AAJ KA RASHIFAL 12 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 जुलाई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः30 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः29 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग,वृद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः06 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
गवर्नमेंट से मिली कुछ छूट का सीधा फायदा आपके बिजनेसमैन को मिलेगा, उनको उनके सेक्टर में बड़ा मुनाफा होगा।
बिजनेस में कुछ नई जानकारी मिलने से आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
वृद्धि, लक्ष्मी योग बनने से बिजनेसमैन किसी इंटरनेशनल प्लानिंग में शामिल हो सकते हैं।
वर्कप्लेस पर कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा।
ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी,
वर्कप्लेस पर सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे, समय ठीक है।
जो लोग किसी कारणवश वर्क-फ्राॅम होम कर रहे थे, वे अपने कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे क्योंकि संडे के दिन बच्चे और फैमिली मेंबर होने के कारण, लेकिन आप हेडफोन लगाकर एकांत में जाकर अपना कार्य करें।
आज रविवार है, छुट्टी का दिन है, फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, बाहर पिकनिक जाइए या घर पर कोई एक्टिविटी प्लान करिए, बच्चों के साथ खेलिए, पार्टनर के साथ कहीं घूमने निकलिए।
स्टूडेंट्स के लिए आज प्रेजेंटेशन स्किल्स और पब्लिक स्पीकिंग प्रैक्टिस करने का दिन है, मिरर के सामने बोलिए, वीडियो रिकॉर्ड करिए, कॉन्फिडेंस सूर्य देव की तरह चमकेगा, वाइवा और इंटरव्यू में काम आएगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।
नए रूल्स को समझने की आपकी क्षमता आपको टैक्स बचाने में मदद करेगी, जिससे बिजनेस में अच्छी बचत होगी।
रिटेलर्स के लिए आज का दिन कस्टमर से भरा रहेगा, इन्वेंट्री का सही प्रबंधन आपके मुनाफे को बढ़ा देगा।
आईटी और डेटा एनालिसिस से जुड़े लोगों को आज कोई विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है, करियर में ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को पार्ट टाइम जॉब में आत्मचिंतन से लाभ होगा।
आप आज अपनी कार्यक्षमता से असंभव लगने वाले काम को भी संभव कर देंगे, रविवार को भी आप कुछ नया और प्रोडक्टिव करेंगे।
वृद्धि, लक्ष्मी योग बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
जो स्टूडेंट्स स्टेटमेंट ऑफ परपज या पर्सनल स्टेटमेंट लिखने में स्ट्रगल कर रहे हैं, आज राइटिंग फ्लो बहुत अच्छा रहेगा, अपनी स्टोरी, अचीवमेंट्स, गोल्स सब क्लियरली लिख पाएंगे, हायर स्टडीज एप्लीकेशन पर काम करिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं.6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से धोखा मिल सकता है।
ऑनलाइन मार्केट से मिल रही चुनौती आपके ऑफलाइन बिजनेस को धीमा कर देगी, आज कस्टमर की आवक उम्मीद से बहुत कम रहेगी।
बिजनेस के लिहाज से किसी भी प्रकार निवेश करने से बचे, व्यवसाय के मामले में दिन कुल मिलाकर अनुकूल नहीं रहेगा।
पर्टिकुलर किसी प्रोडक्ट पर ज्यादा टैक्स लगने से बिजनेसमैन की डील अटक सकती है, मार्केट में आपकी पेमेंट फंसने से आर्थिक तंगी महसूस होगी।
फ्रीलांसर्स के प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट हो सकते हैं, नई स्किल्स सीखने में समय और पैसा दोनों बर्बाद होने की संभावना है।
रविवार को भी काम का बोझ रहने से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे घर में कलह की स्थिति बनेगी।
आज सब्जेक्ट हेट्रेड का दिन है जो विषय बिल्कुल पसंद नहीं, उसमें पढ़ाई बहुत बोरिंग लगेगी, अवॉइडेंस बिहेवियर बढ़ेगा,आप छोटे गोल्स से स्टार्टिंग करें।
आज पार्टनर की करियर जेलसी सरफेस हो सकती है, आपकी सक्सेस से पार्टनर इनसिक्योर फील कर सकता है, या उल्टा हो सकता है, एक-दूसरे को सपोर्ट करिए, कम्पेरिज़न से बचिए, दोनों की अलग जर्नी है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यनिष्ठ बनेगे।
बिजनेसमैन की इंपोर्ट लागत कम होगी, जिससे मार्केट में आप प्रतिस्पर्धी कीमतों पर माल बेच पाएंगे।
वृद्धि, लक्ष्मी योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन फलदायी है, आपके व्यवहार से नए निवेशक आकर्षित होंगे और बिजनेस का विस्तार होगा।
आपसी सम्मान और समझ से डिसीजन लेने में कोई झगड़ा नहीं होगा, यह सहयोग आपके बिजनेस की प्रगति को तेज करेगा और दोनों को फायदा होगा।
जॉब पर्सन को संडे के दिन एक साथ कई प्रोजेक्ट्स हैंडल करने पड़ेंगे जिससे कंफ्यूजन होगा कि पहले कौन सा काम करें, प्रायोरिटी तय करना मुश्किल होगा और हर तरफ से प्रेशर आएगा।
ऑफिस में आपकी सैलरी बढ़ने की बातचीत शुरू हो सकती है, सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
संडे के दिन ऑफिस में काम न के बराबर होगा, जिससे सभी वर्कर आपस में गपशप करेंगे।
आप अपने लाइफ पार्टनर द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं।
आज ग्रुप स्टडी में बहुत फायदा होगा लेकिन ध्यान रखिए पढ़ाई से ज़्यादा बातें न हों, एक एजेंडा बनाइए, टॉपिक डिसाइड करिए, और टाइम-बॉक्स रखिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 4, अन लक्की नं.2
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता की सलाह से काम में सफलता मिलेगा।
बिजनेस में आ रही समस्याओं का समाधान आज मिल जाएगा, पुराने रुके हुए भुगतान आज वापस मिल सकते हैं।
वृद्धि, लक्ष्मी योग बनने से आज संडे के दिन किसी पार्टी से आपको बड़ा आर्डर मिल सकता है।
बिजनेसमैन के किसी खास प्रोडक्ट की डिमांड ज्यादा होगी मार्केट में आपके प्राॅडक्ट सभी को प्रभावित करेगा।
कॉन्फिडेंस वापस आएगा और आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे, यह पॉजिटिव चेंज एंप्लॉयड पर्सन की वर्किंग स्टाइल में सुधार लाएगी।
ऑनलाइन कोर्स शुरू करना या हॉबी टाइम बिताना आपके मन को रिफ्रेश करेगा, यह सीखने की प्रक्रिया आपको मोटिवेट करेगी।
संडे के दिन आज पेरेंट्स के लाइफ एक्सपीरियंस सुनिए, उनसे पूछिए कि जिंदगी में सबसे बड़ी सीख क्या मिली, जनरेशन गैप ब्रिज होगा, रेस्पेक्ट बढ़ेगी, और आपको भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी प्रॉब्लम स्वयं ही सॉल्व करनी होगी।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धर्म व अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय टैरिफ में रियायत मिलने से आपका एक्सपोर्ट बिजनेस चमक उठेगा, आज किया गया निवेश भविष्य में बड़ा रिटर्न देगा।
आज कस्टमर शोकेस में रखे प्राॅडक्ट को देखकर अट्रैक्ट होंगे, जिससे आपकी बिक्री में वृद्धि होगी।
वृद्धि, लक्ष्मी योग के बनने से बिजनेसमैन को आज बड़ी डील मिल सकती है, आपकी आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी।
किसी मेंटर या एक्सपर्ट की सलाह से आपका रिज्यूमे प्रोफेशनल लगेगा, यह सुधार आपकी जॉब सर्च को तेज करेगा।
टीचिंग, ट्रेनिंग और वकालत के पेशे में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी सलाह कंपनी के लिए वरदान साबित होगी।
रविवार का दिन आपके लिए आत्म-चिंतन का रहेगा, जिससे आप भविष्य के लिए नई और बेहतर रणनीति बना पाएंगे।
आज घर की ऑर्गेनाइजेशन और क्लीनिंग में पूरा परिवार शामिल होगा, रविवार को घर की सफाई करिए, पुरानी चीज़ें हटाइए, स्पेस बनाइए।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स लाइब्रेरी में अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि समस्या हो सकती है।
मार्केट कंपटीशन के चलते आज आपको अपनी सर्विस की क्वालिटी गिरानी पड़ सकती है, जिससे आपकी गुडविल पर असर पड़ेगा।
नए सरकारी टैरिफ और नियमों के कारण लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ जाएगा, छोटे व्यापारियों के लिए आज बजट संभालना मुश्किल होगा।
पारदर्शिता की कमी के कारण बड़ा वित्तीय नुकसान होने के संकेत हैं, आज कोई भी नया एग्रीमेंट साइन न करें।
वर्कप्लेस पर आपके काम में कमियां निकाली जा सकती हैं, जिससे आपका मनोबल गिरेगा और आप करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
रविवार की छुट्टी का आनंद नहीं ले पाएंगे क्योंकि बॉस का अचानक कॉल आपको काम पर वापस बुला सकता है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन काफी तनावपूर्ण रहने वाला है, हाथ आया अवसर निकल सकता है।
परिवार के किसी सदस्य की बीमारी आपको परेशान कर सकती है,आपकी किसी गलती के कारण बड़े-बुजुर्ग आप पर चिल्लाएंगे, आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
जो स्टूडेंट्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम में रैंक इम्प्रूव करना चाहते हैं, आज वीक पॉइंट्स पर काम करिए, जो सेक्शन सबसे कमज़ोर है उसी पर टारगेटेड प्रैक्टिस करिए, स्ट्रेंथ पर टाइम बर्बाद मत करिए, वीकनेस फिक्स करिए।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लव-लाइफ में बाडिग मजबूत होगी।
गवर्नमेंट की किसी पॉलिसी में आए बदलाव आपके व्यापारिक मुनाफे को बढ़ाएंगे, मशीनरी में निवेश फायदेमंद रहेगा।
बिजनेसमैन को आज बड़ी सफलता मिलेगी, कंपटीशन में आपकी जीत निश्चित है।
बिजनेस में आज अंतर्ज्ञान और रचनात्मकता का एकदम सही मिश्रण काम करेगा,आपको अद्भुत सफलता मिलेगी।
नौकरी में आज आपके अनोखे विचारों को सराहना मिलेगी, साथ ही किसी इंटरनेशनल टीम में शामिल हो सकते हैं।
आज संडे के दिन एंप्लॉयड पर्सन को आज प्रमोशन या बड़ी इंक्रीमेंट की खबर गुप्त तरीके से मिल सकती है, आपकी मेहनत सफल होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर को आज के दिन अपने करियर को लेकर सचेत हो जाना चाहिए और करियर के बारे में प्लानिंग बनानी चाहिए।
रविवार को भी आप अपने करियर की नई स्किल्स सीखने में बिताएंगे, जो आपको प्रोफेशनल जगत में एक कदम आगे रखेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
मार्केट में आई स्थिरता से आपकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी, नए निवेशकों के आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नए बिजनेस के लिए कुछ हद तक तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा।
वृद्धि, लक्ष्मी योग बनने से व्यापार में आज जबरदस्त लाभ होगा, आपकी गुडविल बढ़ेगी।
फॉरेन काॅन्टेक्ट से प्रॉफिट होगा, दूसरी बात, किसी के हस्तक्षेप से अच्छा अवसर आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी क्लाइंट को एग्री करने में ज्यादा समय लग सकता है।
आज लॉन्ग-टर्म करियर विज़न बनाइए, 10 साल बाद कहाँ होना चाहते हैं? क्या स्किल्स चाहिए? कौन-सा कोर्स करना है? विज़न बोर्ड बनाइए लेकिन एक्शनेबल स्टेप्स भी लिखिए, सिर्फ ड्रीमिंग न करें।
रविवार को आप अपनी हॉबी को करियर बनाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे भविष्य में आय के नए स्रोत खुलेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन शानदार रहेगा, उन्हें अपने सीनियर से कोई बेहतरीन ट्रिक मिल सकती है, जो उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कुछ नरमी आपके एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बिजनेस के लिए वरदान साबित होगी, आज कोई बड़ा एग्रीमेंट हो सकता है।
बिजनेसमैन को आज अंतरराष्ट्रीय मंच या ऑर्डर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी।
वृद्धि, लक्ष्मी योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा, क्लाइंट्स की भीड़ लगेगी।
क्रिएटिव राइटिंग और जर्नलिज्म में काम करने वालों को आज अपनी किसी विशेष रिपोर्ट के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।
आज संडे के दिन एंप्लॉयड पर्सन को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं क्योंकि कई स्टाफ छुट्टी पर रहेंगे।
रिश्तों में फ्रेंड्स ग्रुप में कोई मिसअंडरस्टैंडिंग होने से मन खराब होगा, लेकिन शाम तक बात क्लियर हो जाएगी और सब नॉर्मल हो जाएगा।
स्टूडेंट्स का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
प्रतिस्पर्धियों की आक्रामक मार्केटिंग के कारण आपके कस्टमर टूट सकते हैं, आज विज्ञापन पर खर्च बढ़ेगा लेकिन रिटर्न कम मिलेगा।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से फारेन बिजनेसमैन के मुनाफे में कमी आएगी, जिससे आज कैश फ्लो बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी।
मार्केट में नई तकनीकी प्रतिस्पर्धा आपके पुराने ढर्रे के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती है, बदलाव न करना भारी पड़ेगा।
रविवार होने के बावजूद पेंडिंग काम का दबाव आपको मानसिक रूप से थका देगा, ऑफिस की राजनीति आज आपके पक्ष में नहीं है।
कोवर्कर के साथ तालमेल की कमी के कारण प्रोजेक्ट में देरी होगी, आज सीनियर की डांट सुननी पड़ सकती है।
आज आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा, कड़वे बोल आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचा सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी तब ही वो अपने करियर को संवार पाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.6, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी होकर कार्य करें।
विकट परिस्थिति के चलते कारण कच्चा माल महंगा होगा, स्टॉक मैनेजमेंट में आज काफी गड़बड़ियां हो सकती हैं।
उधारी पर सामान देना आज आपके कैश फ्लो को रोक सकता है, व्यापारिक विस्तार की योजनाएं आज कागजों तक ही सीमित रहेंगी।
बिजनेस में दिन परेशानियों से भरा रहेगा, वो एक अजीब ही कंफ्यूजन में रहेंगे कि क्या करें क्या न करें।
आप एंप्लॉयड पर्सन की कम्युनिकेशन स्किल्स बूस्ट होगी, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप कस्टमर को इजीली हैंडल कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज इंटरव्यू में कठिन सवालों का सामना करना पड़ेगा, आत्मविश्वास में कमी खलेगी।
रविवार का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा, आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर करियर के बड़े फैसले लेंगे।
आज क्रिएटिव राइटिंग] आर्ट, या म्यूजिक इनमें से कुछ भी करने का बेस्ट दिन है, स्टडी ब्रेक में अपनी हॉबी को टाइम दीजिए। स्ट्रेस रिलीज़ होगा और माइंड फ्रेश होगा।
आज पार्टनर के साथ ड्रीम प्लानिंग करिए, साथ में ट्रैवल की लिस्ट बनाइए, फ्यूचर होम डिजाइन प्लान करिए। सपने साथ देखे, एक्साइटमेंट बनी रहती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment