकेशन होने की वजह से काम के अच्छे परिणाम मिलने में शंका हो सकती है।
काम के पेरलल आपको अपनी लव एंड मैरिड लाइफ पर फोकस देना होगा।
जॉब में सुरक्षा को लेकर मन में जो शंकाएं थीं, वे आज दूर होंगी और सीनियर का साथ मिलेगा।
वर्कस्पेस पर सैलरी इंक्रीमेंट विरोधियों के लिए टेंशन वाली स्थिति पैदा करेगा।
चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद षष्ठ भाव स्वराशि कर्क में होने से ऑफिस में राजनीति से दूर रहें, आपका काम ही आपकी असली पहचान बनेगा और बॉस से रिवॉर्ड मिल सकता है।
वाकपटुता तो कोई आप से सीखे फैमिली में सभी एक साथ बांधे रखना तो कोई आपसे सीखेंगा।
टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट को लेकर समय पर अवेयर हो जाएं।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा रहेगा, मौसम बदलने की वजह से आपके प्रॉडक्ट की डिमांड बढ़ सकती है, अपने स्टॉक को मेंटेन रखें।
ध्रुव, गजकेसरी योग के बनने से एन्सेस्ट्रल बिजनेस से आपको अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा, साथ ही आपके हार्ड वर्क और डेडिकेशन की वजह से ही बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन के पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने का समय है, आपको फाइनेंशियल प्लानिंग पर विशेष ध्यान दें।
प्राइवेट जॉब में सेल्स टारगेट को पूरा करने के लिए आज आपको बदलते मौसम के चलते मार्केट में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वर्कस्पेस पर ट्रेनिंग सेमिनार में आपकी काबिलियत और आपकी प्रेजेंटेशन को सराहा जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन ने न्यू जॉब जॉइन की है, तो उन्हें ऑफिस में उपस्थिति सही समय में दर्ज करानी चाहिए जिससे आप का रिकॉर्ड साफ सुथरा बना रहे।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपके कार्यों में प्रोग्राम देखने को मिलेगा।
चन्द्रमा सुबह 08ः13 के बाद पंचम भाव स्वराशि कर्क में होने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेस्ट करने के लिए जुटे रहेंगे।
फैमिली के साथ किसी रिलेटिव के यहां किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने के लिए प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment