AAJ KA RASHIFAL 30 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 जुलाई गुरुवार, श्रावण मास प्रारंभ
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः31 तक श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज शाम 05ः43 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेस विस्तार रिलेटेड प्लानिंग बना रहे है तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें।
बिजनेसमैन की बेहतरीन पब्लिक डीलिंग और क्लाइंट के लिए की गई पॉलिसी के कारण मार्केट में आपके ब्रांड की री-ब्रांडिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।
बिजनेसमैन मार्केट में विरोधियों की एक्टिविटी को नजरअंदाज न करें, तो उनके लिए आने वाले दिन बेहतर रहेंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में सभी का भरपूर प्यार और सकारात्मक माहौल मिलेगा, जिससे वे काम को बहुत जल्दी सीख लेंगे।
ऑफिशियल और पर्सनल ट्रैवलिंग आज आपके लिए ज्ञानवर्धक और नए आर्थिक अवसरों को प्रदान करने वाली साबित होगी।
ऑफिस में काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, आपके कार्य की सराहना होगी।
मैरिड लाइफ शांतिपूर्ण गुजरेगी डिनर पर जाने की प्लानिंग आपकी लाइफ में बदलाव लाएगी, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला रहेगा लेकिन वो अपने कॉन्फिडेंस के चलते परेशानियों पर सफलता हासिल करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में कोई नया कार्य शुरू करने के लिए सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य का समय आपके लिए शुभ मुहूर्त व सर्वश्रेष्ठ है, बिजनेस विस्तार का फैसला सही साबित होगा।
बिजनेस में आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे जिससे व्यावसायिक लाभ प्राप्त होगा।
आयुष्मान योग बनने से बिजनेस रिलेटेड इंपोर्टेंट वर्क कंप्लीट होने से आपकी उम्मीदें और आशाएं सफल रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें, और नहीं आप किसी पर भरोसा करें।
सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान देने से कोई बेहतरीन अनुभव मिलेगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट फील्ड के अलावा घर के प्रति अपनी रेस्पोंसिबिलिटी को निभाने के लिए अब अपने कंधे मजबूत कर लेने चाहिए।
परिवार का माहौल आपको खुशी देगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.3, अन लक्की नं.6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में दिन आपके लिए अप्स-डाउन से भरा रहेगा, आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें।
बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों, नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान करवा सकते हैं।
सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय ध्यान रखें कि किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वर्कस्पेस पर कम्पनी के किसी प्रॉडक्ट्स की बिक्री में सडनली आई डाउनफॉल आपकी टेंशन बढ़ाएंगी, बुरी संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से यात्रा करनी पड़ सकती है, सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए ट्रेवल पर निकले।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स यदि किसी मुद्दे पर डिसीजन नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें।
आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे, आपको अपनी संतान की गलतियों से दुःख होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
आयुष्मान योग बनने से बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है।
बिज़नेसमैन को आज अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट्स के जरिए कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
होलसेल और रिटेल बिजनेस में आज धन का प्रवाह बहुत शानदार रहेगा, जिससे पुराने सभी कर्ज और देनदारियां चुकाने में मदद मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में काम में सोच और कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी।
वर्कस्पेस पर आप अपने आसपास के वातावरण को और अधिक सकारात्मक बनाने के लिए आप प्रयत्न करते रहेंगे।
ऑफिस वर्कप्लेस पर आज सीनियर्स और बॉस आपकी लीडरशिप की जमकर तारीफ करेंगे, बड़ा पद या केबिन मिल सकता है।
आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे, जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.2
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
आयुष्मान योग बनने से दिन आपको बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ दिला सकता है।
बिजनेस में जो काम जिस वक्त पर पूरा करना है, उसे उसी समय पर करना जरूरी होगा, वर्ना नई बाधाएं उत्पन्न होने की आशंका बन रही है।
सरकारी नियमों और टैक्स संबंधी पुराने मामलों में आज आपको बड़ी राहत मिलेगी, बैंक लोन की मंजूरी से आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी।
मार्केटिंग के एंप्लॉयड पर्सन को आज कम भागदौड़ में भी बहुत बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे टारगेट आसानी से अचीव होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ने वर्क रिलेटेड टारगेट बना रखा था, वह अपनी क्षमता के अनुसार है या नहीं, इस बात को जानने की कोशिश करनी होगी।
डे आपके फेवर में रहेगा जॉब में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है।
घर परिवार को समय देंगे, पारिवारिक जीवन में कुछ तालमेल बिगड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को बाधाओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं.8
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
न्यू बिजनेस रिलेटेड प्लानिंग पर काम करने के लिए सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें।
आपकी ओल्ड एंड न्यू टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखकर कॉम्पिटिटर्स अचंभित रह जाएंगे, थोक और रिटेल मार्केट में आपका दबदबा बढ़ेगा।
व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का प्रभाव आपके कार्य पर भी पड़ेगा, हालांकि आप किसी भी परिस्थिति को सकारात्मक बनाने में सक्षम रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें।
ऑफिस में वर्क रिलेटेड आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होने से काम अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे,
आपका खर्च सामान्य रहेगा।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी, प्रेम जीवन के लिहाज से थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है।
स्टूडेंट्स को टीचर से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से सप्लाई चेन और मैनेजमेंट के मध्य नेटवर्क टूट जाने के कारण कस्टमर का विश्वास टूट सकता है।
बिजनेस में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें आपकी इन गतिविधियों का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वाभिमान पर भी पड़ सकता है।
बिजनेसमैन की मार्केट में विवाद जैसी सिचुएशन बन सकती है, वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर और बच्चे किसी एक्टिविटी को लेकर चिंतित रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभाल कर रखें, अन्यथा समय पर न मिलने से बॉस से सुनना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में परेषानियों का सामना करना पड़ेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आज पूरे दिन आलस्य से घिरे रहेंगे जिसका मुख्य कारण उनकी सेहत रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, साथ ही प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
देश-विदेश के बड़े बिजनेसमैन के साथ आज आपकी ऑनलाइन और ऑफलाइन मीटिंग्स बेहद सफल रहेंगी, जिससे बिजनेस विस्तार के रास्ते खुलेंगे।
आयुष्मान योग बनने से मार्केट से कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
बिजनेसमैन को लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी।
कोवर्कर्स और जूनियर कर्मचारी आज आपकी छत्रछाया में काम करना पसंद करेंगे, जिससे वर्कप्लेस पॉलिटिक्स पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
जो लोग दूसरी कंपनी में जॉब स्विच करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज मनचाहे पैकेज के साथ डायरेक्ट ऑफर लेटर मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन का काम में मन लगेगा, अपने काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट करने में सक्षम होंगे।
आपको अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
लक्की कलर क्रीम,लक्की नं.6, अन लक्की नं.4
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
आपके बिजनेस स्ट्रीम में आज कोई बहुत बड़ा फाइनेंशियल टर्नओवर होने के योग हैं, जिससे बैंक में आपकी क्रेडिट लिमिट अचानक बढ़ा दी जाएगी।
आयुष्मान योग बनने से मार्केट में आपकी की गई कड़ी मेहनत का नतिजा बिजनेस में भारी उछाल आएगा।
बिजनेस में यदि लाइफ पार्टनर ही बिजनेस पार्टनर है तो अच्छी कमाई होगी, बिजनेस की बातें उनके साथ भी शेयर करना चाहिए, केवल कागजी पार्टनर न बनाएं।
ऑफिस में गॉसिप से दूरी बनाकर आप अपनी डेडलाइन प्रेशर को बहुत ही गरिमापूर्ण तरीके से हैंडल कर लेंगे।
काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है, ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन पर लोगों के साथ बात ठीक से न होने की वजह से कुछ अवसर आपसे छीन सकते हैं।
किसी समारोह में जाने का भी अवसर भी बन सकता है, व्यक्ति की जब तक ठीक से पहचान नहीं होती, तब तक रिलेशनशिप से संबंधित प्रपोजल के बारे में सोच-विचार न करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपनी पर्सनालिटी डेवलप करने में सफल होंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
आयुष्मान योग बनने से बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट हासिल हो सकता है।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज़ का इस्तेमाल करें, प्रॉडक्ट पर रिसर्च कर उन्हें डेवलेप कर आगे बढ़ें।
ग्रह गोचर साथ होने से बिजनेसमैन के हाथ सडनली नए अवसर लग सकते है।
ऑफिस में कोवर्कर एंड सीनियर की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें पता नहीं कब किस समय काम आ जाएं।
माकेर्टिंग एंप्लॉयड पर्सन अलर्ट रहे कोई अपना टारगेट कंपलीट करने की जुगाड में आपसे धोखा घड़ी कर सकता है।
परिवार में किसी के साथ मामूली झड़प भी हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा।
बात करें मैरिड एंड लव लाइफ की तो खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं।
लक्की कलर पिंक,लक्की नं. 7, अन लक्की नं.5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में अपने उम्मीद से ज्यादा कर्ज या उधार ना ले, अन्यथा चुकाना मुश्किल होगा, इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें।
बिजेनस में किसी सीनियर एंप्लॉय के जॉब छोड़ने से उसके कार्य को करने के लिए आपको कोई बेहतर एप्लॉइ नहीं मिलेगा जो आपके लिए किसी तनाव से कम नहीं होगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में कुछ परेशानियां भी आ सकती है।
आपकी ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा, आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।
अपनी प्लानिंग को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें, कुछ समय पॉजिटिव एक्टिविटी में अथवा नेचर के साथ भी जरूर व्यतीत करें क्योंकि परेशानियों की वजह से मेंटली डिस्टर्ब होने से सेहत संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
कॉस्टली आइटम पर बड़ा खर्चा होने से खर्चों में कटोती करनी पड़ सकती है, जिससे मैरिड में कुछ परेशानियां आएंगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू,लक्की नं. 3, अन लक्की नं.6
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस रिलेटेड ट्रेवलिंग के दौरान किसी प्रिय मित्र की सलाह से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
बिजनेस में आज किया गया कोई काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें, कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
अपनी दिनचर्या की गतिविधियों को पूरा करने के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।
सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई विवाद चल रहा था तो, उस के संदर्भ में बातचीत करना उचित रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं.1, अन लक्की नं.8

Comments
Post a Comment