AAJ KA RASHIFAL 6 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 जुलाई सोमवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 01ः48 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः08 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः57 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं सुबह 09ः57 के बाद चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 01ः48 से मध्य रात्रि 01ः42 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कमजोर कल्पना शक्ति के कारण नए कॉन्टैक्ट टूट सकते है।
शॉर्ट-कट से पैसा कमाने के चक्कर में आज बिजनेसमैन किसी भी अनवेरीफाइड या रिस्की स्कीम में निवेश करने की गलती न करें, आज मार्केट की चाल आपके विपरीत है, जिससे आपका बड़ा फंड ब्लॉक हो सकता है या डूब सकता है।
बिजनेसमैन आज कस्टमर के सामने अपनी बात को पूरी स्पष्टता के साथ रखें ताकि उनका भरोसा आपके ब्रांड पर कम न हो।
ग्रह गोचर विपरीत होने से मार्केट में आज आपकी किसी पुरानी डील या पेंडिंग ऑर्डर को लेकर प्रतिद्वंदी अफवाह उड़ा सकते हैं।
आज वीकेंड की किसी पेंडिंग फाइल या गलती को लेकर बॉस सोमवार की सुबह ही आपकी क्लास लगा सकते हैं, उनकी बातों को दिल पर लेने के बजाय अपनी गलती को स्वीकार करें और उसे जल्द से जल्द सुधारने पर ध्यान दें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से वर्कप्लेस का कोई करीबी साथी ही आपकी पीठ पीछे मैनेजमेंट के सामने आपकी कमियां उजागर करने की फिराक में है।
स्टूडेंट्स के मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे जिससे पढ़ाई या कला में मन नहीं लगेगा, किसी सीनियर या मेंटर से बात करना ठीक रहेगा।
बच्चों की स्कूल फीस को लेकर भाग दौड़ हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा व्यस्त और तनावपूर्ण रहेगा।
पॉलिटिशियन को कोई पुराना गुप्त डर या चिंता आज परेशान करेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
बिजनेस के विस्तार के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है, कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या सरकारी टेंडर आज मंडे को आपके हाथ लग सकता है।
मार्केट में आपकी गुडविल बढ़ेगी और पुराने छूटे हुए क्लाइंट्स भी दोबारा आपके पास लौटकर आएंगे।
बुधादित्य, वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेसमैन कॉम्पिटिटर को हराने में सफल होंगे जिससे फ्यूचर में होने वाले घाटे की भरपाई आप आज ही कर लेंगे।
बॉस आज मंडे मॉर्निंग मीटिंग में आपके पिछले कामों की तारीफ सबके सामने कर सकते हैं, जिससे वर्कप्लेस पर आपका कद बढ़ेगा।
आज ऑफिस की तरफ से काम का दबाव बेहद कम रहेगा, जिससे आप नए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही रिलैक्स होकर करेंगे, पेंडिंग काम भी बहुत आसानी से और तय समय से पहले निपट जाएंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।
स्टूडेंट्स आज कोई बड़ी अचीवमेंट, स्कॉलरशिप या नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं, आपकी कला की हर जगह तारीफ होगी।
फैमिली के साथ बहुत अच्छा और मनोरंजक समय बीतेगा, घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की रूपरेखा तय हो सकती है।
मन प्रसन्न रहेगा और पिछले कई दिनों से सोचे हुए सभी काम पॉलिटिशियन और समाजसेवी के आसानी से पूरे होंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
सौभाग्य योग बनने से मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी नई डील्स आज आसानी से क्लोज होंगी और मुनाफा देंगी।
मार्केट के सितारे बिजनेसमैन के पक्ष में हैं, इसलिए आज लिया गया डिसीजन आपको बड़ी बढ़त दिलाएगा।
शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा है, आज की गई इन्वेस्टमेंट भविष्य में बड़ा रिटर्न देगी।
जो लोग नई और बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज सोमवार को किसी बड़ी कंपनी से शानदार ऑफर मिल सकता है, आपके रिज्यूमे और पुराने क्रेडेंशियल्स को देखकर सीनियर्स आपको तुरंत हायर करने का मन बनाएंगे।
वर्कप्लेस पर कलीग्स की मदद के लिए खुद आगे बढ़कर आएंगे और आपके काम को आसान बनाएंगे, टीम के साथियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी मेहनत का कोई सुखद परिणाम या अच्छी खबर मंडे को मिलेगी।
पेरेंट्स का फुल सपोर्ट और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे घर में कोई छोटा सा मांगलिक उत्सव या गेट-टुगेदर हो सकता है।
पॉलिटिशियन और समाजसेवी की कोई बड़ी और पुरानी दबी हुई इच्छा अचानक पूरी हो सकती है, जिससे मन उत्साह से भर जाएगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
सौभाग्य योग बनने से बिजनेसमैन को वीक स्टार्ट मार्केट से बंपर ऑर्डर मिल सकते हैं।
बिजनेसमैन के द्वारा सोच-समझकर किया गया नया निवेश उनको फ्यूचर में सेफ और बड़ा रिटर्न दिलाएगा।
आज बिजनेसमैन अपनी बेहतरीन शैली और नेगोशिएशन स्किल्स की वजह से कोई बडे क्लाइंट को प्रभावित करने में सफल होंगे वो आपके साथ लंबे समय के लिए परमानेंट जुड़ जाएगा, जिससे आपकी मार्केट इमेज और चमकेगी।
बॉस आपके किसी इनोवेटिव आइडिया या नई स्ट्रेटेजी को ऑफिशियली हरी झंडी दे सकते हैं, आपके काम करने के तरीके की सराहना होगी, जिससे आने वाले दिनों में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन काम और पर्सनल लाइफ के बीच आज बहुत ही बेहतरीन और संतुलित तालमेल बना रहेगा, ऑफिस के पेंडिंग काम को आप बिना किसी हड़बड़ाहट के बहुत ही सलीके से निपटा लेंगे।
आर्टिस्ट की क्रिएटिविटी चरम पर होगी, रहने से उनकी पहचान में इजाफा होगा।
लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा, पार्टनर के साथ मंडे नाइट डिनर का प्लान बन सकता है।
सामाजिक दायरे में पॉलीटिशियन एंड समाजसेवी की पूछ बढ़ेगी और कोई पुराना अटका हुआ काम आज किसी खास दोस्त की मदद से पूरा होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
पेपर वर्क में कोई ऐसी छिपी हुई शर्त हो सकती है, जो भविष्य में बिजनेसमैन के लिए बड़ा नुकसान या कानूनी सिरदर्द बन जाएगी।
आज सितारे पूरी तरह विपरीत हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे लिया गया रिस्क भारी वित्तीय घाटा करा सकता है।
आज मार्केट में आपका पैसा लंबे समय के लिए अटकने के योग बने हुए हैं, इसलिए किसी को उधार माल न दें, जितना हो सके नकद लेनदेन को ही प्राथमिकता दें ताकि आपके बिजनेस का रोटेशन न बिगड़ेंगे।
मंडे मॉर्निंग की मीटिंग में बॉस के सामने अपनी बात रखते समय टोन को बहुत नॉर्मल और शांत रखें।
ऑफिस में आज अचानक काम का प्रेशर और नई डेडलाइन का मानसिक बोझ हफ्ते के पहले दिन ही महसूस होगा, इसके कारण तनाव बढ़ सकता है, इसलिए पूरे हफ्ते के काम को टुकड़ों में बांटकर धीरे-धीरे निपटाने की प्लानिंग करें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से आज पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रहेगी और क्रिएटिव ब्लॉक महसूस होगा, नया प्रोजेक्ट शुरू करने के बजाय पेंडिंग काम निपटाएं।
परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है, आज घर के मामलों में चुप रहना और बड़ों की बात सुन लेना ही विवाद को टालेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
नए एग्रीमेंट्स पर साइन करने के लिए आज का दिन आपकी ग्रोथ को चार चांद लगाने वाला साबित होगा।
बिजनेसमैन के किसी लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो बेहद सुखद रहेगी, गुरुओं का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट्स या म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है,मार्केट की चाल को आप बहुत अच्छे से भांप पाएंगे, जिससे आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
आपकी मैच्योरिटी को देखकर कस्टमर्स आपके साथ लंबे समय तक काम करना चाहेंगे।
सौभाग्य योग बनने से मैनेजमेंट आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का मुख्य सलाहकार या इंचार्ज बनाने की घोषणा आज कर सकता है।
वर्कप्लेस पर आज काम का कोई मानसिक प्रेशर नहीं रहेगा, जिससे आप खुद को अपग्रेड करने के लिए किसी नई स्किल पर ध्यान देंगे।
हायर एजुकेशन के लिए विदेश या किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन के रास्ते आज आसानी से खुलेंगे।
घर के बड़ों के साथ बैठकर किसी गंभीर लेकिन सकारात्मक पारिवारिक विषय पर चर्चा होगी और उनका सहयोग मिलेगा।
पॉलिटिशियन की धार्मिक, सामाजिक और परोपकार के कार्यों में रुचि काफी ज्यादा बढ़ेगी, जिससे नए हफ्ते की शुरुआत बहुत पावन होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन की दूरदर्शी सोच और दमदार प्रेजेंटेशन के कारण विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और बड़ी डील लॉक होगी।
नए स्टार्टअप या वेंचर में पैसा लगाने के लिए आज का दिन ज्योतिष नजरिए से बेहद शुभ है।
मार्केट में आपकी साख और दबदबा दोनों बढ़ेंगे, जिससे ग्राहक खुद आगे बढ़कर आपके पास आएंगे।
बॉस आपकी निर्णय लेने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताएंगे, जिससे करियर में एक बड़ा उछाल आएगा।
आप बहुत ही स्मार्ट और मॉडर्न तरीके से मंडे का सारा काम समय से पहले निपटा लेंगे, जिससे आपके ऊपर कोई प्रेशर नहीं दिखेगा, मुश्किल से मुश्किल टास्क को भी आप अपनी सूझबूझ से बेहद आसान बना देंगे।
म्यूजिशियन पीक पर रहेंगे, किसी नई धुन, स्क्रिप्ट या प्रोजेक्ट को आज बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ संबंध और अधिक मजबूत व रोमांटिक होंगे, शाम को कोई शानदार सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी का प्रभाव, तेज और आत्मसम्मान सातवें आसमान पर होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
नए वेंडर्स के साथ जुड़ने और सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए आज का दिन बेहद मुनाफे वाला है।
शॉर्ट-कट के बजाय बिजनेसमैन अपनी स्ट्रेटेजी पर भरोसा रखो, आपको बहुत बड़ा फाइनेंशियल गेन होगा।
क्लाइंट्स आपकी पंक्चुअलिटी, कमिटमेंट और काम के प्रति आपके डेडिकेशन से बेहद खुश और संतुष्ट रहेंगे, मार्केट में आपकी री-सेल वैल्यू बढ़ेगी और लोग आँख बंद करके आपके प्रोडक्ट्स खरीदेंगे।
बॉस या सीनियर्स काम में आपकी कंसिस्टेंसी और सिंसेरिटी को देखते हुए टॉप मैनेजमेंट आपको सोमवार को बड़ी अथॉरिटी दे सकता है। बॉस आपके ऊपर नए और सीक्रेट प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी सौंपेंगे, जो आपके करियर के लिए बेस्ट होगा।
आप अपने बेहतरीन टाइम-मैनेजमेंट और सूझबूझ के साथ मंडे का सारा काम समय से पहले निपटाकर रिलैक्स हो जाएंगे।
काम का कोई बोझ आपके चेहरे पर नहीं दिखेगा और आप बहुत ही शांत रहकर परफॉर्म करेंगे।
सही डेटा के साथ जब आप मैनेजमेंट के सामने जाएंगे, तो आपकी बात को टाला नहीं जा सकेगा।
स्टूडेंट्स व आर्टिस्ट के लिए आज का दिन कोई बड़ी सफलता दिलाने वाला है।
परिवार की जिम्मेदारियों को आप बहुत ही परिपक्वता से निभाएंगे, जिससे जीवनसाथी का पूरा प्यार और सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
विरोधी आज आपकी आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में घाटा उठाना पड़ेगा।
शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में आज लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म, दोनों ही तरह का निवेश पूरी तरह टाल दें।
बिजनेसमैन आज कस्टमर की बात को पहले शांति से सुने, उसके बाद ही अपनी कोई प्रतिक्रिया या सफाई दें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन मेल या मैसेज पर ऑफिशियली जवाब देते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें।
आज आपकी एक छोटी सी गलती विरोधियों को मौका और बॉस को नाराज कर सकती है, जिससे आपके चालू प्रोजेक्ट्स पर खतरा मंडरा सकता है।
स्टूडेंट्स व आर्टिस्ट ओवरकॉन्फिडेंस के कारण आज नए असाइनमेंट में कोई बड़ी सिली मिस्टेक हो सकती है, अपने काम को सबमिट करने से पहले री-चेक जरूर करें।
घर के माहौल में शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अपनी तरफ से झुकना होगा और जीवनसाथी की बातों को सहन करना होगा।
आज पॉलिटिशियन की वाणी में थोड़ा तीखापन रहेगा जो बने-बनाए काम को भी मंडे के दिन बिगाड़ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
आज ठंडे दिमाग से बनाई गई व्यावसायिक योजनाएं आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए आज का लिया गया सुरक्षित फैसला आपको लाभ देगा।
किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए आज सोमवार को की गई प्लानिंग भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी।
अपने बिजनेस के फीडबैक सिस्टम और कस्टमर केयर में सुधार करने से ग्राहकों का भरोसा आपके ब्रांड पर बढ़ेगा।
आपके पुराने प्रोजेक्ट्स की सफलता को देखते हुए वे वर्कप्लेस पर आपकी पोजीशन को और मजबूत कर सकते हैं।
सीनियर्स और बॉस एंप्लॉयड पर्सन के पहले दिन आपके काम की बारीकियों और आपकी लगन से बेहद प्रभावित नजर आएंगे।
स्टूडेंट्स की आज एकाग्रता बहुत शानदार रहेगी, कठिन से कठिन टॉपिक्स भी आसानी से समझ और याद हो जाएंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ बहुत हँसता-खेलता समय बीतेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा और जीवंत रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करने से आपके बिजनेस का दायरा और टर्नओवर दोनों तेजी से बढ़ेंगे।
कस्टमर के साथ आपका कम्युनिकेशन बहुत ही अट्रैक्टिव रहेगा जो आपकी सेल को बढ़ाएगा।
आज आपको हफ्ते के पहले दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी या पैनिक सिचुएशन का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ऑफिस के कलीग्स और जूनियर के बीच आपकी पॉपुलैरिटी और रिस्पेक्ट सोमवार को बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।
स्टूडेंट्स व आर्टिस्ट की इमेजिनेशन पावर बहुत शानदार रहेगी, जो आपको कोई बड़ा अवॉर्ड, पहचान या तारीफ दिला सकती है।
फैमिली में किसी सरप्राइज, मेहमानों के आगमन या किसी उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिससे मंडे की शाम खुशियों से भरेगी।
पॉलिटिशियन एंड समाजसेवी की अंतरात्मा की आवाज बेहद मजबूत रहेगी, जिससे आपके फैसले सही साबित होंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
स्टॉक मार्केट, क्रिप्टो या किसी नई टेक्नोलॉजी वाले सेक्टर में सोच-समझकर किया गया छोटा निवेश मंडे को अच्छा मुनाफा देगा, मार्केट की चाल आपके पक्ष में मुड़ रही है, इसलिए सही समय पर लिया गया निर्णय लाभ देगा।
सोशल मीडिया, क्रिएटिव पोस्ट्स और डिजिटल कैंपेन के जरिए आज कई नए और युवा कस्टमर्स आपके ब्रांड से जुड़ेंगे।
बिजनेस में पैसे की आवक तेज रहेगी, जिससे आप फ्यूचर एक्सपेंशन के लिए फंड रिजर्व कर पाएंगे।
आपके द्वारा सुझाया गया कोई शॉर्ट-कट या आइडिया कंपनी का बड़ा समय और पैसा बचा सकता है, जिससे आपकी धाक जमेगी।
आज सोमवार को आप काम को बोझ समझकर नहीं, बल्कि एंजॉय करते हुए करेंगे, इसलिए शारीरिक या मानसिक थकान बिल्कुल नहीं होगी, मुश्किल प्रोजेक्ट्स को भी आप बहुत ही फन और इनोवेटिव तरीके से पूरा कर लेंगे।
आर्टिस्ट्स आज के दिन कोई नया धमाका करेंगे, आपकी कला को वायरल होने का मौका मिल सकता है।
आज सोमवार को आपके सामाजिक और प्रोफेशनल दायरे में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और कई प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment