AAJ KA RASHIFAL 18 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 जुलाई शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रहेगी। आज शाम 06 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वरियान योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 11ः59 के बाद कन्या राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 11ः59 तक चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारें।
बिजनेस के सिलसिले में कोई मीटिंग है, तो उसमें सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहें है।
बिजनेसमैन का स्टोर यदि अंडरग्राउंड है तो उन्हें वहां के स्टॉक को चेक कर लेना चाहिए हो सकता है वहां पर कोई ऐसा माल हो जिसकी डिमांड आए और आपको याद ही न हो।
बिजनेसमैन प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं प्रॉपर्टी में निवेश करने से उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को संकट देखकर घबराने के बजाय धैर्य से उसके समाधान के बारे में विचार करना चाहिए, ध्यान रहे हर समस्या अपने पीछे समाधान लेकर आती है।
वरियान योग बनने से जॉब से जुड़े लोगों के लिए बदलाव का समय है, यदि वह इस समय सक्रिय होकर नई नौकरी की तलाश करेंगे तो निश्चय ही उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के वातावरण को फैमिलियर बनाने और मिलकर काम करने की कोशिश करनी होगी, तभी किसी के ऊपर भी कार्य का दबाव नहीं रहेगा।
वीकेंड स्टूडेंट्स के ऊपर से स्टडी का बोझ कुछ कम होता नजर आ रहा है, टेस्ट खत्म होने से वह कुछ चैन की सांस ले पाएंगे।
वुमन को घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें, यदि संभव हो तो घर की वस्तुओं का स्थान परिवर्तन कर सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माँ से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रहों की नेगेटिव सिचुएशन बिजनेसमैन को प्राइस को लेकर जैसी छोटी-छोटी बात पर कस्टमर से झगड़ा करा सकती है इसलिए पहले से सचेत रहे।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर बिजनेसमैन बिल क्लियर करवाने के लिए काफी मेहनत करेंगे उसके बाद भी सफलता नहीं मिलेगी।
जो बिजनेसमैन ऑर्डर लेकर माल सप्लाई का काम करते हैं, सप्लाई समय पर न कर पाने के कारण वह तनाव में रह सकते हैं।
वर्कप्लेस पर काम को निपटाने के लिए काम को जल्दी जल्दी करना होगा, लेकिन याद रखें काम जल्दी करने के चक्कर में गलती की तनिक भी गुंजाइश न रहें।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से जिन एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस काफी दूर है, उन्हें कुछ नए तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें वरना प्रशासन के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन कार्य को लेकर व्यस्त दिखेगे, लेकिन आपको अपनी संतान पर भी ध्यान देना चाहिए, उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो सकते है, जिससे वो आने वाले कॉम्पिटिशन से डिसक्वालीफाई हो सकते है।
प्रेगनेंट लेडिस खानपान को लेकर सतर्क रहें साथ ही डॉ. से रूटीन चेकअप करवाते रहें क्योंकि सडनली हेल्थ में गिरावट की आशंका है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी और परिश्रमी रहेगे।
बात करें बिजनेसमैन की तो आपको नेटवर्क एंड क्रिएटिविटी पर फोकस करना है, नए संपर्क आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेंगे।
बिजनेसमैन इनकम एंड एक्सपेंडिचर के मध्य संतुलन बना कर चलें और कुछ पूंजी भविष्य के लिए बनाते चलें।
वरियान योग बनने से वीकेंड पर बिजनेसमैन बिजनेस में विशेष ध्यान देंगे जिससे आपके बिजनेस के ग्राफ में इजाफा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन पिछली असफलताओं को याद करके निराश होते हुए नजर आ सकते हैं, जिसके चलते उनका किसी भी कार्य को करने में मन कम लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए कड़ी मेहनत का समय चल रहा है, इसलिए दूसरों से तुलना न करें और परिश्रम जारी रखने के साथ ही सीनियर के निर्देशों का पालन करें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सारे कार्य अपनी रेस्पोंसिबिलिटी पर पूरे करने होंगे जिसके लिए वह खुद ही जवाबदेह होंगे।
जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए फोरेन जाने की चाह रख रहें है उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन होने पर उसमें शामिल होने का सपरिवार निमंत्रण मिल सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन संचय की क्षमता में वृद्धि होगी।
वीकेंड पर बिजनेसमैन बिजनेस को किसी के भरोसे नहीं छोड़े ग्रह गोचर विपरीत होने से आप जिस पर विश्वास करेंगे वो ही आपके साथ चोरी करके विश्वासघात करेगा।
बिजनेसमैन के लिए लाभ और खर्च का कॉम्बिनेशन बना हुआ है, इसलिए सोच समझकर ही कोई कदम उठाएं।
बिजनेस के लिए किसी भी तरह का लोन ले रखा है तो उसे चुकाने के लिए तैयारी में लग जाना चाहिए।
ग्रहों की सिचुएशन एंप्लॉयड पर्सन के ज्ञान को बढ़ाने वाली चल रही है, ऐसे में वह ज्ञान अर्जित करने के लिए तत्पर रहें।
एंप्लॉयड पर्सन की विदेश घूमने की इच्छा है, उनके सपने साकार होते दिखाई दे रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस वर्क को बहुत ही तल्लीनता से करना होगा, जिससे आपके कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के टारगेट पूरे होने पर उनका दिन प्रसन्नता और उल्लास से भरा रहेगा।
खुशियां सेलिब्रेट करने के साथ ही भगवान को धन्यवाद कहें और उन्हें मीठे का भोग लगाएं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग करें, एन्सेस्ट्रल बिजनेस में शामिल होने जा रहे हैं वह इनोवेटिव होकर कार्य करें।
वरियान योग बनने से बिजनेसमैन की उन्नति का समय आ गया है, इसलिए अपना काम ईमानदारी से करें।
बिजनेसमैन को दीर्घकालिक और बड़े लाभ की लालच में छोटे निवेश और लाभ को इग्नोर करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आय के साथ साथ व्यय के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहें है इसलिए पहले से ही हाथ समेट कर चलें।
बिजनेसमैन को मुनाफे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ विवाद करने से बचें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य है, बस काम पर फोकस करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स मन की शांति के लिए पूजा-पाठ के साथ साथ कोई धार्मिक बुक भी पढ़ सकते हैं जिससे की मन को शांति मिलेगी।
फैमिली मेंबर आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे, इसलिए उनके समस्या को सांझा जरूर करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खचो में अधिकता रहेगी।
बिजनेसमैन किसी से कर्ज लेते और देते समय सावधान रहें, साथ ही पैसों का लेनदेन भी लिखा पढ़ी के साथ करें।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेसमैन को थोड़ा अलर्ट रहने की आवश्यकता है, किसी भी माल को भेजने या मंगाने से पहले उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।
बिजनेसमैन के मन में द्वंद्व जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, दूसरों से अधिक अपेक्षाएं आपके दुख का कारण बन सकती है।
वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन न करें, गलतियां अधिक होने पर बाॅस बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के ग्रहों की स्थिति को देखते हुए मन में उलझन बनी रह सकती है, ऐसे में पसंदीदा कार्यों को करने का प्रयास करें।
चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से नकारात्मक ग्रह कलह पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी समझदारी दिखाते हुए वाद विवाद की स्थिति पैदा न करें और शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें।
स्टूडेंट्स का मन कुछ अशांत रहने वाला है, इसलिए भगवान का स्मरण करते रहें और यदि जाप आदि करते हैं तो उसे बढ़ा दें।
फाइनेंशियल प्लानिंग से परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश करें, अपने साथ साथ घर के अन्य सदस्यों को भी सेविंग करने की सलाह दें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने बड़ो का साथ मिलेगा।
बिजनेसमैन तनाव की स्थिति में रहेंगे किसी पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
बिजनेसमैन जितना हो सके उधार लेने से बचें क्योंकि उधार भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है,जरूरी होने पर सोच-समझकर ही लेवें।
बिजनेसमैन लाभ देख कर खर्च कतई न करें, लेकिन जरूरी होने पर अवश्य करें, आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो वह कामकाज के लिए कोवर्कर की मदद करते नजर आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को सिस्टेमेटिक तरीके से करें, आधा अधूरा कार्य करेंगे तो पकड़ में आ जाएंगे और फिर बॉस की डांट भी खानी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन आज हाथ खींच कर ही एक्सपेंडिचर करें क्योंकि कुछ अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर आने वाले दिनों में आपके सामने आ सकता हैं।
स्टडी में आ रही मुसीबत से बाहर निकलने के लिए स्टूडेंट्स को सजग होकर प्रयास करने होंगे, इसके अलावा वह अपने फ्रेंड्स की हेल्प ले सकते हैं।
पार्टनर के साथ सहयोग और विश्वास की कमी रह सकती है, जिसके चलते मैरिड लाइफ में मनमुटाव होने की आशंका है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
ऐसे व्यापारी जो सरकारी कार्यों से जुडे़ है, उन्हें कार्य की गुणवत्ता को लेकर खास सजग रहना होगा।
वरियान योग बनने से बिजनेस की उन्नति के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ धन निवेश की प्लानिंग बना सकते हैं, उनकी बनाई गई प्लानिंग से बिजनेस में तेजी की रफ्तार देखने को मिल सकती है।
बिजनेसमैन को स्टाॅक पर भी ध्यान रखना होगा, सामान की कमी होने के कारण परेशान होना पड़ सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मन अशांत हो सकता है इसलिए अपना अधिकतर समय महत्वपूर्ण कार्यों में ही लगाएं और उसमें ध्यान दें।
वर्कप्लेस पर इधर-उधर की बातों की जगह जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें और काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन प्रोफेशनली कार्य करें और मेहनत करने से मुंह न मोड़ें, इसके साथ ही बॉस इस ऑलवेज राइट के सिद्धांत पर चलते हुए उनकी बातों का बुरा न मानें।
किसी जरूरतमंद परिवार को भोजन की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था करें, उम्मीद लेकर आए इंसान को खाली हाथ न लौटाएं।
स्टूडेंट्स मनोरंजन पर कम पैसा खर्च करें, क्योंकि विद्यालय से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेसमैन ने कस्टमर को यदि बड़े सौदे के लिए हामी भर दी हैं, तो उनको जल्द पूरा करें ताकि अन्य कस्टमर को भी समय पर फ्री कर पाएं और बेहतर सर्विस दे पाएं।
ग्रहों के खेल को देखते हुए बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है लेकिन आपको क्षणिक लाभ के लिए बहुत लंबी योजनाएं बनाने से बचना होगा।
न्यू बिजनेसमैन को मार्केट में हर पार्टी को महत्व देना होगा उनको समझना होगा साथ ही उनका आदर भी करना होगा।
वर्कप्लेस पर बेटर पर्फोमेन्स पर बाँस की सराहना मिलेगी, इसी तरह क्वालिटी वर्क करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस पर काम से मन ऊब सकता सकता है, लेकिन ऑफिस के कार्य तो करने ही हैं इसलिए ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
फैमिली में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें।
विद्यार्थी और युवा अपने से बड़ों का सम्मान करें फिर वो चाहे घर के लोग हों या बाहर के।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रहस्यमय विषयों में रुचि बढेगी।
बिजनेसमैन का बढ़ता बिजनेस शत्रु की संख्या में वृद्धि करा सकता है, इसलिए विरोधियों से सतर्क रहें।
गवर्नमेंट सेक्टर में कांट्रेक्टर बिजनेसमैन कमाई के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें अन्यथा जांच सही होने पर आपकी कंपनी ब्लैक लिस्टेड हो सकती है।
बिजनेसमैन को शील और संतोष जैसे गुणों को नहीं छोड़ना है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपको ईमानदारी की राह से भटकाने की कोशिश कर सकती है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन गुरु और जिन्हें आप अपना मेनटोर मानते है उनके संपर्क में रहने के प्रयास करने है।
ऑफिस के पेंडिंग वर्क को सबसे पहले कंप्लीट कर लीजिए,अन्यथा आपके इस आलस्य का आपके विरूद्ध हथियार बना सकते है, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते है।
चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को रिचेक भी करते चले क्योंकि कार्यों में त्रुटि होना आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
लो एंड मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय उपयुक्त चल रहा है।
बात करें परिवार की तो आप अपने कर्तव्यों को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें इसलिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें।
सेहत के मामले में यदि नशे का सेवन करते हैं सचेत हो जाएं मुंह और गले से संबंधित परेशानियां घेर सकती हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
बिजनेसमैन अपने कॉन्फिडेंस को मजबूत रखते हुए न्यू प्लानिंग पर कार्य करें, कॉन्फिडेंस के साथ कार्य करने पर काम के बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे।
व्यापारी वर्ग को कारोबार बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।
वरियान योग बनने से मार्केट में उछाल होने के कारण आपको भारी मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
वर्कप्लेस पर एक दूसरे की काम में मदद करें, जिससे दोस्ती का रिश्ता यूं ही मजबूत बना रहें।
क्रिएटिविटी पर ध्यान देना होगा, आप ऑफिस में जो भी कार्य करते हैं उसे नए तरीके से करने का प्रयास करें, तो वहीं दूसरी ओर छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन का छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड कुछ ज्यादा ही ऑफ होने की आशंका है, खुश रहने का प्रयास करें।
ऑफिस के कामों के साथ-साथ आपकी कुछ जिम्मेदारी घर के बच्चों की तरफ भी बनती है इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान दें और उन्हे अच्छे संस्कार देने की कोशिश करें।
जो लोग किराए के मकान में रहते हैं और मकान बदलने का विचार बना रहे हैं, कुछ समय के लिए रुक जाना है आपके लिए उचित होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन को आर्थिक मामलों को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, बस इस वीकेंड पर बड़े निवेशों से बचकर रहना है।
बिजनेसमैन अपना डाटा सिक्योर करते चलें, क्योंकि इंपोर्टेंट डाटा एंड कंटेंट नुकसान हो सकता है।
बिजनेस के लिए पहले से लोन ले रखा है, तो उसे चुकाना भी शुरू करें नहीं तो ब्याज बढ़ता जाएगा और फिर आप परेशान होंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और मेहनत से उन सब पर अंत में विजय प्राप्त होगी।
वर्कस्पेस के इंर्पोटेंट वर्क की लिस्ट रेडी करके, उस लिस्ट के अनुसार ही काम करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क को लेकर सजगता बनाएं रखनी होगी, काम में गलती न हो इस बात का खास ध्यान रखें।
स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर ढील न बरतें, अभी की लापरवाही बाद में बहुत भारी पड़ सकती है।
वीकेंड पर कोई भी फैसला लेते समय परिवार वालों की इच्छाओं का मान जरूर रखें, जिसमें सभी की खुशी छिपी हो।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment