AAJ KA RASHIFAL 11 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 जुलाई शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः04 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग,गण्ड योग, सर्वाअमृत योगका साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करने की तरफ झुकाव रहेगा।
किसी कॉन्ट्रैक्ट में कुछ प्रॉब्लम चल रही है, तो मीडिएशन या सेटलमेंट की कोशिश करिए, कोर्ट जाने से पहले बातचीत से सुलझाइए जिससे आप दोनों का टाइम और पैसा बचेंगे।
डेली नीड्स बिजनेस के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद आपकी चिंताएं धन के आगमन से दूर हो जाएगी।
यदि कोई नया फ्रेंचाइजी मॉडल या आउटलेट शुरू करना चाहते हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का समय आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा।
वर्कस्पेस पर आप मूर्खों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय और कार्य बर्बाद कर सकते हैं।
अपनी तटस्थता के कारण आप ऑफिस के किसी भी गुटबाजी से बचे रहेंगे और दोनों ही धड़े आपका सम्मान करेंगे।
डेटा एनालिसिस, एआई टूल्स या रिसर्च से जुड़े नए कोर्स में आज आपका परफॉर्मेंस काबिले-तारीफ रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का ध्यान कहीं और रहेगा।
आप वीकेंड पर फैमिली मेंबर के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं, प्रेमी से लाइफ आगे बढ़ाने को लेकर वार्तालाप होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन में पूरे विचार आ सकते है।
व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेगी, दोपहर बाद कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है, बेहतर होगा कि किसी अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें।
गण्ड, लक्ष्मी, सर्वाअमृत योग बनने से आपके पारदर्शी व्यवहार और सटीक डाटा प्रेजेंटेशन के कारण बड़े क्लाइंट्स आपके साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करना चाहेंगे।
प्रीमियम और एलीट क्लास के कस्टमर के बीच आपकी पैठ बढ़ेगी, आपकी कस्टमाइज्ड सर्विसेज कस्टमर को बांधे रखेंगी।
आपकी महत्वाकांक्षाएं ही बिजनेसमैन को नई सफलता की ओर बढ़ाएगी।
ज्यादा वर्क लोड होने से जॉब पर्सन को ऑफिस का काम घर से करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी।
आज का दिन जॉब पर्सन के लिए बहुत अच्छा रहेगा, किसी पुरानी अचीवमेंट की वजह से सीनियर्स की नजर में आप आएंगे और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, यह आपके करियर ग्रोथ के लिए बहुत पॉजिटिव है।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अनैतिक कार्यों से लिगल कॉम्प्लिकेशन में फंस सकते है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं होने से कस्टम ड्यूटी में बदलाव आपके एक्सपोर्ट बिजनेस को ठप कर सकता है।
रॉ मटेरियल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि आपके बिजनेस की नींव हिला देगी।
आज मार्केट में बिजनेसमैन की क्रेडिट लिमिट घट सकती है, जिससे नया माल उठाना आपके लिए मुश्किल होगा।
कोवर्कर के साथ पुरानी रंजिश आज फिर उभर सकती है, जिससे वर्कप्लेस का माहौल बहुत ज्यादा गर्मा गर्म हो जाएगा।
आज आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट की रेस्पोंसिबिलिटी दी जा सकती है जो आपकी स्किल्स के बाहर हो, जिससे आपको असफलता हाथ लगेगी।
वर्कप्लेस पर ज्यादा वर्क लोड होने से आपको डिप्रेशन महसूस हो सकता है, अकेले रहने से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन को आज सडनली सैलरी कट या इंसेंटिव रुकने की बुरी खबर मिल सकती है।
आर्टिस्ट को आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि उनकी इमेजिनेशन पावर साथ नहीं देगी।
पिता या बड़े भाई के साथ वैचारिक मतभेद इतने बढ़ सकते हैं कि घर छोड़ने तक की बात आ सकती है।
आज पॉलिटिशियन के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है, पार्टी के द्वारा आप पर कोई एक्शन लिया जा सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ों की सलाह से इनकम बढाने के रास्ते मिलेगे।
बिजनेसमैन आज इंटरनेशनल मार्केट पर रिसर्च करें, एक्सपोर्ट अपॉर्चुनिटी, क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स बिज़नेस ग्रोथ में काम आएगी।
बिजनेस में अगर आप किसी भी प्रकार के निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
आज मीडिया या पीआर एक्टिविटी के जरिए आपके बिजनेस की ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
आप अपने वर्कस्पेस पर सहकर्मियों और उच्च स्तर अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल होंगे।
अपनी गजब की डिप्लोमेसी से आज आप दफ्तर के सबसे जटिल विवाद को सुलझा कर सबके चहेते बन जाएंगे।
घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आलस्य का त्याग करते हुए अपने फील्ड में बेहतर करने में जुटे रहेंगे, क्योंकि
किसी पार्टी में किसी के साथ आपके नयन मटके हो सकते है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में प्रोफाइल में कुछ बदलाव करने से लाभ होगा।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार करने में आप सफलता हासिल करेंगे, साथ ही कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं को सुलझाने के प्रयास में आप सफल होंगे लेकिन कुछ ऑनलाइन कार्य करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी।
आपके प्राॅडक्ट्स की डिमांड मार्केट में बढ़ने से आप पर डिमांड को पूर्ण करने का प्रेशर रहेगा।
जॉब पर्सन के लिए आज ऑफिस में नई टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर सीखने का मौका मिलेगा, शुरू में कठिन लगेगा लेकिन धीरे-धीरे समझ आ जाएगा और यह स्किल भविष्य में बहुत काम आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन मिल सकता है, घर से काम करने पर ट्रैवल का समय बचेगा और आप ज्यादा प्रोडक्टिव रहेंगे, इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद संधि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
आपका अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्शन बढ़ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे कर्म करने से भाग्य खुद ब खुद आपका साथ देगा।
बिजनेसमैन के लिए सोशल मीडिया पर यूजर को जनरेट करने और नए कंटेंट प्रमोट करने का दिन है, बेहतर होने से कस्टमर आपके रिव्यू, फोटोज, वीडियोज शेयर करेंगे।
बिजनेस को चमकाने के लिए पहले से अधिक सचेत रहेंगे,अपनी गलतियों को सुधारने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
फैशन, इंटीरियर या कॉस्मेटिक के क्षेत्र में नया एस्थेटिक लुक या पैकेजिंग लॉन्च करने के लिए दिन सर्वोत्तम है।
बिजनेसमैन के मार्केटिंग टीम को मजबूत करने से धन लाभ होगा।
वर्कस्पेस पर आप किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बचे, आप अपने कार्य पर ध्यान दें फालतू की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर दिन की स्टार्टिंग करेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आपको कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है, आपको उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
गण्ड, लक्ष्मी, सर्वाअमृत योग बनने से दाम्पत्य जीवन में आपका साथी आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।
फैमिली के साथ किसी अन्य फालतू मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा संभलकर करें कुछ अनहोनी हो सकती है।
ग्रह गोचर बदलने से बिजनेसमैन की मार्केट में पुरानी पार्टी से कुछ कानूनी विवाद खड़े हो सकते है।
लॉजिस्टिक्स या सप्लाई चेन से जुड़े व्यवधानों के कारण वेंडर्स के साथ तीखी नोकझोंक होने की आशंका है।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज कोई भी लोन या उधारी न लें, यह आपके लिए गले की फांस बन जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में आज ऐसा लगेगा की उनकी पोजीशन खतरे में पड़ सकती है,बेकार के विचार मन को विचलित करेगा।
वर्कप्लेस पर आज बॉस के साथ तीखी नोक-झोंक हो सकती है, जिससे आपकी नौकरी पर तलवार लटक सकती है।
जूनियर स्टाफ आपकी पीठ पीछे आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, आपकी लीडरशिप पर सवाल उठेंगे।
लव लाइफ में पार्टनर की बेवफाई या झूठ सामने आने से दिल टूट सकता है, संयम से काम लें।
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उनकी कुर्सी या पद छीनने का संकेत दे रहा है।
खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत ही डी-मोटिवेटिंग रहेगा, अपनी टीम में जगह बचाना मुश्किल होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस को बढाने के लिए नई प्लानिंग करें।
व्यापारिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है, अभी कोई भी कारोबारी योजना लंबित हो सकती है।
बिजनेस में कैश फ्लो की प्रॉब्लम से जूझ रहे बिजनेसमैन को आज कोई पेमेंट आने से राहत मिलेगी, लेकिन आगे के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करना जरूरी है।
आपकी कमिटमेंट एंड पंक्चुअलिटी के कायल होकर बड़े क्लाइंट्स आपके साथ लॉन्ग-टर्म एग्रीमेंट करेंगे।
सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे।
अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे।
संकट की स्थिति में आपकी क्राइसिस मैनेजमेंट स्किल्स देखकर मैनेजमेंट आपको खड़े होकर सम्मान देंगे।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगेगा, आपके लंबित कार्य पूरे होंगे, दोपहर बाद नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आपके और आपके भाई-बहनों के बीच रिश्ते बेहतर में लगे रहेंगे, जो आपके कुछ नया सीखाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन औसत रहेगा।
आपके नए फ्रेंड बनेंगे उनका चयन करना आप पर डिपेंड करेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे।
बाजार में आपकी मोनोपॉली स्थापित होगी, क्लाइंट्स आंख मूंदकर आपकी सेवाओं पर भरोसा करेंगे।
फैमिली बिजनेस में आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे।
गण्ड, लक्ष्मी, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी, जिससे आपकी टेंशन में कमी आएगी, और आप आगे के बारे में कुछ नई प्लानिंग बना सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन भारी से भारी वर्कलोड को भी आप टाइम-ब्लॉकिंग तकनीक से समय से पहले ही निपटा कर मिसाल कायम करेंगे।
वर्कस्पेस पर स्किल्स को संवारने के कई मौके बनते नजर आएंगे जिन्हे आप भुनाने में सफलता हासिल करेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे।
एंप्लाॅयड पसर्न सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एंड आज क्रिएटिव थिंकिंग और इनोवेशन पर काम करिए, कोई प्रॉब्लम लीजिए और 10 अलग-अलग सॉल्यूशंस सोचिए।
आपको अपनी इच्छाओं के बारे में फैमिली से बात कर लेनी चाहिए, तब आपको पता चलेगा कि क्या सही है और क्या सही नहीं है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की नए विषयों में रूचि बढेगी।
बिजनेस में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
बिजनेसमैन को कोर्ट संबंधित मामलों से निपटने के लिए विकेंड के दिन लाॅयर से मीटिंग हो सकती है, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
गण्ड, लक्ष्मी, सर्वा अमृतयोग का साथ मिलने से नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।
कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद दूर होंगे।
इस विकेंड पर लव लाइफ में आपको संभलकर रहना होगा।
दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
स्टूडेंट्स एंड अर्टिस्ट को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भवन निमार्ण कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन के पुराने टैक्स रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर गवर्नमेंट के द्वारा भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
मार्केट में किसी बड़ी पार्टी के साथ ईगो क्लेश की वजह से आज चलता हुआ काम बंद होने की नौबत आ सकती है।
आपका सीए या अकाउंटेंट, अकाउंट में की गई लापरवाही आज आपकी नींद उड़ा सकती है, आपके विश्वास को तोड़ा जाएगा।
आज टारगेट पूरा न होने की वजह से आपको सीनियर मैनेजमेंट के सामने जवाबदेही देनी होगी।
ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से आपका अच्छा-खासा प्रोजेक्ट किसी और के नाम कर दिया जाएगा।
ऑफिस में आज आपकी छोटी सी टाइपिंग मिस्टेक भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है, सस्पेंशन का डर बना रहेगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज असफलता का सामना करना पड़ सकता है, कंसंट्रेशन में की कमी रहेगी।
रिश्तेदारों के साथ किसी पुराने लेनदेन को लेकर सार्वजनिक स्थान पर कहासुनी हो सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अचानक से किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है।
बिजनेस में संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।
आपकी क्वालिटी कंट्रोल और जीरो-डिफेक्ट पॉलिसी के कारण कोई भी ग्राहक आपको छोड़कर जाने का सोच भी नहीं सकता।
अपने लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग या इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
आपके पास काम का शेड्यूल इतना सटीक होगा कि बड़ी से बड़ी डेडलाइन भी आपको विचलित नहीं कर पाएगी।
वर्कप्लेस पर आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
आप विरोधियों को अपनी ओर करने में सफल होंगे।
गण्ड, लक्ष्मी, सर्वाअमृत योग बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है, आपकी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं- 2, अनलक्की नं- 8

Comments
Post a Comment