AAJ KA RASHIFAL 29 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
29 जुलाई बुधवार, गुरु पूर्णिमा
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः06 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरू पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः37 तक उत्तराषाढा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
प्रीति योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन विशेष तया शुभ है, आप काफी प्रगति करेंगे।
बिजनेसमैन का बिजनेस में अनुभव अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने अनुभव का बिजनेस में उपयोग करते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में व्यवस्था उचित बनी रहेगी, आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर के साथ व्यवहार उचित बनाकर रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का बुजुर्गों के पास बैठना चाहिए उनका अनुभव आपकी लाइफ में बहुत काम आएगा।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी क्योंकि सेहत ही दुनिया का अनमोल धन है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, परंतु दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहे और ना ही विश्वास करें।
बिजनेस में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे, भागदौड़ रहेगी।
लोन के लिए प्रयास रत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, लोन मिलने से आपके कई रुके हुए काम आसानी से हो सकेंगे।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा जो उनके लिए अच्छी बात है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में राजनीति करने वाले स्टाफ से दूरी बनाकर रखनी होगी, इससे उनकी अच्छी छवि प्रभावित होती है।
करियर में चुनौतियां आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर शांत रहें, तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
मार्केट मे चल रही उथल-पुथल का असर आपके बिजनेस पर दिखेगा, आपको कुछ लॉस का सामना करना पड़ेगा।
पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में बढ़ना बिजनेसमैन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अपनी हठ के चलते एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में किसी का दिल दुखा सकते हैं, बॉस की बातों पर तीखी प्रतिक्रिया न दें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में परेषानियों का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक तनाव रहेगा।
विवाहित जातकों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी।
बिजनेसमैन को मुनाफा होगा, इसलिए उन्हें अपने कस्टमर के नेटवर्क को एक्टिव करना चाहिए ताकि वह टर्न अप हों।
प्रीति योग बनने से व्यवसाय से संबंधित पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
बिजनेसमैन की पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
करियर से रिलेटेड चल रही दिक्कते ठीक होगी जिससे आपकी काफी परेशानियां दूर होगी।
ऑफिस के कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा कहीं आपको पुनः नहीं करने पड़ जाएं।
स्टूडेंट्स का संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। लाइफ पार्टनर एंड और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें।
ऑफिस में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें उनका अनुभव तथा मेहनत व्यवसाय की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएगा।
न्यू बिजनेसमैन के लिए यह समय कुछ कठिन है, इस परिस्थिति में धैर्य से काम लें और एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें।
वर्कस्पेस पर मन अज्ञात भय और बाधाओं से ग्रसित रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्य पर ध्यान देना होगा तब ही वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ पाएंगे।
जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते, इस सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ उठाएं।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा, पढ़नें में मन लगेगा, ऐसे में अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे आपका फोकस सिर्फ और सिर्फ बिजनेस पर ही रहेगा।
प्रीति योग बनने से नई उपलब्धियां सामने आएंगी, ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें तथा तुरंत निर्णय ले।
बिजनेसमैन के विदेशी फंड मिलने के योग बन सकते है, जिससे उनकी कुछ टेंशन कम होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के रचनात्मक कार्यों की वजह से ही सफलता मिलेगी।
ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें, भागदौड़ की संभावना कम है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास से ओतप्रोत प्रयासों में अवश्य सफल होंगे।
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन अध्ययन और तैयारी कर रहे हैं, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
बिजनेसमैन के कामकाज को लेकर बनाई गई कोई प्लानिंग डिले हो सकती है, धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
व्यावसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें, इससे संपर्क मजबूत होंगे।
नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, एनीमी एक्टिव हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी ऐसी स्थिति एंप्लॉयड पर्सन को चिड़चिड़ा बनाएगी, खुद को नियंत्रण में रखें और सोच समझ कर ही लोगों के बीच बोलें, अन्यथा मजाक का पात्र बन जाएंगे।
रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा, इसके लिए सभी को सभी से प्रेम से बात करनी होगी।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स स्टडी में ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें, बहुत सोच-विचार करना तथा समय लगाना नुकसान दे सकता है।
बिजनेस में किसी पुरानी प्लानिंग को धरातल पर पुनः लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करें।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को अपने फील्ड में अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिलेंगे यह उनके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं रहेगा।
ऑफिस की कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से एंप्लॉयड पर्सन को सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानियां आएगी।
वर्कस्पेस पर पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
लाइफ पार्टनर के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, यद्यपि कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह सफलता देने में सहायक होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, जो उनके लिए आगे का रास्ता क्लियर करेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन संचय की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन को स्टॉक स्वयं मेंटेन करना होगा।
व्यावसायिक कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन का धार्मिक कार्यों की तरफ मन लग सकता है।
ऑफिस में सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, इस वातावरण से काम करने में भी मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को स्पेशल बॉस के द्वारा किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें किसी से रिश्ता बनाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक निर्णय की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
बिजनेसमैन की बिक्री अपेक्षाकृत कुछ अधिक होगी, अन्य कारोबार भी सामान्य गति से चलते रहेंगे।
प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे, इस समय व्यापार से संबंधित गतिविधियों का भी अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कस्पेस पर काफी दिनों से चली आ रही समस्या पर अंकुश लगेगा।
प्रीति योग बनने से युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
स्टूडेंट्स अपने टीचर के साथ बॉडिंग बेहतर बनाने के प्रयास में सफल रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जीवन में हो रहे बदलाव के बारे में आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी मामलो में अड़चन आएगी।
व्यवसाय में कुछ उलझने बनने से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा, विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन को बिजनेस में तनाव का सामना करना पड़ेगा अन्य बिजनेसमैन के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है, आपको उनके साथ तालमेल बनाएं रखना होगा।
बिजनेस में चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
एंप्लॉयड पर्सन जो भी कार्य करें, उसे समय और पूरी जिम्मेदारी के साथ ठीक तरीके से पूरा करें, काम में लापरवाही ठीक नहीं।
वर्कस्पेस पर चारों ओर के टेंशन के माहौल में काम करना आसान नहीं होगा, बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, वो आपकी पीठ पीछे षड़यंत्र रच सकते है।
फैमिली मेंबर के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी और के द्वारा ध्यान भटकाया जा सकता है, जिससे वो अपने फील्ड में बेस्ट देने के प्रयास में सफल रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
मार्केट में बिजनेसमैन को पार्टी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है, साथ कहीं कहीं पार्टी की सलाह पर गौर करना होगा और कोई भी निर्णय सर्वसम्मति से लेना होगा।
न्यू बिजनेसमैन को उनके बिजनेस में कुछ हद तक सफलता मिलती दिख रही है।
प्रीति योग बनने से व्यवसाय में नए नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी, प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे।
वर्कस्पेस पर बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा। निराष को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
स्टूडेंट्स के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण फील्ड में आ रही बाधाओं में कमी होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment