AAJ KA RASHIFAL 15 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 जुलाई बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 11ः51 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः47 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग,हर्षण योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
डे स्टार्टिंग सुबह उठकर मां के पैर छुएं और उन्हें कोई हरी मिठाई खिलाएं।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से आज कोई बहुत पुराना और पक्का कस्टमर किसी छोटी सी बात पर बहस करके हमेशा के लिए नाता तोड़ सकता है।
मंडी या थोक बाजार में आज माल के दाम अचानक गिर जाने से तुम्हारा पुराना स्टॉक भारी घाटे में बेचना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन अगर नया काम सोच रहे हो, तो आज पेपर वर्क टाल दे, सामने वाली पार्टी पैसों के हिसाब में हेरफेर कर सकता है।
ऑफिस के कंप्यूटर में कोई बहुत जरूरी फाइल क्रैश हो सकती है, जिससे तुम्हारी हफ्तों की मेहनत पानी में मिल जाएगी।
नई नौकरी ज्वाइन करने वालों को आज पहले ही दिन वर्कप्लेस पर बहुत ही रूखा और अजीब माहौल देखने को मिलेगा।
आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को आज अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अचानक पैर में मोच आने के कारण पीछे हटना पड़ सकता है।
लव लाइफ में आज अतीत का कोई पुराना पन्ना खुलेगा, जिससे पार्टनर के साथ भयंकर गलतफहमी होगी और बात ब्लॉक करने तक पहुंच जाएगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को आज सोशल मीडिया के जरिए कोई बहुत बड़ा और तगड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे प्रॉफिट दोगुना होगा।
मार्केट में तुम्हारे विरोधी आज तुम्हारी नई व्यापारिक नीतियों के आगे घुटने टेक देंगे और समझौते का हाथ बढ़ाएंगे।
पैतृक संपत्ति या जमीन के किसी पुराने सौदे से आज तुम्हें अचानक मोटा कैश मिल सकता है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
न्यू जॉइनिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में बहुत ही दोस्ताना और मददगार माहौल मिलेगा, जिससे उनका काम में मन लगेगा।
करियर के सिलसिले में आज की गई कोई भी यात्रा भविष्य के लिए बहुत बड़े वित्तीय लाभ के रास्ते खोल देगी।
हॉस्टल में रहने वाले या विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक युवाओं का वीज़ा और स्टडी लोन बिना किसी अड़चन के तुरंत मंजूर हो जाएगा।
अविवाहितों के विवाह की बात बड़े-बुजुर्गों की सहमति से पक्की हो जाएगी और सगाई की डेट फिक्स होगी।
लक्की कलर गोल्ड, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
जो लोग किराना, अनाज या डेली नीड्स के थोक और रिटेल व्यापार में हैं, आज उनकी दुकान पर ग्राहकों की बंपर भीड़ उमड़ेगी।
सप्लाई चेन और डिलीवरी की पुरानी सभी दिक्कतें आज दूर हो जाएंगी, जिससे कस्टमर का आप पर भरोसा और मजबूत होगा।
जो लोग कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल या बड़े मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में हैं, आज उन्हें सरकार की तरफ से कोई बहुत बड़ा और गोपनीय कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
ऑफिस में आज तुम्हारी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखकर बॉस सबके सामने तुम्हें स्टार एंप्लॉई का टैग और बड़ा इंसेंटिव दे सकते हैं।
जो लोग दूसरी कंपनी में जॉब स्विच करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज एक बहुत बड़े पैकेज के साथ ऑफर लेटर मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज किसी विख्यात प्रोफेसर से सीधे एग्जाम क्रैक करने के गुरुमंत्र मिलेंगे।
सेल्स और मार्केटिंग वालों को आज बिना ज्यादा भटके एक ही वीआईपी क्लाइंट से पूरे महीने का टारगेट पूरा करने में कामयाबी मिलेगी।
गजकेसरी, हर्षण, वज्र योग बनने से संतान की तरफ से कोई बड़ी अचीवमेंट सुनने को मिलेगी।
लक्की कलर ऑफ-व्हाइट, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन के सरकारी डिपार्टमेंट्स में अटका हुआ पुराना टेंडर या कॉन्ट्रैक्ट आज बड़े अधिकारियों के साइन के साथ पास हो जाएगा।
बैंक से नया बिजनेस लोन लेने की फाइल जो महीनों से अटकी थी, आज बैंक मैनेजर खुद फोन करके उसे क्लियर कर देगा भाग्य आपका साथ देगा।
गजकेसरी, हर्षण, वज्र योग बनने से कारोबारियों को आज किसी बड़े व्यापारिक संगठन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनकी साख बढ़ेगी।
ऑफिस में कोवर्कर और जूनियर के बीच तुम्हारी धाक जमेगी, ऑफिस की पुरानी पॉलिटिक्स आज पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
जो लोग लंबे समय से बेरोजगार भटक रहे थे, उन्हें आज मनचाही सैलरी और होम टाउन पोस्टिंग के साथ ऑफर लेटर मिल जाएगा।
आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में अपनी कला से नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
मैरिड लाइफ में चल रहे पुराने सभी मनमुटाव खत्म होंगे और दोनों मिलकर शाम के समय कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बना सकते है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बिना वजह कानूनी मामलों में फंस सकते है।
ऑनलाइन पेमेंट्स का सर्वर सडनली टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते डाउन होने से बड़ी डील अटक जाएगी और क्लाइंट सीधे दूसरे दुकानदार के पास चला जाएगा।
सरकारी टैक्स अधिकारियों का एक नॉर्मल सा रूटीन चेकअप आज तुम्हारे गल्ले पर बड़ी मानसिक परेशानी खड़ी कर सकता है।
बिजनेसमैन अगर नया काम स्टार्ट करने के लिए किसी से बड़ा कर्ज लेने की सोच रहे हो, तो रुक जा,, आप किसी दलदल में फंस जाओगे।
सेल्स और फील्ड वर्क वालों के लिए आज का दिन ऐसा है कि पैर के जूते घिस जाएंगे, लेकिन क्लाइंट हां नहीं बोलेगा।
अगर आज जॉब बदलने की सोच रहे हो और कहीं रिज्यूम भेजा है, तो वहां से रिजेक्शन का मेल आने की आशंका है।
छात्रों का फ्रेंड के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर गहरा विवाद हो सकता है।
मैरिड लाइफ में आज घर के खर्चों या किसी रिश्तेदार की वजह से बेडरूम का माहौल गर्म रहेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
देश-विदेश के बड़े कॉरपोरेट घराने आज तुम्हारे साथ फ्रेंचाइजी या को-ब्रांडिंग करने के लिए खुद तुम्हारे ऑफिस चलकर आएंगे।
गजकेसरी, हर्षण, वज्र योग बनने से बिजनेसमैन को आज अपनी बेहतरीन लीडरशिप के लिए किसी बड़े मंच पर चीफ गेस्ट के रूप में सम्मानित किया जा सकता है।
बिजनेसमैन अगर आज कोई नया काम स्टार्ट करना चाहते हो, तो आज का दिन और बुधवार का मुहूर्त आपके लिए किसी खजाने से कम साबित नहीं होगा।
सीनियर्स और जूनियर्स आज तुम्हारी हर बात पर हामी भरेंगे, ऑफिस की पुरानी पॉलिटिक्स का नामोनिशान मिट जाएगा।
जो युवा लंबे समय से एक अदद नौकरी के लिए भटक रहे थे, उन्हें आज सीधे डायरेक्टर केबिन से एक वीआईपी जॉब का ऑफर मिलेगा।
हॉस्टल में रहने वाले युवाओं की वीज़ा और स्टडी लोन संबंधी सभी परेशानियां आज हल हो जाएंगी।
लव लाइफ में आज प्यार की नई गहराई का अहसास होगा, साथी से कोई कीमती और मनचाहा उपहार मिल सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
बिजनेसमैन की पब्लिक डीलिंग और हाजिरजवाबी की वजह से बड़े क्लाइंट्स उनके साथ लाइफ-टाइम एग्रीमेंट साइन करेंगे।
थोक और रिटेल व्यापार में आज तुम्हारी कैलकुलेटेड रिस्क लेने की क्षमता के कारण मार्केट में तुम्हारी दुकान सुपरहिट हो जाएगी।
पुराने लटके हुए टैक्स मैटर्स, बैंक लोन और सरकारी नोटिस का फैसला उनकी सूझबूझ से उनके फेवर में हो जाएगा।
ऑफिस वर्कप्लेस पर आज तुम्हारी धमक देखने लायक होगी, बॉस तुम्हारी मैनेजमेंट स्किल्स से खुश होकर तुम्हें प्रमोशन का लेटर थमा सकते हैं।
मार्केटिंग और सेल्स वालों को आज सिर्फ एक बड़ी डील क्रैक करने से इंसेंटिव और रिवॉर्ड दोनों साथ मिलेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी पुरानी मेहनत का बेहतरीन फल मिलेगा, किसी बड़े एक्सपर्ट से प्रॉपर गाइडेंस मिलेगी।
मैरिड लाइफ में चल रहे पुराने मनमुटाव पूरी तरह खत्म होंगे और ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी या प्रॉपर्टी का मैटर आपके पक्ष में हल होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेसमैन की कड़क और दूरदर्शी नीतियों के आगे कॉम्पिटिटर्स मार्केट से अपना बोरिया-बिस्तर समेटने पर मजबूर हो जाएंगे।
दुकान या शोरूम पर आज कस्टमर का आवाजाही ज्यादा होने से तुम्हारा डेली प्रॉफिट मार्जिन पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।
गजकेसरी, हर्षण, वज्र योग बनने से पुराने फंसे हुए बड़े पेमेंट्स या कोर्ट-कचहरी में अटकी हुई बिजनेस प्रॉपर्टी का फैसला आज पूरी तरह तुम्हारे हक में आ जाएगा।
तुम्हारी कमाल की सूझबूझ की वजह से कंपनी का कोई बहुत बड़ा डूबता हुआ प्रोजेक्ट आज बच जाएगा, जिससे तुम्हारी वैल्यू बढ़ेगा।
रुकी हुई सैलरी या पुराना एरियर आज अचानक बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपनी अद्भुत कला और खेल के दम पर कॉम्पिटिटर्स को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचेंगे।
अन मैरिड पर्सन के विवाह की बात बहुत ही शानदार और संभ्रांत तरीके से आगे बढ़ेगी और सगाई पक्की होने के योग हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से माल की डिलीवरी करने वाले लड़के की लापरवाही से आज आपका कोस्टली आइटम सामान रास्ते में डैमेज हो सकता है।
सोशल मीडिया पर तुम्हारे काम को लेकर कोई जानबूझकर नेगेटिव रिव्यू डाल सकता है, जिससे मार्केट में साख गिरेगी।
रिटेल काउंटर पर आज ग्राहकों की चिकचिक इतनी ज्यादा होगी कि तुम्हारा दिमाग खराब हो सकता है और दिनभर की कमाई उम्मीद से आधी होगी।
ऑफिस में आज बॉस का मूड सुबह से ही उखड़ा रहेगा और बिना किसी बड़ी गलती के भी गाज तुम्हारे सिर पर गिर सकती है।
कोवर्कर के साथ कैंटीन में बैठकर की गई गपशप आज तुम्हारे खिलाफ इस्तेमाल होगी, पीठ पीछे लोग चुगली करेंगे।
पढ़ाई करने बैठेंगे तो ध्यान सोशल मीडिया के रील्स पर ज्यादा भटकेगा, आज फोकस पूरी तरह गायब रहेगा।
अनमैरिड पर्सन के लिए आज आया हुआ कोई अच्छा रिश्ता किसी की झूठी अफवाह के कारण हाथ से निकल जाएगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 4, अन लक्की नं.1
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
बिजनेसमैन मार्केट के उतार-चढ़ाव का पहले से सटीक अंदाजा लगाकर अपने कॉम्पिटिटर्स को बहुत पीछे छोड़ दोगे, भारी प्रॉफिट होगा।
ऑनलाइन और डिजिटल बिजनेस के माध्यम से आज तुम्हें बड़े बिजनेसमैन से एडवांस पेमेंट के साथ भारी ऑर्डर मिलेंगे।
पब्लिक डीलिंग के दौरान आज तुम्हारी सौम्य भाषा और सूझबूझ से कोई बहुत बड़ा नाराज क्लाइंट भी आपसे काफी माल परचेज कर सकता है।
कामचोर और चुगलखोर कोवर्कर आज आपकी केबिन के बाहर खड़े होकर बात करने के लिए अपॉइंटमेंट मांगते नजर आएंगे।
पैसों की पुरानी सारी किल्लत दूर होगी, कंपनी की तरफ से तुम्हें रहने के लिए शानदार विला या गाड़ी मिल सकती है।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आज घर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मैरिड लाइफ में आज गजब का सानिध्य और रोमांस रहेगा, जीवनसाथी तुम्हारी कोई बड़ी पुरानी ख्वाहिश पूरी कर देगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन को आज अपने पुराने संपर्कों के जरिए कोई बहुत बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिल सकता है, जिससे मुनाफा बढ़ेगा।
ट्रांसपोर्टेशन की पुरानी सभी प्रॉब्लम्स आज पूरी तरह सॉल्व हो जाएंगी, जिससे आपका माल समय पर और सुरक्षित पहुंच जाएगा।
बैंक क्रेडिट और नए इन्वेस्टर्स के आने से आज आपका वर्किंग कैपिटल बहुत मजबूत हो जाएगा, जिससे नया काम शुरू करने की राह आसान होगी।
ऑफिस वर्कप्लेस पर आज तुम्हारी डेटा एनालिसिस और बेहतरीन अपस्किलिंग देखकर बॉस तुम्हें अचानक कोई बड़ी इंटरनेशनल जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
मार्केटिंग और सेल्स वालों को आज कम मेहनत में भी बहुत बड़े और रेपुटेड क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे टारगेट लंच से पहले ही पूरा होगा।
आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन खेल के मैदान में अपनी सिंह जैसी परफॉर्मेंस से कॉम्पिटिटर्स को धूल चटाकर मेडल जीतेंगे।
गजकेसरी, हर्षण, वज्र योग बनने से लव लाइफ में चल रहे पुराने सभी गिले-शिकवे दूर होंगे और दोनों मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम या शगुन की शॉपिंग में जुट जाएंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
बिजनेसमैन को आज मार्केट में पार्टी से कोई बड़ा आर्थिक लाभ या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
पैतृक व्यवसाय का विस्तार करने के लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक आज का शुभ मुहूर्त धन के नए द्वार खोल देगा।
बिजनेसमैन की मजबूत और एडवांस लॉजिस्टिक्स की वजह से कस्टमर का आप पर अटूट विश्वास बनेगा, ओल्ड कस्टमर लौट आएंगे।
दूसरी कंपनी में स्विच करने के लिए अगर आज कोई इंटरव्यू है, तो समझो नौकरी पक्की है, तुम्हारी अपस्किलिंग के आगे बोर्ड नतमस्तक होगा।
ऑफिशियल ट्रैवलिंग के दौरान तुम्हें देश-विदेश के ऐसे बड़े कॉन्टैक्ट्स मिलेंगे जो तुम्हारे व्यक्तिगत करियर को नई ऊंचाई देंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के छात्रों को आज अपनी पुरानी की गई मेहनत का शत-प्रतिशत परिणाम मिलेगा, किसी बड़े मेंटर का प्रॉपर गाइडेंस उलझने दूर कर देगा।
अविवाहितों के विवाह की बातें आज किसी राजसी या बेहद संभ्रांत परिवार में पक्की होंगी।
लक्की कलर डार्क ग्रे, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment