AAJ KA RASHIFAL 28 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 जून रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में अशुभ समाचार मिल सकते है।
ग्रह गोचर आपके विपरित होने से बिजनेस में आज धोखा होने का बहुत बड़ा खतरा है, किसी नए व्यक्ति पर विश्वास न करें।
घरेलु कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है।
अपने दिमाग को तनावों से दूर कर व्यापार में अवसर प्राप्ति के बारे में विचार करेंगे तो निश्चित ही अवसर प्राप्त होंगे।
किसी बात को लेकर क्रोध और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं, रिलैक्स रहकर अपने कार्य को करना चाहिए।
वर्कप्लेस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, सावधान रहें, काम के बारे में बुरी खबर आने की संभावना है।
पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े, आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में किसी टॉपिक को लेकर पशोपेश में रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
आप सभी जरूरी ईमेल और संदेशों का जवाब दें, दोपहर से पहले महत्वपूर्ण बैठक रखें, बातचीत अच्छी होगी, दोपहर को न्यू कस्टमर से संपर्क करें, इवनिंग टाइम मार्केट के रुझान समझें।
बिजेनस में बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
शुभ योग बनने से आपको अच्छे लाभ होने की संभावना है, पैसों की आमद के आसार हैं।
मार्केट में अटके हुए कार्य फिर से बन पाएंगे, व्यापारी सक्रिय बने रहें, व्यापार में अनुभव बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है।
आपके लिए संडे का दिन उन्नति दायक रहेगा, कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होगी।
वर्कस्पेस पर आपको अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे, जो लोग विवाह के बंधन में बंधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।
स्टूडेंट्स के परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिख रही है इसलिए तैयारी में जुटे रहें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
शुभ योग बनने से न्यू बिजनेसमैन को जबरदस्त मुनाफा होगा जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कंपटीशन होने के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी और आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
आपको किसी भी सरकारी काम को करने से पहले इस संडे को उसके बारे में उचित जानकारी लेनी जरूरी है।
आपकी किस्मत आपके लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेगी।
आपको कुछ कार्यों में विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को लेकर दोपहर तक स्थितियां कमजोर रहेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगी।
इस संडे पर लाइफपार्टनर के साथ कहीं शोपिंग की प्लानिंग बन सकती है, जिससे मैरिड लाइफ में प्यार बढ़ेगा।
स्टडी के लिए आप अपने बच्चे के साथ बहस में पड़ सकते हैं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बिजनेस में आप कुछ व्यावसायिक लाभ कमा सकते हैं जिससे आप आगे की स्ट्रेटजी बनाएंगे।
संडे पर अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत होगा।
नौकरी में आज आपकी करुणा और रचनात्मकता काम आएगी, स्वास्थ्य सेवा, परामर्श, शिक्षण, कला में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है।
वर्कस्पेस पर किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें, संडे खराब हो सकता है।
शुभ योग बनने से सहयोगियों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे जिससे मुनाफा अच्छा प्राप्त करेंगे।
अपने व्यक्तिगत कार्य और परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा, घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह आपके लिए सुखद रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन से किसी प्रकार का गड़बड़जाला या कोई बड़ी गलती हो सकती है, कस्टमर नाराज हो सकते हैं।
बिजनेसमैन बिजनेस में जोखिम और रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश न करें।
बिजनेस के साथ ही अपने प्रतिष्ठान के पेंडिंग कामों की भी योजना बनाएं, पेंडेंसी बढ़ने न दें, जितना हो उन्हें कम्पलिट करने के प्रयास करें।
अगर आपने नई नौकरी ज्वाइन की है, तो उन्हीं कामों को लिए हामी भरे जो खुद कर सकते हैं, अन्यथा काम न कर पाने के चलते आप कार्यस्थल पर हंसी के पात्र बन सकते है।
बॉस एंड सीनियर के साथ पहली बार कार्य करने में आपको कुछ परेषानियों का सामना करना पड़ेगा।
सार्वजनिक रूप से हंसी के पात्र बनने से अच्छा है बहुत ही सचेत और सतर्क हो कर काम करें, आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।
आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां आएंगी, घर के कठोर फैसले भावुकता में आकर न करें बल्कि अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही करें तो अच्छा रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स असफलता देख कर परेशान होने के बजाय इस बात की तलाश करें कि असफलता क्यों मिली, प्रयास में क्या कमी थी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
समय कुछ चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहा है, इस संडे पर व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है।
बिजनेस में दोपहर बाद व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन जो प्रयास करने पर दूर हो सकती है।
बिजनेसमैन कॉर्पोरेट मीटिंग के दौरान पार्टी में गलत आदतों और गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थय और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है।
ऑफिस में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है, लेकिन उस समय रहते, उनका हल भी निकल आएगा।
आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम हासिल नहीं होने से आप परेशान रहेंगे।
जीवन साथी और पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा, प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर एक्टिव रहेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस में बदलाव करते हुए कुछ बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होती हुई नजर आ रही है, इस कारण बड़े लक्ष्य हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है, अभी आपको अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।
अधिक काम करें तभी आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे, आराम से बैठे रहने से व्यापार नहीं चलता है।
किसी विवाद को सुलझाने से बड़ा लाभ मिलेगा, कस्टमर आपकी निष्पक्षता की तारीफ करेंगे, संबंध प्रबंधन उत्कृष्ट रहेगा।
आप मेहनत से काम करेंगे, काम के नए तरीके विकसित करेंगे और नए-नए आइडिया देने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मान आपको आनंदित करेगा।
पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और उल्लास पूर्ण समय व्यतीत होगा, जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड स्टूडेंट्स को अपने-अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
शुभ योग बनने से कॉर्पोरेट मीटिंग में आपके उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से आपका वर्चस्व बना रहेगा।
बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, सरकारी दस्तावेजों को आज ही मजबूत कर लें, डिपार्टमेंट की टीम कभी भी निरीक्षण करने आ सकती है।
करियर की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए रास्ते की तलाश करें, प्रयास करने पर ही रास्ता मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती हैं।
वर्कप्लेस पर बॉस एंड सीनियर की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे।
धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की संभावना है, उसके बाद अच्छे अनुभव होंगे।
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और दाम्पत्य जीवन जीने वालों को भी खुशनुमा माहौल मिलेगा, परिवार के साथ संडे का आनंद लें।
जीवन में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेसमैन अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है।
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले इस समय डाटा सिक्योर करते चलें अन्यथा पूरा मैटर क्रेस हो सकता है।
आज किसी धोखाधड़ी को पकड़ने से आपकी सराहना मिलेगी, बॉस आपकी गहराई से कार्य करने को महत्व देंगे।
आपको काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
वर्कप्लेस पर आपको ऑफिस में हो रही राजनीति से दूर रहना होगा।
आप किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, इस समय दूसरों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना भी जरूरी है।
मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने से एंप्लॉयड पर्सन का आज ऑफिस जाने का मन नही करेगा।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
डे स्टार्टिंग से ही अपनी डे को सेट कर लें कि क्या करना है, और क्या नहीं करना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी नए काम को शुरू करने जा रहें है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेस में फैमिली मेंबर और आपसी सामंजस्य द्वारा किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
बिजनेसमैन अपने क्रोध और आक्रामकता को ना बढ़ने दें।
बिजनेस में बिजी लोगों को फायदा रह सकता है, कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
आज किसी अंतरराष्ट्रीय दल में शामिल हो सकते हैं, नवाचार के लिए पुरस्कार मिल सकता है, कोई विशेष परियोजना मिल सकती है, आपकी अनोखी सोच को महत्व मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को फैमिली के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन इस संडें पर आपको कैसे भी करके समय निकालना पड़ेगा।
आज आपकी खोजने की क्षमता उभरेगी, आप किसी जटिल समस्या का समाधान खोज लेंगे, जो काफी दिनों से परेशानी का कारण बनी हुई थी।
ट्रैक पर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
पारिवारिक किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी, लेकिन चिंता न करें, जल्दी ही स्वास्थ्य सुधार भी हो जाएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन को धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
बिज़नेस में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर आप एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे, बड़ा ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
टेक्नोलॉजी के चलते बिजनेसमैन आज आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे, मार्केट में कोई आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे।
इंटीरियर एक्सटीरियर डिजाइन में लगे बिजनेस में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
जब तक आपका कार्य पूरा नहीं होता, तब तक प्रलोभन से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
आपके कार्यो के देखते हुए सराहना मिलेगी, कार्यों के लेकर की गई प्लानिंग सफल होगी, ट्रांसफर की संभावना बन सकती है।
कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, जटिल समस्याओं का सरल समाधान ढूंढने की आपकी कला को कंपनी सराहएगी।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पैसे किसी चीज पर बर्बाद हो सकता है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
ट्रैवलिंग में कुछ नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बिजनेस के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेंगे।
मार्केट में विरोधी पक्ष आप पर हावी हो सकता है, पर इससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा, पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को छोड़कर हालात सामान्य रहेंगे, आपका खर्च सामान्य रहेगा।
शुभ योग बनने से जॉब चेंज करने की दिशा में आप आगे बढ़ सकते है।
वर्कप्लेस पर पूरी टीम को साथ लेकर चलें उसमें आपका ही फायदा है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें।
जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी।
संतान की शिक्षा व करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के समय अनुकूल रहने से मन खुश रहेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment