AAJ KA RASHIFAL 26 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 जुलाई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः58 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः35 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः35 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धर्म व अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
संडे के दिन बिजनेसमैन अपने टारगेट तक तब ही पहुंच जाएंगे जब उनका मन स्पष्ट होगा तब ही वो अपने टारगेट को अचीव कर पाएंगे।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से सडनली ही बिजनेसमैन को अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को काम से संबंधित डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जल्दबाजी में कोई गलत डिसीजन आपके द्वारा लिया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर प्रॉब्लम तो खूब आएंगी, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से आप उन सब पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे, बस धैर्य नहीं छोड़ना है।
ऑफिस में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा, धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे।
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है, लेकिन मानसिक स्वरूप से कोई भी बात तकलीफ दायक नहीं होगी।
स्टूडेंट्स का समय गहन अध्ययन में बीतेगा जिसका लाभ उन्हें भविष्य में जरूर मिलेगा।
सोशलिस्ट एंड पॉलिटिशियन के लिए दिन कुछ विशेष उपलब्धि वाला रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल से अचानक से कोई अशुभ समाचार मिल सकते है।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेस में दिन के दूसरे पक्ष में सिचुएशन कुछ अपॉजिट भी हो सकती हैं, आपको संभलकर रहना होगा, अन्यथा किसी नुकसान का सामना करना पड़ेगा, ऐसी स्थिति और कोई बात आपको चिड़चिड़ा बनाएगी।
बिजनेस एक्सटेंड करने के लिए उसका डिफरेंट-डिफरेंट मार्केट में एडवर्टाइजमेंट करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोडक्ट के बारे में पता चल सके।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर के फील्ड में एक्टिव रहना होगा, सुस्ती और कामों में लेटलतीफी बॉस को नाराज होने की वजह दे सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में ईर्ष्यालु एनिमी की एक्टिविटी पर भी एक नजर बनाए रखें क्योंकि वह काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि एनिमी एक्टिव हो सकते हैं, अलर्ट रहें।
घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय संबंधी भी चिंता रहेगी, परिवार में किसी से धोखें का सामना करना पड़ेगा।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स स्टडी में ढिलाई ना बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 9, अन लक्की नं.3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेस मीटिंग में आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा, और काफी हद तक सफल भी होंगे।
बिजनेस में किसी भी प्रकार की प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे है तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को डिसिप्लिन सीखना होगा अन्यथा असंतुलन आपके लिए कई समस्याएं खड़ी कर सकता है।
नौकरी करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक है, आपका पॉजीटिव नजरिया आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए करियर के फील्ड में दिन मिलाजुला रहने वाला है, यानी दिन न तो बहुत अच्छा और न ही बहुत खराब रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.1, अन लक्की नं.5
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
जिन कार्यों की वजह से बिजनेसमैन बिजनेस में बदलाव नहीं ला पा रहे हैं, उनसे दूर रहने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन कुछ खास कस्टमर से डील करने के लिए खुद आगे बढ़े, इस कार्य को स्टाफ को न दें उन्हें पास खड़े रहकर सिखाएं कि कैसे आप कस्टमर को हैंडल करते है।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा, स्टाफ के सपोर्ट से सिचुएशन में सुधार भी हो सकता है, जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें, आप बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ने न्यू जॉब जॉइन की है, वह ऑफिस में सीनियर के प्रति आदर भाव रखें और उनका डायरेक्शन लेते रहें।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली का उचित सहयोग बना रहेगा, संडे पर फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा, तनाव और टेंशन कम होगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अब से आपको टाइम टेबल के अनुसार स्टडी स्टार्ट कर देनी चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस में जो बित चुका है उसे याद करके उदासी महसूस हो सकती है, जितना हो सके उतना भविष्य से संबंधित बातों पर ध्यान रखें।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि बनने से बिजनेसमैन की फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रांग रहेगी, लेकिन फिर भी आप चिंतित रहेंगे।
व्यापार संबंधित बातों को सुधारने के लिए अपने क्षेत्र के पारंगत व्यक्ति की सहायता लेना जरूरी होगा।
वर्कस्पेस पर किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब रिलेटेड इंपोर्टेंट पर्सन से कॉन्टेक्ट करना पड़ सकता है, तो वहीं जो लोग कंपनी के मुख्य कार्यकर्ता है वह समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफल होंगे।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके फ्रेंड्स एंड रिलेटिव आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखने, संडे के दिन लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
आर्टिस्ट का रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव हो सकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.4
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के निर्माण में रूकावटे आ सकती है।
अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर बिजनेसमैन के लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं, अच्छा होगा हाथ समेटकर चलें।
बिजनेस में मशीनरी पर ज्यादा खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है, जो आपके लिए परेशानियां खड़ी करेगा, आप बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित काम करके ही आप अपनी लाइन पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
बिजनेसमैन का यदि किसी मामले में कोर्ट केस चल रहा है तो उसकी जोरदार पैरवी करने के लिए बेहतर तैयारी करें नहीं तो पराजय का मुख देखना पड़ सकता है साथ ही आर्थिक तनाव रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर वर्क प्रेशर को लेकर मेंटली डिस्टर्ब हो सकते है।
वर्कस्पेस पर फ्रेंड्स से कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
किसी नजदीकी संबंधों के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी, संडे के दिन घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में अपने आपको सेट नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे।
जिससे उनका माइंड डिस्टर्ब रहेगा, मोटापे को लेकर आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं.3
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
बिजनेस बेहतर चल रहा है फिर भी एक्टिव बने रहना होगा साथ ही अन एक्सपेक्टेड के एक्सपेंडिचर को बचाने का प्रयास करें।
बेंकिंग एंड मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के टारगेट कंपलीट हो सकते है।
फ्रेंड्स के साथ मौज मस्ती करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यदि वह किसी तरह का नशा करने का आग्रह करें तो साफ मना करने में ही भलाई है।
वर्कस्पेस पर युवा वर्ग सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं, आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
लव पार्टनर के साथ बहुत समय से कहीं बाहर घूमने नहीं गए हैं, तो शाम को जरूर जाना चाहिए, एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है।
स्टूडेंट्स स्टडी मेटेरियल को अच्छे से पढ़ने, समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में कड़े और बहुत जरूरी डिसीजन आप ले सकते हैं, साथ ही समस्या सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे।
बिजनेस बढ़िया चल रहा है, फिर भी कस्टमर से कॉन्टेक्ट बढ़ाने के साथ ही एडवर्टाइजमेंट पर भी ध्यान दें क्योंकि जो दिखता है वही बिकता है।
अगर बीमार लोगों की सेवा में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की प्लानिंग बनाएं।
ऑफिस में आपकी रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती हैं साथ ही किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं, लेकिन आपके कार्य में लाइफ पार्टनर के सपोर्ट आप की चिंताओं को कम करेगा जिससे ऑफिस में आपके कार्य लेट ही सही पर होंगे जरूर।
वर्कस्पेस आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में ही करियर बनाने का प्रयास करना चाहिए, अच्छी सफलता मिलेगी।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी मिलने से आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और आनंद के साथ जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन में अनचाहा भय व डर रह सकता है।
बिजनेस में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें, जिस टारगेट को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे रिलेटेड डिसीजन लेकर बड़े काम की स्टार्टिंग कर सकते हैं।
बिजनेसमैन को अपने बिजनेस में कुछ फॉरेन प्रॉडक्ट को शामिल करना चाहिए इससे बिजनेस अच्छी ग्रोथ करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के काम के मध्य माइंड फ्रेश करने के लिए कोवर्कर के साथ हंसी-मजाक भी करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर में कुछ बदलाव आने की संभावना है, यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
घर से संबंधित किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय सलाह जरूर मानें, परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
स्टूडेंट्स को बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए कठिन अध्ययन और तैयारी की जरूरत रहेगी यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.4, अन लक्की नं.1
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी। बिजनेस में ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, हालांकि कुछ लोग जलन के कारण आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए एक्टिव भी रहेंगे।
बिजनेसमैन को यदि बिजनेस रिलेटेड कोई एडवाइस मिले तो उसे पर गौर करना चाहिए साथ ही बिजनेस में फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर लें।
लाइफ पार्टनर यदि अपने फील्ड में आगे बढ़ना चाहती हैं, तो आप किसी कारण वष उन्हें सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें, चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कोकर्वर के साथ बहुत अधिक मेल मिलाप से बचना चाहिए, क्योंकि वह आपकी कमियों को जानकर बॉस तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं।
फैमिली में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
बात करें स्टूडेंट्स की तो उन्हें टीचर के बताए गए गाइडेंस पर चलना चाहिए नहीं तो एग्जाम के दिनों में परेशान होना पड़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.7, अन लक्की नं.5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रोफिट को अपने से बड़ो से कुछ नया सिखने को मिलेगा।
बिजनेसमैन ने बिजनेस को लेकर अभी तक जो भी प्लानिंग बनाई थी, वह अब सफल होती हुई नजर आ रही है।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस मीटिंग में कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।
भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा, वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा, वर्कप्लेस पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे।
लाइफ पार्टनर और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का मन कुछ विचलित हो सकता है, जिसके लिए उन्हें ध्यान का सहारा लेना चाहिए नियमित रूप से मेडिटेशन जरूर करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 9, अन लक्की नं.4
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस से रिलेटेड व्यावसायिक प्लानिंग धरातल पर लाने की प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेसमैन को महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा, कोशिश करें कि डेली वर्कआउट जरूर करें।
वर्कस्पेस पर आप में सभी परिस्थितियों में शांत बने रहने की कला है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में एनरजेटिक रहते हुए, ऑफिस के काम को अंजाम दे पाने में कामयाब रहेंगे।
घर में उचित समय ना दे पाने से लाइफ पार्टनर तथा फैमिली मेंबर की नाराजगी रहेगी, कुछ समय उनके साथ डिनर एंड एंटरटेनमेंट रिलेटेड कार्यों में व्यतीत करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
लक्की कलर ब्राउन लक्की नं.6, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment