AAJ KA RASHIFAL 20 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 जुलाई सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः10 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शिव योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
शिव योग बनने से बिजनेसमैन के मार्केट से बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
बिजनेसमैन की समझदारी से मार्केट में पार्टी के साथ सहमति बनेगी जिससे आपका बिजनेस ठीक चलेगा, लाभ होगा।
बिजनेस में आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे, जिससे आपका ध्यान बिजनेस पर नहीं हो पाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस के टारगेट पर है, ऐसे में उनके बताए गए कार्यों को टाइमली कंप्लीट कर दें।
एंप्लॉयड पर्सन के पार्ट टाइम जॉब हाथ लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा, साथ ही कोवर्कर से मतभेद हो सकते है, अलर्ट रहें।
आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा, आपका केयरिंग रवैया जीवनसाथी का दिल जीत लेगा, जीवनसाथी को टाइम देंगे तो घर में आनंद का माहौल बनेगा।
स्टूडेंट, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
पॉलिटिशियन को पार्टी के किसी कार्य से ट्रेवलिंग करनी पड़ेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
शिव योग बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, आपने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह लोन जल्द ही आपको मिल सकता है।
बिजनेस में दोपहर बाद आपसे कुछ गलत हो सकता है जिसके कारण आपके हाथ से ऑर्डर निकल सकता है।
बिजनेसमैन ने यदि बिजनेस के लिए लोन अप्लाई किया था, तो उन्हें लोन क्लियर होने की सूचना मिल सकती है।
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे, जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपनी बुद्धि विवेक से आ रही प्रॉब्लम को आसानी से हल कर पाएंगे और विरोधियों को अचंभित कर देंगे।
मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी जो उनकी सफलता में बाधक बनेगी।
सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा, लवर की बातें आपको सुकून देगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगा।
बिजनेस में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, बिजनेस से रिलेटेड कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
न्यू बिजनेसमैन पर किसी तरह की लीगल कार्यवाही हो सकती है, उन्हें अलर्ट रहकर बिजनेस करना चाहिए।
व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा, दौड़धूप अधिक होगी, धैर्य रखें, लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के बनते कामों में अड़चनें आएंगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के कोई पुरानी बीमारी पुनः उठने से वो टारगेट को समय पर कंप्लीट नहीं कर पाएंगे।
वर्कप्लेस पर विरोधियों की चाल के चलते आपको किसी बड़े प्रॉजेक्ट से हटाया जा सकता है।
करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी।
परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा, अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मौन धारण कर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जरूरत के समय दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन अगर न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहें है तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य कर सकते है, दिन उपयुक्त है।
बिजनेस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों को अधिक धन निवेश से बचना चाहिए।
बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल होने से व्यवसाय में वृद्धि होगी आपकी ख्याति दूर दूर तक होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है, प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर से उलझने से बचना चाहिए, थकान महसूस होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को अपने करियर में क्या करना है, इसको ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए, वे अपनी रुचि का पता लगाने की कोशिश करें, ताकि करियर को बेहतर रास्ता मिल सके।
दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बिजनेसमैन बुद्धि और चतुराई से ऑनलाइन बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होगी।
शिव योग बनने से बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
बदलते मौसम के चलते मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
जॉब में मान-सम्मान मिलेगा, अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के अथक प्रयासों से कंपनी को कोई बड़ा प्रॉजेक्ट मिल सकता है जिससे उनकी इमेज ऑफिस में बढ़ेगी।
संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी, सुख के साधन प्राप्त होंगे, जीवनसाथी से तालमेल बढ़िया रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई योजना को धरातल पर लाने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक निर्णय की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग हो सकती है जिससे बिजनेसमैन की अच्छी कमाई हो सकती है, कोई बड़ा ऑडर उन्हें मिल सकता हैं।
बिजनेसमैन को ओल्ड के साथ न्यू क्लाइंट में मिलेंगे, साथ ही बिजनेसमैन कॉम्पिटिशन के बाद भी मार्केट में आप अपना सिक्का जमाने में सफल होंगे।
ग्रहों का साथ मिलने से व्यापार में आ रही कानूनी अड़चन दूर होगी, व्यवसाय ठीक चलेगा।
वर्कस्पेस पर आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, जल्दबाजी से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी कोवर्कर का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है, लेकिन आप अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को डे स्टार्टिंग पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने में जुट जाएं।
बात करें प्रेम जीवन की तो बदलते मौसम को देखते हुए लवर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स करियर को ब्राइट करने के लिए अभी से ही स्टडी में जुटे रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से आपके खर्चीले स्वभाव के कारण जरूरत के समय पैसो की वजह समस्या आ सकती है। न्यू बिजनेसमैन के ग्रह गोचर बिगड़ेंगे जिससे वो किसी प्रकार के कानूनी विवाद में फंस सकते है।
बिजनेस के लिए भूमि इत्यादि खरीदने की प्लानिंग किसी कारणवश पोस्टपोन करनी पड़ेगी, निराशाजनक विचारों से मन अशांत रहेगा।
पॉलिटिक्स के चलते कोई गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट बिजनेसमैन के हाथ से निकल सकता है।
वर्कप्लेस पर अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए किसी कार्य को एकाग्र होकर करें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा आप ऑफिस में किसी भी प्रकार के विवाद में सम्मिलित नहीं होवें।
संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं, चिंता तथा तनाव बने रहेंगे, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेस में आप आत्मविश्वास से काम लेंगे जिससे बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
काफी दिनों के बाद बिजनेसमैन के लाभ के अवसर हाथ आएंगे, शत्रु पराजित होंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
बिजनेसमैन मार्केट में आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें और अधिकतम मेहनत करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के साथ टारगेट कंप्लीट होने की खुशी मनाने के लिए डिनर या मूवी देखने की प्लानिंग बना सकते है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में बेहतर कार्य को लेकर उन्हें अवार्ड दिया जा सकता है, उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
पुस्तैनी बिजनेस में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको अपने ऊपर से कुछ भार कम लगेगा।
बिजनेसमैन को मार्केट के साथ-साथ बिजनेस पर भी फोकस करना होगा तब ही वो बिजनेस को आगे चला पाएंगे।
बिजनेसमैन सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें, डाक्यूमेंट संभालकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से करें और कार्यों को पूरा होने के बाद ही बंद करें, क्योंकि आपसे कभी भी पुराने कार्यों की फाइल मांगी जा सकती है।
वर्कप्लेस पर विवादों से दूरी बनाते हुए शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
अनएंप्लॉयड पर्सन के जॉब के चांसेज बन सकते है, रोजगार में वृद्धि होगी।
परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, मां की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
लवर को फैमिली से मिलाने की मंशा बन सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे कर्म करने से भाग्य खुद ब खुद साथ देगा।
यदि बिजनेस में मंदी है तो न्यू ऑफर एंड स्किम लॉच करें, निश्चित रूप से बिक्री दर में बढ़त होगी।
बिजनेस में समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है, अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
बिजनेसमैन किसी परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी।
शिव योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम बनने के योग बन रहे हैं।
वर्कस्पेस पर अपने बेहतर कार्य से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
रोजगार में वृद्धि होगी, दिन सुकून से गुजरेगा, जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा, प्रभु का ध्यान मानसिक सुकून देगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स सफलता हासिल करेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में रुकावट आएगी।
बिजनेस में अपने फायदे के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे।
बिजनेस में टैक्स रिटर्न आदि कार्य समय पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
बिजनेसमैन को बिजनेस के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है।
वर्कस्पेस पर समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें।
जॉब सर्चर की यह तलाश पूरी हो सकती है, उन्हें सफलता मिल सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, साथ ही विवादों से दूरियां बनाए रखनी होगी।
फैमिली प्रॉपर्टी को लेकर किसी प्रकार का विवाद हो सकता है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
बिजनेसमैन को होशियारी और कूटनीति के दांव पेंच की जरूरत है, बिना इसका इस्तेमाल किए समस्याओं का हल नहीं निकाल पाएंगे।
शिव योग बनने से बिजनेस ठीक चलेगा, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में और अधिक मुनाफा कमाने के लिए आपको स्मार्टवर्क करना होगा तब ही आप पुरानी शैली को नए तरीके को जोड़ पाएंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन अभी अपने करियर पर ध्यान दें ऑफिस में या बाहर लव के चक्कर में पड़ कर अपना करियर बर्बाद कर सकते है।
नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अलर्ट रहना होगा, क्योंकि आपके प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे जो आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है।
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, बाहर जाने का मन बनेगा लेकिन किसी कारणवष अपना प्लान केंसिल करना पड़ेगा, परिवार के किसी दूर रह रहे मेम्बर से विडियो कॉलिंग से जुड़ सकेंगे।
स्टूडेंट्स के करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment