AAJ KA RASHIFAL 14 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 जून रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः20 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः14 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, धृति योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
किसी कॉन्ट्रैक्ट में कुछ प्रॉब्लम चल रही है, तो मीडिएशन या सेटलमेंट की कोशिश करिए, कोर्ट जाने से पहले बातचीत से समझाइए जिससे आप दोनों का टाइम और पैसा बचेंगे।
डेली नीड्स बिजनेस के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद आपकी चिंताएं धन के आगमन से दूर हो जाएगी।
बिजनेस में आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, परंतु अपने पार्टनर व कर्मचारियों की हर गतिविधि और क्रियाकलाप को नजरअंदाज ना करें।
वर्कस्पेस पर आप मूर्खों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय और कार्य बर्बाद कर सकते हैं।
ऑफिस में आपको अपनी मर्जी से काम करने की आजादी मिलेगी, जिससे आप बेहतरीन रिजल्ट दे पाएंगे।
आपकी पुरानी फाइलें आज क्लियर हो सकती हैं, बॉस आपके कार्य को देखकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है।
आप संडे की शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्न चित रहेगा।
व्यापारियों के लिए आज पेंडिंग पेमेंट कलेक्ट करने का बेस्ट दिन है, जो क्लाइंट्स पैसा नहीं दे रहे, उनसे रिक्वेस्ट करें, लीगल नोटिस की बात करिए, ज्यादातर लोग तुरंत पे करेंगे।
बिजनेस में अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा से आप अपने बिजनेस को कम समय में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
नई ब्रांच खोलने या फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करने के लिए दिन उत्तम है, पुराने निवेश से आज तगड़ा मुनाफा होगा।
धृति योग बनने से वर्कस्पेस पर आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको अपने जीवन में काफी ले जाएगा।
आप अपनी कार्यशैली से सभी को कायल करने में सफल होंगे, लेकिन आप फिर भी विरोधियों से सतर्क रहें।
करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, लेकिन मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का ध्यान कहीं और रहेगा।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा, आपके माता-पिता या ससुराल वाले आपके लिए आशीर्वचन कहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
आप आज मार्केट में शॉपिंग के समय प्रेम संबंधों में पड़ सकते है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालुत के खर्चों को कम करें।
बिज़नेस में इनसाइडर थ्रेट हो सकता है, एम्प्लॉइज़ के रॉन्ग एक्शंस से डेटा लीक, फ्रॉड, थेफ्ट आज कोई संकेत मिल सकता है।
बिजनेस में आपके काम सामान्य गति से भी आगे नहीं बढ़ेंगे, कुछ कार्याें में आपको परेषानियों का सामना करना पड़ेगा, अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
ग्रह स्थिति सही नहीं है मार्केट में किसी शॉप ऑनर से बिजनेस की किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
करियर को लेकर फैमिली द्वारा आपको कुछ कहा जा सकता है जो उस समय आपको बुरा लगेगा लेकिन वो आपकी लाइफ की नई दिशा देगा।
नई तकनीक को न सीख पाने के कारण आप खुद को जूनियर स्टाफ से पीछे महसूस करेंगे, खुद को अपडेट करने की जरूरत है।
वर्कस्पेस पर काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए दिन सामान्य नहीं होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अलर्ट रहें विरोधी आपके लिए झाल बुन रहें है।
आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता व जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है, पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पसर्न स्टेमीना बढ़ाने के चक्कर में किसी गलत संगत में पड़ सकते है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेस में परेषानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास से अपने बिजनेस को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
बिजनेस में प्रॉफिट में कुछ और धन जोड़कर बिजनेस में लगाने की प्लानिंग आप दोनों की बन सकती है।
आपकी नई सेल्स स्ट्रेटजी विरोधियों को पस्त कर देगी, मार्केट शेयर में आपकी हिस्सेदारी आज बढ़ती हुई दिखेगी।
प्रेमी की बातें याद कर आप रोमांटिक हो जाएंगे।
सैलरी स्ट्रक्चर में सुधार की बात चल सकती है, इंश्योरेंस और मेडिकल बेनेफिट्स बढ़ सकते हैं।
आज ऑफिस में आपका वर्क एक्सीलेंस रहेगा, कोई डीप-डाइव एनालिसिस, रूट की नेचुरल स्ट्रेंथ आज शाइन करेगी जिससे आपकी चिंता में कमी आएगी।
आपके करियर की उन्नति बनी हुई रहेगी, सभी प्रकार की खुशहाली के संकेत हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।
आपको करियर को लेकर सचेत हो जाना चाहिए, भविष्य में पास्ट को लेकर पछताए नहीं।
आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
आपकी कोई एक मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना है, अपना सामान सावधानी से रखें, संतान के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगें।
धृति योग बनने से स्टूडेंट्स चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेसमैन आज इंटरनेशनल मार्केट पर रिसर्च करें, एक्सपोर्ट ऑपोर्चुनिटीज़, क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स बिज़नेस ग्रोथ में काम आएगी।
बिजनेस में आप द्वारा किए गए अथक प्रयासों से आप व पार्टी लाभ हासिल करेंगे, साथ ही आप एक ऑनलाइन परियोजना पर अपना पैसा और समय लगा सकते हैं।
बिजनेस में अगर आप किसी भी प्रकार के निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक व दोपहर 02.00 से 03.00 बजे मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
आपके जूनियर आपको अपना आदर्श मानेंगे, ऑफिस में आपका एक अलग और सम्मानजनक औरा बनेगा।
एंप्लॉयड पर्सन एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे, जिससे वर्कस्पेस पर कोवर्कर एंड सीनियर का विश्वास जीतने में सफल होंगे।
आपके टीम मेंबर्स आपकी राय को पत्थर की लकीर मानेंगे, जिससे आपका दबदबा बढ़ेगा।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आलस्य का त्याग करते हुए अपने फील्ड में बेहतर करने में जुटे रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
बिजनेसमैन के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का दिन है, नए आइडियाज़, नए कनेक्शन्स, फंडिंग की ओपोर्चुनिटीज़ आपको मिल सकती है।
धृति योग बनने से बिजनेस में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।
हार्डवेयर या कंस्ट्रक्शन मटेरियल के काम में भारी मांग रहेगी, स्टॉक खाली हो जाएगा और कैश फ्लो बढ़ेगा।
ऑफिस में आज कोई ट्रैवल अपॉर्चुनिटी मिल सकती है क्लाइंट विज़िट, कॉन्फ्रेंस, ट्रेनिंग प्रोग्राम हो रहा है तो हाँ बोलिए, आपका नेटवर्क एक्सपैंड होगा।
रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी, किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा प्रसन्नता रहेगी, दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
मीटिंग में आपकी वर्किंग स्टाइल हिडन एनिमी को शांत कर देगी, मैनेजमेंट आपको किसी नई टीम का ’मेंटर’नियुक्त कर सकता है।
नौकरी में अनुकूलता रहेगी, प्रसन्नता रहेगी, भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू की तैयारी करें, करंट अफेयर्स पढ़ें, मिरर प्रैक्टिस करें जिससे आने परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
आपको घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर उनसे ज्ञान लेना चाहिए, पता नहीं कौन सी बात कब आपके काम आ जाएं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेस में ग्रहस्थिति आपके अनुकूल नहीं होने से आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।
फैमिली बिजनेस में हिस्सेदारी को लेकर विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
क्लाइंट्स के साथ बातचीत में कड़वाहट आ सकती है, जिससे एक चलता-फिराता कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ से निकल सकता है।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा आप पर वर्कलोड बढ़ सकता है।
आज ऑफिस में ओवरटाइम का मुद्दा बहुत सताएगा, एक्स्ट्रा काम का पैसा नहीं मिलेगा, आपको अपनी बाउंड्री सेट करनी होगी, ”ना” बोलना सीखना होगा क्योंकि इसका असर आपकी हेल्थ पर दिखेगा, हेल्थ से ज़्यादा ज़रूरी कोई नहीं।
करियर में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी।
वर्कस्पेस किसी प्रोजेक्ट के डिले होने से आप कुछ परेशान रह सकते हैं।
लव लाइफ के चक्कर में न पड़ें आप अपने भविष्य को संवारने में लग जाएं यहीं आपके व आपकी फैमिली के लिए सही है।
स्टूडेंट्स को सेहत को लेकर योग और प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए तब ही वो बेहतर स्टडी कर अपने भविष्य का संवार पाएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेसमैन के लिए आज कस्टमर एक्सपीरियंस पर्सनलाइज़ेशन का शानदार दिन है, हर कस्टमर को स्पेशल फील कराइए जैसे उन्हें बर्थडे डिस्काउंट दें इत्यादि से उन्हें अपनी और अटेªक्ट करें।
बिजनेस को टॉप पर लाने के लिए ज्यादा समय निकालेंगे साथ ही आप अपने व्यवहार में भी बदलाव करते हुए नए प्रोफेशनल स्टाफ भी हायर कर सकते है।
पेरेंटल बिजनेस में आपके हाथ प्रॉफिट लग सकता है, व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी, भाग्य का साथ रहेगा।
आपके काम करने के तरीके में बदलाव से वेस्टेज कम होगा और नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी हो सकती है।
जो लोग डिजिटल युग में स्वयं को ढालना चाहते है उन्हें सबसे पहले टेक्नोलॉजी के बारे में स्वयं को अपडेट करना होगा तब ही आप आगे बढ़ पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपने बॉस या पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए, इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
एंप्लॉयड पसर्न को प्रमोषन के लिए अभी और पापड़ बेलने होंगे।
परिवार में दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे, आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स जो दूर दराज में रहते है उन्हें ऑनलाइन स्टडी में आ रही कई जटिल समस्याओं को निपटा में समय लगेगा लेकिन वो उन्हें निपटा ही लेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए सोशल मीडिया पर यूज़र को जनरेट करने और नए कंटेंट प्रमोट करने का दिन है, बेहतर होने से कस्टमर्स आपके रिव्यू, फ़ोटोज़, वीडियोज़ शेयर करेंगे।
बिजनेस को चमकाने के लिए पहले से अधिक सचेत रहेंगे, अपनी गलतियों को सुधारने के प्रयास में जुटें रहेंगे।
एनजीओ या सोशल वर्क से जुड़े बिजनेस को बड़ी डोनेशन या ग्रांट मिल सकती है, साथ ही बिजनेसमैन के मार्केटिंग टीम को मजबूत करने से धन लाभ होगा।
आपकी जॉब प्रोफाइल में स्थिरता आएगी, जो लोग जॉब सिक्योरिटी को लेकर परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी।
वर्कस्पेस पर आप किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बचे, आप अपने कार्य पर ध्यान दें फालतू की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर दिन की स्टार्टिंग करेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आपको कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है, आपको उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
धृति योग बनने से दाम्पत्य जीवन में आपका साथी आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
बिजनेस में एम्प्लोई से सकारात्मक खबर मिलेगी, शाम को कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है जिससे तनाव की स्थितियां दूर होगी।
बिजनेसमैन आने वाले दिन की आज ही तैयारी कर लें कि कल क्या प्लानिंग बनानी है।
नया स्टार्टअप शुरू करने या पुराने बिजनेस में ए.आई. एंड टेक जोड़ने से आपकी मार्केट में नई पहचान बनेगी।
करियर निखारने के सपने सच करने के प्रयास रहेंगे, आप अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने शेड्यूल को टाइट करना पड़ेगा।
आपके काम में ’परफेक्शन’ को आज सराहा जाएगा, बॉस आपके द्वारा बनाए गए प्रेजेंटेशन को मॉडल के रूप में इस्तेमाल करेंगे।
विकेंड आज वर्कलोड को लेकर उल्टा रहेगा, आज काम का प्रेशर कम रहेगा, जिससे आप पेंडिंग पर्सनल काम भी ऑफिस के साथ मैनेज कर लेंगे।
आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में चुस्त और जोश में रहेंगे, आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा।
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है, पुराना प्यार आपके पास आ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
बिजनेस के क्षेत्रों में चिंता व विवाद देने वाला दिन रहेगा, उधारी न मिलने से आपके कष्ट बढ़े हुए रहेगे।
फैमिली बिजनेस में गलतफहमी के चलते बोलचाल बंद हो सकती है।
आज मार्केट की स्थिति आपके विपरीत बह सकती हैं, ओवर-स्टॉकिंग से बचें वरना पैसा ब्लॉक होने का डर है।
प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को रोल चेंज का डर सता सकता है, शांत रहकर अपना काम करते रहें।
जो लोग करियर में या जॉब में पूरी तरह पहचान नहीं बना पा रहे है, उन्हें शांत मन से सोचिए कि आप कहां गलती कर रहें हैं उसमें सुधार करें।
रोजगार के लिहाज से ये दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा, कमजोर और थके हुए रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर क्रोध न करें अन्यथा आपके बने बनाए रिलेशन खराब हो सकते है।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, आपकी आक्रामक बात आपके साथी को नाराज कर सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर प्रैक्टिस में अपनी जी लान लगा देंगे उसके बादवजुद भी अपना पिछला रिकॉड नहीं तोड़ पाएंगे, जिससे वो निराष होंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
धृति योग बनने से बिजनेस में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी, जिससे आपकी टेंशन में कमी आएगी, और आप आगे के बारे में कुछ नई प्लानिंग बना सकते है।
फैमिली बिजनेस में आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे।
आज की गई डील से निवेशक प्रभावित होंगे और आपके बिजनेस को फंडिंग मिलने के रास्ते खुलेंगे।
आप अपनी टीम को लीड करते हुए एक कठिन डेडलाइन को अचीव कर लेंगे, जिससे आपकी इंक्रीमेंट पक्की हो जाएगी।
वर्कस्पेस पर स्किल्स को संवारने के कई मौके बनते नजर आएंगे जिन्हे आप भुनाने में सफलता हासिल करेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे।
एंप्लॉयड पसर्न सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एंड आज क्रिएटिव थिंकिंग और इनोवेशन पर काम करिए, कोई प्रॉब्लम लीजिए और 10 अलग-अलग सॉल्यूशंस सोचिए।
आपको अपनी इच्छाओं के बारे में फैमिली से बात कर लेनी चाहिए, तब आपको पता चलेगा कि क्या सही है और क्या सही नहीं है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9

Comments
Post a Comment