AAJ KA RASHIFAL 19 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
19 जुलाई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः12 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
अपने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं, बाहरी पार्टियों से आपको व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकते हैं, जो कि फायदेमंद साबित होंगे।
व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य आप किसी शुभ कार्य की नींव रख सकते है।
बिजनेसमैन को डूबा धन प्राप्त होने की संभावना है, धन प्राप्ति के बाद इसे सही प्रोजेक्ट पर इन्वेस्ट करें।
एंप्लॉयड पर्सन अगर बहुत दिनों से अपने करियर को और अच्छा करने के लिए कुछ प्लान कर रहे थे, तो अब उस प्लान को एक्टिव कर देने का समय आ गया है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन लाभदायक रहेगा, उनकी मन की बात पूर्ण हो सकती है, कोकर्वर का फूल सपोर्ट मिलेगा जिससे उनके कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
स्टूडेंट्स का अपने फील्ड के प्रति पॉजिटिव एटिट्यूट आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी।
लाइफ पार्टनर के सहयोग से घर का रुका हुआ कोई इंपॉर्टेंट कार्य पूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
न्यू बिजनेसमैन को इमोशनल होने के बजाय प्रेक्टिकल होकर कार्य करने होंगे, क्योंकि इमोशनल होकर कार्य करने में आपको हानि हो सकती है।
व्यवसाय में आप अपने प्रयासों से नए अचिवमेंट हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
परिध, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से एंसेस्ट्रल बिजनेस को आप आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन जॉब चेंज करने की कोशिश कर रहे हैं तो समय उनके लिए अनुकूल है।
बॉस अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें, ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा बस धैर्य धारण करें।
फैमिली में किसी खास के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रेम जीवन में आपके मन की बात हो सकती है।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भवन निमार्ण कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन के बेवजह का चिंतन करने से स्वास्थ्य में नरमी आएगी, उसी बात पर विचार करें जो आवश्यक हो।
किसी भी व्यवसाय संबंधी नए कार्य को स्टार्ट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि को सामान्य ही रखें, दूसरों के मामलों में ना उलझ कर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
कोई व्यावसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है, बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे।
वर्कप्लेस पर वर्कलोड ज्यादा रहेगा, साथ ही आर्थिक तनाव भी बना रहेगा।
वर्कप्लेस पर समय की धारा को समझते हुए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।
घरेलु वातावरण को लेकर स्टूडेंट्स का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा, आप चिड़चिडे़पन के षिकार हो सकते है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
लाइफ पार्टनर को नेगेटिव थॉट्स से बचकर रहने की सलाह दें और उनके साथ कुछ समय गुजार कर यह बात प्यार से समझाएं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस रिलेटेड प्लानिंग के लिए विशेषज्ञों की सलाह मददगार साबित होगी, इसलिए बिजनेस रिलेटेड कोई भी प्लानिंग बनाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें।
व्यवसाय संबंधी संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं।
बिजनेसमैन को कार्यक्षेत्र की व्यवस्था के प्रति कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है, क्योंकि किसी कर्मचारी के अहम की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन व्यर्थ की बातों से दूर रहते हुए अगर कार्यों पर फोकस करेंगे, तो कार्य समय पर खत्म कर सकेंगे।
वर्कप्लेस पर सडनली ही आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते ऑपन होने से वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
आपका व्यक्तिगत व्यवहार जैसे आपका दृष्टिकोण, रवैया और आपकी राय आपके जीवन में बदलाव लाएंगे, इन बदलावों का सामना खुले दिल से करें।
फैमिली में किसी बात को लेकर हठ छोड़ना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ परेषानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनेसमैन के यदि कोई लीगल काम बाकी रह गया है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास करें ताकि आपको किसी प्रकार की अड़चन का सामना न करना पड़े।
बिजनेसमैन की किसी डील को लेकर क्लाइंट से मीटिंग होने की संभावना है, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए उम्मीद है कि आपके कार्य बनेंगे।
बिजनेस में किसी डिसिजन को लेने के लिए ज्यादा सोच विचार करने में ज्यादा समय ना लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द होने के साथ किसी अन्य को भी मिल सकते है।
कार्यक्षेत्र में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ वाद विवाद हो सकता है।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव थिंकिंग से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
संडे के दिन संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए कठिन अध्ययन और अधिक प्रयास करने का सही समय है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
इस समय बिजनेस संबंधी कार्य प्रणाली के प्रति उचित मूल्यांकन करने की जरूरत है, कोशिशों से आप परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे।
बिजनेसमैन को अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करना चाहिए, बिजनेस में पूंजी की जरूरत है।
नौकरीपेशा लोगों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा ऑफिस में किसी से वर्क को लेकर विवाद हो सकता है।
करियर में चुनौतियाँ आने से आपकी कार्य में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
न्यू बिजनेसमैन को मार्केट में किसी खास से धोखे का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।
बिजनेस में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धैर्य और संयम से काम लेना होगा तब ही आप बिजनेस को व्यवस्थित तरीके से संचालित कर पाएंगे।
नौकरीपेशा लोग अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी, ऐसी स्थिति आपको चिड़चिड़ा बनाएगी।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन ढिलाई ना बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें।
पारिवारिक वातावरण सुखद नहीं रहने से आप परेशान रहेंगे, लवर की भावनाओं की कद्र करें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेस संबंधित मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
जिन बिजनेसमैन बिजनेस के लिए लोन ले रखा है, उन्हें उसको लौटाने की प्लानिंग स्टार्ट कर देनी चाहिए।
परिधि, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से व्यवसाय संबंधी कार्यों में परिस्थितियां कुछ बेहतर रहेगी साथ ही धन लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन निर्णय लेने में आलस्य न करें।
वर्कप्लेस पर कार्य के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा डिसीजन नहीं ले सकते।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए वर्कप्लेस पर समय कुछ कठिन रहेगा लेकिन आप अपनी बुद्धि और चातुर्यता से उसे हल करने में सफलता प्राप्त करेगी।
प्रॉपर्टी रिलेटेड कार्यों को बहुत ही सावधानी से निपटाए, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, आपकी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा, बाधाओं के पार सफलता प्रतीक्षा कर रही है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
परिध, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेसमैन को सडनली ही किसी बड़ी पार्टी से बड़ा ओडर मिल सकता है।
व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, कोई असंभव काम भी संभव होने की उम्मीद है, आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है।
फॉरेन बिजनेसमैन सही समय पर सही फैसला लेने से सफलता पाएंगे, निवेश में फायदा मिलने के योग हैं।
कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन की वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मस्ती के मुड में रहेंगे।
लाइफ पार्टनर और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी, आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और आपकी पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धर्म व अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और मजबूत करें, जिससे मार्केट में आपके बिजनेस की पहचान बनेगी।
बिजनेसमैन जब तक कार्य पूरे न हो जाएं, तब तक अपनी प्लानिंग को सीक्रेट ही रखने में फायदा है।
बिजनेस के लिए भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है।
ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन के काफी दिनों से आ रही की बाधाएं समाप्त होंगी यह सब काम के प्रति आपके धैर्य के कारण हो पाएगा।
किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी, धार्मिक कार्यों की और ध्यान लग सकता है।
स्टूडेंट्स आप अपने लक्ष्य तक तब ही पहुंच पाएंगे जब आपका मन स्पष्ट होगा और आपका कंसंट्रेशन अपने लक्ष्य पर होना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
न्यू बिजनेसमैन बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से बिजनेस में रुका हुआ पैसा लेट होने से आपकी नेक्स्ट प्लानिंग पर पानी फिर सकता है।
बिजनेस में आपको वित्तीय निर्णय सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा लॉस का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में वर्क को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिलने में समय लग सकता है।
परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे, चारों ओर के टेंशन के माहौल में घर से काम करना आसान नहीं होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने क्षेत्र में संसाधनों की कमी खलेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से बोड़िग मजबुत होगी।
आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज के दिन बिजनेसमैन अन्य दिनों के मुकाबले कस्टमर ज्यादा ऐड करने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन को नेटवर्क एंड क्रिएटिविटी पर फोकस करना है, नए संपर्क आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेंगे।
व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अच्छा है।
नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो तुरंत उस पर अमल करें साथ ही उसे धरातल पर लाने के तैयारी कर रहे हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर मेहनत ज्यादा रहेगी।
ऑफिस की किसी मीटिंग में वर्किंग वुमन की परफॉर्मेंस प्रगति का द्वार खोल सकती है, इसलिए अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दें और उसे बेहतर करते रहें।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखने और नए रास्ते आजमाने के लिए यह समय उपयुक्त है, और आपको काफी सफलता मिलेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में अपने गोल को लेकर गंभीर रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment