AAJ KA RASHIFAL 8 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 जुलाई बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः22 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04 बजे तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 04 बजे के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 04 बजे तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालुत के खर्चों की अधिकता रहेगी।
बिजनेसमैन को आज को-फाउंडर डिस्प्यूट से जूझना पड़ सकता है, बिजनेस डिसीज़न्स पर विज़न मैच नहीं हो रहा, कंट्रोल की लड़ाई चल रही है, शांत रहिए, लीगल एडवाइज़ लीजिए, लिखित में सब रखिए।
बिजनेस में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिससे आपका धैर्य जवाब दे सकता है।
दोपहर 04 बजे तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से व्यावसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें, व्यवसाय संबंधी सरकारी मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
ऑफिस में सर्विलांस और माइक्रोमैनेजमेंट बहुत सताएगा, बॉस हर मूव मॉनिटर कर रहा है, कैमरा-ऑन मीटिंग, प्रोडक्टिविटी ट्रैकिंग, प्राइवेसी ज़ीरो, फ्रस्ट्रेशन होगा, लेकिन प्रोफेशनल रहिए और डिलीवरेबल्स पर फोकस करिए।
ऑफिस में अलर्ट रहे क्योंकि ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है, विरोधी आपकी गलतियों की ताक में रहेंगे।
वर्कप्लेस पर जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
आपकी उलझनें बढ़ेंगी, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को नकारात्मक सोच को पीछे रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
बात करें सेहत की तो तनाव के चलते सिरदर्द की शिकायत से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी कार्यकुशलता से इनकम में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के लिए आज एस.सी.ओ और ऑर्गेनिक ट्रैफिक ऑप्टिमाइज़ेशन का बेस्ट दिन है, वेबसाइट कंटेंट अपडेट करिए, कीवर्ड रिसर्च करिए, ब्लॉग पोस्ट लिखिए, गूगल रैंकिंग सुधरेगी, फ्री ट्रैफिक बढ़ेगा।
बिजनेस में न्यू प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे का समय आपके लिए हितकर रहेगा।
आप अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करते हुए बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त करेंगे।
नौकरी में अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने से अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा उनकी कंपनी को बेहतर ऑर्डर मिल सकते है।
आज डिटेल-ओरिएंटेड वर्क में एक्सेल करेंगे, रिपोर्ट्स, एनालिसिस, डेटा वर्क सब बहुत एक्यूरेट होगा,आपकी नेचुरल स्ट्रेंथ आज शाइन करेगी, क्वालिटी सबसे अच्छी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम करने के लिए सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है।
न्यू जाॅब के लिए किए गए प्रयासों के सफल होने की संभावना बन सकती है।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में लाइफ पार्टनर के द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
आज कोई नई टेक्नोलॉजी या टूल सीखने का बेस्ट दिन है, पाइथन एंड एआई ग्राफिक डिजाइन कोई भी ऑनलाइन कोर्स शुरू करिए,दिन को प्रोडक्टिवली यूज करिए, फ्यूचर-प्रूफ स्किल्स बनाइए।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
प्रोडक्ट डिफेक्ट्स या वारंटी क्लेम का बैकलॉग अगर है, तो आज क्लियर करिए, क्वालिटी कंट्रोल टाइट करिए, रिटर्न रेट कम करिए, कस्टमर सैटिस्फैक्शन बढ़ेगी, ब्रांड ट्रस्ट मजबूत होगा।
अतिगंड योग बनने से बिजनेसमैन का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में एक्टिव हो जाना चाहिए तब ही आप बिजनेस को आगे ले जा सकेंगे।
जो लोग सैलरी स्ट्रक्चर समझ नहीं पा रहे थे, आज क्लैरिटी मिलेगी, एचआर से बात करिए, इन-हैंड और टोटल कॉम्पेन्सेशन का डिफरेंस समझिए, फाइनेंशियल प्लानिंग सुधरेगी।
नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
प्रमोशन होने के योग हैं, काम के लिहाज से आप वर्कप्लेस पर बढ़िया परफॉरमेंस दे सकेंगे।
प्रेम जीवन सुखद रहेगा,फैमिली के साथ आनंद आएगा, ध्यान और योग में मन लगाएं, मन से भय दूर होगा।
आज नोट्स रिवीजन और ऑर्गेनाइजेशन का परफेक्ट दिन है, जो नोट्स बिखरे पड़े हैं, उन्हें सब्जेक्ट-वाइज अरेंज करिए, माइंड मैप बनाइए, फ्लैश कार्ड तैयार करिए, एग्जाम प्रेप में बहुत काम आएगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
मीडिया कवरेज या पीआर अपॉर्चुनिटी आज खुद चलकर आएगी, कोई जर्नलिस्ट कॉन्टैक्ट कर सकता है, ब्लॉग फ़ीचर हो सकता है, अपनी ब्रांड स्टोरी तैयार रखिए, विजि़बिलिटी बूस्ट होगी।
अतिगंड योग बनने से बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
बिजनेस में अन्य दिनों के मुकाबले दोपहर बाद काम धंधे पर क्षणिक रूप से उल्टा असर हो सकता है।
जो लोग करियर में पर्पज़ क्राइसिस फील कर रहे थे जॉब का कोई मतलब नहीं लगता आज क्लैरिटी मिलेगी, अपने वर्क का इम्पैक्ट देखिए, कैसे आपका काम दूसरों की हेल्प कर रहा है।
वर्कप्लेस पर हर बात आपके लिए नहीं है, अतः कानों को विराम दें।
जाॅब पर्सन को सीनियर से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी।
आज फैमिली सेलिब्रेशन का दिन है, नया महीना शुरू हो रहा है, तो एक स्मॉल फैमिली गेट-टुगेदर प्लान करिए, अच्छा खाना बनाइए, म्यूजिक लगाइए, माहौल खुशनुमा बनाइए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
डिस्काउंट एडिक्शन की समस्या बढ़ सकती है कस्टमर्स बिना ऑफर के खरीदना ही बंद कर देंगे, ब्रांड वैल्यू गिर रही है, प्राइसिंग स्ट्रैटेजी फेल हो रही है, वैल्यू-बेस्ड सेलिंग पर शिफ्ट करिए, सिर्फ डिस्काउंट मत दीजिए।
बिजनेस एंड बिजनेस मीटिंग में आपके शब्द कठोर और अप्रिय आपके लिए आने वाले समय में परेशानियां खड़ी कर सकती है।
दोपहर 04 बजे तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से बिजनेसमैन को मार्केट में विरोधियों के द्वारा क्रिएट की गई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जो लोग जॉब स्विच प्लान कर रहे हैं, वह आज कोई भी फाइनल डिसीजन न ले, ऑफर लेटर या नोटिस पीरियड को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है।
नौकरी में क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा।
वर्कप्लेस पर आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।
लाइफ पार्टनर से सम्बन्धित किसी महत्वपूर्ण कार्य को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं, पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के पेपर वापस होने से आप परेशान रहेंगे, एग्जाम और भर्ती बोर्ड को लेकर आपका मन उठ जाएगा।
वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे सॉल्व कर लेंगे।
अतिगंड योग बनने से बिजनेस में आ रही बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी।
बिजनेसमैन के काफी दिनों से अटकी हुई डील आज क्लोज होगी और प्रॉफिट मार्जिन भी अच्छा रहेगा।
वर्कस्पेस पर अपोजिट जेंडर से आपका तालमेल शानदार रहने के योग बन रहे है।
एंप्लॉयड पर्सन आप सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेगी।
किसी प्रोजेक्ट के कंप्लीट हो जाने से एंप्लॉयड पर्सन के कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी।
आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी, दूसरों की भावनाओं की कद्र कर सकेंगे।
आज लीडरशिप और एक्स्ट्रा-करिकुलर में शाइन करेंगे, कॉलेज फेस्ट की प्लानिंग हो सकती है, कोई इवेंट ऑर्गनाइज करना हो तो उसकी प्लानिंग के लिए आज बेस्ट दिन है, ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स दिखेगी, टीम को लीड करिए।
आज बच्चों की एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज पर बात करिए, सिर्फ पढ़ाई ही सब कुछ नहीं है स्पोर्ट्स, म्यूजिक, आर्ट में भी इंटरेस्ट जगाइए, बच्चों की हॉबी को सपोर्ट करिए, ऑलराउंडर डेवलपमेंट होगा।
आपको अब अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से परेशान रहेगे।
बिजनेसमैन के लिए आज क्रिएटिव मार्केटिंग और वायरल कंटेंट बनाने का शानदार दिन है, रील्स, शॉर्ट वीडियो, मीम मार्केटिंग कुछ ऐसा बनाइए जो लोग शेयर करें, ब्रांड अवेयरनेस स्काइरॉकेट होगी।
अतिगंड योग बनने से बिजनेस में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिससे बिजनेस में आ रही परेशानियां खत्म होगी।
बिजनेस में आज किसी बड़े क्लाइंट से मीटिंग होगी जिसमें आपकी प्रेजेंटेशन बहुत प्रभावित करेगी, क्लाइंट डील फाइनल करने पर राजी हो सकता है,यह मौका बिजनेस टर्नओवर बढ़ाने का सबसे अच्छा है।
बिजनेसमैन का भाग्य का सकारात्मक स्ट्रोक उन्हें अन्य से आगे रखेगा।
वर्कप्लेस में आज क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में शाइन करेंगे, कोई डिजाइन टास्क हो, कंटेंट राइटिंग हो, या ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन आपकी क्रिएटिविटी सबको इंप्रेस करेगी।
ऑफिस में आज एंप्लॉयड पर्सन को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं आपके लिए उत्कृष्ट दिन होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करके विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए।
पूरा परिवार और जीवनसाथी, आपके आस-पास होगा, संतान की बुद्धिमता से मन शांत होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपने रिकॉर्ड को तोड़ने और बेस्ट देने के प्रयास में लगे रहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
कस्टमर लॉयल्टी पर आज गहराई से काम करिए, विआईपी कस्टमर्स को पर्सनलाइज़्ड थैंक यू मैसेज भेजिए, एक्सक्लूसिव प्रीव्यू दीजिए, इमोशनल कनेक्ट बिल्ड करिए, ये लॉन्ग-टर्म बिज़नेस का सीक्रेट है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
बिजनेस में आज नए साइन-अप्स बढ़ सकते हैं, कस्टमर भी बोहत आएंगे आप अपने यूजर्स को वैल्यू एंड सर्विसेज दीजिए, लॉयल्टी और बढ़ेगी।
वर्कप्लेस में आज टीम बिल्डिंग और कोलैबोरेशन बहुत अच्छा रहेगा, किसी क्रॉस-फंक्शनल प्रोजेक्ट में पार्टिसिपेट करिए, नए लोगों से कनेक्ट होंगे, स्किल सेट एक्सपैंड होगा।
ऑफिस में बेमतलब के विचारों को मन में न आने दे आप अपने काम पर ध्यान दें।
जाॅब में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है यानी तरक्की भविष्य में अधिक आमदनी होने की संभावना है, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी।
ये दिन स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को सकारात्मक रूप से सुदृढ़ बनाने वाला साबित हो सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में आज बिजनेस इंश्योरेंस या लीगल मैटर्स को अपडेट करने की जरूरत आएगी, इन चीजों को नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है, समय निकालकर सब ठीक करा लें।
बिजनेसमैन को आज एक्सपैंशन या नई ब्रांच की फेल्योर से जूझना पड़ सकता है, नया ब्रांच लॉस में चल रहा है, फुटफॉल कम है, ऑपरेशन कॉस्ट रिकवर नहीं हो रही, पैनिक न करें, कॉस्ट-कटिंग प्लान बनाइए।
बिजनेस में सावधानी रखना जरूरी है, लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
आज वर्कप्लेस पर पर जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचें अन्यथा उसे पुनः स्टार्टिंग से करना पड़ सकता है, साथ ही समय जो अलग से आपका खराब होगा।
वर्कप्लेस पर जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से दूरी बनाए रखें। पूर्व में की गई गलतियों और अपने कर्मों का परिणाम आपको भुगतना पड़ेगा।
ऑफिस में एक कलीग आपसे बहुत ज्यादा पर्सनल सवाल पूछेगा जो आपको असहज करेगा, ज्यादा जानकारी शेयर न करें क्योंकि ऑफिस में हर कोई दोस्त नहीं होता, अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
दोपहर 04 बजे तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से फैमिली मेंबर की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा, पेरेंट्स आपके व्यवहार और आचरण से असंतुष्ट होंगे, समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें।
आज मोटिवेशनल वीडियो एडिक्शन का ख़तरा है, घंटों इंस्पिरेशनल वीडियो देखेंगे, फील-गुड होंगे, लेकिन एक्चुअली पढ़ाई ज़ीरो, एग्जीक्यूशन ज़ीरो, मोटिवेशन हंड्रेड ये बैलेंस ग़लत है, वीडियो बंद करिए, किताब खोलिए।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
आज पैकेजिंग और प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन में इनोवेशन का आइडिया आएगा, अनबॉक्सिंग एक्सपीरियंस सुधारिए, प्रीमियम फील दीजिए, फर्स्ट इंप्रेशन बहुत मायने रखता है, कस्टमर डिलाइट होगा।
अतिगंड योग बनने से बिजनेस में सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
सरकारी एवं देनदारियों से संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी, वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा।
बिजनेसमैन के मार्केट में पार्टी के साथ संबंध बेहतर होंगे जिससे बिजनेस में प्रॉफिट होगा।
आज ऑफिस में कम्युनिकेशन स्किल्स चमकेंगी, कोई कठिन कन्वर्सेशन चाहे क्लाइंट से हो या बॉस से आज स्मूथली हैंडल कर पाएंगे, डिप्लोमेसी और क्लैरिटी दोनों बैलेंस होंगी।
जॉब में काफी दिनों के बाद कुछ पॉजिटिव सुनेंगे,वर्कप्लेस पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
आपके लिए ऑफिस में सावधानी जरूरी है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता है जिससे परिवार में अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है, प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने गोल को प्राप्त करने के लिए अपनी जी जान लगा देंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन किसी भी प्रकार का डिसीजन लेते समय सोच-विचार अवश्य कर लें, वित्तीय लाभ के संकेत हैं।
बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे का समय शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है,लाभ हाथ लगने से मन हर्षित होगा।
अतिगंड योग के बनने से आपको शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
जिन लोगों का फाइनल सेटलमेंट अटका हुआ था, आज कोई पॉजिटिव अपडेट मिल सकता है, एक्सपीरियंस लेटर या रिलीविंग लेटर भी इश्यू हो सकता है, फॉलो-अप ईमेल ज़रूर भेजिए।
आज ऑफिस में कोई हिडन अपॉर्चुनिटी सामने आएगी, इंटरनल जॉब पोस्टिंग, क्रॉस-डिपार्टमेंट प्रोजेक्ट, या स्पेशल टास्क फोर्स नज़र खुली रखिए और अप्लाई करिए।
लव लाइफ में जोश और उत्साह बढ़ेगा, तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा, परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मनचाहे फील्ड में रम सकेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज फंडिंग या लोन अप्रूवल के बहुत अच्छे संकेत हैं, जो बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया था, उसका रिजल्ट पॉजिटिव आ सकता है, इन्वेस्टर मीटिंग है तो पूरी तैयारी करके जाए, फंडिंग मिलने के चांसेस स्ट्रॉन्ग हैं।
ग्रहों का खेल आपके फेवर में होने से बिजनेस में तरक्की हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा, इसलिए बिक्री पर ध्यान दें, दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी।
वर्कप्लेस में आज मेंटरशिप का मौका मिलेगा या तो कोई आपको मेंटर करेगा या आप किसी जूनियर को, दोनों तरफ सीखने को मिलेगा, नॉलेज शेयरिंग से पर्सनल ग्रोथ और टीम ग्रोथ दोनों होगी।
अतिगंड योग बनने से कार्यक्षेत्र में कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
आप बड़ों की देखभाल करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, संयम से काम लेना होगा, किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा।
आज रिटायरमेंट प्लानिंग या लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल गोल्स पर फैमिली डिस्कशन करिए, बच्चों की एजुकेशन फंड, इमरजेंसी फंड, पीपीएफ एंड एसआईपी सब प्लान करिए, फाइनेंशियल सिक्योरिटी फैमिली पीस की नींव है।
लाइफ पार्टनर से बहस न करना आपके लिए अच्छा रहेगा, फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment