AAJ KA RASHIFAL 4 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 जून गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः31 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः42 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
डे स्टार्टिंग जल्दी उठने से आपका मूड भी बेहतरीन रहेगा और दिनभर की एक्टिविटी में उत्साह बना रहेगा।
कैश फ्लो स्ट्रांग होने से आपके एक्सपेंडिचर आराम से निकलेंगे साथ ही कुछ सेविंग भी हो जाएगी, यह सफलता बिजेनसमैन के कॉन्फिडेंस को और बढ़ा देगी।
शुक्ल योग बनने से कस्टमर की भीड़ लगी रहेगी और बिक्री तेजी से होगी, दिन धमाकेदार रहेगा, ऑल्ड कस्टमर न केवल स्वयं परचेजिंग करेंगे साथ ही दूसरों को भी साथ लाएंगे।
दिन बहुत सुखद रहेगा, काम का बोझ संतुलित रहेगा और आप सभी टास्क्स को समय पर पूरा कर पाएंगे।
रिश्तों में आज बहुत अच्छा समय रहेगा, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समझ बढ़ने से बॉन्ड और मजबूत होगा, यह खुशी आपके चेहरे पर चमक ला देगी।
चन्द्रमा सुबह 07ः42 के बाद दशम भाव मकर राशि में होने से जॉब सीकर्स को लंबे इंतजार के बाद किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है इंटरव्यू पर जाने से पहले दही में मिश्री मिलाकर मां के हाथ से एक चम्मच जरूर खाकर जाएं।
स्टडी में फोकस बेहतरीन रहेगा और जो टॉपिक्स पहले समझ नहीं आ रहे थे वे क्लियर हो जाएंगे, मॉक टेस्ट में स्कोर अच्छा आएगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
चन्द्रमा सुबह 07ः42 के बाद नवम भाव मकर राशि में होने से क्लाइंट का पेमेंट समय पर पूरा क्लियर होगा, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी आपको मानसिक शांति देगी और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे।
डिजिटल मार्केटर्स की पोस्ट्स वायरल हो सकती हैं आपके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ेंगे और ब्रांड की विजिबिलिटी में जबरदस्त इजाफा होगा, यह ग्रोथ आपके बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
टीमवर्क से सब कुछ स्मूथली चलेगा और आप रिलैक्स्ड महसूस करेंगे, यह सहयोग आपकी वर्क सैटिस्फैक्शन को बढ़ाएगा।
कॉर्पोरेट एंप्लॉयज का ऑफिस में दिन बहुत बेहतर जाएगा सीनियर एंड बॉस का संरक्षण मिलेगा।
गवर्नमेंट जॉब एस्पिरेंट्स को आज पढ़ाई में बहुत अच्छा कंसंट्रेशन मिलेगा, यह प्रगति आपको एग्जाम के करीब लाएगी।
लक्ष्मीनारायण योग से लाइफ पार्टनर को आपकी उपस्थिति और प्रयासों का पूरा महत्व महसूस होगा, छोटी-छोटी बातों में भी प्यार झलकेगा और नाराजगी दूर होगी।
इवनिंग टाइम म्यूजिक, डांस एंड क्रिएटिव काम करने से तनाव पूरी तरह दूर होगा और मन रिफ्रेश हो जाएगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
आपकी टीम की सारी मेहनत बेकार जा रही है और टाइम भी वेस्ट हो रहा है, यह स्थिति आपके मोरल को पूरी तरह डाउन कर सकती है।
क्रिएटिव एजेंसी में आज क्लाइंट की लगातार बदलती और कन्फ्यूजिंग डिमांड से बहुत गंभीर फ्रस्ट्रेशन होगा, हर बार फीडबैक पूरी तरह अलग होता है और प्रोजेक्ट कभी फाइनल नहीं हो रहा,
एचआर को आज एंप्लॉयी कंप्लेंट्स से गंभीर सिरदर्द होगा, हर किसी की परेशानी सुननी पड़ रही है लेकिन सॉल्यूशन देने की पावर बहुत लिमिटेड है।
लगातार परफेक्ट दिखने का प्रेशर बहुत भारी पड़ रहा है और आपको लग रहा है कि आप वास्तव में उतने योग्य नहीं हैं, यह आत्म-संदेह आपके काम को प्रभावित कर रहा है, क्लाइंट्स के सामने कॉन्फिडेंट दिखना मुश्किल हो रहा है।
पार्टनर के साथ बातचीत में भी पुराने दर्द की छाया दिखती है, यह इमोशनल बैगेज रिश्ते को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।
सेल्फ-डाउट बहुत बढ़ रहा है, अपने पैशन को फॉलो करना भी गलत लगने लगा है, यह दबाव स्टूडेंट्स को अपने सपनों से दूर कर रहा है, भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
आपकी सर्विस और फूड क्वालिटी की कस्टमर के द्वारा जबरदस्त तारीफ होगी, रिव्यूज़ बहुत पॉजिटिव आएंगे जो आपकी ऑनलाइन रेपुटेशन को बूस्ट करेंगे।
मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की रेट अच्छी रहेगी जिससे आपकी बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी होगी, सोशल मीडिया पर आपकी पहुंच बढ़ेगी और नए कस्टमर्स जुड़ेंगे, यह सब आपके बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
सुनफा योग से फैमिली के साथ बिताया गया समय बहुत खूबसूरत होगा, यह हार्मनी आपके घर को स्वर्ग जैसा बना देगी।
आपकी योग्यता को पहचाना जाएगा और रिक्रूटर आपकी प्रोफाइल से इम्प्रेस होंगे, यह अवसर आपके करियर की शुरुआत को शानदार बना सकता है, तैयारी अच्छे से करने पर सफलता निश्चित है।
आपकी स्ट्रेटेजी और कैंपेन को बहुत सराहा जाएगा, मीटिंग में आपके आइडियाज को पसंद किया जाएगा और आपको लगेगा कि मेहनत पूरी तरह रंग ला रही है, इस सफलता से आपकी प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होगी और प्रमोशन के चांसेज भी बढ़ेंगे।
शुक्ल योग बनने से टीनएजर्स को आज क्लास में एक्टिव पार्टिसिपेशन करने से टीचर का विशेष ध्यान मिलेगा।
इवनिंग टाइम परिवार के साथ बैठकर दिनभर की बातें शेयर करने से आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा, यह साधारण सा पल बहुत खास और यादगार बन जाएगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
एडवरटाइजिंग बिजनेस का रिर्टन ऑन इन्वेस्टमेंट बहुत क्लियर और पॉजिटिव रहेगा, यह सफलता आपकी विष्वसनीयता को बढ़ाएगी और नए क्लाइंट्स भी आपके पास आएंगे।
रॉ मैटेरियल की कॉस्ट स्थिर रहेगी, सप्लायर्स रेट नहीं बढ़ाएंगे जिससे आपके प्रॉफिट मार्जिन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
चन्द्रमा सुबह 07ः42 के बाद षष्ठ भाव मकर राशि में होने से नई जिम्मेदारी अब चुनौती नहीं बल्कि अवसर लगेगी, टीम का सहयोग आपकी सफलता को पक्का करेगा आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
जॉब सर्चर के लिए कोई रेफरल आपके लिए रास्ता खोल सकता है, आपकी योग्यता को पहचाना जाएगा और आपको लगेगा कि मेहनत रंग ला रही है, यह अवसर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है, इसलिए इंटरव्यू की तैयारी अच्छे से करें।
वाशि योग से कॉलेज स्टूडेंट्स का आज दोस्तों के साथ बैलेंस अच्छा रहेगा, सोशलाइजिंग और पढ़ाई दोनों को समय दे पाएंगे।
परिवार में आज माहौल बहुत शांत और खुशनुमा रहेगा, छोटी-छोटी बातों पर भड़कना बंद हो जाएगा और आपका धैर्य सबको सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।
डे एंडिंग में पसंदीदा काम करें जिससे दिनभर का स्ट्रेस तरह दूर होगा, आप रिलैक्स फील करेंगे, यह समय आपके लिए बहुत एंजॉयबल होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
मॉर्निंग में ग्रेटिट्यूड एक्सप्रेस करने से सकारात्मकता बहुत बढ़ेगी, छोटी-छोटी चीजों के लिए शुक्रगुजार होने से मन में खुशी और संतोष का अनुभव होगा, यह आदत आपके पूरे दिन को खूबसूरत बना देगी।
न्यू क्लाइंट्स मिलेंगे जिससे एक ही क्लाइंट पर डिपेंडेंसी कम होगी, बिजनेस डाइवर्सिफाई होगा और रिस्क भी कम होगा, प्रोजेक्ट लॉस का डर नहीं रहेगा।
शुक्ल योग बनने से टीम स्पिरिट के चलते आपके बिजनेस को लॉन्ग टर्म में स्थिरता दिलाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज ऑफिस में टारगेट्स रियलिस्टिक और अचिवेबल रहेंगे, मेहनत करने पर आसानी से पूरा हो जाएंगें।
सेल्स टीम को आज बिलेबल आवर्स का प्रेशर नहीं रहेगा, हर मिनट ट्रैक नहीं किया जाएगा और आप फ्री फील करेंगे, प्राइवेसी का सम्मान होगा और काम में भी बेहतर फोकस लगेगा, यह ट्रस्ट आपकी प्रोडक्टिविटी को नेचुरली बढ़ाएगा।
आनन्दादि योग से आफ्टरनून में मार्केट में किसी पार्टी से बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत होगी, इस कन्वर्सेशन से मूड बहुत सुधर जाएगा और एनर्जी वापस आएगी।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी।
परिवार का साथ बहुत राहत देगा, सबकी सलाह से समाधान भी मिलेगा, यह सपोर्ट आपको इमोशनली मजबूत बनाएगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर विपरित होने से दिनभर बैठे रहने के बाद भी कोई बड़ी सेल नहीं होगी, यह स्थिति आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी और महीने के खर्चे निकालने की चिंता सताएगी, बिजनेस की दिशा पर सवाल उठने लगेंगे।
बार-बार फॉलो-अप करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा, यह स्थिति आपको इमोशनली और फाइनेंशियली दोनों तरह से तोड़ रही है, भविष्य में इस क्लाइंट से काम लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दिन का असंतुलन आपके लिए बहुत निराशाजनक रहेगा आप फंसा हुआ महसूस करेंगे, जिम्मेदारी तो दी जा रही है लेकिन अधिकार नहीं, यह स्थिति आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर देगी और काम में रुचि भी कम हो जाएगी, फ्रस्ट्रेशन चरम पर होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज करियर प्लेटो का गंभीर एहसास होगा, सालों से सेम पोजीशन में फंसे होने का अहसास बहुत निराशाजनक होगा।
पढ़ने की कोशिश करने के बाद भी कुछ समझ नहीं आ रहा, टाइम वेस्ट हो रहा है और सिलेबस पीछे छूट रहा है, यह स्थिति एग्जाम के करीब आते हुए बहुत डराने वाली है।
फैमिली में आज नौकरी, व्यापार या बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत गहरी चिंताएं सताएगी, रात को नींद नहीं आएगी और दिन में भी यही सोच दिमाग में घूमती रहेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
लक्ष्मीनारायण योग से बिजनेस में आज कस्टमर की संख्या बहुत कम रहेगी, दुकान में फुटफॉल लगभग न के बराबर होगी और बिक्री नाम मात्र की होगी।
कैश फ्लो टाइट हो जाएगा और आपको इमरजेंसी फंड की जरूरत पड़ सकती है, यह तनाव आपके काम पर भी असर डालेगा।
कॉरपोरेट जॉब में आज हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा लेकिन डिसीजन लेने की पावर बिल्कुल नहीं मिलेगी।
फ्रीलांसर्स को आज क्लाइंट की कुछ बातें बहुत परेशान करेगी, काम पूरा करने के बाद भी क्लाइंट रिप्लाई नहीं कर रहा और पेमेंट पूरी तरह रिस्क में आ गई है।
चन्द्रमा सुबह 07ः42 के बाद तृतीय भाव मकर राशि में होने से पढ़ाई में बहुत ज्यादा डिस्ट्रैक्शन होगा, मन किसी भी विषय पर नहीं लग रहा और सोशल मीडिया की नोटिफिकेशन लगातार ध्यान भटका रही हैं।
फाइनेंसियल कंडीशन पर परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने पर भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा, यह लगातार टेंशन आपके मानसिक स्वास्थय को बिगाड़ रही है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
डे स्टार्टिंग अपने लक्ष्यों को दोबारा देखने और उन्हें रिवाइज करने से दिशा पूरी तरह साफ हो जाएगी।
शुक्ल योग बनने से टेक्नोलॉजी बिजनेस में आज नई टेक्नोलॉजी अपनाने से बिजनेस में आ रही सभी दिक्कतें पूरी तरह दूर हो जाएंगी।
ऑनलाइन बिजनेस में प्रोडक्ट फोटोग्राफी की क्वालिटी सुधारने से सेल्स में जबरदस्त बूस्ट आएगा, विजुअल्स आकर्षक होने से कन्वर्जन रेट काफी बढ़ जाएगा।
प्रेशर घटने से काम को शांति और बेहतर तरीके से करने का मौका मिलेगा, क्वालिटी में सुधार आएगा और आप डिटेल्स पर ध्यान दे पाएंगे।
आईटी प्रोफेशनल्स को ऑफिस में पूरी स्वतंत्रता मिलेगी, बॉस आपकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा दिखाएंगे और आपको अपने तरीके से काम करने की छूट देंगे, यह विश्वास आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देगा और आप बेहतरीन परिणाम देंगे।
सुनफा योग से नोट्स होने से रिवीजन करना बहुत आसान हो जाएगा और समय की बचत होगी जिससे एग्जाम की तैयारी भी स्मूथ होगी।
रिश्तों में आज सरेंडर की भावना आने से सभी दरारें पूरी तरह दूर हो जाएंगी, झुकना कमजोरी नहीं बल्कि रिश्ते को मजबूत करने का साधन है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
चन्द्रमा सुबह 07ः42 के बाद आपकी राशि मकर राशि में होने से मॉर्निंग में सोशल मीडिया से दूर रहकर दिन की शुरुआत करने से मन बहुत शांत रहेगा।
डिजिटल एजेंसी में आज क्लाइंट एक्सपेक्टेशन को बहुत अच्छे से मैनेज कर पाएंगे, रियलिस्टिक डेडलाइन सेट होगी और टीम प्रेशर फ्री होकर काम करेगी, सभी टास्क्स समय पर पूरे होंगे और क्लाइंट बहुत खुश होंगे, यह सफलता आपकी रेपुटेशन को और मजबूत करेगी, नए प्रोजेक्ट्स भी मिलेंगे।
कई डील्स क्लोज होने की संभावना होगी और इन्वेस्टमेंट रिटर्न मिलेगा, मार्केट में आपकी प्रॉपर्टीज की डिमांड बढ़ेगी, यह सफलता आपके बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाएगी।
आईटी सेक्टर में आज टेक स्टैक लर्निंग बहुत आसान लगेगी, नई टेक्नोलॉजी को समझना और सीखना स्मूथ होगा।
शुक्ल योग बनने से फ्रेशर्स को आज रिज्यूमे राइटिंग में बहुत अच्छी मदद मिल सकती है, रिज्यूमें इम्प्रेसिव बन जाएगी और शॉर्टलिस्ट होने के चांसेज बढ़ जाएंगे।
टीनएजर्स को आज बॉडी इमेज इश्यूज से राहत मिलेगी, सेल्फ एक्सेप्टेंस बढ़ेगी और लुक्स को लेकर इनसिक्योरिटी कम होगी।
परिवार में आज जेनरेशन गैप के बावजूद बातचीत अच्छी होगी, माता-पिता आपकी सोच को समझने की कोशिश करेंगे और आपसी सम्मान बढ़ेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
फाइनेंशियल प्रेशर बहुत तनावपूर्ण होगा और आप सोचेंगे कि बिजनेस चलाना इतना महंगा कैसे हो गया, कैश फ्लो पूरी तरह डिस्टर्ब हो जाएगा।
ऑनलाइन बिजनेसमैन को कॉम्पिटिटर के चलते अपने प्रॉडक्ट्स की रेट में गिरावट लानी पड़ेगी, जिससे मुनाफा कम होगा।
मिड-लेवल मैनेजर्स को ऑफिस में बड़े अधिकारियों से बात करने का कोई मौका नहीं मिलेगा, विजिबिलिटी बहुत कम हो जाएग।
ग्रोथ कम्प्लीटली रुकी हुई लगेगी और भविष्य अंधकारमय दिखेगा, आसपास के लोग आगे बढ़ रहे हैं लेकिन आप वहीं के वहीं हैं, यह अनुभव आपके आत्मविश्वाश को बुरी तरह तोड़ रहा है।
लापरवाही अब परीक्षा परिणाम को खतरे में डाल रही है, रिवीजन न करने की आदत बहुत भारी नुकसान देगी।
पार्टनर की भावनाओं को समझने से आपसी प्यार और बढ़ेगा, रिश्ते में गर्मजोशी लौट आएगी, यह समर्पण आपके बॉन्ड को और गहरा और सुंदर बनाएगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
सब कुछ बहुत सुचारू रूप से चलेगा, सभी मशीनें परफेक्ट तरीके से काम करेंगी और प्रोडक्शन टारगेट आसानी से पूरा हो जाएगा।
वाशि योग से आप और मार्केट की पार्टी के मध्य विचारों का आदान-प्रदान बहुत सकारात्मक होगा, तालमेल बेहतर रहने से दोनों की राय मिलकर एक बेहतरीन रणनीति बनेगी जो दोनों के बिजनेस को आगे बढ़ाएगी।
प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होगा और क्लाइंट भी आपके काम से बहुत खुश होंगे, इससे कोवर्कर के मध्य आपकी प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होगी।
सेल्स प्रोफेशनल्स का आज दिन धमाकेदार रहेगा, क्लाइंट्स से मीटिंग बहुत सफल होगी और डील एक के बाद एक क्लोज होती रहेंगी।
आपकी स्पीच और प्रेजेंटेशन स्किल्स से सब मीटिंग में सब इम्प्रेस होंगे, इस सफलता से आपका मनोबल बहुत ऊंचा रहेगा और आगे के टारगेट्स भी आसान लगेंगे।
शुक्ल योग बनने से होमवर्क और असाइनमेंट्स पूरे करने में बहुत आनंद आएगा, जो काम पहले बोझ लगते थे वे आज आसानी से हो जाएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment