AAJ KA RASHIFAL 5 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 जुलाई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः31 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः13 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है।सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।
मार्केट में आपकी ईमानदारी और समय पर काम डिलीवर करने की आदत की लोग मिसाल देंगे, कस्टमर का आपके ऊपर अटूट विश्वास बनेगा, जिससे आपकी इमेज कॉम्पिटिटर से काफी आगे निकल जाएगी।
आज कोई नई कमर्शियल प्रॉपर्टी, दुकान या नया ऑफिस स्पेस बुक करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आपके लिए बहुत शानदार है।
मार्केट के सितारे बिजनेसमैन के पक्ष में हैं, इसलिए आज लिया गया डिसीजन आपको बड़ी बढ़त दिलाएगा।
वर्कप्लेस पर काम का बोझ ज्यादा महसूस नहीं होगा, क्योंकि आप संडे के दिन पूरे जोश के साथ हर काम को फटाफट निपटाते चले जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की फाइनेंशियल ग्रोथ का ग्राफ आज से तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ना शुरू हो जाएगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी मेहनत का कोई सुखद परिणाम या अच्छी खबर मिलेगी।
पेरेंट्स का फूस सपोर्ट और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे घर में कोई छोटा सा मांगलिक उत्सव या गेट-टुगेदर हो सकता है।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी की आज कोई बड़ी और पुरानी दबी हुई इच्छा अचानक पूरी हो सकती है, जिससे मन उत्साह से भर जाएगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।
आयुष्मान योग बनने से बिजनेसमैन की विनम्रता और बेहतरीन डीलिंग स्किल्स के कारण आज न्यू कस्टमर आपके ब्रांड के दीवाने हो जाएंगे, मार्केट में आपकी गुडविल बढ़ेगी और पुराने छूटे हुए क्लाइंट्स भी दोबारा आपके पास लौटकर आएंगे।
संडे के दिन बिजनेसमैन का मन प्रसन्न रहेगा और पिछले कई दिनों से सोचे हुए सभी काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
बिजनेसमैन के मार्केट में पुराना अटका हुआ या डूबा हुआ पैसा आज सडनली ही किसी माध्यम से वापस मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
बॉस आज आपके पिछले कामों और अचीवमेंट्स की तारीफ सबके सामने कर सकते हैं, जिससे वर्कप्लेस पर आपका कद बढ़ेगा।
आज ऑफिस की तरफ से काम का दबाव बेहद कम रहेगा, जिससे आप संडे को पूरी तरह से एन्जॉय कर पाएंगे।
आज कोई बड़ी अचीवमेंट, स्कॉलरशिप या नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं, आपकी कला की हर जगह तारीफ होगी।
फैमिली के साथ संडे का दिन बहुत अच्छा और मनोरंजक समय बीतेगा, घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की रूपरेखा तय हो सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।
नए एग्रीमेंट्स पर साइन करने के लिए आज का दिन आपकी ग्रोथ को चार चांद लगाने वाला साबित होगा आपके लिए सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय शुभ रहेगा।
बिजनेसमैन की मैच्योरिटी और नॉलेज को देखकर कस्टमर्स आपके साथ लंबे समय तक काम करना चाहेंगे।
आज आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा किसी धार्मिक या सामाजिक ट्रस्ट में भी दान कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में शांति से अपना काम निपटाकर आप आने वाले हफ्ते की रूपरेखा बहुत अच्छे से तैयार कर लेंगे।
आपकी वर्किंग स्टाइल को देखते हुए मैनेजमेंट आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का मुख्य सलाहकार या इंचार्ज बनाने की घोषणा कर सकता है।
हायर एडमिशन के लिए विदेश या किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन के रास्ते आज आसानी से खुलेंगे।
घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर किसी गंभीर लेकिन सकारात्मक पारिवारिक विषय पर चर्चा होगी और उनका सहयोग मिलेगा।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी की धार्मिक, सामाजिक और परोपकार के कार्यों में रुचि काफी ज्यादा बढ़ेगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके विपरीत है, नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय कानूनी सलाह जरूर लें, अन्यथा कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से कस्टमर के सामने अपनी बात को पूरी स्पष्टता के साथ रखें ताकि उनका भरोसा आपके ब्रांड पर कम न हो।
मार्केट में बिजनेसमैन की किसी पुरानी बात या अधूरी डील को लेकर प्रतिद्वंदी अफवाह उड़ा सकते हैं।
आज सीनियर्स आपकी किसी पुराने पेंडिंग कार्य को लेकर संडे के दिन भी आपकी क्लास लगा सकते हैं।
अपनी पर्सनल लाइफ या ऑफिस की गुप्त बातें आज किसी भी कलीग के साथ शेयर करने से बचें।
स्टूडेंट्स के आज मन में नेगेटिव थॉट्स हावी रहेंगे जिससे पढ़ाई या कला में मन नहीं लगेगा, किसी मेंटर से बात करना ठीक रहेगा।
लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर भागदौड़ हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण और व्यस्त रहेगा।
कोई पुराना गुप्त डर या चिंता आज पॉलीटिशियन एंड समाजसेवी को परेशान करेगी, अगर आज कहीं यात्रा का प्लान है तो उसे टाल देना ही बेहतर होगा।
लक्की कलर वायलेट, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है।
बिजनेसमैन की दूरदर्शी सोच और दमदार प्रेजेंटेशन के कारण विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और बड़ी डील लॉक होगी।
आज लिया गया कोई भी कैलकुलेटेड रिस्क बिजनेसमैन को मार्केट का नया लीडर बना सकता है और भारी मुनाफा कमा कर देगा।
संडे के दिन बिजनेस का रोटेशन इतना शानदार रहेगा कि आप अपने पुराने कर्ज या उधारी को कुछ हद तक चुकता करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आप बहुत ही स्मार्ट और मॉडर्न तरीके से सारा काम समय से पहले निपटा लेंगे, जिससे आपके ऊपर कोई प्रेशर नहीं दिखेगा।
आपकी टीम का हर सदस्य आपके निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेगा।
आर्टिस्ट की क्रिएटिविटी पीक पर होगी, किसी नई धुन, स्क्रिप्ट या प्रोजेक्ट को आज बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ संबंध और अधिक मजबूत व रोमांटिक होंगे, शाम को कोई महंगा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
सूय का दिन होने के कारण पॉलीटिशियन एंड समाजसेवी के प्रभाव, तेज और आत्मसम्मान सातवें आसमान पर होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।
नए वेंडर्स के साथ जुड़ने और सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आपके लिए बेहद मुनाफे वाला है।
पूरी रिसर्च और कैलकुलेशन के साथ लिया गया कोई भी रिस्क आज बिजनेसमैन को मार्केट का नया लीडर बना सकता है, शॉर्ट-कट के बजाय अपनी स्ट्रेटेजी पर भरोसा रखें, आपको बहुत बड़ा फाइनेंशियल गेन होगा।
नई डील्स लोहे, मशीनरी, कंस्ट्रक्शन या माइनिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
बिजनेसमैन की पारदर्शी नीतियां और क्वालिटी ओरिएंटेड काम लोगों के बीच आपके ब्रांड का भरोसा और मजबूत करेंगे।
बॉस आपके ऊपर नए और सीक्रेट प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी सौंपेंगे, जो आपके करियर के लिए मील का पत्थर होगा।
आप अपने बेहतरीन टाइम-मैनेजमेंट और सूझबूझ के साथ सारा पेंडिंग काम संडे को ही निपटाकर रिलैक्स हो जाएंगे, काम का कोई बोझ आपके चेहरे पर नहीं दिखेगा और आप बहुत ही शांत रहकर परफॉर्म करेंगे।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए आज का दिन कोई बड़ी सफलता दिलाने वाला है।
परिवार की जिम्मेदारियों को आप बहुत ही परिपक्वता से निभाएंगे, जिससे जीवनसाथी का पूरा प्यार और सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
बिजनेसमैन के आज ठंडे दिमाग से बनाई गई व्यावसायिक योजनाएं आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
अपने बिजनेस के फीडबैक सिस्टम और कस्टमर केयर में सुधार करने से कस्टमर का भरोसा आपके ब्रांड पर बढ़ेगा, लोग आपके काम के तरीके और ईमानदारी की तारीफ करेंगे, जिससे नए क्लाइंट्स जुड़ेंगे।
मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बिजनेसमैन के द्वारा आज का लिया गया सुरक्षित डिसीजन आपको लाभ देगा।
आपके पुराने प्रोजेक्ट्स की सफलता को देखते हुए वे वर्कप्लेस पर आपकी पोजीशन को और मजबूत कर सकते हैं।
छुट्टी के दिन काम का कोई अतिरिक्त लोड नहीं रहेगा, जिससे आप संडे को पूरी तरह से एन्जॉय कर पाएंगे, अपनी टू-डू लिस्ट को आप समय से पहले खत्म करके खुद के लिए अच्छा क्वालिटी टाइम निकाल सकेंगे।
स्टूडेंट्स की आज एकाग्रता बहुत शानदार रहेगी, कठिन से कठिन टॉपिक्स भी आसानी से समझ और याद हो जाएंगे।
संतान और लाइफ पार्टनर के साथ बहुत हँसता-खेलता समय बीतेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा और जीवंत रहेगा।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी आज आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करेंगे, जिससे अध्यात्म, योग और मेडिटेशन की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से पेपर वर्क में कोई बड़ी चूक या छिपी हुई शर्त हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए बड़ा सिरदर्द बन जाएगी।
सितारे विपरीत हैं, इसलिए आज लिया गया कोई भी बड़ा फाइनेंशियल रिस्क सीधे तौर पर नुकसान कराएगा।
बिजनेसमैन आज मार्केट में कस्टमर या क्लाइंट्स के साथ डीलिंग करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें, आपकी ज़रा सी कड़क भाषा या तीखा लहजा बने-बनाए कस्टमर को तोड़ सकता है और मार्केट में साख खराब होगी।
छुट्टी का दिन होने के बावजूद आज बॉस का कोई काम या फोन आ सकता है, जिससे आपका मूड खराब होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से ऑफिस के व्हाट्सएप ग्रुप या दोस्तों के साथ बातचीत में आज किसी भी तरह की गॉसिप से दूरी बनाकर रखें, कोई कोवर्कर आपकी बात का गलत बतंगड़ बनाकर सीनियर्स के कान भर सकता है, जिससे आपकी इमेज बिगड़ेगी।
आर्टिस्ट में आज एकाग्रता की कमी रहेगी और क्रिएटिव ब्लॉक महसूस होगा, नया काम शुरू करने के बजाय पुराने काम को ही री-चेक करें।
फैमिली में किसी पुरानी बात को लेकर माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है, आज घर के मामलों में चुप रहना ही विवाद को टालेगा।
आज रविवार के दिन पॉलीटिशियन एंड समाजसेवी की राशि में ग्रहों की स्थिति थोड़ी भारी दिख रही है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
स्टार्टअप्स, ई-कॉमर्स या डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए आज कोई बड़ी फंडिंग या वेंचर डील मिल सकती है।
नए एग्रीमेंट्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लोज करने के लिए आज सितारे पूरी तरह आपके पक्ष में हैं।
सोशल मीडिया, क्रिएटिव पोस्ट्स और डिजिटल कैंपेन के जरिए आज कई नए और युवा कस्टमर्स आपके ब्रांड से जुड़ेंगे।
बिजनेस में पैसे की आवक तेज रहेगी, जिससे आप फ्यूचर एक्सपेंशन के लिए फंड रिजर्व कर पाएंगे।
आपके द्वारा सुझाया गया कोई शॉर्ट-कट या आइडिया कंपनी का बड़ा समय और पैसा बचा सकता है, जिससे आपकी धाक जमेगी।
आज आप काम को बोझ समझकर नहीं, बल्कि एंजॉय करते हुए करेंगे, इसलिए शारीरिक या मानसिक थकान बिल्कुल नहीं होगी, मुश्किल प्रोजेक्ट्स को भी आप बहुत ही फन और इनोवेटिव तरीके से पूरा कर लेंगे।
आर्टिस्ट्स और क्रिएटर्स के लिए आज का दिन कोई नया धमाका करने का है, आपकी कला को वायरल होने का मौका मिल सकता है।
दोस्तों, करीबियों और परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही खुशनुमा, हँसती-खेलती और यादगार शाम बीतेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आज सोच-समझकर किया गया यह नया निवेश आपको भविष्य में सुरक्षित और बड़ा रिटर्न दिलाएगा।
आयुष्मान योग बनने से मार्केट में कैश की कोई कमी नहीं रहेगी, जिससे माल का रोटेशन और सप्लाई चेन स्मूथ चलती रहेगी।
आज एंप्लॉयड पर्सन के काम करने के तरीके की सराहना होगी, जिससे आने वाले दिनों में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं।
काम और पर्सनल लाइफ के बीच आज बहुत ही बेहतरीन और संतुलित तालमेल बना रहेगा, जिससे तनाव नहीं होगा, ऑफिस के पेंडिंग काम को आप बिना किसी हड़बड़ाहट के बहुत ही सलीके से निपटा लेंगे।
आर्टिस्ट की क्रिएटिविटी चरम पर होगी, कोई नया डिजाइन या थॉट आज काफी सराहा जाएगा।
लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा, पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।
सामाजिक दायरे में आपकी पूछ बढ़ेगी और कोई पुराना अटका हुआ काम आज किसी खास दोस्त की मदद से पूरा होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद झलकेगा।
नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करने से आपके बिजनेस का दायरा और टर्नओवर दोनों तेजी से बढ़ेंगे।
कस्टमर आपके कॉम्पिटिटर्स को छोड़कर आपके पास आना पसंद करेंगे, जिससे मार्केट में आपके प्रोडक्ट की सेल का ग्राफ हाई रहेगा।
बिजनेसमैन आज आप बिना किसी संकोच के अपनी सुख-सुविधाओं और परिवार की इच्छाओं पर धन खर्च करेंगे।
अगर आप किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर लेटर या ईमेल का इंतजार कर रहे थे, तो आज वो खुशखबरी मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर सारा काम बहुत ही सुचारू, व्यवस्थित और शांत रूप से चलेगा, जिससे मानसिक सुकून बना रहेगा, आज आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी या पैनिक सिचुएशन का सामना नहीं करना पड़ेगा, संडे शांत रहेगा।
स्टूडेंट्स व आर्टिस्ट की इमेजिनेशन पावर बहुत शानदार रहेगी, जो आपको कोई बड़ा अवॉर्ड, पहचान या तारीफ दिला सकती है।
फैमिली में किसी सरप्राइज पार्टी, मेहमानों के आगमन या किसी उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिससे खुशियां दोगुनी होंगी।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी की अंतरात्मा की आवाज बेहद मजबूत और सटीक रहेगी, जिससे आपके फैसले सही साबित होंगे, मन में गजब की मानसिक शांति रहेगी, नकारात्मक विचार दूर होंगे और अपनों का भरपूर स्नेह मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी।
बिजनेसमैन आज कोई भी नई कमर्शियल डील फाइनल न करें और न ही कोई नया वेंचर शुरू करने का एग्रीमेंट करें।
पेमेंट फंसने या मार्केट से कलेक्शन न आने के कारण आज आपको दैनिक बिजनेस चलाने के लिए किसी से उधार मांगना पड़ सकता है, पैसों की तंगी के कारण आज आपकी कुछ जरूरी व्यावसायिक योजनाएं रुक सकती हैं।
किसी कोवर्कर की छुट्टी के कारण अनचाहे काम की अतिरिक्त जिम्मेदारी आज आपके सिर आ सकती है, जिससे संडे का सारा प्लान कैंसिल होगा,सडनली आए बोझ को शांति से संभालें, पैनिक होने से काम और बिगड़ेगा।
ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचने के लिए आज दूसरों के फटे में टांग अड़ाने की गलती बिल्कुल न करें,कोवर्कर के आपसी विवाद में न्यूट्रल रहें, नहीं तो सारा ब्लेम आपके ऊपर आ सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से ओवर कॉन्फिडेंस के कारण स्टूडेंट्स आज एग्जाम या प्रोजेक्ट में कोई बड़ी सिली मिस्टेक हो सकती है, काम को री-चेक जरूर करें।
घर के माहौल में शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अपनी तरफ से झुकना होगा और बड़ों की बातों को सहन करना होगा।
पॉलिटिशियन की वाणी में थोड़ा तीखापन रहेगा जो बने-बनाए काम को भी बिगाड़ सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment