AAJ KA RASHIFAL 31 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
31 जुलाई शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः32 तक श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज शाम 07ः27 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 06ः38 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं सुबह 06ः38 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो की देखभाल करें।
व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य आप किसी शुभ कार्य की नींव रख सकते है।
बिज़नेसमैन को आज किसी बड़ी कॉर्पोरेट मीटिंग या समिट को लीड करने का ऐतिहासिक अवसर मिलेगा, जिससे उनकी इमेज बढ़ेगी।
बिजनेसमैन के लोन की फाइल जो अटकी हुई थी, आज बिना किसी रिश्वत या परेशानी के तुरंत पास होकर खाते में आ जाएगी।
यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है।
एंप्लॉयड पर्सन जूनियर की बातों पर गौर करें, यदि वह कुछ कहते है तो उसे गंभीरता से लेते हुए उस पर एक्शन लें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की विधियों के अनुसार काम करें, यदि समय व परिस्थिति के अनुसार थोड़े बदलाव करने पड़ते है तो एक बार बॉस से मंजूरी जरूर लें ले।
पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है, माहौल को मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन, डिनर आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं।
बात करें हाउस वाइफ की तो घरेलू कामकाज के साथ वह लाइफ पार्टनर के बिजनेस में भी मदद करती हुई नजर आएंगी।
आर्टिस्ट के लिए यह समय आपकी कला को निखारने का है, इसलिए जितना हो सके अपनी कला पर काम करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड चिंताओं का समाधान खोजना शुरू कर देना चाहिए, समय अनुकूल होने से उचित समाधान मिलने की प्रबल संभावना है।
इस समय अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है, बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें, मार्केट में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी।
नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा।
सौभाग्य योग का साथ मिलने से एंप्लॉयड पर्सन के फील्ड में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क को लेकर टू-डू लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए, जिससे सभी काम समय पर पूरे हो सकें।
मैरिड लाइफ में मधुरता रहेगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
स्टूडेंट्स इस समय आपकी सफलता आपकी योग्यता पर निर्भर है, इसलिए समय रहते इसे और इम्प्रूव करने का प्रयास करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.4, अन लक्की नं.6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियाल लाइफ अच्छी रहेगी।
बिजनेसमैन को धन का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए यदि आपको आवश्यक सूची पहले से तैयार कर लेनी चाहिए।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, लेकिन आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
सौभाग्य योग बनने से पदोन्नति होने के योग बनेंगे जिससे कार्य में ऊर्जा की लहर दौड़ते हुई नजर आएगी, काम के लिहाज से आप अच्छी परफॉर्मेंस दे सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य में उत्सुकता तो दिखानी है, लेकिन कार्यों में गलती न हो इस बात का भी पूरा ध्यान रखना है।
एक तरफ जहां ऑफिस वर्कप्लेस पर आज बॉस और सीनियर आपकी टेक्निकल स्किल्स की जमकर तारीफ करेंगे, वहीं विरोधी आपकी इस उपलब्धि से जलेंगे।
प्रोजेक्ट टाइमली कंप्लीट करने से स्टूडेंट्स स्वयं को शांत और हल्का महसूस करेंगे।
दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा, आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं. 2, अन लक्की नं.9
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेसमैन को अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि किसी डील को लेकर विवाद होने की आशंका लग रही है।
जो लोग न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहें है उन्हें इसे स्थगित कर देना चाहिए।
बिजनेसमैन मार्केट में पार्टी से मीटिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं, वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा, आपका काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, काम के बीच खान-पान का ध्यान रखें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से वर्कप्लेस पर आपको भावनाओं से भरी बातों को सुनकर भी किसी की बातों में फंसने से बचना चाहिए, क्योंकि सामने वाला आपको बहला फुसलाकर अपने काम निकलवाने का प्रयास कर सकता है।
वर्कप्लेस का गुस्सा लाइफ पार्टनर पर करने से बचे, बल्कि अपनी समस्याओं को उनके संग साझा करें इससे हल्कापन महसूस होगा।
प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
स्पोटर््स पर्सन एंड आर्टिसट का मन निराशाजनक विचारों से घिर सकता है, समय व परिस्थिति को देखते हुए आपको खुद से ही खुद को मोटिवेट करना पड़ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.7, अन लक्की नं.3
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन को बड़ा लाभ होने की संभावना है, हां यदि लंबे समय से बिजनेस को अपडेट नहीं किया तो इसके लिए दिन अच्छा है, नए काम की शुरुआत के लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय अनुकूल रहेगा।
सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन करने से आज आपको किसी पुराने टैक्स या कानूनी नोटिस के झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है, लेकिन दोपहर बाद आपके जिन कार्यों में फूल स्टॉप लग गया था, उन्हें फिर से गति मिलने की संभावना दिख रही है।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को सभी कामों को बराबर समय देना चाहिए, क्योंकि किसी एक काम को पूरा करने में बाकी के कार्य अधूरे रह सकते हैं।
किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
समय की सिचुएशन को देखते हुए स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट केे फैमिली में चल रहे विवादों के सुलझने की संभावना दिख रही है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं.5
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस के लिए लिया गया लोन समय पर चुकाने में आप समर्थ होंगे, जिससे आप टेंशन फ्री हो जाएंगे।
अच्छे कस्टमर ही बिजनेसमैन की शान है, इसलिए बिजनेसमैन को कस्टमर से सदैव संबंध मधुर बनाए रखना हैं।
आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे, लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग प्राप्त होगा, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर से लेकर बॉस की ओर से मान सम्मान मिलने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, एकाग्रता बढ़ती हुई नजर आएगी, फिलहाल अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें।
बड़ों की देखभाल करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा, संयम से काम लेना होगा गोधुली वेला पर कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे।
स्टूडेंट्स पॉजिटिव एनर्जी से ओतप्रोत होकर, जिस कारण वह अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं.3, अन लक्की नं.7
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
बिजनेस में आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करने की कोशिश करें।
सौभाग्य योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है, बिजनेसमैन को अधिक लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, ऐसे में नया निवेश फायदे का सौदा हो सकता है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस के बेहतरीन फ्यूजन से आज आपकी ब्रांड वैल्यू मार्केट में एकाएक बहुत ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में ओल्ड स्टाफ के साथ बीते दिनों को याद करते हुए नजर आएंगे, जिसे याद करते हुए भावुक हो सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, आपके काम की तारीफ होगी, शाम होते-होते एनिमी की नजर लगने से क्षणिक रूप से कुछ बुरा असर हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को टारगेट को हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है, जिसे करने के लिए अभी से खुद को तैयार रखें।
यदि बहुत दिनों से घर के इंटीरियर पर फोकस नहीं किया है, तो इसकी शुरुआत कर सकते हैं, संभावना है कि घर के लोगों को आपके द्वारा किए गए परिवर्तन पसंद आएंगे।
टीचर द्वारा दी गई सलाह से स्टूडेंट्स के सफलता कदम चुमेंगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.6, अन लक्की नं.9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन अपना हर एक कदम फूंक कर रखेंगे तो वह होने वाले फाइनेंशियल लॉस से बच सकेंगे।
बिजनेसमैन अगर शोरूम, गोदाम का रिनोवेशन करा रहे हैं, उनका जिससे धन अधिक व्यय हो सकता है जो आपके लिए मुसीबत के द्वार खोल सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहेगी, परंतु तनाव लेने की बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें, मिश्रित फलदायी दिन है।
वर्कस्पेस पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियल डिसीजन में अहंकार का दरवाजा बाहर रखें, आशंका है कि आपका अहंकार कार्यों की प्रगति में बाधा बन सकता है।
सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन तनाव भरा रहेगा, अपने से अनुभवी और अधिकारी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।
यदि आपका मिजाज जिद्दी है, तो आपको उस पर कंट्रोल करने की स्टार्टिंग कर देनी चाहिए अन्यथा आगे चलकर या आपको मेंटली एंड फिजीकली डिस्टर्ब कर सकता है।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, कुछ देर मौन रहें, जो होता है उसे होने दें।
लक्की कलर गोल्डन,लक्की नं.4, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी, तब ही आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब होंगे।
बिजनेसमैन को मार्केट में पार्टी और कस्टमर से कॉर्डिनेशन बना कर चलना होगा जिससे बिजनेस में लाभ होगा।
लीगल एडवाइजर की मदद से सरकारी नियमों और जटिल टैक्स नोटिस का निवारण आज बहुत आसानी से हो जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को मन को एकाग्र चित्त करना होगा, कई जगह एक साथ मन विचरण करेगा जिसके कारण काम करने में मन कम लग सकता है।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
स्टूडेंट्स समय की सिचुएशन को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि ज्ञानार्जन का समय चल रहा है, स्वयं की कमी को तत्काल स्वीकार करते हुए त्रुटियों को दूर करना चाहिए।
जिन लोगों की बात अभी तक पक्की नहीं हो रही थी, ग्रहों की स्थिति अब उनके हाथ पीले करने वाली चल रही है, जल्दी ही आपका रिश्ता तय हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं 9, अन लक्की नं.5
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बिजनेस में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा, साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
बिजनेसमैन को सही समय पर सरकारी औपचारिकताओं को पूरा करा लेना चाहिए, सरकारी कामों में देरी के चलते फाइन तक देना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन की कोई स्ट्रेटजी सफल होगी, जिससे मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऊपर जहां एक ओर रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ेगी, तो वहीं दूसरी ओर मान सम्मान के साथ प्रमोशन की भी संभावना बढ़ेगी।
करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
ऑफिस में सीनियर के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले उसे संपन्न करने पर जोर देना चाहिए, जिससे आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं, सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.8, अन लक्की नं.3
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
देश-विदेश के नए इन्वेस्टर्स आज आपके इनोवेटिव आइडियाज को देखकर आपके बिजनेस स्ट्रीम में बड़ा निवेश करने का प्रस्ताव लाएंगे।
बिजनेस में किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी साथ ही आपको अच्छा खासा मुनाफा भी प्राप्त होगा, दोपहर बाद आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
यदि आप एंसेस्ट्रल बिजनेस करते हैं तो उसे यथावत बनाए रखने के लिए आपको कुछ ठोस प्लानिंग बनानी पड़ सकती है।
आपका मन एडवेंचर कार्यों की ओर अट्रैक्ट होगा।
वर्कस्पेस पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है, सावधानी जरूरी है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने नेटवर्क पर फोकस करना है, क्योंकि यह नेटवर्क ही आपके स्वर्णिम भविष्य की कुंजी है।
किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, पैसों की आमद होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को पॉजिटिव एनर्जी रखते हुए ही अपने-अपने फील्ड में जुट जाना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.1, अन लक्की नं.6
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगीं।
न्यू बिजनेसमैन को किसी वजह से बिजनेस रिलेटेड प्लानिंग पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है।
बिजनेस में तुरंत निर्णय लेकर को कोई भी कार्य र्स्टाट नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को बिना सोचे-समझे पैसे का लेन देन नहीं करना चाहिए, अन्यथा पेमेंट फंसने का डर है।
ऑफिस में समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है, काम के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन को खास सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, लाइफ पार्टनर से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आलस्य का दीमक आपको न लगने पाए इस बात का खास ध्यान रखें अन्यथा यह आपकी मेहनत को धीरे-धीरे खा सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.2, अन लक्की नं.4

Comments
Post a Comment