AAJ KA RASHIFAL 4 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 जुलाई शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः40 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः44 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
प्रीति योग बनने से मार्केट में आपके प्रोडक्ट की डिमांड बहुत ज्यादा रहेगी जिससे सेल्स में सडनली बड़ा उछाल आएगा।
अगर कोई सरकारी कॉन्ट्रैक्ट, टेंडर या क्लीयरेंस लंबे समय से फंसा हुआ था, ताे आज वो आपके नाम हो सकता है, कागजी कार्रवाई बहुत आसानी से पूरी हो जाएगी।
आज आपकी मुलाकात कुछ बड़े, प्रतिष्ठित और प्रभावशाली बिजनेसमैन से होगी, यह नेटवर्किंग भविष्य में आपके बिजनेस को बड़ा ब्रांड बनाने में बहुत काम आएगी।
सीनियर्स आज आपकी परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ करेंगे और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
अगर आज आपका कोई जॉब इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग है, तो सफलता के चांस 99 प्रतिशत है, आपका कॉन्फिडेंस और बात करने का तरीका सामने वाले को तुरंत इंप्रेस कर देगा।
आज ऑफिस में आपको किसी बहुत बड़े और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट को लीड करने की जिम्मेदारी मिल सकती है, यह प्रोजेक्ट आपके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
जो छात्र किसी बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी मिल सकती है, आपकी मेहनत रंग लाने वाली है।
फैमिली के साथ बहुत ही खुशनुमा और यादगार समय बीतेगा, शाम को घर में कोई छोटी पार्टी या सब मिलकर बाहर डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
चंद्रमा की अनुकूल स्थिति के कारण आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, समाज और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 2, अन लक्की नं 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या उस पर काम करें।
किसी नई कमर्शियल प्रॉपर्टी, जमीन या अत्याधुनिक मशीनरी में निवेश करना आज बहुत शुभ है आपके लिए दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का समय शुभ रहेगा।
मार्केट में आज बिजनेसमैन की गुडविल बहुत मजबूत होगी और आपके कंपीटीटर्स आपके सामने पस्त रहेंगे, आपकी कंपनी का नाम मार्केट में लीडर की तरह उभरेगा।
कई दिनों या महीनों से लटकी हुई कोई बड़ी कॉर्पोरेट बिजनेस डील आज फाइनल हो जाएगी, क्लाइंट्स आपकी शर्तों और प्राइजिंग पर तुरंत राजी हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के पास डिसीजन लेने के अधिकार बढ़ेंगे और जूनियर स्टाफ आपकी बात मानेंगे, मैनेजमेंट आपके फैसलों पर पूरा भरोसा जताएगा।
अगर आज आप किसी नई नौकरी के लिए सैलरी या पोस्ट नेगोशिएट कर रहे हैं, तो पलड़ा पूरी तरह आपका भारी रहेगा, कंपनी आपकी हर शर्त मानने को तैयार हो जाएगी।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन को किसी बड़े ब्रांड, स्टूडियो या प्रोडक्शन हाउस से जुड़ने का मौका मिल सकता है, आपका काम सीधे सही लोगों तक पहुंचेगा।
लाइफ पार्टनर की हर योजना और फैसले का पूरा समर्थन करेगा जिससे आपका आपसी भरोसा बढ़ेगा।
पॉलिटिशियन और समाजसेवी के लिए आज का दिन किंग साइज जीने का है, आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस के फालतू के ऑपरेशन और अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर को रोकने में पूरी तरह सफल होंगे, इससे आपकी कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन काफी बढ़ जाएगा।
अगर किसी सरकारी विभाग, कोर्ट या अथॉरिटी में आपके बिजनेस से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो विकेंड पर उससे रिलेटेड हिडन न्यूज़ आपको प्राप्त हो सकती है।
ओल्ड सप्लायर एंड मैन्युफैक्चरिंग से आज आपको बहुत ही आसान शर्तों पर नया माल या लंबा क्रेडिट पीरियड मिल जाएगा, जिससे बिजनेस स्मूथ चलेगा।
पीएफ ट्रांसफर, टैक्स रिफंड, ग्रेच्युटी या इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा कोई ऑफिशियल काम जो महीनों से अटका था, आज आसानी से क्लियर हो जाएगा।
वर्कप्लेस पर कोई सीनियर कोलीग या मेंटर आज आपको करियर ग्रोथ को लेकर बहुत काम की गुप्त गाइडेंस दे सकता है, यह सलाह आपके आने वाले करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।
स्टूडेंट्स का लॉजिकल और एनालिटिकल दिमाग बहुत तेज काम करेगा, साइंस और कोडिंग जैसे प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स को समझने में आज आपको बहुत आसानी होगी।
भाई-बहनों या कजिन्स के साथ चल रहा कोई पुराना जमीन या पारिवारिक विवाद आज बड़ों की मध्यस्थता से शांतिपूर्वक सुलझ जाएगा, घर में सुकून और हीलिंग का माहौल रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी के जो रुकावट और मानसिक परेशानियां आ रही थी, वे आज पूरी तरह दूर होंगी, आप खुद के भीतर एक नई सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं- 9, अन लक्की नं- 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी अनबन हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से बिजनेसमैन को आज कोई नई पार्टनरशिप डीड या बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पूरी तरह बचें, पेपर वर्क में कोई ऐसी छिपी हुई शर्त हो सकती है जो भविष्य में नुकसान दे।
बिजनेसमैन के आज मार्केट में आपका पैसा अटकने के योग हैं, इसलिए किसी को भी उधार माल न दें, नकद लेनदेन को प्राथमिकता दें ताकि बिजनेस का रोटेशन न बिगड़े।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से आज कस्टमर के साथ डीलिंग करते समय ठंडे दिमाग से काम लें, आपकी ज़रा सी कड़क भाषा मार्केट में आपकी साख खराब कर सकती है।
शेयर मार्केट, सट्टेबाजी या किसी नए अनजाने सेक्टर में आज बड़ा रिस्क बिल्कुल न लें। आज लिया गया रिस्क भारी वित्तीय नुकसान करा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन आज बॉस के सामने अपनी बात रखते समय टोन को बहुत नॉर्मल और शांत रखें, आपकी ज़रा सी तीखी बहस आपके चालू प्रोजेक्ट या इंक्रीमेंट को रोक सकती है।
ऑफिस में आज अचानक काम का प्रेशर और नई डेडलाइन आपके ऊपर आ सकती हैं, इसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा, इसलिए काम को टुकड़ों में बांटकर धीरे-धीरे निपटाएं।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन को आज क्रिएटिव ब्लॉक महसूस हो सकता है, नया कंटेंट बनाने में मुश्किलें आएंगी, आज नया काम शुरू करने के बजाय अपने पुराने काम को री-चेक करें।
फैमिली में किसी पुरानी बात को लेकर माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है, आज घर के मामलों में चुप रहना और बड़ों की बात सुन लेना ही विवाद को टालेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेसमैन आज आपके ऑनलाइन स्टोर, वेबसाइट ट्रैफिक या सोशल मीडिया ऑर्डर में भारी उछाल आएगा, डिजिटल विंग से आज आपको छप्पर फाड़ कमाई होने वाली है।
प्रीति योग बनने से बिजनेस को फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए ग्लोबली फैलाने का कोई बहुत बड़ा रास्ता या विदेशी पार्टनर आज आपको मिल सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन जैकपॉट जैसा है, कोई बड़ी और मुनाफेदार डील आज अचानक फाइनल हो सकती है।
कोडिंग, डेटा साइंस, एआई या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई बहुत बड़ी और पेचीदा एरर को चुटकियों में सॉल्व करने का है।
विकेंड आज मीटिंग में आपके द्वारा दिए गए किसी इनोवेटिव सुझाव को कंपनी सीधे अपने बड़े प्रोजेक्ट में लागू कर सकती है, ऑफिस में आपका कद अचानक बढ़ जाएगा।
न्यू-एज कोर्सेज के छात्रों के लिए आज का दिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ सकता है, जो उनकी जिज्ञासा को और बढ़ाएगा।
आज आपका मिजाज बहुत ही फ्रेंडली रहेगा जिससे घर के युवा और बच्चे आपके बहुत करीब आएंगे, फ्रेंड के साथ मिलकर कोई नई टेक्नोलॉजी खरीदने का प्लान बन सकता है।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी का दिमाग आज रॉकेट की तरह चलेगा और आपके पास कई आउट-ऑफ-द-बॉक्स आइडियाज होंगे, आपकी अनूठी सोच आज आपको सबसे अलग खड़ा करेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं- 4, अनलक्की नं- 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के किसी बड़े इंटरनेशनल कॉर्पोरेट, मल्टीनेशनल कंपनी या नामी ब्रांड के साथ टाई-अप करने का मौका मिल सकता है।
मार्केट के टफ कंपटीशन में आज आप अपनी यूनिक स्ट्रेटजी और प्राइजिंग की बदौलत अपने सभी कंपीटीटर्स को काफी पीछे छोड़ देंगे, बिजनेसमैन की मोनोपॉली सेट होगी।
अगर आप कोई नया बिजनेस, वेंचर र्स्टाट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य का समय आपके लिए सबसे बेस्ट है, आज रखी गई नींव भविष्य में बड़ा साम्राज्य खड़ी करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को उनकी ड्रीम कंपनी से आज सीधे जॉब ऑफर या लेटर ऑफ इंटेंट मिल सकता है, पैकेज और डेसिग्नेशन दोनों ही आपकी उम्मीद से बहुत बेहतर होंगे।
ऑफिस में जूनियर स्टाफ और इंटर्न्स आज आपकी गाइडेंस और मेंटरशिप में काम करना बहुत पसंद करेंगे, ऑफिस में आपकी एक मजबूत लीडर और गुरु की छवि बनेगी।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन को किसी बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, ओटीटी प्लेटफॉर्म या एल्बम के लिए साइन किया जा सकता है, ग्लोबल लेवल पर चमकने का रास्ता साफ होगा।
फैमिली के साथ किसी धार्मिक यात्रा, तीर्थ स्थल या किसी बहुत ही पवित्र पारिवारिक समारोह में जाने का सुंदर योग बन रहा है, घर के माहौल में सकारात्मकता रहेगी।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी के लिए आज भाग्य का दरवाजा पूरी तरह खुला है, आपकी हर योजना सफल होगी, रुके हुए काम बुलेट की रफ्तार से दौड़ेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लककी नं- 3, अनलक्की नं- 6
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
फॉरेन बिजनेस, ऑनलाइन ई-कॉमर्स या बाहरी शहरों से जुड़े बिजनेस में आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा, नए विदेशी क्लाइंट्स आपके साथ जुड़ना चाहेंगे।
बिजनेसमैन के मार्केट में पार्टी के साथ मिलकर लिया गया कोई भी बोल्ड डिसीजन बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, दोनों के बीच आपसी समझ और तालमेल बेहतरीन रहेगा।
वीकेंड पर बिजनेसमैन का स्टॉक और लॉजिस्टिक मैनेजमेंट आज बहुत परफेक्ट रहेगा, सही समय पर सही माल की सप्लाई होने से बड़े क्लाइंट्स आपसे बहुत खुश रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन द्वारा किए गए पुराने सेल्स या टारगेट्स पूरे होने पर आज मोटा इंसेंटिव मिलने के योग हैं, आपकी मेहनत सीधे आपकी बैंक पासबुक में दिखेगी।
विकेंड पर आज ऑफिस में काम का मैनेजमेंट इतना शानदार रहेगा कि काम समय से पहले खत्म होगा, आप अपनी पर्सनल लाइफ और शौक के लिए भरपूर वक्त निकाल पाएंगे।
मैथ्स, साइंस या किसी कठिन सब्जेक्ट में आ रही परेशानियां आज किसी सीनियर की मदद से दूर हो जाएंगी, पढ़ाई को लेकर आपका डर पूरी तरह खत्म होगा।
घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की बड़ी फाइनेंशियल और इन्वेस्टमेंट प्लानिंग कर सकते हैं।
ग्रहों का गोचर पॉलीटिशियन एंड समाजसेवी के पक्ष में है, जिससे धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे, मानसिक रूप से आप बेहद संतुष्ट और रिलैक्स महसूस करेंगे।
लक्की कलर, येलो, लक्की नं- 5, अनलक्की नं- 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेस विस्तार के लिए आज कोई बड़ा लोन लेने या भारी इन्वेस्टमेंट करने से बचें, अभी समय सही नहीं है, मार्केट की स्थिति को भांपने के बाद ही कदम बढ़ाएं।
स्टाफ या लेबर की लापरवाही के कारण किसी बड़े ऑर्डर में देरी आ सकती है, आज खुद मौजूद रहकर काम की निगरानी करें और क्वालिटी चेक करें।
बिजनेसमैन को अपने फाइनेंस मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, सडनली कुछ अनचाहे एक्सपेंडिचर सामने आ सकते हैं।
ऑफिस में आपके पेंडिंग पड़े कामों की वजह से आज सीनियर्स से पूछताछ हो सकती है, आज सबसे पहले अपने पुराने और अधूरे टास्क को प्राथमिकता पर निपटाएं।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से कंपनी के फंड्स, गैजेट्स या अन्य रिसोसेज का इस्तेमाल बहुत संभलकर करें, आपकी किसी छोटी लापरवाही से कंपनी का नुकसान हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज फॉर्म भरने या किसी कॉलेज में अप्लाई करते समय डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से देखें, एक छोटी सी मानवीय भूल आपके पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है।
पैसों के लेन-देन या घरेलू बजट को लेकर लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बहस हो सकती है, शांति से बैठकर घर के जरूरी खर्चों की लिस्ट बनाएं और मिलकर फैसला लें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी नजर रखें।
प्रीति योग बनने से बिजनेस को स्केल करने के लिए किसी पुराने इन्वेस्टर से दोबारा बड़ी फंडिंग मिल सकती है, पैसों की तंगी हमेशा के लिए खत्म होगी।
आज ग्रहों की स्थिति इतनी अनुकूल है कि आज आपके द्वारा लिया गया कोई भी बिजनेस डिसीजन गलत नहीं जाएगा, सुरक्षित होकर बड़े सौदे करें।
मार्केट में डूबा हुआ या कोई फंसा हुआ बड़ा पेमेंट आज सडनली वापस मिल सकता है, इससे आपकी लिक्विडिटी और फाइनेंशियल कंडीशन बहुत मजबूत होगी।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों या वर्तमान सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन कोई बड़ा ऑर्डर या मनचाही पोस्टिंग की गुड न्यूज़ ला सकता है।
ऑफिस के काम से आज किसी दूसरे शहर की यात्रा हो सकती है, जो बहुत ही सुखद और मुनाफेदार रहेगी।
देश या विदेशों में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को आज कोई बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर मिल सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में गजब की मैच्योरिटी और गहरा प्रेम देखने को मिलेगा, वे आज आपकी हर मुश्किल में ढाल बनकर खड़े रहेंगे और ससुराल पक्ष से भी कोई मदद मिल सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं- 7, अनलक्की नं- 4
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक-सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेसमैन आज शॉर्ट-टर्म मुनाफे के बजाय अगले 5 साल का बड़ा बिजनेस रोडमैप या स्ट्रेटजी तैयार करेंगे, यह लॉन्ग टर्म विज़न भविष्य में आपके बिजनेस को सस्टेनेबल बनाएगा।
लोकल मार्केट या आपके कोर एरिया में आपकी धाक और मजबूत होगी, आपके परमानेंट और रेगुलर कस्टमर्स की संख्या में आज भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आज आप बिजनेस के नाम पर कोई नया फिक्स्ड एसेट जैसे कोई नई गाड़ी या कमर्शियल स्पेस खरीद सकते हैं जो आपकी वैल्यू बढ़ाएगा उसके लिए दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का समय शुभ रहेगा।
आज का दिन आपके करियर और बिजनेस को एक नई स्थिरता और मजबूती देने वाला साबित होगा, आप बहुत ही प्रैक्टिकल होकर फैसले लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के पुराना रुका हुआ बोनस, पीएफ का पैसा या पिछला बकाया सैलरी का हिस्सा आज अचानक आपके अकाउंट में आ सकता है जिससे बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
लास्ट मंथ के प्रोजेक्ट रिव्यू में आपकी परफॉर्मेंस रेटिंग बहुत शानदार रहने वाली है, सीनियर्स आपके पुराने काम की तारीफ करेंगे।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही सॉलिड और प्रोग्रेसिव रहने वाला है।
पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बहुत अच्छे से निभाएंगे जिससे माता-पिता और बड़ों का आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा, बच्चों की तरफ से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं- 8, अन लक्की नं- 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
विकेंड को देखते हुए होलसेल या रिटेल काउंटर बिजनेसमैन की शॉप पर कस्टमर की भारी भीड़ रहेगी, ताबड़तोड़ बिक्री से गल्ला भरा रहेगा।
बिजनेस की सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए आज कुछ बहुत ही प्रोफेशनल और किफायती वेंडर्स से डील फाइनल हो सकती है, इससे आपकी प्रोडक्शन कॉस्ट कम होगी।
प्रीति योग बनने से बड़ी कंपनियों से टाई-अप के साथ लॉन्ग-टर्म सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का मौका मिलेगा, बिजनेस पूरी तरह से सेफ ज़ोन में आ जाएगा।
आपकी पर्सनैलिटी में आज एक अलग ही आकर्षण रहेगा, सहकर्मियों और क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध बेहद मजबूत और मधुर होंगे।
वर्कप्लेस पर आज आपकी टीम आपके हर डिसीजन के सपोर्ट में ढाल बनकर खड़ी रहेगी, कलीग्स के सहयोग से मुश्किल से मुश्किल और पेचीदा टास्क भी आज चुटकियों में हल हो जाएगा।
आज होने वाली सभी क्लाइंट मीटिंग बेहद सफल रहेंगी, आपके बात करने के अंदाज से प्रभावित होकर क्लाइंट बड़ा प्रोजेक्ट तुरंत साइन कर देगा।
आज कंबाइंड या ग्रुप स्टडी करने से आपको बहुत बड़ा फायदा हो सकता है, मुश्किल टॉपिक्स पर दोस्तों के साथ डिस्कशन करने से कॉन्सेप्ट्स पूरी तरह क्लियर हो जाएंगे।
लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए आज का दिन परफेक्ट है, जीवनसाथी के साथ पुराना मनमुटाव पूरी तरह खत्म होगा और आप दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, रिश्ते में नयापन आएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं- 6, अनलक्की नं- 9
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन की सप्लायर्स के साथ पेमेंट या समय पर माल की डिलीवरी न मिलने को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, शांति से बात करें ताकि आपकी सप्लाई चेन पर कोई बुरा असर न पड़े।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज कोई नई स्ट्रेटजी या योजना बनाने के लिए दिन सही नहीं है, अभी जो जैसा चल रहा है, उसे वैसे ही सुचारू रूप से चलने दें।
आज आपका बिजनेस नो प्रॉफिट, नो लॉस पर चलने वाला है, सेल्स एवरेज रहेगी, इसलिए ज्यादा मुनाफे की उम्मीद में कोई गलत रास्ता न चुनें।
एंप्लॉयड पर्सन आज कोई भी जरूरी ऑफिशियल ईमेल, रिपोर्ट या मैसेज भेजने से पहले उसे दो बार री-चेक करें, आपके शब्दों का गलत मतलब निकाला जा सकता है जिससे ऑफिस में विवाद होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से वर्कप्लेस पर आज के डेली टारगेट्स और डेडलाइन को पूरा करने के लिए आपको ऑफिस में एक्स्ट्रा टाइम देना पड़ सकता है, अपनी स्पीड बढ़ाएं और सोशल मीडिया पर वक्त बर्बाद न करें।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी के लिए आज का दिन थोड़ा भ्रम पैदा करने वाला रहेगा, आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल थोड़ी कमजोर रह सकती है।
सोशल मीडिया और गेमिंग की लत आज आपकी पढ़ाई को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है, फोन को खुद से दूर रखें और कम से कम 3-4 घंटे गंभीर पढ़ाई करें।
लव लाइफ और पारिवारिक रिश्तों में आज मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से दूरियां आ सकती हैं, फोन पर लंबी बहस करने के बजाय घर के सदस्यों के साथ आमने-सामने बैठकर बात सुलझाएं।
लक्की कलर लाइट ब्लू, लक्की नं- 5, अनलक्की नं- 2

Comments
Post a Comment