AAJ KA RASHIFAL 9 June 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 जून मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः39 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व हंस योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा अलसुबह 03ः36 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से हानि होगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, मन में उल्टे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे, दिन मिलाजुला यानी मिश्रित फलदायी है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं लेकिन आपको धैर्य धारण करना होगा।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से बिजनेस में कोई भी मीटिंग या मार्केटिंग संबंधी कामों में इंपोर्टेंट डिसीजन बिना सोचे समझे न लें तो अच्छा है, क्योंकि इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं।
बिजनेस में मुनाफे दायक स्थितियां न के बराबर बनेगी, पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
आपका कोई पारिवारिक कार्य बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर कार्य का प्रेषर रहेगा जिससे खान-पान पर ध्यान नहीं देने के कारण सेहत का पाया गड़बड़ा सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने से अनुभवी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से मिलेगी खुशखबरी।
बिजनेसमैन यात्रा के समय आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा आपके सामान पर कोई हाथ साफ कर सकता है।
बिजनेस में वृद्धि होगी, भागदौड़ भी अधिक रहेगी लेकिन उससे आपको बिजनेस में मुनाफा भी प्राप्त होगा, किसी यात्रा की प्लानिंग भी बन सकती है।
बिजनेसमैन कोई नया काम शुरू करने के लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।
जॉब पर्सन को उनके पूर्व में किए गए कार्य का श्रेय मिलेगा, आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम बनने के योग बन रहे हैं, जो काफी समय से अटके हुए थे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन क्षणिक रूप से उल्टा असर देने वाला हो सकता है।
आप अपने जीवन साथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं, जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे जिसे आप भूनाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन को आज बिजनेस में किसी बड़ी डील के लिए तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए, क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में है।
बाजार में आपकी रणनीतियां सफल होंगी और आप कंपटीशन को पीछे छोड़ देंगे, नई डील्स के लिए आज का दिन बहुत लकी है।
कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखें, ज्यादा रोक-टोक की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है।
जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज उनकी पसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल दिखाएगी।
ऑफिस के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन व्यर्थ की बातों से दूरी बनाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है, किसी अपने की याद आएगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, सितारों का साथ मिलेगा।
बिजनेस में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है जिससे बिजनेस पुनः पटरी पर आ जाएगा।
आज आपको फैमिली बिजनेस की बागडोर सौंपी जा सकती है कमर कस लें।
आपके पुराने क्लाइंट्स वापस लौटेंगे और व्यापार में स्थिरता आएगी, सूझबूझ से किया गया निवेश आज फलदायी रहेगा।
वर्कस्पेस पर मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है, मन बेचैन रहेगा।
जॉब पर्सन के वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
मार्केटिंग पर्सन के मार्केट में आज किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा, अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा, किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन के मार्केट से रुकी हुई पेमेंट न मिलने से आर्थिक डाउन जा सकती है, पार्टी को ऑडर्र के लिए पेमेंट करने में आपको परेषानियों का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन के सितारे पक्ष में नहीं चल रहे हैं, नकारात्मक विचारों का त्याग करें, प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से ऑफिस में वर्क लोड ज्यादा होने से आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी पर सवाल उठाए जा सकते हैं, जिससे आप काफी असहज महसूस करेंगे और नौकरी छोड़ने का विचार करेंगे।
बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स नेक्स्ट एग्जाम को लेकर तनाव न ले और स्टडी के बीच खानपान का ध्यान रखें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे।
बिजनेसमैन इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और आप अपना सारा ध्यान अपने बिजनेस पर लगाएं।
बिजेनसमैन के लिए ग्रह गोचर अनुकूल चल रहे है आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव से डरना नहीं है, आपको आत्मचिंतन से लाभ मिलेगा।
जॉब पर्सन को वर्कप्लेस पर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
ऑफिस में कोवर्कर के मामले में दखल न दें, सकारात्मक और आसान दिन बिताएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा, प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। मार्केटिंग पर्सन अपने टारगेट से बस कुछ दुरी पर होंगे जिससे उनके लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा।
स्टूडेंट्स को तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से दूर रहे है।
बड़े बिजनेसमैन व बड़े घरानों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा, उनसे आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी, आपको नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण डील संभवतया हो सकती है जो आपके बिजनेस के लिए भविष्य का पुल साबित होगी।
नौकरी पेशा लोगों के विदेश जाने संबंधी सुअवसर बन रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
जॉब पर्सन को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें, क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने वर्क पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
पूरा परिवार आपके आस पास होगा, आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए।
आपके फ्रेंड सर्किल में बढ़ोतरी हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स कोई फॉर्म भर रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी, वर्तमान में चल रहे बिजनेस के कामों के साथ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें, परिस्थितियां आपके पक्ष में है।
बिजनेस के सोशल कार्यों को देखते हुए उन्हें समाजिक कार्यों में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
बाजार में आपकी साख बढ़ेगी और आप बड़े टेंडर्स हासिल करने में सफल रहेंगे, टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा।
करियर में बदलाव की योजना सफल होगी, जो लोग खुद का काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें आज इन्वेस्टर मिलेंगे।
ऑफिस में आपके खिलाफ हो रही साजिशें आज नाकाम होंगी, आपकी कार्यक्षमता को देख मैनेजमेंट आपको बोनस दे सकता है।
सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा, आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
जॉब पर्सन काम के लिहाज से आप बढ़िया परफार्मेंस दे सकेंगे, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में अपना बेहतर देंगे, आप एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड डिसीजन पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें, जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा, विरोधी पक्ष आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकते है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से जॉब पर्सन के लिए हालात सामान्य नहीं रहेंगे, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं।
ऑफिस में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की मार्केट में पार्टी के साथ तालमेल शानदार रहेगा जिससे डिस्पले में उनके ही प्रॉडक्ट होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कुछ नया सीखने का प्रयास अद्भुत अहसास कराएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन के बिजनेस रिलेटेड सभी कार्य चलते रहेंगे, साथ ही मार्केट से आपको सहयोग भी मिलता रहेगा।
बिजनेस का विस्तार होगा, राजनेता की भेट से आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने की उम्मीद है।
फैमिली का साथ मिलने से बिजनेसमैन का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे उनके कार्य आगे बढ़ेंगे।
आपके साहसिक फैसले व्यापार को नई दिशा देंगे, दवाओं और माइनिंग के बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ होगा।
आप आज वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत अच्छे से बनाकर रखेंगे, जिससे आपको और आपके परिवार को मानसिक शांति मिलेगी।
वेतन भोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में कुछ शांति बनी रहेगी, क्योंकि हिडन एनिमी के पास कुछ गलत साबित करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा जिसका फल आपको शाम तक मिल जाएगा।
बिजनेसमैन मार्केट में पार्टी के साथ बात या डील करते समय अपने गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है।
व्यापार में आज जबरदस्त बिक्री होगी, प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में आपके ऑफर्स बेहतर रहेंगे।
आपकी ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स की वजह से बॉस आपसे बहुत खुश रहेंगे, ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
क्रिएटिव फील्ड और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है, आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स सबको लुभा लेगी।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी रहेगी, काम में मन लगेगा।
वर्कप्लेस पर जूनियर एंड सीनियर के सपोर्ट से वर्किंग वुमन आगे बढ़ेंगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में चल रहे प्रयास उन्हें सफलता की और ले जाएंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
टेक्नोलॉजी के युग में बिजनेसमैन को फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
बिजनेस में लाभ को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सबकुछ बढ़िया ही रहने वाला है।
बिजनेस में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका बिजनेस फलता-फुलता रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर एंड जूनियर की एक्टिविटी पर नजर भी रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
ऑफिस के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
वर्कप्लेस पर आपको संयम से काम लेना होगा, कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
स्पोर्ट्स पर्सन कोच की सलाह अनुसार प्रैक्टिस करते हुए आगे बढ़ेे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment