AAJ KA RASHIFAL 24 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 जुलाई शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः13 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रहस्यमय विषयों में रुचि बढेगी।
बिजनेसमैन को डील रिलेटेड पेपर वर्क पर कार्य करते समय सजगता बरतनी होगी, अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है, हानि के आसार बन सकते है।
बिजनेसमैन को अधिक से अधिक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर फोकस करना होगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस के प्रति फोकस रहकर परिश्रम बढ़ाने की जरूरत है।
घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकालने की कोशिश में लगे रहेंगे, व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर कंट्रोल रखें।
एंप्लॉयड पर्सन कामकाज में एकाग्रता बनाए रहें, कई बार मन का भटकाव कार्यों में बड़ी गलतियां करा सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा अन्यथा इसका प्रभाव आपके करियर को किसी ओर दिशा में ला जा सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए आलस्य करना घातक साबित हो सकता है, आलस्य से बचने के लिए रुचिकर कार्यों को प्राथमिकता दें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं.8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में कस्टमर से अच्छे संबंध बनेगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग में आपको प्रॉफिट हो सकता है, साथ ही जिस डील को आप करने जा रहे है, वो डील फाइनल हो जाएगी।
बिजनेसमैन को लेनदेन में थोड़ा उदार बनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपका बिहेव्यिर कस्टमर का आपके प्रति आप पर भरोसा बढ़ाने में मदद करेगा।
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
विकेंड से पूर्व बिजनेसमैन को फ्रेंड्स के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, कुछ ऑल्ड फ्रेंड्स से भी मुलाकात होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे, बस अब आपको उन अवसरों को भुनाना है।
चल रहा समय एंप्लॉयड पर्सन को कर्मठ बनने के लिए प्रेरित करेगा, जिसके चलते व्यस्तता होने के बाद भी अपने काम कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन काम अधिक होने पर पैनिक न हो, धैर्य के साथ काम करेंगे तो काम पूरे भी होंगे और उसके अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे।
फैमिली मेंबर के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, लाइफ पार्टनर के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को चुकाने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन यदि बिजनेस को लेकर परेशान थे, तो आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार होता दिखाई दे रहा है।
बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहने वाला है, अपेक्षित लाभ के आंकड़े को पार करने में सफल होंगे, साथ ही बिजनेस में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभफलदायक रहेगी।
बिजनेसमैन के अज्ञात स्रोत से धन प्राप्ति की संभावना है, धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य जैसे कार्यों के लिए अलग कर दें।
ऑफिशियल ट्रैवलिंग के समय नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारत हासिल करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन गलती पर बहस करने के बजाय इसे स्वीकार करके सुधारने का प्रयास करें, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मैरिड लाइफ में प्रेम और आनंद बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे जिसे भुनाने में सफल भी होंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अन लक्की नं.1
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात शुभ फलदायी रहेगी।
व्यापारिक दृष्टि से बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है, बिजनेस के लिए की गई प्लानिंग सुचारू रूप से अपनी गति से आगे बढ़ेगी अचानक धन लाभ होगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में इंपोर्टेंट डिसीजन लेने में फैमिली मेंबर का सहयोग मिलेगा, एक ही मुद्दे पर घर के सभी मेंबर की आम राय बनते हुए नजर आएगी।
बिजनेसमैन किसी पुराने कार्य को पुनः प्रारंभ करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए शुभ रहेगा साथ ही एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।
बेफिजूल के खर्चों को अवॉइड करते हुए सेविंग कर पाने में आप सक्षम होंगे।
वर्कस्पेस पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे, साथ ही मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं, वो अपना टारगेट अचीव करने के करीब पहुंचेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर एंड कोवर्कर के प्रेरणा के स्रोत बन सकते है।
स्टूडेंट्स को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, बिजनेसमैन व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें।
बिजनेसमैन मार्केट में पार्टी के साथ अकाउंट को लेकर ट्रांस्पिरेन्सी बनाएं रखें, क्योंकि छोटी सी गड़बड़ मार्केट रिलेषन को बिगाड़ सकती है।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में मार्गदर्शन की जरूरत महसूस होगी, ऐसे में बड़े भाई से परामर्श भी ले सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपका कोई खास कोवर्कर ही आपको समस्या से बाहर निकाल सकते है, आपकी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की कमियों पर बॉस नजर रख रहे हैं, वर्तमान समय में छोटी गलती भी जॉब पर भारी पड़ सकती है, इसलिए पहले से अलर्ट रहे।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
पॉलिटिशियन को राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
समय की कमी के चलते पार्टनर को समय कम दे सकेंगे, जिसके चलते वह आपसे कुछ नाराज भी हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं के कॉन्फिडेंस में कमी न आने दे, अन्यथा काम पूरे हो पाने में कुछ संदेह रहेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा, जिससे कारोबार में बेहतरी आएगी।
बिजनेसमैन को अपने कॉन्टेक्ट को और स्ट्रांग करना होगा ताकि आपके लिंक और बढ़ सके।
बिजनेसमैन अनएक्सपेक्टेड ट्रेवलिंग करने से बचें, इस समय ट्रेवलिंग करने से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर बढ़ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन यदि किसी कंपनी में अभी तक टेंपरेरी है, तो उन्हें जल्द ही परमानेंट होने की गुड न्यूज मिल सकती है।
वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे, लेकिन कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
बात करें स्टूडेंट्स की तो उन्हें रटने से ज्यादा सब्जेक्ट के कॉन्सेप्ट को समझने का प्रयास करना चाहिए।
बच्चों के साथ बच्चे बनकर समय व्यतीत करें, इससे आपके और उनके रिश्ते की मजबूती बढ़ेगी साथ ही घर का माहौल भी आनंदित होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेशियली काफी स्ट्रोग रहेगे।
बिजनेसमैन को बदलते मौसम का फायदा होगा, उनकों बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा होगा साथ ही बिजनेसमैन को मार्केट में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
बेहतर कम्युनिकेशन के साथ बिजनेसमैन को कई क्लाइंट मिल सकते हैं जो बिजनेस के इकॉनमी ग्राफ को ऊंचा करने में मदद करेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिशियल सिचुएशन की बात करें तो टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह समझिए आपके लिए यह एक अपॉर्च्यूनिटी है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में पेंडिंग चल रहे कार्यों को कम्पलीट करने में जी-जान लगानी पड़ सकती है, इसमें कोवर्कर भी आपका साथ देंगे।
वर्कस्पेस पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ अट्रैक्ट होंगे।
लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा, अन मैरिड के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 9, अन लक्की नं.4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक निर्णय की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की प्लानिंग बनाएंगे, बिजनेसमैन कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
बिजनेसमैन अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना डिसीजन लेने से परहेज करें, जानकारी एकत्र करने के बाद ही डिसीजन लें।
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के मार्केट में पार्टी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते रहेंगे जिससे बिजनेस की ग्रोथ होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों को पूरा होने में समय लग रहा था, वह समय पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के साथ काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, सीनियर की वजह से वे एक जटिल समस्या को हल कर सकते हैं।
आपको किसी के द्वारा कही गई बातों को दिल पर नहीं लेना है, आप अपना काम ईमानदारी से करते रहिए दुनिया का तो काम ही है कहना।
स्टूडेंट्स को अगर अपनी लाइफ में सफल होना है, तो उन्हें एक बात ध्यान रखनी होगी कि उन्हें स्वयं को नकारात्मक विचारों से दूर रखना होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.8
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है सावधान रहें।
बिजनेसमैन को पार्टी के साथ डील करते समय अपनी वाणी में संयम बना कर रखना होगा, दूसरों की बातों का पूरा सुने बिना न काटें।
व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद नहीं है, स्थितियां अभी पूरी तरह आपके अनुकूल नहीं है, व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे।
बिजनेसमैन के कस्टमर टूटने की आशंका है, इसलिए कस्टमर को लेकर नई रणनीति बनानी पड़ सकती है।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ कुछ तीखी झड़प होने की आशंका है, समय रहते ही अपनी गलती पर माफी मांग लें अन्यथा बात बढ़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रॉजेक्ट में किसी और को भी जोड़ने की आवष्यकता महसूस हो सकती है, क्योंकि वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क को करने में यदि कोई दिक्कत आती है तो उसे इन दिनों सीखना होगा और आने वाली त्रुटियों को कम करना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कोई डिसीजन लेने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे जिससे उनका डिसीजन उनके लिए गलत साबित हो सकता है।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 1, अन लककी नं.4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यनिष्ठ रहेगे।
बिजनेस में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति के संकेत है, वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे
बिजनेस के विस्तार के लिए बिजनेसमैन को मेहनत करने के लिए अपने साथ एंप्लॉयड पर्सन को भी प्रेरित करना होगा, मेहनत के आधार पर ही व्यापार का विस्तार संभव है।
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को बेहतर लाभ प्राप्त होंगे, खासकर यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखें, इससे आपका व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन बेहतर रहेगा।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविष्वास के साथ काम करेंगे, अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में भी सहायक है।
एंप्लॉयड पर्सन के लक एंड करियर आपकी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं इसी ओर ध्यान देते हुए, कार्य की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, उनका आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, आपके परिवार की एकता, प्यार अन्य लोगों के एक बढ़िया उदाहरण साबित होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में फैमिली का फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने टारगेट को अचीव करने में जुट जाएंगे।
लक्की कलर रेड,लक्की नं.6, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
बिजनेसमैन यदि लोन लेने का विचार बना रहे हैं, तो लोन के लिए अप्लाई कर सकते है, दिन शुभ है, संभावना है कि लोन पास हो जाएगा।
एक सच्चे दोस्त की पहचान मुश्किल समय में होती है, बुरे वक्त में आपका जो साथ दे उससे अच्छा हमदर्द कोई नहीं इस समय बिजनेसमैन इसकी परख कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को न्यू ऑफर मिलने पर उसे हाथ से जाने न दें, हो सकता है यहां से कोई नया मार्ग मिलेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना है।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपना 100 प्रतिशत देने में सफल होंगे।
परिवार और समाज दोनों का तालमेल बनाकर चलें, छोटे भाई-बहन की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल नेटवर्क बढेगा।
बिजनेसमैन को परिचित लोगों को ही उधार देना है, बाकी लोगों के साथ उधारी पर बिजनेस करने से बचना है।
बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ रहेगा, इसके साथ ही बिजनेसमैन को अपने स्टॉक पर नजर बनाए रखनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, जिससे आपकी सर्वत्र प्रशंसा हो सके।
ऑफिस में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आप अपनी समस्याओं को बाहरी व्यक्ति के बजाय पारिवारिक सदस्यों से साझा करे तो यह उनके लिए बेहतर होगा।
सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट यदि समय का सदुपयोग करेंगे तो भविष्य में इसके अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकेंगे, इस ओर अलर्ट रहें।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.3

Comments
Post a Comment