AAJ KA RASHIFAL 17 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 जुलाई शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 06ः28 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः35 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
बिजनेस में आपकी प्लानिंग से ही आप मुनाफा कमाएंगे, साथ ही आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
सुनफा योग बनने से सोशल मीडिया प्रचार के चलते बिजनेसमैन के रिकॉर्ड तोड़ सेल्स होगी।
जुलाई मंथ बिजनेसमैन के लिए लकी साबित होंगे, आज टैक्स असेसमेंट में आपको क्लीन चिट मिलेगी।
ऑफिस में आपके मैनेजमेंट स्किल्स की सराहना होगी और आपको कोई जटिल प्रोजेक्ट सुलझाने के लिए टीम लीडर बनाया जा सकता है।
वर्कप्लेस पर आपका फीडबैक मैनेजमेंट के लिए बहुत कीमती होगा, सीनियर आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज टॉप लेवल की कंपनी से ऑफर लेटर मिल सकता है।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन किसी बड़ी खोज या पेटेंट फाइल करने के लिए अनुकूल है।
लव लाइफ में आप आज एक अलग ही सुकून महसूस करेंगे, पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।
समाज में आपकी इमेज एक थिक टैंक की तरह बनेगी, लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपके पास आएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से मार्केट में आपकी सप्लाई चेन में सडनली रुकावट आने से ऑर्डर कैंसिल होने का खतरा है।
आज मंदी का माहौल आपके बिजनेस को बुरी तरह प्रभावित करेगा, क्लाइंट्स अपनी पेमेंट रोक सकते हैं।
मार्केट में पार्टी के द्वारा आपके प्रोडक्ट को लेकर भेदभावपूर्ण रवैये के चलते आप अपने प्रोडक्ट का डिस्पले किसी अन्य पार्टी को देंगे।
कोवर्कर के साथ लंच ब्रेक में की गई गॉसिप आपके खिलाफ एक हथियार की तरह इस्तेमाल की जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को सडनली ट्रांसफर या किसी दुर्गम स्थान पर तैनाती का आदेश मिल सकता है जिससे वो काफी टेंशन में रहेंगे।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से हिडन एनिमी और भीतरघात के चलते ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन की पोजीशन खतरे में पड़ सकती है।
ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है या उनके साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
विदेशी शिक्षा के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स के वीजा रिजेक्ट होने की आशंका है, समय आपके पक्ष में नहीं है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेसमैन इस विकट परिस्थिति में मार्केट और बिजनेस के मध्य एक बेहतरीन बैलेंसिंग बनाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन नए टैक्स बेनेफिट्स का लाभ उठाकर अपने प्रोडक्ट्स की प्राइस को कम करके मार्केट शेयर बढ़ा पाएंगे।
सुनफा योग बनने से बिजनेसमैन के ओल्ड स्टॉक निकलने से वो राहत की सांस महसूस करेंगे।
ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स ही आपको दूसरों से अलग बनाती है, और आप इसी पावर के चलते आगे बढ़ते जाते है।
एंप्लॉयड पर्सन की कोवर्कर के साथ टीम बॉन्डिंग बेहतरीन रहेगी और ऑफिस में पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है।
लव लाइफ में रोमांस अपने चरम पर होगा और आप पार्टनर के साथ किसी लग्जरी वेकेशन या डिनर पर जा सकते हैं।
आर्टिस्ट्स को अपनी कला के लिए कोई बड़ी स्पॉन्सरशिप या ग्रांट मिल सकती है, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा।
समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप किसी सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किए जा सकते हैं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
मार्केट की हर छोटी हलचल पर आपकी पकड़ रहेगी, क्लाइंट्स आपके परफेक्शन की वजह से आपको ही प्राथमिकता देंगे।
फंसा हुआ जीएसटी रिफंड आज आपके खाते में आ सकता है, साथ ही स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग में आज आपको जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं।
वाशि योग बनने से बिजनेस की वर्क एफिशिएंसी 50 प्रतिशत बढ़ेगी जो उनको प्रॉफिट की ओर ले जाएगी।
कोवर्कर के साथ आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप किसी बड़े ऑफिस पॉलिटिक्स को जड़ से खत्म करने में सफल रहेंगे।
अगर आप करियर में बड़ा बदलाव चाहते हैं, तो आज का दिन पावरफुल स्विच के लिए एकदम सही है।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में सफलता उनके मान सम्मान में वृद्धि कराएगी, इसके साथ ही वह अपने से छोटे लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट और स्टेमिना पर फोकस करें, क्योंकि आने वाले कॉम्पिटिशन में आपको कड़ी चुनौती मिल सकती है।
परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेसमैन की व्यापारिक चातुर्यता के कारण मार्केट में चल रहे उथल-पुथल के मध्य आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन अपनी सप्लाई चेन में टेक्नोलॉजी को जोड़ कर बिजनेस को पारदर्शी और फास्ट बना देगा।
वाशि योग बनने से बिजनेसमैन न्यू फील्ड में अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए आपकी मार्केटिंग टीम आज बहुत आक्रामक और सफल रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन का मार्केट में आज की गई प्लानिंग उनकी कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक बैठेगी जिससे सभी आपकी राय को लेकर ही कार्य करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए आज का दिन अपनी फ्लेक्सिबिलिटी और स्किल्स को निखारने का है, कोई अवार्ड भी मिल सकता है।
परिवार में छोटे भाई-बहनों का करियर सेट करने में आपकी भूमिका अहम होगी और घर में शांति बनी रहेगी।
समाज में किसी बड़े राजनीतिक पद की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा कई गुना बढ़ जाएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
ग्रह गोचर आपके विरुद्ध होने से बिजनेसमैन के किसी पार्टी के एम.ओ.यू. को लेकर लीगल विवाद खड़ा हो सकता है।
चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन के साथ मार्केट में किसी पार्टी के द्वारा गुपचुप तरीके से आपके साथ फ्रॉड किया जा सकता है, जिसका आपको फ्रॉड होने के बाद पता चलेगा।
मार्केट में कॉन्पिटिटर की मिलीभगत के चलते आपके बिजनेस मॉडल को हिला सकती है,जिसका मुख्य कारण आपका आलस्य ही रहेगा।
ऑफिस में आज आपकी प्रेजेंटेशन को लेकर आपका मजाक उड़ सकता है, जिससे कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर जाएगा।
ट्रांसफर के ऑर्डर अचानक आ सकते हैं, जिससे आपकी पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी।
आज बॉस आपसे कुछ ऐसा काम करा सकते हैं जो आपकी मोरल वैल्यूज के खिलाफ हो, दुविधा बनी रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का आज कोचिंग या ट्यूटर के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
पिता के साथ वैचारिक मतभेद इतने बढ़ सकते हैं कि घर का माहौल हफ़्तों तक खराब रह सकता है।
राजनीति में सक्रिय लोगों को आज पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस मिल सकता है, प्रतिष्ठा दांव पर है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
डिजिटल मार्केटिंग में किया गया इन्वेस्टमेंट आज बिजनेसमैन की सेल्स को आसमान पर पहुँचा सकता है।
सुनफा योग बनने से टैक्स प्लानिंग के नए तरीकों से बिजनेसमैन लीगल रिफंड पाने में सफल रहेंगे।
बिजनेसमैन को अनुभवी और बड़े क्लाइंट के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए, सुझाव के अनुसार काम करना चाहिए।
ऑफिस में आपकी लीडरशिप और विजन की वजह से आपका प्राॅजेक्ट आपकी ग्लोबली पहचान बनाएगा, सभी आपकी टीम की प्रशंसा करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रमोशन के साथ-साथ किसी बड़े जिले या विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
सामाजिक रूप से आप किसी बड़े एनजीओ या रिलिजियस ट्रस्ट के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेंगे।
हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों का आज आईलेट्स विजा इंटरव्यू क्लियर होगा।
लव लाइफ में स्टेबिलिटी आएगी और आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने का साहस जुटा पाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
बिजनेस की सूझबूझ से नई और बड़ी डील्स फाइनल होंगी, पार्टी के साथ किसी पुराने मनमुटाव का दी एंड होगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस को स्केल करने के लिए नई फ्रेंचाइजी आउटलेट्स खोलने का सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक यह सबसे सटीक समय है।
मार्केट में बिजनेसमैन का सिक्का बोलेगा आपके फील्ड रिलेटेड बिजनेसमैन आपकी एडवाइस को मानेंगे और आपको लीडर बनाकर गवर्नमेंट के साथ डील के लिए आगे करेंगे।
मल्टीनेशनल एंप्लॉयड पर्सन को विदेश यात्रा या इंटरनेशनल ट्रेनिंग का मौका मिलने की प्रबल संभावना है।
कोकर्वर के मध्य आप एक गुरु और मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे, जिससे वर्कप्लेस पर सम्मान बढ़ेगा।
लव लाइफ में पार्टनर के साथ केमिस्ट्री बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी और आप किसी लग्जरी डेट पर जा सकते हैं।
स्टूडेंट्स जो लिटरेचर या साइकोलॉजी पढ़ रहे हैं, उनकी एनालिटिकल पावर आज अद्भुत रहेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशली एक्टिव रहेगे।
बिजनेसमैन की न्यू पार्टी के साथ डील्स बहुत ही रणनीतिक होंगी, जिससे भविष्य में करोड़ों का लाभ होगा।
न्यू एक्साइज ड्यूटी रेट्स आपकी सेविंग को बढ़ा देंगे, आज किसी पुराने टैक्स मामले में आपके हक में फैसला आएगा, किसी विश्वसनीय सोर्स से आपको गुप्त रूप से वित्तीय सहायता मिल सकती है, जो बिजनेस को बूस्ट देगी।
वाशि योग बनने से बिजनेसमैन आज अपने फील्ड में एक पावरफुल लीडर के रूप में उभरकर मार्केट में सबके सामने आएंगे।
ऑफिस में आज आपके सॉफ्ट स्किल्स और इमोशनल इंटेलिजेंस की वजह से कोई अटका हुआ प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होगा।
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अपनी पसंदीदा कंपनी से फाइनल सिलेक्शन का कॉल आ सकता है।
स्पोर्ट्स में आपकी स्ट्रैटेजी और आक्रामकता विरोधियों को पस्त कर देगी, आप कोई बड़ी चैंपियनशिप जीत सकते हैं।
लव लाइफ में बहुत इंटेंसिटी और जुनून रहेगा, आप पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाएंगे।
समाज में आपकी धाक जमेगी और आप किसी बड़े सुधारवादी आंदोलन का नेतृत्व कर सकते हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों पर चर्चा न करें।
आज मार्केट का ट्रेंड बिजनेसमैन के अनुमान से बिल्कुल उल्टा चलेगा, जिससे शेयर और कमोडिटी में भारी लॉस होगा।
बिजनेसमैन के बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करने से एंप्लॉयड पर्सन विरोध कर सकते हैं, जिससे काम रुक जाएगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से कस्टमर की शिकायतों का अंबार लग सकता है, जिससे आपकी ब्रांड वैल्यू जीरो हो सकती है।
वर्कप्लेस पर आपकी कड़ी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाएगा, जिससे आपका मनोबल टूट सकता है।
आज बॉस के साथ मीटिंग में आपकी प्रेजेंटेशन को रिजेक्ट किया जा सकता है, जिससे आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचेगी।
कोर्वकर के साथ लंच ब्रेक में की गई गॉसिप मैनेजमेंट तक पहुंच जाएगी, आज बचकर रहें।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से अनमैरिड लोगों का किसी गलत व्यक्ति के प्रति आकर्षण उनके फ्यूचर को खराब कर सकता है।
डिजिटल आर्टिस्ट्स का डेटा आज करप्ट या डिलीट हो सकता है, अपने काम का बैकअप जरूर रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन जैकपॉट जैसा रहेगा, कस्टमर का भरोसा आप पर अटूट होगा, जिससे आपका स्टाॅक कुछ ही समय में खाली हो जाएगा।
सुनफा योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज रिकॉर्ड तोड़ सेल्स होगी।
बिजनेसमैन अगर आज के दिन न्यू ब्रांचेज ओपन करने जा रहे है, तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेंगा।
वर्कप्लेस पर आपको कोई ऐसा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिलेगा जो आपकी स्किल्स को पूरी दुनिया के सामने लाएगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज क्लाइंट एंड पब्लिक का फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो मार्केट में धूम मचाएंगे।
ऑफिस में आपके आइडिया को फ्यूचरिस्टिक माना जाएगा और सीनियर मैनेजमेंट उन्हें तुरंत लागू करने का आदेश देगा।
स्टूडेंट्स को आज रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी सीखने में बड़ी उपलब्धि मिलेगी, स्कॉलरशिप की राह आसान होगी।
लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं।
समाज में आपकी छवि एक दानी और दयालु व्यक्ति की बनेगी, किसी बड़े सोशल कॉज के लिए फंड रेज करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन की ग्लोबली पहचान और समय पर ऑर्डर के चलते विदेशी पार्टनर आप पर भरोसा जताएंगे और नई बड़ी डील्स फाइनल होंगी।
ग्रहों के खेल की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन के मार्केट से डूबा हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।
बिजनेसमैन का बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी का एड करना उनके बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाएगा आपकी सेल्स को दोगुना कर देगा।
ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और हार्ड वर्क को देखते हुए आपको स्पेशल इंसेंटिव या प्रमोशन लेटर मिल सकता है।
कोवर्कर के साथ आपका तालमेल इतना जबरदस्त रहेगा कि कठिन प्रोजेक्ट भी आप गाॅसिप करते हुए इजीली कंप्लीट कर देंगे।
गवर्नमेंट जॉब चाहने वालों को आज किसी बड़ी अथॉरिटी की तरफ से गुड न्यूज़ मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए आज का दिन अपनी फ्लेक्सिबिलिटी और स्किल्स को निखारने का है, कोई मेडल भी जीत सकते हैं।
लव लाइफ में आप आज एक अलग ही रूहानी सुकून महसूस करेंगे, पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।
समाज के बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सम्मेलनों में आपकी उपस्थिति और विचार लोगों को प्रेरित करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment