AAJ KA RASHIFAL 22 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 जुलाई बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष भड़ली नवमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः03 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, साध्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेसमैन की न्यू टेक्नोलॉजी बिजनेस में सफलता की कुंजी का काम कर सकती है, वर्तमान समय के अनुसार खुद को अपडेट रखें।
बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लोन एप्रुवल की फाइल फाइनल स्टेज से आगे बढ़ेगी।
जो व्यापारी विदेशी कंपनियों के साथ जुड़ कर कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों के माल को डील करते हैं, उन्हें लाभ होगा।
न्यू बिजनेसमैन के मार्केट में शत्रु पराजित होंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर एंड जुनियर के साथ संबंधों को बेहतर रखें, क्योंकि आपको इनके सहयोग की आवश्यकता कभी भी पड़ सकते हैं।
साध्य योग बनने से जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे, मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्यां का हल सहज ही प्राप्त होगा।
फैमिली में सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा, फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर थकान महसूस हो सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से सम्भलकर रहे।
बिजनेस में प्रति आपकी सजगता ऑनलाइन बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी, लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
बिजनेस में आप लेन-देन में सावधानी रखें वापस आने में काफी समय लग सकता है।
साध्य योग के बनने से जॉब में मान-सम्मान मिलेगा।
बिजनेसमैन अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं, जो उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को मदद के लिए एक साथ कई लोगों से ऑफर मिल सकता है, दूसरों की मदद से आपको कठिन से प्रतीत होने वाले कार्य भी जल्दी समाप्त करने में सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को समय का ध्यान रखना चाहिए, कोशिश करें कि ऑफिस में राइट समय पर पहुंच जाएं।
लाइफ पार्टनर से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा, संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी, सुख के साधन प्राप्त होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने भविष्य को लेकर नई प्लानिंग बनाने में लगे रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहद शुभ जाने वाला है, तो वहीं दूसरी और बिजनेस प्रोग्रेस करेगा इस और आपको सार्थक प्रयास करने चाहिए।
कारोबारियों के लिए आज अच्छी खबर है, उनके माल की खूब बिक्री होने की संभावना है।
साध्य योग बनने से कानूनी अड़चने दूर होने से आप व्यापार विस्तार के बारे में प्लानिंग बना सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को जिन कार्यों की जानकारी नहीं है, उन कार्यों की जिम्मेदारी लेना से बचना चाहिए क्योंकि आपसे वही कार्य संपन्न होंगे जिसमें आप माहिर है।
वर्कस्पेस पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, जल्दबाजी में कार्य करने से बचना होगा।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कोवर्कर का फूल सपोर्ट मिलेगा।
मैरिड लाइफ सुखमय रहेगी, घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, बाहर जाने का मन बनेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, आपका व्यवहार किसी के हृदय को चोट पहुंचा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन करियर बनाने के लिए अपने-अपने फील्ड मंत जुटे रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर, भूमि और वाहन के सुख में कमी आएगी।
व्यावसायिक समुदाय को माल की सूची तैयार रखनी चाहिए, जिससे स्टॉक शॉर्टेज होने से पहले ही पता चल सके।
बिजनेस में आपके किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के आसार लग रहे हैं, जो आपके बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा।
बिजनेस में कुछ परेशानियां तो आपके सामने आएगी लेकिन आप अपने बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आलोचकों की बातों को सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको दिमाग को स्थिर रखते हुए अपने काम पर फोकस करना है।
वर्कस्पेस पर आपका काम सामान्य से भी कम गति से चल सकेगा।
सेल्स मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आलस्य को लेकर परेशान रहेंगे।
फैमिली के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आगे के लिए नहीं टालें अन्यथा आपके लिए भविष्य में कोई जटिल समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कॉम्पिपिटिटिव स्टूडेंट्स को फिजिकल प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
बिजनेसमैन पुराने ऋण या आधे अधूरे काम को लेकर परेशान हो रहे थे, उसमें उन्हें सफलता मिल सकती है।
बिजनेस में आत्मविश्वास से काम लेते हुए आगे बढ़ेंगे।
बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे जिसको भुनाने में आप सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को शांतिपूर्वक पूरा करें, ऑफिस का माहौल आपकी एक्टिविटी से प्रभावित हो सकता है, इस बात का खास ध्यान दें।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
ऑफिशियल मीटिंग में किसी को आपकी प्रेजेंटेशन बहुत पसंद आएगी।
नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से आपको हौसला मिलेगा।
फैमिली के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, प्रेमी की किसी इच्छा को पूरा करने में पूरा दिन लग जाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए अपनी स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन को बचाने की आदत बनाए।
बिजनेस में कुछ नए नियम आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आप निष्चिंत होकर उन पर अमल करेंगे।
साध्य योग बनने से बिजनेस में साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर पक्षपात करने से बचना है आपको, यानी कि सही को सही और गलत को गलत कहने में संकोच न करें।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम से काम रखें, ऑफिस में हो रही राजनीति से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा रहेेगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन के रोजगार में वृद्धि होगी उन्हें जॉइनिंग लेटर मिल सकता है।
परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे, शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें कहीं एग्जाम के समय पर उन्हें ढुंढने में समय न बर्बाद करना पड़ें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन प्रफुल्लित व शांत रहेगा।
बिजनेस में कार्यशैली अन्य बिजनेसमैन को कॉर्पोरेट मीटिंग में अटेªक्ट करने के साथ प्रेरित भी करेगी।
बिजनेस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा।
नौकरी में यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन का दिन सुकून से काम करते हुए गुजरेगा साथ ही आप सभी का सहयोग करते हुए उनके कार्य में भी सहयोग करेंगे।
साध्य योग बनने से अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे, जो आपके लिए भविष्य में शुभ फलदायक रहेगी।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, परिवार के साथ मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, जल्दबाजी से हानि संभव है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को उनके फील्ड में किए गए प्रयासों से सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
जिन बिजनेसमैन ने पहले से लोन ले रखा है, उन्हें और अधिक लोन लेने से बचना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में कर्ज लेना एक समस्या हो सकती है।
बिजनेस में अधिक समय देने के बावजूद चाही गई सफलता नहीं मिल सकेगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से बिजनेस में आप दोनों को अन्य दिनों के मुकाबलें आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
नौकरी में काम करते है कुछ अनचाही गलतियां आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, धन की कमी हो सकती है।
सैलरी आने पर या मुनाफा होने पर कुछ न कुछ दान पुण्य अवश्य किया करें, इससे आय में बरकत होती है।
कमजोर हाजमा एंप्लॉयड पर्सन के स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है, जिससे वो अपना टारगेट अधुरा ही कर पाएंगे।
मैरिड लाइफ में खटपट होना स्वाभाविक है, आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा, धैर्य से काम लें।
आलस्य त्याग कर कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने बड़ो की देखभाल करें।
बिजनेसमैन को बड़े क्लाइंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी जो आपके आत्मवष्विास को बढ़ाएगी, इस दौरान किसी बड़ी डील के लिए विदेष यात्रा भी करनी पड़ेगी।
साध्य योग बनने से मार्केट में फंसा पैसा कुछ हद तक प्राप्त करने में कामयाब होंगे, व्यवसाय में आंशिक वृद्धि होगी।
न्यू बिजनेसमैन को कॉर्पोरेट मीटिंग में किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो उनके बिजनेस की दिशा ही बदल देगा।
वर्कप्लेस पर आपको अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में सकारात्मक वातावरण बनेगा जिससे उनके कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें, यह समय परिवार को समर्पित करने का है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब-प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेसमैन को भरोसेमंद व्यक्ति को अपने साथ रखना चाहिए, जो आपकी अनुपस्थिति में भी कारोबार की भागदौड़ पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा सकें।
बिजनेस मध्यम चलेगा, कुछ खर्चें भी सामने आएंगे, लेकिन आप बेझिझक उन खर्चों का सामना करते हुए आगे बढे़ंगे।
अगर आप न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सूचना एकत्र करने के बाद ही न्यू बिजनेस स्टार्ट करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्कप्लेस पर कुछ अधिक व्यस्तता हो सकती है, यदि समय पर फ्री होना चाहते है तो काम जल्दी- जल्दी निपटाने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है जिसके लिए उन्हें डांट पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है, प्रसन्नता में कुछ कमी होगी। थकान महसूस होगी।
पारिवारिक समस्याएं बनी तो रहेंगी, लेकिन फिर भी आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा, जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा।
अपने कूल ड्रेसिंग सेंस से अपनी जील और कॉन्फिडेंस को एक्सप्रेस कर सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का अपने-अपने फील्ड की तरफ कंसन्ट्रेट होना उनके भविष्य की नींव रखेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ेगा।
बिजनेसमैन को वर्क रिलेटेड ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है, आशा है कि आपके अटके हुए काम बनेंगे।
साध्य योग बनने से बिजनेस ठीक चलेगा जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।
लेकिन एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आपको किसी भी प्रकार के जोखिम से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन बेहतर ऑफर मिलते ही झट से स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी, आत्मनिरीक्षण के लिए एकांत उपयोगी होगा।
नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, उधारी से दूरियां बनाकर रखने में ही आपके लिए फायदा रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फ्रेंड्स से विडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ सकेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन की कस्टमर के साथ कुछ बहसबाजी होने की आशंका है।
बिजनेस में मार्केट में किसी से वाद-विवाद हो सकता है, किसी बात को ज्यादा लंबी खिचना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, धैर्य धारण करें।
गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में किसी ऑफिसर के द्वारा किसी प्रकार की प्रॉब्लम क्रिएट की जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन लोभ के जाल में फंसकर कोई बड़ा अवसर खो सकते हैं, अवसरों के प्रति चौकन्ना रहे।
वर्कस्पेस पर आपसे सभी वरिष्ठ जनों की अपेक्षाएं अधिक रहेगी और संभवतया आप उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएं।
नौकरी के लिहाज से दिन आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा।
फैमिली में सडनली किसी की तबियत बिगड़ सकती है, कुछ न कुछ अड़चन पेश आती रहेगी, जिससे आप काफी निराश हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने फील्ड में अपनी निपुणता सिद्ध नहीं कर पाएंगे जिससे वो तनाव में रहेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment