AAJ KA RASHIFAL 16 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 जुलाई गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः53 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज शाम 07ः52 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग,सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः52 के बाद सिंह राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर, भूमि और वाहन के सुख में कमी आएगी।
बिजनेसमैन को सामान को बेचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत को लेकर हताश न हो अनुकूल समय आने पर अपेक्षित रिजल्ट भी मिलेगा।
बिजनेस में पुरानी उधारी के कारण लेनदार आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल होगी।
आपके शिपमेंट्स में देरी होगी, जिससे पेनाल्टी भरने की नौबत आ सकती है और कैश फ्लो रुकेगा।
आपके भरोसेमंद कोवर्कर ही आज आपकी बुराई सीनियर से कर सकते हैं, जिससे ऑफिस में आपकी साख को गहरा धक्का लगेगा।
टीम सपोर्ट के बिना अकेले प्रोजेक्ट संभालना आज पहाड़ जैसा लगेगा और छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी बाधा बनेंगी।
ससुराल की दखलअंदाजी की वजह से बड़ा झगड़ा होने के योग हैं, जिससे घर का माहौल बिगड़ेगा।
लर्नर्स को नई चीजें सीखने में भारी कठिनाई होगी और मानसिक थकान की वजह से आपकी क्रिएटिविटी पूरी तरह शून्य महसूस होगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.5, अन लक्की नं.8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप परिश्रमी रहेगे।
बिजनेस में युवा वर्ग अपने करियर के प्रति सजग रहें तो उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
किसी प्रभावशाली पॉलिटिक्स का आज आपके ऑफिस या शोरूम में आना बिजनेस की ब्रांड वैल्यू को रातों-रात बढ़ा देगा।
नया बिजनेस या नई ब्रांच ओपन करने जा रहे है, तो उनके लिए सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे का समय शुभ लाभ लेकर आएगा।
विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई ऐसा बड़ा कार्य हो सकता है, जिससे उनके चेहरे को खुशी मिल सकती है।
जूनियर कर्मचारियों के लिए आज आप एक मेंटर की तरह काम करेंगे, जिससे भविष्य में आपको एक वफादार टीम मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के प्रयासों को बढ़ाने में जुट जाना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज अपनी मेहनत से सफलता के नए मानक लिखेंगे।
सुख मिलने के प्रबल योग हैं, आज उनकी ओर से मिली कोई खबर आपकी पुरानी सारी थकान दूर कर देगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं-7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेशियली मजबुत व स्ट्रांग रहेगे।
सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से व्यापारिक मामलों में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, बिजनेसमैन का मान सम्मान बढ़ेगा।
विकट परिस्थिति में भी बिजनेसमैन की शांतिप्रिय छवि आपको वैश्विक मंच पर एक प्रतिनिधि के रूप में उभरने का मौका प्रदान करेगी।
बैंक से आज आपको कम ब्याज दर पर बड़ा लोन स्वीकृत होने की लिखित सूचना बिजनेसमैन को मिल सकती है, जिससे विस्तार आसान होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का व्यवहार क्लाइंट्स का दिल जीत लेगा, जिससे आपको लंबे समय के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।
कोवर्कर और जूनियर का पूरा सपोर्ट आज आपके कठिन प्रोजेक्ट को भी आसान और मनोरंजक बना देगा।
एंप्लॉयड पर्सन पर ऑफिस में अधिक कार्य की रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है, जो उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित हो सकती है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका लेकर आएगी।
फैमिली में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा और चारों तरफ सकारात्मकता रहेगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के फ्रेंड के साथ तालमेल से कठिन टॉपिक समझने में सफलता मिलेगी।
बदलते मौसम को देखते हुए शरीर में पानी का स्तर आज संतुलित रखना होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं-9
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक निर्णय की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
बिजनेस में बिजनेसमैन को निश्चित ही सफलता मिलेगी, ग्रह गोचर आपके पक्ष में होगा और माहौल पुनः सुखद हो जाएगा।
देश-विदेश में चल रहे आपके बिजनेस पर इस समय कुछ असर देखेंगे लेकिन आप लाभ कमाएंगे, जिससे आज का टर्नओवर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से बिजनेस में कानून के अनुसार आज आपके व्यापारिक दस्तावेज इतने मजबूत रहेंगे कि कॉम्पिटिटर चाहकर भी आपको चुनौती नहीं दे पाएंगे।
बॉस आज आपके किसी आइडिया पर मुहर लगाएंगे और आपको एक बड़ी टीम को लीड करने की रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
न्यू टेक्नोलॉजी सीखना एंप्लॉयड पर्सन के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा, जिससे आपको कंपनी के किसी बड़े प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।
अन मैरिड पर्सन के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा और आप अपनी संतान के भविष्य के लिए बड़ा निवेश करेंगे।
आर्टिस्ट्स आज ऐसी कृति बनाएंगे जो भविष्य में आपको बड़ी नीलामी या अवॉर्ड दिला सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन-लक्की नं.6
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से आपके खर्चीले स्वभाव के कारण जरूरत के समय पैसो की वजह समस्या आ सकती है।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से बिजनेसमैन के बिजनेस के लिए जल्दबाजी में लिए गए डिसीजन उनके लिए भविष्य में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है।
बिजनेस में किसी विश्वस्त कर्मचारी के द्वारा पैसों के हेरफेर का पता लगने से आपको गहरा दुख होगा कि उसने ऐसा क्यों किया।
सडनली ही पर्टिकुलर किसी प्रोडक्ट पर वेट वृद्धि आपके बजट को पूरी तरह बिगाड़ देगी, जिससे विदेशी क्लाइंट्स आपसे दूरी बना लेंगे।
न्यू टेक्नोलॉजी को सीखने में आपकी लापरवाही आज आपके प्रगति में बाधा बनेगी, जबकि आपके जूनियर इसे सीखकर आपसे आगे बढ़ेंगे और आप मार्केट से आउट हो सकते है।
आज आपको बिना किसी अतिरिक्त लाभ के ओवरटाइम करना पड़ सकता है, जिससे शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अपने चरम पर होगा।
लव लाइफ में आज तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके और आपके पार्टनर के बीच अविश्वास की गहरी खाई पैदा कर सकता है।
आर्टिस्ट अपनी कला में नयापन लाने में असफल रहेंगे और किसी पुराने प्रोजेक्ट की कॉपी करने के आरोप में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.2, अन-लक्की नं.5
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से बिजनेसमैन के कार्यों में गति आएगी, जो उनके मुख के आभामंडल पर दिखेगी।
आज ई-कॉमर्स और सप्लाई चेन से जुड़े कानूनी विवादों में बड़ी जीत मिलेगी, जिससे मार्केट में आपकी इमेज बढ़ेगी।
आज कोई आपका प्रोजेक्ट कॉपी नहीं कर पाएगा क्योंकि आपकी सतर्कता और सिस्टम सिक्योरिटी बहुत मजबूत रहेगी।
घर से दूर रहकर जॉब करने वालों को आज कंपनी की ओर से रहने और खाने की विशेष सुविधाएं मिल सकती हैं।
समय का चक्र एंप्लॉयड पर्सन के साथ होने से ऑफिस में बड़े क्लाइंट के साथ आपकी मीटिंग हो सकती है।
पुश्तैनी संपत्ति के किसी पुराने मामले में आज आपको अपनी उम्मीद से भी ज्यादा हिस्सा मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज अपनी रिसर्च को जारी रखें यही आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे, जो करियर का टर्निंग पॉइंट होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.8, अन-लक्की नं-2
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति हो सकती है।
बात करें बिजनेसमैन की तो पहले के शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
बैंक मैनेजर के साथ आज की गई मीटिंग आपके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग के नए दरवाजे खोल देगी।
लीगल पेपर्स पर आज साइन करना आपके लिए पुश्तैनी बिजनेस या जायदाद के मालिकाना हक की लड़ाई को हमेशा के लिए समाप्त कर देगा।
आपका निष्पक्ष व्यवहार ऑफिस की गुटबाजी को खत्म करने में मदद करेगा, जिससे कोवर्कर आपके प्रति वफादार रहेंगे।
विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे भारी इजाफे के योग बन रहे हैं।
ससुराल पक्ष के साथ आज आपके संबंध इतने प्रगाढ़ होंगे कि वे आपके बिजनेस या व्यक्तिगत कार्यों में बड़ी मदद के लिए तैयार रहेंगे।
कॉम्पिटिटर्स को आज स्कॉलरशिप मिलने से बड़ी राहत मिलेगी और आर्थिक चिंता हमेशा के लिए मिटेंगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.7, अनलक्की नं-1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा सकते हैं, साथ ही अपने बिजनेस के विस्तार के बारे में प्लानिंग बना सकते है।
बड़े बिजनेसमैन आज आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को देखकर आपको ज्वाइंट वेंचर के लिए इनवाइट कर सकते हैं।
सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा कोई पुरानी ठंडी पड़ी डील सडनली ही हो सकती है।
ऑफिस के बाद आज आप घरेलू सामान की खरीदारी और घर की सजावट में समय बिताएंगे, जिससे फैमिली लाइफ खुशहाल रहेगी।
सिस्टम अपडेट होने से आज आपके कार्य की गति में सुधार होगा और आप मल्टीटास्किंग करने में सफल रहेंगे।
संपत्ति परचेज करने के लिए आज पश्चिम दिशा का चयन करना आपके लिए राजयोग और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज योग और प्राणायाम के जरिए अपनी एकाग्रता बढ़ानी चाहिए, जिससे खेल के दौरान आपका प्रदर्शन बहुत सटीक रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 4, अन-लक्की नं-5
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बड़े बिजनेसमैन को धन संबंधी नुकसान होने की वजह से तनाव रहेगा, जिसके चलते स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन भी आ सकता है।
ग्रह की दृष्टि आपके पराक्रम को गलत दिशा में मोड़ सकता है, जिससे बिजनेसमैन के धन हानि के योग हैं।
बिजनेसमैन को आज किसी पुराने विवाद को लेकर कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा।
कोवर्कर के साथ अविश्वास की स्थिति बनेगी और आपके कार्य की प्लानिंग लीक हो सकतीहै।
आप सिर से लेकर पांव तक काम के बोझ से लदे रह सकते हैं, घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ ऑफिशियल वर्क की भी अधिकता रह सकती है।
संतान यदि युवाओं की श्रेणी में आती है तो उसकी संगत ठीक रहें, इस ओर ध्यान दें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स घरेलू कलह के चलते अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर पिक, लक्की नं-9, अनलक्की नं-7
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
ग्रहों के खेल की स्थिति को देखते हुए न्यू बिजनेसमैन ऊर्जा और गर्मजोशी से काम करते नजर आएंगे।
टेक्नोलॉजी एंड ग्रीन एनर्जी के फील्ड में युरोपियन कंट्री आपके बिजनेस में इंटरेस्ट दिखा सकते है, जिससे विदेशी व्यापारी को भारी मांग और मोटा मुनाफा मिलने वाला है।
बैंक से आज आपको बिना किसी गारंटी के बड़ा क्रेडिट सपोर्ट मिल सकता है, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी।
सीनियर आपके काम में बाधा डालने के बजाय आज आपको विशेष टिप्स देंगे जिससे टारगेट अचीव करना खेल बन जाएगा।
मार्केटिंग क्षेत्र में आज आपकी एक पुरानी स्ट्रेटजी बहुत काम आएगी, जिससे कंपनी को बड़ा वित्तीय लाभ और आपको यश मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज अपनी हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए विशेष सप्लीमेंट या थेरेपी का लाभ मिलेगा, जो प्रदर्शन बढ़ाएगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं-3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में आमदनी बढ़ने के बाद बिजनेसमैन का पहला प्रयास कर्ज चुकाने का होना चाहिए, अन्यथा बैंक की ओर से कॉल एंड मेल आ सकती है।
बिजनेस में आज आपकी कड़ी मेहनत और जुनून देखकर आपके बुजुर्ग आपको बड़ी जिम्मेदारी और अधिकार सौंपेंगे।
आज प्रॉपर्टी लीगल मैटर्स में सफलता मिलेगी जिससे बिजनेसमैन की नए आउटलेट की कानूनी बाधाएं पूरी तरह दूर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा मार्केट में आ रही न्यू टेक्नोलॉजी के साथ स्वयं को अपडेट रखना उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित होगा, जिससे आपको ऊंचे पद का ऑफर मिल सकता है।
प्रोजेक्ट चोरी होने का डर आज पूरी तरह खत्म होगा क्योंकि आप उसे मीटिंग में विश्वास के साथ प्रेजेंट करेंगे जिससे उसके चोरी होने के चांसेज ही नहीं बनेंगे।
परिवार के साथ बिताए गए ये पल आपको कल के काम के लिए नई ऊर्जा और ताजगी से भर देंगे।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज अपनी कड़ी मेहनत और विशेष मंत्र ऊँ अं अंगारकाय नमः मंत्र के जाप से किसी असंभव लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.1, अनलक्की नं-4
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
न्यू बिजनेस के लिए जिन लोगों की प्लानिंग चल रही है, वे सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे समय के मध्य शुभ मुहूर्त देखकर कर सकते है।
बिजनेसमैन के जुझारूपन को देखकर मार्केट और सोशल मीडिया पर सभी आपकी ही प्रशंसा करेंगे इन्वेस्टर्स आपसे कांटेक्ट कर सकते है।
सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से नए टैरिफ नियम आज आपके बिजनेस के लिए वरदान साबित होंगे, जिससे आप बाजार में अपनी धाक जमा लेंगे।
सिस्टम की बारीकियों को समझना आज एंप्लॉयड पर्सन के काम को बहुत आसान कर देगा और टारगेट समय से पहले हिट होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन प्रतिभा को निखारते हुए प्रोफेशनल तरीके से ऑफिस में काम करेंगे जिससे वो मैनेजमेंट की नजरों में आ सकते है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन साथियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शानदार रहेगी।
भाई-बहनों के साथ आज आप कोई पुरानी यादें ताजा करेंगे, जिससे रिश्तों की पुरानी कड़वाहट हमेशा के लिए धुल जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन का धैर्य उनको सही निर्णय लेने की शक्ति देगा, जिससे आप अपने करियर को सुरक्षित रख पाएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-2, अन लक्की नं-8

Comments
Post a Comment