AAJ KA RASHIFAL 10 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 जुलाई शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः17 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि फिर योगिनी एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः15 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, धृति योग, शूल योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 06ः45 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की क्षमता बढेगी।
बिजनेस में आपकी प्लानिंग से आप मुनाफा कमाएंगे, साथ ही मार्केट में आप और आपका बिजनेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।
धृति, शूल योग बनने से सोशल मीडिया प्रचार के चलते बिजनेसमैन के रिकॉर्ड तोड़ सेल्स होगी।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट टैरिफ में बदलाव आपके लिए लकी साबित होंगे, आज टैक्स असेसमेंट में आपको क्लीन चिट मिलेगी।
ऑफिस में आपके मैनेजमेंट स्किल्स की सराहना होगी और आपको कोई जटिल प्रोजेक्ट सुलझाने के लिए टीम लीडर बनाया जा सकता है।
वर्कप्लेस पर आपका फीडबैक मैनेजमेंट के लिए बहुत कीमती होगा, सीनियर आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज टॉप लेवल की कंपनी से ऑफर लेटर मिल सकता है।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन किसी बड़ी खोज या पेटेंट फाइल करने के लिए अनुकूल है।
लव लाइफ में आप आज एक अलग ही सुकून महसूस करेंगे, पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।
समाज में आपकी इमेज एक थिंक टैंक की तरह बनेगा, लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपके पास आएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतु के खचो में अधिकता रहेगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से मार्केट में आपकी सप्लाई चेन में सडनली रुकावट आने से ऑर्डर कैंसिल होने का खतरा है।
आज मंदी का माहौल आपके बिजनेस को बुरी तरह प्रभावित करेगा, क्लाइंट्स अपनी पेमेंट रोक सकते हैं।
मार्केट में आज पार्टी के द्वारा खासकर आपके प्राॅडक्ट को लेकर लिए गए डिसीजन की वजह से आप मन अपना प्रोडक्ट उस पार्टी को सेल करने से पलट सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के फ्रेंड के साथ मार्केट के जंक फूड को खाने से उन्हें फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है, इसलिए घर का बना सादा भोजन ही लें।
कोवर्कर के साथ लंच ब्रेक में की गई गॉसिप आपके खिलाफ एक हथियार की तरह इस्तेमाल की जाएगी।
आने वाले इलेक्शन को देखते हुए एंप्लॉयड पर्सन को सडनली ट्रांसफर या किसी दुर्गम स्थान पर तैनाती का आदेश मिल सकता है।
हिडन एनिमी और भीतरघात के चलते ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन की पोजीशन खतरे में पड़ सकती है।
ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है या उनके साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
विदेशी शिक्षा के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स के वीजा रिजेक्ट होने की आशंका है, समय आपके पक्ष में नहीं है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
बिजनेसमैन इस विकट परिस्थिति में मार्केट और बिजनेस के मध्य एक बेहतरीन बैलेंसिंग बनाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन नए टैक्स बेनेफिट्स का लाभ उठाकर अपने प्रोडक्ट्स की प्राइस को कम करके मार्केट शेयर बढ़ा पाएंगे।
धृति, शूल योग बनने से बिजनेसमैन के ओल्ड स्टॉक निकलने से वो राहत की सांस महसूस करेंगे।
आज आपकी कम्यूनिकेशन स्किल से प्रभावित होकर बड़े कॉरपोरेट बिजनेसमैन आपके साथ जुड़ने के लिए आतुर रहेंगे।
ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स ही आपको दूसरों से अलग बनाती है, और आप इसी पावर के चलते आगे बढ़ते जाते है।
एंप्लॉयड पर्सन की कोवर्कर के साथ टीम बॉन्डिंग बेहतरीन रहेगी और ऑफिस में पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है।
लव लाइफ में रोमांस अपने चरम पर होगा और आप पार्टनर के साथ किसी लग्जरी वेकेशन या डिनर पर जा सकते हैं।
आर्टिस्ट्स को अपनी कला के लिए कोई बड़ी स्पॉन्सरशिप या ग्रांट मिल सकती है, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा।
समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप किसी सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किए जा सकते हैं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है।
मार्केट की हर छोटी हलचल पर आपकी पकड़ रहेगी, क्लाइंट्स आपके परफेक्शन की वजह से आपको ही प्राथमिकता देंगे।
फंसा हुआ जीएसटी रिफंड आज आपके खाते में आ सकता है, साथ ही स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग में आज आपको जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं।
धृति, शूल योग बनने से बिजनेस की वर्क एफिशिएंसी 50 परसेंट तक बढ़ जाएगी।
कोवर्कर के साथ आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप किसी बड़े ऑफिस पॉलिटिक्स को जड़ से खत्म करने में सफल रहेंगे।
अगर आप करियर में बड़ा बदलाव चाहते हैं, तो आज का दिन पावरफुल स्विच के लिए एकदम सही है।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट और स्टेमिना पर फोकस करें, क्योंकि आने वाले कॉम्पिटिशन में आपको कड़ी चुनौती मिल सकती है।
परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेसमैन की व्यापारिक चातुर्यता के चलते गंभीर परिस्थितियों के मध्य आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन अपनी सप्लाई चेन में टेक्नोलॉजी को जोड़ कर बिजनेस को पारदर्शी और फास्ट बना देगा।
धृति, शूल योग बनने से बिजनेसमैन न्यू फील्ड में अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए आपकी मार्केटिंग टीम आज बहुत आक्रामक और सफल रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन का मार्केट में आज की गई प्लानिंग उनकी कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक बैठेगी जिससे सभी आपकी राय को लेकर ही कार्य करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन्स अपनी फिटनेस पर ध्यान दें, जीतना आपका शरीर फ्लेक्सिबल होगा उतना ही आप अपने फील्ड में बेहतर करेंगे।
परिवार में छोटे भाई-बहनों का करियर सेट करने में आपकी भूमिका अहम होगी और घर में शांति बनी रहेगी।
समाज में किसी बड़े राजनीतिक पद की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा कई गुना बढ़ जाएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रहस्यमय विषयों में रुचि बढेगी।
ग्रह गोचर आपके विरूद्ध होने से बिजनेसमैन के पार्टी के साथ पेमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
बिजनेसमैन के साथ मार्केट में किसी पार्टी के द्वारा गुपचुप तरीके से आपके साथ फ्रॉड किया जा सकता है, जिसका आपको फ्रॉड होने के बाद पता चलेगा।
न्यू टैक्स की नई दरें आपके बिजनेस मॉडल को हिला सकती है, आज पेनल्टी पर पेनल्टी भरनी पड़ेगी, जिसका मुख्य कारण आपका आलस्य ही रहेगा।
ऑफिस में आज आपकी प्रेजेंटेशन को लेकर आपका मजाक उड़ सकता है, जिससे कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर जाएगा।
ट्रांसफर के ऑर्डर सडनली आ सकते हैं, जिससे आपकी पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी।
आज बॉस आपसे कुछ ऐसा काम करा सकते हैं जो आपकी मोरल वैल्यूज के खिलाफ हो, दुविधा बनी रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का आज कोचिंग या ट्यूटर के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
पिता के साथ वैचारिक मतभेद इतने बढ़ सकते हैं कि घर का माहौल हफ़्तों तक खराब रह सकता है।
राजनीति में सक्रिय लोगों को आज पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस मिल सकता है, प्रतिष्ठा दांव पर हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से दांपत्य जीवन में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।
एडवर्टाइजमेंट पर किया गया निवेश बिजनेस की ग्रोथ को बढ़ाएगा और आपका नाम रोशन भी करेगा।
धृति, शूल योग बनने से टैक्स प्लानिंग के नए तरीकों से बिजनेसमैन लीगल रिफंड पाने में सफल रहेंगे।
नए रूल्स आपके एक्सपोर्ट बिजनेस के लिए वरदान साबित होंगे, जिससे प्रॉफिट मार्जिन में भारी बढ़ोतरी होगी।
ऑफिस में आपकी लीडरशिप और विजन की वजह से आपका प्राॅजेक्ट आपकी ग्लोबली पहचान बनाएगा, सभी आपकी टीम की प्रशंसा करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रमोशन के साथ-साथ किसी बड़े जिले या विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
सामाजिक रूप से आप किसी बड़ी धार्मिक संस्था से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेंगे।
हायर एजुकेशन की इच्छा रखने वाले छात्रों का आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
लव लाइफ में स्टेबिलिटी आएगी और आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने का साहस जुटा पाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से संभलकर रहें।
बिजनेस में आपकी सूझबूझ से नई और बड़ी डील्स फाइनल होगी, मार्केट में किसी पार्टी के साथ किसी पुराने मनमुटाव का दी एंड होगा।
बिजनेस को स्केल करने के लिए नई फ्रेंचाइजी आउटलेट्स खोलने कासुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक सबसे सटीक समय है।
मार्केट में बिजनेसमैन का सिक्का बोलेगा आपके फील्ड रिलेटेड बिजनेसमैन आपकी एडवाइस को मानेंगे और आपको लीडर बनाकर गवर्नमेंट के साथ डील के लिए आगे करेंगे।
आज ऑफिस की राजनीति में आपका पलड़ा भारी रहेगा। विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे और आपकी रणनीतियों को स्वीकार करेंगे।
मल्टीनेशनल एंप्लॉयड पर्सन को विदेश यात्रा या इंटरनेशनल ट्रेनिंग का मौका मिलने की प्रबल संभावना है।
कोकर्वर के मध्य आप एक गुरु और मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे, जिससे वर्कप्लेस पर सम्मान बढ़ेगा।
लव लाइफ में पार्टनर के साथ केमिस्ट्री बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी और आप किसी लग्जरी डेट पर जा सकते हैं।
स्टूडेंट्स जो लिटरेचर या साइकोलॉजी पढ़ रहे हैं, उनकी एनालिटिकल पावर आज अद्भुत रहेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख की संभावना बढेगी।
बिजनेसमैन की न्यू पार्टनर के साथ डील्स बहुत ही रणनीतिक होंगी, जिससे भविष्य में करोड़ों का लाभ होगा।
आपकी सेविंग को बढ़ा देंगे, आज किसी पुराने टैक्स मामले में आपके हक में फैसला आएगा, किसी विश्वसनीय सोर्स से आपको गुप्त रूप से वित्तीय सहायता मिल सकती है, जो बिजनेस को बूस्ट देगी।
धृति, शूल योग बनने से बिजनेसमैन आज अपने फील्ड में एक पावरफुल लीडर के रूप में उभरकर मार्केट में सबके सामने आएंगे।
ऑफिस में आज आपके सॉफ्ट स्किल्स और इमोशनल इंटेलिजेंस की वजह से कोई अटका हुआ प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को चल रही जाॅब के साथ किसी अन्य कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है।
स्पोर्ट्स में आपकी स्ट्रैटेजी और आक्रामकता विरोधियों को पस्त कर देगी, आप कोई बड़ी चैंपियनशिप जीत सकते हैं।
लव लाइफ में बहुत इंटेंसिटी और जुनून रहेगा, आप पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाएंगे।
समाज में आपकी धाक जमेगी और आप किसी बड़े सुधारवादी आंदोलन का नेतृत्व कर सकते हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माँ की सेहत खराब हो सकती है।
आज मार्केट का ट्रेंड बिजनेसमैन के अनुमान से बिल्कुल उल्टा चलेगा, जिससे शेयर और कमोडिटी में भारी लॉस होगा।
बिजनेसमैन के बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करने से एंप्लॉयड पर्सन विरोध कर सकते हैं, जिससे काम रुक जाएगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से कस्टमर की शिकायतों का अंबार लग सकता है, जिससे आपकी ब्रांड वैल्यू जीरो हो सकती है।
वर्कप्लेस पर आपकी कड़ी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाएगा, जिससे आपका मनोबल टूट सकता है।
आज बॉस के साथ मीटिंग में आपकी प्रेजेंटेशन को रिजेक्ट किया जा सकता है, जिससे आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचेगी।
कोवर्कर के साथ लंच ब्रेक में की गई गॉसिप मैनेजमेंट तक पहुंच जाएगी, आज बचकर रहें।
अनमैरिड लोगों का किसी गलत व्यक्ति के प्रति आकर्षण उनके फ्यूचर को खराब कर सकता है।
डिजिटल आर्टिस्ट्स का डेटा आज करप्ट या डिलीट हो सकता है, अपने काम का बैकअप जरूर रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी और परिश्रमी रहेगे।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन जैकपॉट जैसा रहेगा, कस्टमर का भरोसा आप पर अटूट होगा, जिससे आपका स्टाॅक कुछ ही समय में खाली हो जाएगा।
आज आपकी एक आवाज पर मार्केट के बड़े-बड़े सप्लायर आपके नियम और शर्तों पर काम करने को राजी हो जाएंगे।
बिजनेसमैन अगर आज के दिन न्यू ब्रांचेज ओपन करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय आपके पक्ष में रहेंगे।
वर्कप्लेस पर आपको कोई ऐसा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिलेगा जो आपकी स्किल्स को पूरी दुनिया के सामने लाएगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज क्लाइंट एंड पब्लिक का फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो मार्केट में धूम मचाएंगे।
ऑफिस में आपके आइडिया को फ्यूचरिस्टिक माना जाएगा और सीनियर मैनेजमेंट उन्हें तुरंत लागू करने का आदेश देगा।
स्टूडेंट्स को आज रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी सीखने में बड़ी उपलब्धि मिलेगी, स्कॉलरशिप की राह आसान होगी।
लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं।
समाज में आपकी छवि एक दानी और दयालु व्यक्ति की बनेगी, किसी बड़े सोशल कॉज के लिए फंड रेज करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन संचय की क्षमता में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन की ग्लोबली पहचान और समय पर ऑर्डर के चलते विदेशी पार्टनर आप पर भरोसा जताएंगे और नई बड़ी डील्स फाइनल होंगी।
धृति, शूल योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए आज रिकॉर्ड तोड़ सेल्स होगी।
बिजनेसमैन का बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी का एड करना उनके बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाएगा आपकी सेल्स को दोगुना कर देगा।
ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और हार्ड वर्क को देखते हुए आपको स्पेशल इंसेंटिव या प्रमोशन लेटर मिल सकता है।
कोवर्कर के साथ आपका तालमेल इतना जबरदस्त रहेगा कि कठिन प्रोजेक्ट भी आप गाॅसिप करते हुए इजीली कंप्लीट कर देंगे।
गवर्नमेंट जाॅब चाहने वालों को आज किसी बड़ी अथॉरिटी की तरफ से गुड न्यूज़ मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के द्वारा किया गया अथक प्रयास ही उन्हें उनके फील्ड में कोई मेडल दिला सकता है।
बात करें लव लाइफ की तो पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।
समाज के बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सम्मेलनों में आपकी उपस्थिति और विचार लोगों को प्रेरित करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment