AAJ KA RASHIFAL 25 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 जुलाई शनिवार, देवशयनी एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 11ः35 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेस में कुछ धन संबंधी परेशानियां आ सकती है, बिजनेस के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे।
बिजनेस में यदि अप्स-डाउन की सिचुएशन चल रही है, तो इस समय सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, सहयोग ही मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को इस समय समझदारी से बात करने और काम लेने की जरूरत है, जल्दबाजी और आवेश में आकर काम करने से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बॉस के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे, यदि वह किसी कारण आप पर क्रोधित होते हैं तो भी शांत ही रहें।
रोजगार के क्षेत्र में एक्टिव पर्सन के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, ऐसे में आपको अपनी चतुराई से समस्याओं से बाहर निकलने का प्रयास करना होगा।
सितारों की चाल इशारा करती है कि बिजनेस को लेकर बिजनेसमैन कुछ चिंतित रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस करते समय सावधानी रखें चोट लगने की संभावना बन रही है।
घर की परेशानियों का यदि अंत नहीं हो रहा है तो इस बार कुछ सामानों का वास्तु अनुसार स्थान परिवर्तन करें, संभावना है कि घर में सकारात्मकता आएगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में प्रेम बढेगा।
बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए काफी विचार-विमर्श करेंगे, इसके लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी कर सकते हैं।
ब्रह्म योग बनने से कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है साथ ही आज बिजनेसमैन जो भाग्य पर भरोसा करेंगे उससे उन्हें लाभ भी होगा लेकिन कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है।
बिजनेस में स्थिति लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन सौम्य और मधुर व्यवहार रखें, जिससे लोग कोवर्कर एंड सीनियर आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे और आपकी बातों को महत्व भी देंगे।
टारगेट बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, कम समय में टारगेट पूरे होने की संभावना है।
ऑफिषियली टूर पर एंप्लॉयड पर्सन को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और आपका आत्मसम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
वहीं शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी और लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते है साथ ही निंदा से घबराएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 4, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
बिजनेस के सीनियर या अनुभवी से सलाह लेना बिजनेसमैन के लिए लाभकारी रहेगा उन्हें बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा।
बिजनेसमैन को लाइफ और बिजनेस में स्थिरता प्राप्त होती हुई नजर आएगी लेकिन बड़े लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करने के बाद भी किसी निर्णय तक पहुंच पाना संभव नहीं होगा।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश में जुट जाएंगे, अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य का समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन यदि करियर के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराना चाहते हैं, तो उन्हें काम और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, जिससे सभी चीजें व्यवस्थित रूप से चल सकें।
आप अपने काम को लेकर ज्यादा केंद्रित रहेंगे और ऑफिस में अपनी स्थिति को कैसे बढ़िया बनाया जाए, इस पर ध्यान देंगे, काम की जगह नए लोगों से परिचय होने की वजह से नए अवसर की जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, चुनौतियों को पार करने के बाद ही सफलता हासिल होती है।
घर पर पार्टी का माहौल बन सकता है, आप लाइफ पार्टनर के लिए या लाइफ पार्टनर आपके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 5, अन लक्की नं.8
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
बिजनेस में आप अपने दोस्तों से मिलकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगें दिन आपको खुशी देगा, चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें।
बिजनेसमैन को यदि उनका रुका हुआ धन वापस मिलता है तो उसे खर्च करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से संचित करें।
इस वीकेंड बिजनेसमैन पर अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आप अपॉजिट पार्टी से मिलकर आपसी सहमती के लिए वार्तालाप कर सकते है ताकि वीक स्टार्टिंग कोर्ट संबंधित ज्यादा कार्यवाही का सामना नहीं करना पड़े।
एंप्लॉयड पर्सन आप कुछ समय घर परिवार के लिए भी निकाले इससे आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेगी, और आपका काम में भी मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क को बहुत ही शालीनता के साथ पूरा करने में फोकस करना चाहिए।
निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा, जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ पुरानी यादें ताजा करने के लिए घूमने फिरने में ज्यादा वक्त लगाएंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.4
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्ट करने से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य लें ले, अन्यथा पछतावे के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा।
बिजनेसमैन आप खाली न रहें, किसी न किसी तरह के कार्यों में व्यस्त रहें क्योंकि खाली दिमाग होने पर आप नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे।
बिजनेसमैन उचित मूल्य पर ही सामान बेचें, जरूरत से ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में कस्टमर घट भी सकते हैं।
वर्कलोड के चलते एंप्लॉयड पर्सन लाइफ पार्टनर के साथ बनाए गए प्लान को केंसिल करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की सीक्रेट इंर्फोमेशन किसी से शेयर न करें नहीं तो फैलियर के भागी बनने में देर नहीं लगेगी।
नौकरी चेंज करने का विचार त्याग दें, यथास्थिति रहें, रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है।
पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान कोच से फटकार लग सकती है, जो उनके भले के लिए ही रहेगी।
वर्तमान समय में पड़ोसियों से तालमेल बना कर रखें, क्योंकि आप दोनों को ही एक दूसरे के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों का ध्यान रखें।
वीकेंड का दिन बिजनेसमैन के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, दोपहर बाद फायदेमंद रहेगा, आपको अच्छा धन प्राप्त करने का कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है।
ब्रह्म योग बनने से बिजनेसमैन विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
आसानी से अपेक्षित पैसा प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है, फिलहाल समय आर्थिक कामों के लिए सकारात्मक नजर आएगा।
घर के वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से बिजनेसमैन के खास कार्य संपन्न होंगे।
काम के सिलसिले में दिन मजबूत है, मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी सीनियर के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को मार्केटिंग रिलेटेड नई बातों को सीखना जरूरी है, तभी आप काम का विस्तार कर सकेंगे और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
जिस प्रकार पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार आप भी उनकी भावनाओं का आदर करना सीखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशी के पल लेकर आएगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.6
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस में किसी पुराने प्रॉडक्ट् को नए तरीके से रि लॉन्च कर रहे है तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
इस वीकेंड पर बिजनेसमैन के अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की ना सोचे।
एंप्लॉयड पर्सन आप अपनी प्लानिंग दूसरों से शेयर न करें, अटका हुआ टी.ए., डी.ए. मिलने की उम्मीद है।
आपको ऑफिशियल मीटिंग को लेकर टूर पर जाने का अवसर मिल सकता है, अभी से अपनी पेकिंग स्टार्ट कर लें।
एंप्लॉयड पर्सन को यदि ऑफिस की ओर से उनके कार्य के अतिरिक्त नए कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है तो उसे लेने से इंकार न करें।
सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं।
आपको न केवल दोस्ती यारी बल्कि घर के प्रति जो जिम्मेदारी है उसे निभाने के लिए भी आगे बढ़ना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आज आत्मविश्वास से भरे हुए रहेगे।
बिजनेसमैन की कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां अवश्य आएंगी, लेकिन उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बिजनेस में दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा, कस्टमर को अटेªक्ट करने के लिए कुछ न्यू स्कीम और ऑफर निकालने चाहिए, ऐसा करना निश्चित रूप से आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
इस वीकेंड पर व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को स्वस्थ और एनर्जेटिक रखेंगे।
नौकरी पेशा लोगों के लिए भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा जबकि इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में स्वयं की परेशानियां बढ़ा सकते हैं, हालातों को ध्यान में रखते हुए कभी-कभी स्वार्थी बनना भी जरूरी होता है।
पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा, फैमिली के साथ किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कांटेक्ट से हानि होगी।
न्यू बिजनेसमैन आप समय रहते संगत में सुधार कर लें, अन्यथा गलत संगत के चलते आप भी बुरी आदतों को सीख सकते हैं और बने बनाएं बिजनेस का बेड़ा गर्क कर सकते है।
बिजनेसमैन के लिए दिन कमजोर कहा जा सकता है क्योंकि सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं, सबसे ज्यादा आपको अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, मानसिक तनाव से जूझते हुए आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
बिजनेसमैन समझदारी से काम लें और खासतौर पर मार्केट में किसी से भी झगड़ा या वाद-विवाद करने से बचें।
ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने पर क्रोध नहीं जाहिर करना है इस बात का खास ध्यान रखें, अन्यथा इस बात की शिकायत बॉस तक पहुंच सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की व्यर्थ की बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, उनकी बातें आपके मन को भटका सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे, उनका गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मानहानि कर सकता है।
कपल की मीटिंग हो सकती है, मीटिंग के दौरान प्यार की बाते कम एक दूसरे की शिकायत लेकर बैठ सकते हैं।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
हार्ड वर्क बिजनेस को बढ़ाने का एकमात्र मूल मंत्र है, जिसे आपको भी अपनाना चाहिए।
पेरेंटल बिजनेस करते है तो उनकी बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम दूर होती नजर आ रही है।
एंप्लॉयड पर्सन पर टीम को लीड करने की रेस्पोंसिबिलिटी है, वह उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें।
टैक्स संबंधी कोई मामला आने वाले दिनों में उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह करना जरूरी है।
इस वीकेंड पर ऑफिस में अपोजिट जेंडर से दिल लग सकता है।
कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल भी हो सकती हैं, लेकिन काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा है।
ब्रह्म योग बनने से आपने जो मेहनत की थी, उसका फल मिल सकता है साथ ही वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे।
स्टूडेंट्स फैमिली मेंबर के साथ दिल खोलकर अपनी बातें करें, ताकि वो उनके आ रही समस्या को दूर करने में साथ दे सकें।
एकता में ही ताकत है इसलिए पारिवारिक सदस्यों के साथ छोटी मोटी हुई नोकझोंक को बढ़ावा न दें, पुराने गिले-शिकवे भूलकर फिर से एक होने का प्रयास करें।
लक्की कलर रेड,लक्की नं. 4, अन लक्की नं.8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद से काम बनेगे।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएगा।
बिजनेसमैन शुद्ध धन को ही वरीयता दें, दो रोटी कम ही सही लेकिन ईमानदारी की होनी चाहिए।
बिजनेसमैन को कभी कभार जन कल्याण के कामों में योगदान देना चाहिए, जरूरतमंद की मदद करें, दूसरे बिजनेसमैन को भी प्रेरित करें।
एंप्लॉयड पर्सन के खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को सैलरी से ज्यादा काम को महत्व देना है, क्योंकि वर्तमान समय सीखने के लिए है, हुनर को निखारने का प्रयास करें।
नौकरी पेशा लोगों को करियर के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, जिसके लिए आप को समय अधिक देना पड़ सकता है।
मैरिड लाइफ में दिन मध्यम रहेगा, किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति में तुरंत नेगेटिव डिसीजन तक पहुंचना आपके लिए गलत साबित हो सकता है।
स्टूडेंट्स समय का सदुपयोग करें, खाली बैठे हैं और यदि कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप ई-बुक का भी सहारा ले सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं. 6, अन लक्की नं.1
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी।
बिजनेस में आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रण ले सकते है, जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर होगा, धन का आगमन होगा, धन को सही जगह इन्वेस्ट करने की प्लानिंग बनानी होगी।
बिजनेसमैन को सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दें, इस समय आपका सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करना जरूरी है।
ब्रह्म योग बनने से इस वीकेंड समय आपके पक्ष में नजर आ रहा है, इसलिए आपके पास पैसा आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर के फील्ड में डेडिकेशन की भावना रखनी होगी अर्थात टारगेट के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर ही सफलता हासिल होगी।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ मेलजोल बनाकर चलें और हां यदि किसी का बर्थडे है तो हैप्पी बर्थ डे विश करना न भूलें, उन्हें अवश्य ही विश करें।
अपने किसी सीनियर से ऑफिस से बाहर मिलने का प्लान बन सकता है।
आप जनसेवा और सामाजिक कार्य से जुड़े हैं उन्हें कार्य के बदले में सरकार द्वारा मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।
परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा, किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी।
स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशनुमा रहेगा कोई खुश करने वाली खबर मिल सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 3 अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment